फर्रुखाबाद: राजपूताना पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दिलाई गई सुरक्षा शपथ

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 जिलाधिकारी के आदेशानुसार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत के निर्देशन में संचालित सड़क सुरक्षा माह (1 नवंबर से 30 नवंबर) के अंतर्गत राजपूताना पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हिरदेश कुमार सिंह ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने…

फर्रुखाबाद: 40 वर्षीय युवक अवधेश लापता, पुलिस ने जनसहयोग की अपील की।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 थाना मऊदरवाजा, फतेहगढ़ क्षेत्र से 40 वर्षीय अवधेश पुत्र रामपाल 13 अगस्त 2025 से लापता हैं। ग्राम छोटा फतेहपुर कुबेरपुर घाट निवासी अवधेश दोपहर 3 बजे घर से फर्रुखाबाद बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन लौटकर नहीं आए।पुलिस के अनुसार गुमशुदा का कद लगभग 5 फीट 3 इंच, रंग सांवला, आँख-नाक सामान्य हैं। उनके हाथ पर नाम-पता गुदा हुआ है और दाहिने पैर में इन्फैक्शन का निशान है। गुमशुदगी के समय उन्होंने काले रंग का लोअर पहना हुआ था। पुलिस ने आमजन…

फर्रुखाबाद डिपो को सबसे पहले मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों के लिए प्रदूषण-मुक्त सफर की तैयारी पूरी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 जनपद के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यूपी रोडवेज ने प्रदूषण-मुक्त और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। इटावा रीजन में सबसे पहले इलेक्ट्रिक बसें अब फर्रुखाबाद डिपो को मिलेंगी, जिसके लिए सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। इलेक्ट्रिक बसों की तैयारी पूरी यूपी परिवहन निगम द्वारा फर्रुखाबाद डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन हेतु चार्जिंग सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। चार्जिंग स्टेशन की टेस्टिंग पूरी कर ली गई है। टेस्ट…

फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज क्षेत्र में एसपी आरती सिंह का औचक निरीक्षण, काली नदी बॉर्डर बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की गहन चेकिंग

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना जहानगंज क्षेत्रान्तर्गत काली नदी बॉर्डर बैरियर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहानगंज पुलिस बल के साथ मिलकर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की गहन चेकिंग कराई। चेकिंग अभियान के दौरान एसपी ने समय-समय पर सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और बॉर्डर बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है, जिससे किसी…

फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर अपराध नियंत्रण तक दिए सख्त निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को थाना जहानगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ–सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस व पुलिस बैरकों की बारीकी से जांच की। एसपी ने थाना क्षेत्र में चिन्हित एचएस, सक्रिय अपराधी एवं टॉप-10 अपराधियों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण व प्रभावी पुलिसिंग के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को और मजबूत करने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने तथा यातायात व्यवस्था…

फर्रुखाबाद: 26 वर्ष पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में अभियुक्त को 2 वर्ष की सजा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रदेशभर में प्रभावी पैरवी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस एवं अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के चर्चित मु0अ0सं0 302/1999 व वाद संख्या 188/2000, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले में अभियुक्त शिवसिंह पुत्र नत्थूसिंह, निवासी बुढनामऊ, को दोषी करार दिया गया है। मामले की विवेचना पूर्ण होने के बाद पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय…

फर्रुखाबाद में 38 बीज दुकानों पर छापेमारी, 21 नमूने लिए गए; 2 लाइसेंस निलंबित, 3 को कारण बताओ नोटिस

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जनपद की सभी तहसीलों में बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई प्रमुख सचिव कृषि, उ0प्र0 शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के आदेशानुसार कृषि विभाग एवं अन्य विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। कुल 38 बीज दुकानों पर छापे जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने जानकारी दी कि छापेमारी कार्रवाई सदर, कायमगंज और अमृतपुर तहसीलों में की गई। सदर तहसील: उप कृषि निदेशक एवं अपर…

फर्रूखाबाद: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायतें दर्ज, दो का हुआ त्वरित निस्तारण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 तहसील सदर क्षेत्र में आज ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों का विभागवार विवरण: राजस्व विभाग – 33, पुलिस विभाग – 06, विकास विभाग – 01, विद्युत विभाग – 02, अन्य विभाग – 14, इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर…

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में यातायात माह–2025 के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा भारतीय कॉलेज मोहम्मदाबाद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा तथा कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम ने छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर चलते समय छोटे-छोटे नियमों का पालन दुर्घटनाओं से बचने और जीवन की सुरक्षा के लिए…

