गयाजी में आज से शुरू होने वाला पितृपक्ष मेला का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। उदघाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री और गया के सांसद माननीय जीतन राम मांझी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी शामिल थे।
उदघाटन के पूर्व विष्णुपद मंदिर में उक्त नेताओं ने पूजा अर्चना की तथा पितृपक्ष मेला में आने वाले यात्रियों की सुख सुविधाओं, विधि व्यवस्था और अन्य प्रकार की होने वाली दिक्कतों का जायजा लिया। उन्होंने गया कॉरिडोर को और विकसित करने की बात की।
मंत्री निशांत कुमार ने फल्गु नदी में सालों भर पानी रहने की बात की।जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली से गया तक हवाई सेवा बहाल करने पर बल दिया।
स्मरणीय है कि गयाजी में पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा।
लोगों को गयाजी में आस्था है कि यहां पिंडदान करने से उनके पूर्वजों को लाभ मिलेगा। इसे लेकर हर साल देश विदेश के लोग गयाजी आते हैं। और विष्णुपद में पिंडदान करते हैं। पितृपक्ष मेला में लाखों लोग आते हैं। शासन प्रशासन ने देश विदेश से आने वाले पिंडदानियों के रहने ,खाने ,पूजा पाठ करने संबंधी सभी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था बहाल की है। इसके लिए पूरा प्रशासन दिन रात जुटी हुई है।