फर्रुखाबाद:डीएलआरसी व डीसीसी बैठक में बैंकों के कम सीडी रेशियो पर जिलाधिकारी नाराज, एसएलबीसी को कार्रवाई के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) एवं जिला सलाहकार समिति (DCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न बैंकों की ऋण-जमा स्थिति, सरकार प्रायोजित योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न बैंकों के सीडी रेशियो (Credit Deposit Ratio) की समीक्षा में इंडियन बैंक का सीडी रेशियो सर्वाधिक कम 16.72 प्रतिशत पाया गया। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा का 28.62 प्रतिशत, केनरा…

फर्रुखाबाद:शीत लहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया प्रमुख स्थलों का निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 जनपद में जारी शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने फतेहगढ़ चौराहा, रैन बसेरा फतेहगढ़, राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठंड से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में सभी स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। रैन बसेरा एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलते हुए मिले तथा जरूरतमंदों के लिए ठहरने, गर्माहट एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की…

फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद धरना प्रदर्शन स्थगित, 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 थाना शमसाबाद पर चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा प्रशासन को लिखित रूप में अवगत कराया गया। धरना प्रदर्शन से संबंधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अजय कुमार को सौंपा गया, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध 24 घंटे के भीतर विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने धरना प्रदर्शन को अग्रिम आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगठन…

फर्रुखाबाद:जेएस ग्रुप में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, परिजात सांस्कृतिक उत्सव में बही काव्य-रस की त्रिवेणी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 को श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, फर्रुखाबाद में वार्षिक परिजात सांस्कृतिक उत्सव के अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे प्रख्यात कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि विशाल समर्पित एवं जे०एस० ग्रुप के चेयरमेन डॉ० शैलेन्द्र सिंह, कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ० सुनीता यादव, प्राचार्य मंजूनाथा एन०एस०, डॉ० सुरेन्द्र कुमार विश्वाल, डॉ० वन्दना पटेल एवं…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कमालगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना कमालगंज क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान थाना कमालगंज पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों, महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें महिला हेल्पलाइन…

फर्रुखाबाद: अत्यधिक ठंड व शीतलहर के चलते जनपद में 22 व 23 दिसंबर को सभी विद्यालय बंद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के साथ जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की अनुमति के अनुपालन में जनपद फर्रुखाबाद में अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए छात्र-छात्राओं के हित में बड़ा निर्णय लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं सभी प्रकार के मान्यता प्राप्त विद्यालयों (आईसीएसई बोर्ड/सीबीएसई बोर्ड) में नर्सरी से कक्षा 12 तक दिनांक 22 दिसंबर 2025 एवं 23 दिसंबर 2025 को अवकाश…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर समेत दो अभियुक्त अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अभियुक्त जिला बदर घोषित था। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। घटना का विवरण दिनांक 20 दिसंबर 2025 को…

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: लूट कांड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1.84 लाख नगद व मोबाइल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लूट के एक गंभीर मामले में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹1,84,500/- रुपये नगद, 01 मोबाइल फोन, 01 ड्राइविंग लाइसेंस एवं 01 पर्स बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में…

फर्रुखाबाद: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधि-विधान से हुआ समापन, हवन व भंडारे का आयोजन।

फर्रुखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़) नगर क्षेत्र के शिव मंदिर बजरिया फील्ड, तलैया सहबजादगंज में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। यह धार्मिक आयोजन 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सात दिनों तक चली श्रीमद् भागवत कथा के उपरांत समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कराया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा का रसपूर्ण…

फर्रुखाबाद में मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिखायी हरी झंडी।

फर्रुखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025, को मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी फतेहचन्द्र राजपूत जी ने स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ से आयोजित मैराथन दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मैराथन दौड़ का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र राजपूत जी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह मानसिक मजबूती…

फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर माघ मेला रामनगरिया की तैयारियां तेज, 3 जनवरी को होगा उद्घाटन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 पांचालघाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ माह में लगने वाले प्रसिद्ध मेला रामनगरिया की तैयारियां जोरों पर हैं। गंगा तट पर तंबुओं की नगरी बसने लगी है, जहां साधु-संतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कल्पवासी एक माह तक गंगा किनारे रहकर ध्यान, पूजन, जप-तप और भंडारों का आयोजन करते हैं। इस बार मेला का शुभारंभ 3 जनवरी को होगा, जो 3 फरवरी तक चलेगा। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण इस बार मेला रामनगरिया का क्षेत्रफल लगभग 300…

फर्रुखाबाद:शिव मंदिर बजरिया फील्ड तलैया में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य समापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद के शिव मंदिर बजरिया फील्ड तलैया, सहबजादगंज में 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को विधि-विधान के साथ भव्य समापन हुआ। कथा समापन के अवसर पर हवन-पूजन कराकर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया, इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक आचार्य डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ल ने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सुंदर वर्णन किया।…

फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज थाना कादरीगेट क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, मिशन शक्ति 5.0, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव एवं छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर त्वरित…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना कम्पिल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी श्री संजीव कुमार पुत्र श्यामबाबू अग्निहोत्री, निवासी ग्राम कुँवरपुर खास थाना कम्पिल ने अपने नाबालिग पुत्र के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में थाना कम्पिल में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई…

फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी का परिणाम: शमशाबाद थाना क्षेत्र के तीन मामलों में अभियुक्तों को कठोर सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस, मॉनीटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी का उल्लेखनीय परिणाम सामने आया है। शमशाबाद थाना क्षेत्र के तीन पुराने आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को दोषसिद्ध करते हुए कठोर सजाएं सुनाई गई हैं। आर्म्स एक्ट के दो मामलों में तीन वर्ष का कठोर कारावास प्रथम मामले में अभियुक्त सिकन्दर पुत्र विनोद, निवासी पृथ्वीदरवाजा, कस्बा व थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़…

फर्रुखाबाद: नेशनल क्राइम इंटेलिजेंस एजेंसी के तत्वावधान में डॉ. जवाहरलाल रोहतगी आई हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया

फर्रुखाबाद जनपद में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को नेशनल क्राइम इंटेलिजेंस एजेंसी के तत्वावधान में डॉ. जवाहरलाल रोहतगी आई हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन डॉ. प्रशांत सिंह एवं डॉ. मणि पटेल के कुशल निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में रोगियों ने लाभ प्राप्त किया।इस निःशुल्क नेत्र शिविर के सफल आयोजन में श्री…

फर्रुखाबाद: तहसील अमृतपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, 67 शिकायतें प्राप्त, 2 का मौके पर निस्तारण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और विभागवार शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यक्रम में कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 33, पुलिस विभाग की 09, विकास विभाग की 11, विद्युत विभाग की 07, खाद्य एवं रसद विभाग की 02 तथा अन्य विभागों से संबंधित 05 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से 02 शिकायतों का मौके…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगला हूसा में ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों को योजनाओं व मतदाता जागरूकता की दी गई जानकारी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 तहसील अमृतपुर क्षेत्र की ग्रामसभा नगला हूसा, विकास खंड राजेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्राम चौपाल के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर…

फर्रुखाबाद:खाद की ओवररेटिंग व टैगिंग पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषी सीधे जाएंगे जेल: जिलाधिकारी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद में उर्वरकों की कालाबाजारी, ओवररेटिंग एवं अनावश्यक टैगिंग पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी विक्रेता द्वारा किसानों को अधिक मूल्य पर खाद बेची गई अथवा मुख्य उर्वरक के साथ जबरन अन्य उत्पादों की टैगिंग की गई, तो संबंधित विक्रेता को सीधे जेल भेजा जाएगा। जिलाधिकारी प्रतिदिन सुबह जिला कृषि अधिकारी एवं उर्वरक से जुड़े समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में उर्वरकों की आपूर्ति, वितरण और उपलब्धता की नियमित…

फर्रुखाबाद:राजकीय आईटीआई में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन, 93 अभ्यर्थियों का चयन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद में युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 03 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। उपलब्ध 300 रिक्तियों के सापेक्ष मेले में 206 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सभी उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से कुल 93 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों का विवरण…