फर्रुखाबाद: सेवा व्रत अनुष्ठान के 18वें संकल्प दिवस पर 68 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, सर्व समाज की एकता की मिसाल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 सेवा व्रत अनुष्ठान के 18वें संकल्प दिवस के अवसर पर मंगलवार रात मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सर्व समाज की एकता और समभाव की अनूठी झलक देखने को मिली। दूल्हे सिर पर मौर धारण किए हुए थे और दुल्हनें पारंपरिक लहंगा-चुनरी में सजी थीं, जिससे पूरा समारोह भव्य और आकर्षक बन गया। मंच पर 68 नवदंपतियों ने विधि-विधान से फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती…

फर्रुखाबाद:नवाबगंज में डॉ. कांशीराम कुशवाहा का अनित्य पाठ सम्पन्न, परिवारजनों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी नवाबगंज के पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी डॉ. कांशीराम कुशवाहा का अनित्य पाठ कार्यक्रम श्रद्धा व शांति के माहौल में सम्पन्न हुआ। अनित्य पाठ का आयोजन बौद्ध परंपरा के अनुसार धर्मपाल बौद्ध द्वारा विधिवत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण संकल्प भी लिए। डॉ. कांशीराम कुशवाहा के बेटे ने आजीवन नशा न करने का संकल्प लिया, जबकि उनके…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा विशेष दल ने थाना कम्पिल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 17/11/2025 को महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा थाना कम्पिल क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सरकार द्वारा जारी विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 1098, 112, 181 आदि — के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।…

फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल कायमगंज द्वारा थाना मेरापुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में चिन्हित एच0एस0, सक्रिय अपराधियों एवं टॉप-10 अपराधियों की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बीट प्रणाली को…

फर्रुखाबाद में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का भव्य स्वागत, ROSY पब्लिक स्कूल के सिल्वर जुबली समारोह में हुए शामिल

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 आज हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला के जनपद आगमन पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आगमन पर राज्यपाल महोदय का अभिनंदन किया एवं संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रोटोकॉल के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल महोदय के दौरे को देखते हुए जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए। औपचारिक स्वागत के उपरांत पुलिस लाइन में माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ…

फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 नगर सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाना कादरीगेट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केंद्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में चिन्हित एच.एस., सक्रिय अपराधियों एवं टॉप 10 अपराधियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्ती से बीट प्रणाली का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही शस्त्रों के भौतिक सत्यापन,…

फर्रुखाबाद: जनसुनवाई में पहुँचे दिव्यांगों की समस्याएँ सुनने स्वयं बाहर आए अपर पुलिस अधीक्षक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 जनसुनवाई के दौरान मानवता और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने दिव्यांग व्यक्तियों की समस्याएँ सुनने के लिए स्वयं अपने कार्यालय से बाहर आकर उनसे मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में कई दिव्यांग व्यक्ति अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे थे। उनकी स्थिति को देखते हुए एएसपी फतेहगढ़ तुरंत बाहर आए और प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।…

फर्रुखाबाद:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च – सरदार@150 पदयात्रा’ का भव्य आयोजन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सदर विधानसभा क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च – सरदार@150 पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक पदयात्रा सरदार पटेल पार्क से प्रारम्भ होकर स्वराज कुटीर (बस स्टैंड के पास) तक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। माल्यार्पण एवं हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद फर्रुखाबाद श्री मुकेश राजपूत एवं जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा द्वारा सरदार पटेल…

फर्रूखाबाद: मेला रामनगरिया में गैर-सनातनी को दुकान आवंटन रोकने की मांग, विहिप–बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति भीष्मनगर, फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी फतेहगढ़ को एक ज्ञापन सौंपकर मेला श्री रामनगरिया में किसी भी गैर-सनातनी व्यक्ति को दुकान आवंटित न किए जाने की मांग की। ज्ञापन में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मेला रामनगरिया हिन्दू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ देशभर से साधु-सन्त, भक्त एवं गृहस्थ दम्पत्ति माँ सरस्वती के सान्निध्य में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना हेतु आते हैं। अतः मेले की पवित्रता और सांस्कृतिक वातावरण को बनाए…

