नीतू कपूर को भारती सिंह ने उपहार में दिया कुकर, जानिये क्या कहा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी कर ली है। अब नीतू कपूर एक टीवी रियलिटी शो के सेट पर पहुंची है, जहां भारती सिंह ने नीतू कपूर को उपहार में कुकर दिया है। इस पर नीतू कपूर ने बताया कि यह उनकी बहुरानी के किचन में काम आएगा।
नीतू कपूर हुनरबाज: देश की शान रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही है। वह शो के फिनाले में आलिया भट्ट के गाने ढोलीडा पर डांस करती नजर आएंगी। वह गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रही है। उनके साथ करन जौहर भी डांस कर रहे हैं।
एक अन्य वीडियो में भारती सिंह कहती है कि वह रणबीर कपूर की शादी में भाग लेना चाहती थी। हालांकि बेटे को जन्म देने के कारण वह भाग नहीं ले पाई। इस पर नीतू कपूर उनसे कहती हैं कि उन्होंने उन्हें शादी में मिस किया। इसपर भारती सिंह कहती हैं कि वह रणबीर कपूर के लिए शादी का उपहार लाई है। जब नीतू कपूर उपहार खोलकर देखती हैं तो वह एक प्रेशर कुकर होता है। वह चौंक जाती है और कहती है, ‘प्रेशर कुकर? यह मैं अपनी बहुरानी को दे दूंगी। उसको बहुत काम आएगा उसके किचन में।’ इसपर भारती सिंह कहती है, ‘हमने शादी की तस्वीरें देखी और रणबीर कपूर बहुत पतले लग रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट उन्हें अच्छा खाना बनाकर खिलाएंगी।’ इसके बाद वहां पर उपस्थित सभी लोग हंसने लगते हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली है। दोनों की शादी में परिवार के लोगों और खास दोस्तों ने भाग लिया। दोनों अब जल्द एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन कर सकते हैं।