एक्ट्रेस और पर्यावरण के लिए काम करने वाली दीया मिर्जा ने हाल ही में अपने परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताए. एक्ट्रेस ने पति वैभव रेखी और बेटे अव्यान के साथ आउटडोर टाइम की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इन तस्वीरों में दीया अपने परिवार के साथ प्रकृति के बीच समय बिताती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में सनसेट से लेकर परिवार के साथ बिताए हल्के-फुल्के पलों तक की झलक देखने को मिली.
दीया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की और बताया कि वह ऐसे समय में प्रकृति के करीब गईं, जब उनका हफ्ता काफी मुश्किल चल रहा था. उन्होंने लिखा, ”जब ऐसा लग रहा था कि सब कुछ एक साथ बिखर रहा है, उस हफ्ते प्रकृति के बीच सुकून पाया. यह मेरे लिए बहुत मददगार रहा. बाहर जाओ. सब रीसेट हो जाता है.
