फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 08 मई 2026 जिले में संचालित अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज फतेहगढ़ जिला अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा गया। यह शिकायत फतेहगढ़ मंडल महामंत्री सुमित कटियार के संयोजन में दी गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि दिनांक 30 अप्रैल को भी इसी संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि डॉ. एके गुप्ता द्वारा जिले में अवैध रूप से लगभग एक दर्जन अस्पताल संचालित कराए जा रहे हैं। शिकायत में कहा गया कि जिन अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है, वहां नियमों के अनुसार एमबीबीएस डॉक्टर की उपलब्धता अनिवार्य है, लेकिन कई अस्पतालों में यह व्यवस्था नहीं है।शिकायत पत्र में हाल ही में हुए गायत्री हॉस्पिटल प्रकरण का भी उल्लेख किया गया, जिसमें ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई थी। आरोप लगाया गया कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के रूप में डॉ. एके गुप्ता का नाम सामने आया, जबकि उनकी मोबाइल लोकेशन और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए तो यह स्पष्ट हो सकता है कि वह घटना के समय अस्पताल में मौजूद ही नहीं थे।शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर केवल गायत्री हॉस्पिटल को सील कर दिया गया, लेकिन किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले भी कुलवंती हॉस्पिटल को सील किया गया था, लेकिन बाद में दोबारा संचालन शुरू हो गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कुछ बड़े अधिकारियों पर अवैध अस्पतालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।इस दौरान फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, महामंत्री अमन गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित कटियार एवं पूर्व महामंत्री गौरव कटियार सहित कई लोग मौजूद
फर्रुखाबाद में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग, स्वास्थ्य विभाग पर मिलीभगत के आरोप
