लखनऊ : नववर्ष के कार्यक्रम में मास्टर अन्वय का एकल बांसुरी वादन

नव वर्ष के पहले कार्य दिवस पर लखनऊ स्थित भारत सरकार की विश्वविख्यात प्रयोगशाला सीएसआईआर–सीडीआरआई में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रो.तपस के कुंडू के नूतनवर्ष के अभिभाषण से हुआ। तत्पश्चात भातखंडे विश्वविद्यालय के छात्रों का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा साथ में मास्टर अन्वय मौर्य ने बांसुरी की संगत पर अच्युतम केशवम की मधुर प्रस्तुति दी और वहा पर सीडीआरआई संस्थान के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी द्वारा परिवर्तन सम्मेलन गर्जना बदलाव कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ में 170सरोजिनी नगर विधानसभा के अंतर्गत रामचौरा बंथरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा परिवर्तन सम्मेलन गर्जना बदलाव की कार्यक्रम किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की मध्य जोन की प्रभारी विद्या नेगी एवं प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी जी उपस्थित रही। उन्होंने महिलाओं से संवाद भी किया और लड़की हूं लड़ सकती हूं इस नारे के साथ महिलाओं को जागरूक भी किया उन्होंने महिलाओं की समस्या को भी सुना वही कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी महिलाओं से संवाद किया। इस बार कांग्रेस यूपी…

लखनऊ:यूपी महोत्सव अन्वय, अदविता और अगम्या की मनमोहक बांसुरी ने समा बांधा

केंद्रीय विद्यालय अलीगंज, लखनऊ के बगल प्रांगण में आयोजित यूपी महोत्सव 2021 में सांस्कृतिक संध्या में दिनांक 31 दिसंबर को बच्चों की ढेर सारी प्रस्तुतियां की गई उन्हीं में से अन्वय मौर्य, अगम्या और अदविता के द्वारा बांसुरी की धुन पर अच्युतम केशवम की मधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम प्रांगण में उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और जोरदार तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया, विशेष कार्यक्रम के लिए यूपी महोत्सव की टीम ने इन बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए 2022 की शुभकामनाएं प्रेषित किया।

लखनऊ : भारतीय एकता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में बैठक सम्पन्न

आज दिनांक 01/01/2022 को नव वर्ष के शुभ अवसर पर भारतीय एकता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देसानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव के अध्यक्षता में आदित्य सिंह को संगठन के प्रति कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश सह- संयोजक के पद पर सर्वसम्मति से नियुक्ति किया गया है . इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव शरद श्रीवास्तव जी, प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) शरबजीत रावत जी, सुजीत जायसवाल, मोहम्मद फुरखान कुरैशी एवं समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे .

संघमित्रा मौर्य की सांसदी पड़ सकती है खतरे में ? उनकी दूसरी शादी हुई है , ऐसा आरोप लगाया है संघमित्रा मौर्य के पति होने का दावा करने वाले व्यक्ति दीपक ने

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने सांसद संघमित्रा मौर्य के पति होने का दावा करने वाले व्यक्ति द्वारा सांसद और उनके पिता कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए दायर की गई याचिका पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है.न्यायमूर्ति डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति सरोज यादव की पीठ ने दीपक कुमार स्वर्णकार उर्फ दीपक के. एस. की याचिका पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया. आपको बता दे कि याची दीपक स्वयं को पत्रकार बताता है.याची के वकील रोहित…

लखनऊ: केजीएमयू संकाय डॉ कमलेश्वर सिंह और डॉ पूरन चंद ने तत्काल प्रत्यारोपण रोगियों में शोध के लिए दूसरा पुरस्कार जीता

लखनऊ: लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी, माननीय कुलपति, केजीएमयू ने दोनों संकाय सदस्यों को बधाई दी और कहा कि विभाग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा कर रहा है। डॉ. कमलेश्वर सिंह, प्रधान अन्वेषक, प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ को उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से 2 वर्षों के लिए शोध अनुदान प्राप्त हुआ। अध्ययन, 3 से 6 महीने के उपचार के समय को घटाकर एक दिन कर देता है। यह सर्जरी की संख्या को भी कम करता है और रोगियों के विभिन्न कार्यों को तुरंत…

लखनऊ: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को मेला प्राधिकरण सभागार प्रयागराज में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगम में होने वाले माघ मेला क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सभी तैयारियों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए ,जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।जल निगम, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा माघ मेला के दृष्टिगत की जाने वाली व्यवस्थाओं के बाबत बिंदुवार…

