फर्रुखाबाद:अंतर्जनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:आज 30 मई 2023 को अंतर्जनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को कियापुलिस ने गिरफ्तार। जो कि डकैती की योजना बनाते हुए मुखबिर की सूचना पर अंतर्जनपदीय गिरोह के छः सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जो दर्शन वर्मापुत्र रामबाबू वर्मा निवासी सुदामापुरी कस्बा थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज, विशाल कुमार पुत्र रामसनेही, अमर कुमार पुत्र हरीराम, रितेश बाबू पुत्र ब्रजेश कुमार ,आकाश कुमार पुत्र सत्यप्रकाश, मोहित दिवाकर पुत्र रामनिवास आदि सभी कादर गंज रोड कस्बा थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज के निवासी हैं। इन्हें घेर शामू खा…

फर्रुखाबाद:सर्विलांस पोर्टल पर दर्ज होंगी सूचनाए,दिमागी बुखार समेत 12 प्रकार के संक्रामक रोगों की दर्ज की जाएगी सूचना

फर्रुखाबाद,29 मई 2023 यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल पर निजी व सरकारी अस्पतालों के साथ प्रयोगशालाओं से प्राप्त संक्रामक रोगियों की सूचना सीधे दर्ज की जाएगी। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सोमवार को चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल के बारे में प्रशिक्षित किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान यूपी कोविड- 19 ट्रैक पोर्टल विकसित किया गया था, जिस पर प्रयोगशालाओं के साथ अस्पतालों से रिपोर्टिंग की जाती थी। इससे रोगियों का प्रबंधन व उनका उपचार आसान हो…

फर्रुखाबाद:पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें – सीएमओ

फर्रुखाबाद, 28 मई 2023 पोलियो एक ऐसी बीमारी है जो बच्चे को सामान्य जिंदगी जीने से रोक सकती है। इससे बचने के लिए पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है | यह बातें रविवार को सिविल अस्पताल लिंजीगंज में लगे पोलियो बूथ पर सीएमओ डॉ अवनीन्द्र कुमार ने कहीं। उन्होंने डेढ़ वर्ष के दानिया को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो बूथ का शुभारम्भ किया। सीएमओ ने अभियान का उद्घाटन करते हुए कहा कि –सभी लोग अपने पांच साल से कम उम्र के बच्चों…

फर्रुखाबाद:मत्स्य विभाग द्वारा बाग़ लकूला स्थित उप कृषि निदेशालय के सभागार में एक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद,आज 28 मई 2023 को मत्स्य विभाग द्वारा बाग़ लकूला स्थित उप कृषि निदेशालय के सभागार में एक प्रशिक्षण शिविर/गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम् की अध्यक्षता निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने की एवं विशिष्ठ अतिथि उप निदेशक मत्स्य विभाग आर के श्रीवास्तव रहे।कार्यक्रम का संचालन युवा अध्यक्ष अजीत बाथम ने किया। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग द्वारा मछुआ समुदाय के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इन योजनाओं में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मछुआ कल्याण कोष, निषाद राज बोट…

फर्रुखाबाद :जिला कारागार फतेहगढ़ में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया

जिला कारागार फतेहगढ़ में ” विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस ” के अवसर पर महिला बंदियों को व्यक्तिगत शारीरिक स्वच्छता एवम अपने आस पास की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजू कुमार पत्नी अखिलेश कुमार जेलर द्वारा की गई । सभी महिला बंदियों को पर्सनल हाईजीन किट का वितरण किया गया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि ” यत्र नारी पूजयंते , रमंते तत्र देवता । अर्थात जहां नारी की पूजा होती है…