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण संपन्न, पुलिस उपाधीक्षक ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल अमृतपुर द्वारा थाना कमालगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केंद्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों का गहन निरीक्षण किया। पुलिस उपाधीक्षक ने थाने की विभिन्न शाखाओं में कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए थाना क्षेत्र में चिन्हित एच.एस. (History Sheeters), सक्रिय अपराधियों, तथा टॉप-10 अपराधियों की जानकारी विस्तार से ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने…

फर्रुखाबाद:रोज़ी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 आज रोज़ी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ में विद्यालय की 25वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री सत्यमोहन पांडेय द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल आदरणीय श्री शिव प्रताप शुक्ल जी ने पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल महोदय ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार, मिला विवाह प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 नवम्बर 2025 रविवार को ग्राम नगला चन्देला पोस्ट गुतासी के आदित्य पुत्र श्री वीरसिंह शाक्य और ग्राम कांदेमई पोस्ट नवाबगंज की पुष्पा पुत्री श्री सौदान सिंह शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-विधि के अनुसार सम्पन्न हुआ। शांतिपूर्ण और पवित्र वातावरण में आयोजित इस बौद्ध विवाह समारोह में दम्पत्ति ने करुणा, सत्य, मैत्री और समानता के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विवाह संस्कार सम्पन्न होने के पश्चात धर्मपाल बौद्ध ने आदित्य और पुष्पा को विधिवत विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आत्महत्या प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 107/2025, धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त शैतान सिंह पुत्र अवधेश निवासी विक्रमपुर थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.05.2025 को वादी…

फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने पाक्सो व SC/ST एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मेरापुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 166/2025, धारा 65(2) BNS, 5M/6 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)(V) SC/ST एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: कल्लन उर्फ दलजीत, पिता का नाम: हीरेन्द्र उर्फ हीरा…

फर्रुखाबाद:ग्राम नगला दुबे में नव निर्मित मैत्री शांति उपवन बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का भव्य अनावरण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 ग्राम नगला दुबे में रविवार को नव निर्मित मैत्री शांति उपवन बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे माननीय विधायक सुशील शाक्य (MLA) जी ने बुद्ध प्रतिमा का अनावरण कर समाज में करुणा, अहिंसा और शांति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूज्य भंते धर्म कीर्ति एवं श्री कर्मवीर शाक्य जी की गरिमामयी उपस्थिति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया।…

फर्रुखाबाद: कुलदीप सिंह को मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 संगठन को मजबूत बनाने और कार्यों की गति को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्री कुलदीप सिंह, पुत्र ठाकुर सर्वेंद्र सिंह, निवासी सिंह वाहिनी कालोनी, श्यामनगर, को फतेहगढ़ मंडल का मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंडल अध्यक्ष रमला राठौर द्वारा औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए की गई। नियुक्ति पत्र मिलने पर श्री कुलदीप सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और…

फर्रुखाबाद: कायमगंज चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने हवन-पूजन कर दी शुरुआत

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, कायमगंज में नए पेराई सत्र का शुभारंभ आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने हवन-पूजन कर किया। पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं मिल प्रबंधन की उपस्थिति रही। शुभारंभ अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी कायमगंज, चीनी मिल प्रबंधन समेत अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। हवन-पूजन के उपरांत जिलाधिकारी ने मिल की तैयारियों का जायजा लिया और पेराई सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने…

फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस उपाधीक्षक ने दिए कड़े निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने मंगलवार को थाना नवाबगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं पुलिस बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ अजय वर्मा ने थाना क्षेत्र में चिन्हित एचएस, सक्रिय अपराधियों तथा टॉप-10 अपराधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बीट प्रणाली को मजबूत करने,…

फर्रुखाबाद:थाना राजेपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस उपाधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 अमृतपुर सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा द्वारा शनिवार को थाना राजेपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस तथा पुलिस बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सक्रिय एचएस, सक्रिय अपराधियों तथा टॉप-10 अपराधियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, शस्त्रों के…

फर्रुखाबाद: TSS की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और ग्राम पंचायत अध्यक्ष चयन पर बनी सहमति

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक प्रातः 11 बजे एस.आर. मैरिज लॉन, चिलसरा रोड, भोपत नगला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ.भोजराज शाक्य ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, विस्तार अभियान और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख निर्णय तीनों तहसीलों में कमेटियों का गठन शीघ्र पूर्ण करने पर जोर अध्यक्ष डॉ. भोजराज शाक्य ने निर्देश दिया कि अपूर्ण कमेटियों का गठन जल्द…