पहले मथुरा पर बयान देकर सुर्खियां बटोरीं, अब प्रधानमंत्री से मिले मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा कृष्ण जन्मभूमि को लेकर हाल ही में बयान देकर उत्तर प्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है. मंदिर केा लेकर शुरू हुई सरगर्मी के बीच केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को अचानक दिल्‍ली पहुंच गए. यहां उन्होंने संसद भवन ऑफिस में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं.वहीं कहा जा रहा है कि दोनों के बीच उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई. इस मुलाकात…

केशव प्रसाद मौर्य के…जालीदार टोपी पहनने वाले नाराज हैं:बोले- टोपी तो आपके RSS वाले भी पहनते हैं

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के जालीदार टोपी वाले बयान से एक तबका काफी नाराज है। दरअसल, शुक्रवार को प्रयागराज में केशव ने कहा था कि 2017 से पहले यूपी में लुंगी छाप और जालीदार टोपी पहने गुंडे ही घूमते थे। इन गुंडों से सबसे ज्यादा त्रस्त व्यापारी थे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन सब से भाजपा सरकार ने ही निजात दिलाई। अब अब यह गुंडे ढूंढने से भी नहीं मिल रहे। 2022 का चुनाव आने वाला है। इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि…

लखनऊ: सम्यक पार्टी उ.प्र. के जिलाध्यक्षों की बैठक संपन्न

लखनऊ: सम्यक पार्टी उ.प्र. के जिलाध्यक्षों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रसाद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में लखनऊ के दारूलशफा बी-व्लाक कामन हॉल में संपन्न हुई। सम्यक पार्टी अपनी लोकतांत्रिक विचारधारा के कारण पूरे देश में तेजी से उभरती हुई पार्टी है, जिसमें भारत के शोषित, वंचित, गरीब, आम जनता के लिए एक लोकतांत्रिक पार्टी बनाने का संकल्प किया है। इसमें किसी व्यक्ति के परिवार या उसकी जाति का प्रभुत्व नहीं होगा, बल्कि एक निर्धारित अवधि के बाद बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बदलते रहेंगे, यह पार्टी राजनीतिक…

लखनऊ: समाज मे गरीब और असहाय के लिए सराहनीय कार्य कर रही डॉ० प्रियंका मौर्या

लखनऊ सिटी की रहने वाली डॉ० प्रियंका मौर्या निरंतर समाज सेवा को लेकर सुर्खियो में रहती हैं.डॉ० प्रियंका मौर्या हर दिन निरन्तर प्रयास से असहाय और गरीब लोगों की सेवा सच्चे हृदय से करती दिख ही जाती हैं . बताते चले कि डा० प्रियंका मौर्या लखनऊ में होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और इसके अलावा कांग्रेस में महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. कल बीते दिन शुक्रवार को कुछ जगह पर जाकर डॉ प्रियंका मौर्या कई लड़कियों से मिली और उनका हाल जाना, उन्हें इस दौरान कई ऐसी लड़कियां मिली जो…

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां का दिल्ली में हुआ निधन

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती की माता का निधन हो गया है। उनकी माता जी श्रीमति रामरती था। वह लगभग 92 साल की थी। रामरती जी का निधन दिल्ली के अस्पताल में हृदय गति रुकने कारण हुई। राज्यसभा के सदस्य और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष…

डॉ0 किरन देवी सम्यक पार्टी में उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव नियुक्त

डॉ0 किरन देवी सम्यक पार्टी में उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव नियुक्त . किरन देवी एक कुशल विचारक, चिन्तक और भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के मर्मज्ञ है। आपको सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लम्बा अनुभव है। आप इससे पहले बहुजन समाज पार्टी में प्रतिष्ठित एवं सक्रिय पदाधिकारी रही हैं और आप वर्तमान में एक महाविधालय में प्रोफेसर हैं।बता दें की सम्यक पार्टी का लक्ष्य एवं संकल्प राष्ट्रीय स्तर की ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी विकसित करना है, जो व्यक्तिवाद, परिवारवाद, जातिवाद, धर्मवाद और पूंजीवाद से ऊपर उठकर समतावादी, समानतावादी…