फर्रुखाबाद:डीएम ब एसपी ने जिला कारागार फतेहगढ़ का आकस्मिक मासिक निरीक्षण किया

फर्रुखाबाद,आज 27 मई 2023 को सायंकाल जिला कारागार फतेहगढ़ का मासिक निरीक्षण आकस्मिक रूप से संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी और अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। अस्पताल बैरक , अन्य बैरक और महिला बैरक का निरीक्षण किया । महिला बैरक में नए वाटर कूलर का उद्घाटन किया । जेल प्रबंधन की प्रशंसा की गई । निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद, जेलर अखिलेश कुमार, जेल डाक्टर विजय अनुरागी, फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन , डिप्टी जेलर श्रीमति कृष्णा कुमारी, श्रीमती सरोज देवी, जेल बार्डर राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, दीपांशु,…

फर्रुखाबाद:विश्व मासिक धर्म दिवस पर विशेष (28 मई) महावारी प्रबंधन ग्रामीण परिवेश में आज भी चुनौतीपूर्ण – डॉ दलवीर सिंह

फर्रुखाबाद, 27 मई 2023 राजेपुर ब्लॉक के ग्राम विलालपुर की निवासी 16 वर्षीय किशोरी मीना (बदला हुआ नाम) कहती हैं कि मुझे जब पहली बार मासिक धर्म आया तो मैं डर गई कि यह मुझे क्या हो गया डर और झिझक के कारण किसी से नहीं कहा लेकिन मेरे कालेज राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर में समय समय पर अस्पताल से एक दीदी नीलम मिश्रा आती हैं उन्होंने इस बारे में सबसे चर्चा की थी तो इस बारे में मुझे कुछ जानकारी थी साथ ही उन्होंने अपना मोबाइल नम्बर भी…

फर्रुखाबाद: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया

फर्रुखाबाद:(दस्तक न्यूज़) उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नें लोहिया अस्पताल का भी निरीक्षण किया| जहाँ उन्होंने सख्त हिदायत दी की लोहिया में एमआर नजर आये तो एफआई आर पंजीकृत कराएं |दरअसल बुधवार शाम को जनपद के दौरे पर आये उप मुख्यमंत्री राम मनोहर लोहिया अस्पताल निरीक्षण करनें पंहुचे| उन्होंने निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये की किसी भी कीमत पर बाहर की दवा ना लिखी जाये| उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर इमरजेंसी खाली नही रहनी चाहिए| जिसके लिये चाजे सीएमएस खुद डियूटी ही क्यों ना करें| उन्होंने कहा कि…

फर्रुखाबाद:गोष्ठी और पोस्टर के माध्यम से सिजोफ्रेनिया पर हुई चर्चा,सिजोफ्रेनिया, किशोरावस्था का गंभीर मानसिक विकार- डॉ दलवीर सिंह

फर्रुखाबाद, 24 मई 2023 बुधवार को विश्व सिज़ोफ्रेनिया दिवस के अवसर पर डॉ राममनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच प्रशिक्षु जीएनएम को पोस्टर और गोष्ठी के माध्यम से सिजोफ्रेनिया मानसिक बीमारी के बारे में जागरूक किया गया l मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि बदलती लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार हो रहे हैं l काम का बोझ और जीवनशैली में बदलाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। यही वजह है कि…

फर्रुखाबाद:डीएम की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि विषयक एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया

फर्रुखाबाद, आज 23 मई 2023 को पीएम स्वनिधि का घन प्राप्त करने हेतु आवेदक को पात्र चाहिए ब उसका पंजीकरण भी होना चाहिए। पात्रता के अनुसार अन्य शासकीय योजनाओं से आच्छादित होना चाहिए। आवेदक को बैंक क्यूआर कोड अवश्यक प्रदान करें ताकि ग्राहक को ऑनलाइन भुगतान करने में असुविधा न हो। बैंक आवेदक को औपचालिता पूरी करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। आम जन, स्ट्रीट वेन्डर्स से चाट आदि सामान खरीदें व क्यूआर कोड से भुगतान करें। संकिसा वसन्तपुर व नवाबगंज में विशेष परिश्रम की आवश्यकता है।बैंकों के पास जो…