फर्रुखाबाद:जीआईसी स्कूल में बजरंग दल द्वारा नशामुक्ति एवं सामाजिक सुधार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 आज जीआईसी स्कूल परिसर में बजरंग दल एवं गौ रक्षा दल द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज में सकारात्मक सुधार की दिशा में प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बतौर पदाधिकारी गोलू माथुर, अंकित कश्यप, श्रवण मिश्रा, अनुज राठौर, रोहन मिश्रा सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और समाज…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद में महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत दिनांक 15 नवंबर 2025 को कोतवाली मोहम्मदाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों, जैसे—महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, बाल संरक्षण 1098, घरेलू हिंसा सहायता 181 —के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला…

फर्रुखाबाद:कायमगंज तहसील में तहसील दिवस पर अधिकारियों ने गंभीरता से सुनी फरियादें, दिए आवश्यक निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 तहसील दिवस के अवसर पर आज कायमगंज तहसील में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह फतेहगढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुँचे फरियादियों की शिकायतों व समस्याओं को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पुलिस से जुड़ी समस्याएँ, प्रमाण-पत्र संबंधित मामले तथा अन्य विभागीय शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागीय…

फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा दिनांक 14 नवंबर 2025 को कोतवाली मोहम्मदाबाद में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को महिला सुरक्षा, सरकारी हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया। इसमें eve-teasing, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, आपातकालीन स्थितियों में सहायता और सुरक्षा के तरीकों पर विस्तार से जानकारी…

फर्रुखाबाद: महिला सुरक्षा विशेष दल ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्रों को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को कोतवाली फर्रुखाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वयं की सुरक्षा के उपाय, तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। दल के सदस्यों ने छात्रों को 1090 वुमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों के सही उपयोग के बारे में जागरूक किया। साथ ही,…

फर्रुखाबाद: तहसील सदर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, फर्रुखाबाद इकाई का 64वां स्थापना दिवस शुक्रवार को तहसील सदर स्थित संघ कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक साथ केक काटकर संघ की ऐतिहासिक यात्रा और उपलब्धियों को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता, सेवा भावना और प्रशासनिक कार्यों के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराते हुए कहा कि संघ सदैव किसानों, आमजन एवं राजस्व कार्यों को दक्षता…

फर्रुखाबाद: बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे देश में जहां उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं फर्रुखाबाद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर जोरदार तरीके से खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कादरी गेट स्थित फुब्बारे के पास एकत्रित हुए और जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर पूरा क्षेत्र “भाजपा जिंदाबाद” और “एनडीए…

फर्रुखाबाद:डीएम हुए सख्त फार्मर रजिस्ट्री आईडी न बनाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाए जाने की धीमी प्रगति को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी सख्त रुख में दिखाई दिए। शासन के निर्देशानुसार जिले में किसानों की आईडी बनाने का अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है, किंतु कई विभागों की लापरवाही सामने आने पर डीएम ने कठोर निर्देश जारी किए हैं। अब तक 150904 किसानों की बनी आईडी, 99258 शेष जनपद में कुल 2,50,162 किसानों में से 1,50,904 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी…

फर्रुखाबाद: अपराधियों को कठोर सजा दिलाने में पुलिस-प्रशासन की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 वरिष्ठ पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत एक गंभीर मामले में पुलिस व अभियोजन पक्ष की सक्रिय भूमिका के चलते अभियुक्तों को कठोर सजा दिलाई गई है। मामला मु0अ0सं0 80/2018, वाद संख्या 204/2018, धारा 304, 504 भादवि थाना अमृतपुर से सम्बंधित है। इसमें अभियुक्त रामवरन पुत्र गंगाराम तथा अभियुक्ता गुड्डी देवी पत्नी रामवरन, निवासी कोला सोता हरपालपुर, थाना अमृतपुर…

फर्रुखाबाद: पुलिस उपाधीक्षक ने किया कोतवाली मोहम्मदाबाद का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल मोहम्मदाबाद ने शुक्रवार को कोतवाली मोहम्मदाबाद का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों सहित सभी महत्वपूर्ण इकाइयों का बारीकी से जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने थाना क्षेत्र में चिन्हित एच0एस0 (हिस्ट्रीशीटर), सक्रिय अपराधियों एवं टॉप-10 अपराधियों की सूची की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नियमित रूप से करने और यातायात…

फर्रुखाबाद में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, पुलिस कार्यालय के बड़े बाबू 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराने एसपी कार्यालय परिसर में आज एंटी करप्शन टीम ने एक महत्वपूर्ण और बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कार्यालय में तैनात बड़े बाबू को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बड़े बाबू हरेंद्र सिंह पर हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार से TA-DA भुगतान के एवज में 1,45,000 रुपये के सापेक्ष रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत के आधार पर…