चाचा शिवपाल का अखिलेश यादव को संदेश, ”हम लखनऊ आ रहे , स्वागत नहीं करोगे

अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गई हैं. दीपावली और भाई दूज त्योहार संपन्न होने के बाद नेताओं का जनता के बीच दौरा शुरू हो गया है. इसी कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को अकबरपुर कस्बा स्थित हिंदी भवन से अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत की. इस दौरान शिवपाल यादव सत्ताधारी दल पर हमलावर हुए, साथ ही समान विचारधारा वाली पार्टियों से…

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने लिया बड़ा निर्णय, ब्रज क्षेत्र के सूकर व सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किया गया

लखनऊ: यूपी सरकार ने ब्रज क्षेत्र के सूकर व सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है। प्रदेश सरकार ने बयान जारी कर कहा कि इस निर्णय से तीर्थ की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जा सकेगा और विकास के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए साधन भी उपलब्ध होंगे।यह दोनों स्थल जनपद कासगंज में स्थित हैं। यह निर्णय यूपी के चुनाव को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अयोध्या में भव्य दीपावली मनाई जा रही है। वहीं, मथुरा…

लखनऊ:- सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों की बैठक आज लखनऊ में सम्पन्न हुई

लखनऊ:- सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों की बैठक आज लखनऊ में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सम्यक पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रसाद विश्वकर्मा , प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर आर. के. वर्मा , राष्ट्रीय महासचिव संगठन ए.के.मौर्य , राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार सिंह , राष्ट्रीय महासचिव रामनरायण , राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल दास गुप्ता , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर सैंनी , राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार मौर्य साथ ही प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर , प्रदेश महासचिव संगठन स्वामी मंगलानंद महाराज, प्रदेश अध्यक्ष…

लखनऊ : केजीएमयू के प्रो कमलेश्‍वर सिंह यूपी डेंटल काउंसिल के सदस्‍य नामित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय (केजीएमयू) के प्रोस्‍थोडॉन्टिक्‍स विभाग के प्रोफेसर डॉ कमलेश्वर सिंह को यू.पी. डेंटल काउंसिल के सदस्य के रूप में यू.पी. सरकार द्वारा नामित किया गया। कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी, ने डॉ कमलेश्वर को उनके नामांकन की सराहना करते हुए उन्‍हें बधाई दी और उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग के प्रमुख डॉ पूरन चंद ने 5 साल के लिए सरकार के नामांकन के लिए डॉ कमलेश्वर को बधाई दी। गौरतलब है की कुछ दिन पूर्व किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय के…

लखीमपुर कांड पर बोले राहुल गांधी- भाजपा सरकार की ‘अनुमति’…

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां गतिविधियां तेज हो गई हैं. लखीमपुर खीरी कांड से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हलचल तेज हो गई है. प्रदेश की सारी विपक्षी पार्टियां लखीमपुर कांड पर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती हैं. कांग्रेसी नेता उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए लखीमपुर खीरी पहुंचने वाले हैं. इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है. केरल विपक्ष ने विधानसभा में उठाया सत्र से लापता…

किसान सेना रिपब्लिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार कठेरिया लखीमपुर रवाना

लखनऊ: देश की जनता के लिए अन्न ऊपजाने वाले किसानों द्वारा शान्तिपूर्वक अपने हक एवं अधिकार के लिए संघर्ष किये जाने से बौखलाहट के कारण संघर्ष को दबाने के लिए घटिया राजनिति शुरू कर दी गई है | किसानों से मिलने जाने वाले नेताओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा रोकने पर भड़के किसानों को खदेड़ा ही नहीं बल्कि बेरहमी ले लाठीचार्ज तक कर दी गई जिसके कारण कई किसानों को मौत के घाट उतार दिया गया | इस घटना को लेकर किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील…

उत्तर प्रदेश में आइपीएस रेणुका मिश्रा और बीके मौर्य को मिला प्रमोशन, बने डीजी

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से डीजी स्तर के दो अधिकारी गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके साथ ही दो एडीजी को डीजी के पद पर पदोन्नति मिल गई है। डीजी कोआपरेटिव सेल असित कुमार पंडा व डीजी पावर कारपोरेशन कमल सक्सेना का कार्यकाल गुरुवार को पूरा हो गया। डीजीपी मुकुल गोयल व एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को विदाई दी। इसके साथ ही एडीजी रेणुका मिश्रा व एडीजी बीके मौर्य को डीजी के पद पर पदोन्नति मिल गई है। 1990 बैच की आइपीएस अधिकारी…