फर्रुखाबाद:रविवार को 2.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

फर्रुखाबाद, 23 मई 2023 जनपद में वैक्सीन लगवाने के प्रति जहां जागरूकता बढ़ी है वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रयास भी असरदार साबित हो रहे हैं। पोलियो वैक्सीन लगवाने के मामले में ग्राफ काफी बढ़ा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण यानि एनएचएफएस 4 में जहां 12 से 23 माह के 64.5 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की तीन डोज दी गई वहीं एनएचएफएस 5 में यह तादात बढ़कर 72.2 प्रतिशत हो गईlइस बारे में मलिन बस्ती सूफी खां की आशा राजदा बताती हैं पहले लोगों को टीकाकरण के प्रति समझाने में बहुत…

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक बैठक आयोजित हुई

फर्रुखाबाद 22 मई, 2023 आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक बैठक का आयोजन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक मे जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड बनने में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। एक अन्य बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कम कि सिंचाई का पानी, टेलतक पहुंचना चाहिए। ‘भुगतान लंबित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को फटकार लगाई। गौ पालक को प्रतिभाग कितना चारा व हरियाली दी जा रही है। इससे उबगत कराएं।…

फर्रुखाबाद:देव ऋषि नारद जी की जयंती के उपलक्ष में प्रखर पत्रकार सम्मान समारोह राजपूताना होटल में हुआ संपन्न

फर्रुखाबाद,आज 21 मई 2023 को देव ऋषि नारद जी की जयंती के उपलक्ष में प्रखर पत्रकार सम्मान समारोह राजपूताना होटल में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मिथिलेश अग्रवाल और मुख्य वक्ता डॉक्टर शिव ओम अम्बर और कार्यक्रम अध्यक्ष गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे ।आज नारद जयंती समारोह समिति फर्रुखाबाद के द्वारा प्रखर पत्रकार सम्मान अनिल वर्मा शेखर को दिया गया और 50 पत्रकार बंधुओं को पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें सम्मानित करने में समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी और व्यापारी बंधुओं ने पत्रकारों का सम्मान अंग वस्त्र उड़ा कर और…

फर्रुखाबाद:- महिला थाना प्रभारी ने एक दर्जन से अधिक मामलो की सुनवाई कर कार्यवाही का दिया आस्वासन ।

फर्रुखाबाद:- एसपी अशोक कुमार मीणा की अनुपस्थिति में  महिला थाना फतेहगढ़  पर आए फरियादियों की फरियाद सुन कर महिला थाना प्रभारी ललिता मेहता ने 1 दर्जन से अधिक पारिवारिक मामलों में सुलाह- समझौता  करने की कोशिश के साथ फरियादियो को  कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है । आपको बता दे भिड़ोर गांव की सुनीता पत्नी सुनील के आपसी पति पत्नी विवाद का मामला सुनकर कार्यवाई का आस्वासन दिया है ।थाना प्रभारी  ललित मेहता ने अपने सहयोगियों एस आई   शशिकला चौहान , कांस्टेबल कोमल ,संध्या स्वाति शर्मा आदि ने   एक दर्जन…

फर्रुखाबाद:भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांव बराकेशव में मीटिंग कर किसानहित मे सात सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा

19 मई 2023 को ग्राम पंचायत मौजा-बराकेशव परगना शपूर्वतह-सदर जिला फर्रुखाबाद मे चकबन्दी प्रक्रिया निरस्त कराये जाने हेतु वोटिंग हो चुकी है। जिसमे वोटिंग के आधार पर चकबन्दी प्रक्रिया निरस्त की जाये। मौजा-सिनौडा पृथ्वी मे चल रही चकबन्दी प्रक्रिया को निरस्त किया जावे। मौजा-बहोरा परगना भोजपुर तहसील सदर जिला फर्रुखाबाद मे चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत कितने चक परिवर्तन व कितने काश्तकारो के चको का कब्जा परिवर्तन हुआ है, उसकी जाँच कराई जाये। जनपद फर्रुखाबाद में काश्तकारो की फसले सूख रही है, जिसके कारण सम्पूर्ण जनपद मे कम से कम 18…

फर्रुखाबाद:भारत माता मंदिर फतेहगढ़ में सूर्यपुत्र शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम से मनाया

फर्रुखाबाद,19 मई 2023 को भारत माता मंदिर कचहरी रोड फतेहगढ़ में सूर्यपुत्र शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम से मनाया और फूलों को गुब्बारों और लड़ियों से सजाया गया।भक्तों ने शनि देव मंदिर में शाम 4:00 बजे पूजा अर्चना की गई।शनि देव की मूर्ति पर तेल फूल माला प्रसाद अर्पित कर काले उड़द और तेल चढ़ाए। तेल का दीपक जलाकर शनिदेव चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से पूजन कराया।और गुरसहायगंज से आए आचार्यों ने संगीत में सुंदरकांड का पाठ किया।श्रद्धालुओं ने भंडारे…

फर्रुखाबाद:सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मना अंतराल दिवस,अनचाहे गर्भ से बचें परिवार नियोजन के साधन अपनाएं -एसीएमओ

फर्रुखाबाद ,19 मई 2023 सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि किसी भी तरह से मातृ एवम शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर हर माह अंतराल दिवस, खुशहाल परिवार दिवस, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जननी सुरक्षा योजना और न जाने कितनी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका जिसका परिणाम भी धरातल पर दिखने लगा है lएनएफएचएस 4(2015-16) के अनुसार उत्तर प्रदेश की मातृ मृत्यु दर प्रत्येक 1000 पर 64 थी जो एनएफएचएस 5(2019 21) के अनुसार 50 रह गई…

फर्रुखाबाद:सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मना विश्व हाइपरटेंशन दिवस,हर पांच में से एक व्यक्ति हाइपरटेंशन से ग्रस्त – सीएमओ

फर्रूखाबाद ,17 मई 2023 कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच में ऐसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं जिससे लोगों का ध्यान पूरी तरह से हट गया है लेकिन यह स्वास्थ्य समस्याएं हर साल लाखों लोगों की जान लेती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है हाइपरटेंशन जिसके बारे में सही समय पर अगर ध्यान न दिया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने सिविल अस्पताल लिंजीगंज में विश्व हाइपरटेंशन दिवस के शुभारंभ के दौरान कहीं। उन्होंने मौके पर अपना रक्तचाप परीक्षण…

फर्रुखाबाद:बाबू सिंह जय सिंह नर्सिंग पैरामेडिकल कालेज में डेंगू के बारे में दी जानकारी,पांच मंत्र अपनाएं डेंगू पर विजय पाएं -डीएमओ

फर्रुखाबाद,16 मई 2023 डेंगू मरीज की पहचान न होने और समय से इलाज न होने पर खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। लोगों को भी चाहिए कि अगर डेंगू का लक्षण दिखे तो तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर निःशुल्क जांच कराएं और इलाज शुरू करवा दें । यह जानकारी प्रभारी मलेरिया अधिकारी डॉ आर सी माथुर ने बाबू सिंह जय सिंह नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज और अनार सिंह मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के छात्र छात्राओं को दी l इस दौरान पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया lसाथ ही कहा…

फर्रुखाबाद:विश्व हाइपरटेंशन दिवस (17 मई) आज,30 की उम्र के बाद जरूरी है रक्तचाप की जांच -सीएमओ

फर्रुखाबाद, 16 मई 2023 नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 (2019 21) की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में हाइपरटेंशन के मामले अधिक देखने को मिले हैं l पुरुषों में जहां लगभग 14.8 प्रतिशत हाइपरटेंशन के मामले सामने आए हैं तो वहीं महिलाओं में 13.8 प्रतिशत हाइपरटेंशन के मामले देखने को मिले हैं l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि हाइपरटेंशन एक बड़ी समस्या बन रही है। इसी के जागरूकता के लिए हर वर्ष हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि आज की…