फर्रुखाबाद:महिलाओं में प्रसव पश्चात आईयूसीडी में बढ़ा विश्वास,दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर अवश्य रखें -डॉ सिंह

फर्रुखाबाद, 29 जून 2023 जनपद में प्रसव पश्चात आईयूसीडी में पिछले चार वर्षो से लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है l महिलाएं गर्भधारण से बचने के लिए सीएचसी पर प्रसव के तुरन्त बाद इस साधन को अपना रहीं हैं l जहाँ एक ओर वित्तीय वर्ष 2019-20 में 5374 महिलाओं ने प्रसव पश्चात आईयूसीडी को अपनाया वहीँ वर्ष 2020-21 में 7857 महिलाओं ने, वर्ष 2021-22 में 10492 महिलाओं ने , वर्ष 2022 23 में 12,959 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी को अपनाया। इस वर्ष 2023-24 में 30 मई तक कुल 1284 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी…

फर्रुखाबाद-: दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी हुए गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़  विकास कुमार के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक डां0 संजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी कायमगंज महोदय सोहराब आलम के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेरापुर द्वारा 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर विडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रभाकर राजपूत पुत्र रामकुमार तथा हर्वेन्द्र पुत्र जंग सिंह राजपूत निवासीगण सिलसण्डा थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ पंजीकृत कराया था । दोनों अभियुक्तगणों के वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन करते हुए थाना मेरापुर…

फर्रुखाबाद:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 अगस्त से अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का किया गया उन्मुखीकरण

फर्रुखाबाद, 28 जून 2023 जनपद सहित प्रदेश के 27 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 अगस्त से 28 अगस्त के बीच चलाया जायेगा | इस दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोग के बारे में जागरूक करेंगे साथ ही अपने सामने दवा खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जाएगा। यह दवा आपको फाइलेरिया रोग से सुरक्षित रखेगी इसको खाना है फेंकना नहीं यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के उन्मुखीकरण के दौरान कहीं | सीएमओ ने कहा…

फर्रुखाबाद:- तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनसुनवाई निस्तारण में दिखी तेजी ।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना कार्यालय पर जन सुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। जिले में पुलिस अधीक्षक के तेज तर्रार तेबर को देखते हुए सभी थाना पुलिस द्वारा विधिवत रूप से जनसुनवाई की जा रही है । कोई भी फरियादी बिना सुनबाई के बापस नही हो रहा है । नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जनसुनवाई निस्तारण में तेजी आई है । जिससे जिले के फ़ियादियो को अपनी शिकायत के लिए थानों के बार…

फर्रुखाबाद:- थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने बकरीद और कुर्बानी के दृष्टिगत किया पैदल मार्च ।

फर्रुखाबाद:- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और सी ओ सिटी प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह  ने मऊदरवाजा क्षेत्र में बकरीद त्यौहार और कुर्बानी के अवसर पर शांति व्यवस्था और शौहार्द बनाये रखने हेतु मय पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया । क्षेत्र का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम को सुनिश्चित किया । क्षेत्र के लोगो के साथ बातचीत कर पुलिस के सहयोग करने और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की ।

फर्रुखाबाद:दंपति सम्पर्क पखवाड़ा हुआ शुरू,आशा नाजमा नूर दे रहीं हैं योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन की जानकारी

फर्रुखाबाद ,27 जून 2023 मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में आज यानि 27 जून से दंपति सम्पर्क पखवाड़ा शुरु हो गया है जो 10 जुलाई तक चलेगा l इस दौरान आशा, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर परिवार नियोजन की जानकारी देंगे साथ ही सास बहू बेटा सम्मेलन और सारथी वाहन के माध्यम से भी परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करेंगे l इस बार विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की थीम आज़ादी के अमृत महोत्सव…

फर्रुखाबाद : ब्लाक मोहम्मदाबाद के गेट पर ही लगा कचरे का अंबार फिर कैसे हो ग्राम पंचायतो की सफाई

प्रधानमंत्री का सपना स्वच्छ हो भारत अपना लेकिन यह सपना सपना ही बनकर रह गया ग्राम पंचायतों के विकास साफ-सफाई अन्य सभी कार्यों के लिए ब्लॉक पर जिम्मेदारी होती है और जब ब्लॉक ही गंदगी से पटा हो तो ग्राम पंचायतों की साफ-सफाई कैसे हो यह ताजा मामला ब्लाक मोहम्मदाबाद का है जिसमें आप साफ देख सकते हैं गेट पर ही कूड़े का अंबार लगा हुआ है यहां से होकर सभी अधिकारी सभी नेतागण गुजरते हैं लेकिन किसी ने गेट पर लगे कूड़े के ढेर को ध्यान नहीं दिया जबकि…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर दिलाई शपथ

फर्रूखाबाद,आज 27 जून 2023 को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर दिलाई शपथ। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा हम हर सम्भव प्रयास करगें कि देश नशा मुक्त बने। यह अतिआवश्यक है कि भारत के नशा मुक्ति अभियान में सर्वाधिक युवा जुड़े। पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने दिलाई शपथ बोले नशा मुक्त अभियान में हम एक जुट होकर शपथ लेते हैं । कि आज से हम और परिवार, मित्रों, समाज व जिले को नशा मुक्त करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

फर्रुखाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अताउल्लाह हक पैनल अधिवक्ता के साथ जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया

आज 26 जून 23 जिला कारागार फतेहगढ़ में नरेन्द्र प्रकास एडीजे/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अताउल्लाह हक पैनल अधिवक्ता के साथ कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया । किशोर बैरक, अस्पताल बैरक इत्यादि स्थल का निरीक्षण किया । निर्देश दिए गए की कोई भी किशोर बंदी 18 वर्ष से कम का जिला जेल में निरुद्ध ना रहे साथ ही यह भी निर्देश दिए गए की ऐसा कोई बंदी भी जेल में ना रहे जो अपनी निर्धारित सजा पूर्ण कर चुका हो । जिला कारागार में निरुद्ध सभी 41 बंदियों…

फर्रुखाबाद:नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

जनपद में चार्ज लेने के बाद मीडिया से रूबरू हुए । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जिले में गैंगस्टरो के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही पुलिस और समाज के सभी वर्गों के साथ सामंजस बैठाकर जिले में अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति पर होगा कार्य अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस करेगी काम संगठित अपराधों को जल्द से जल्द जिले में पुलिस करेगी खत्म। जिले की ट्रैफिक व्यवस्था कोई भी सुदृढ़ बनाने का जिले की पुलिस करेगी काम। एसपी विकास कुमार ने फतेहगढ़ पुलिस…

फर्रुखाबाद :लगातार जल जीवन मिशन का विस्तार होता हुआ

जिला फर्रुखाबाद के विकासखंड मोहम्मदाबाद में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जल जीवन मिशन हर घर नल हर घर जल कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य आदि लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रम इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा सिंह ने की कार्यक्रम के दौरान पूजा जी ने बताया जल को सिर्फ बचाया जा सकता है जल ना तो बनाया जा सकता है ना उगाया सकता है इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि जल को बचाएं जल ही जीवन है और उन्होंने पांच दशक…

फर्रुखाबाद:क्षय रोग उन्मूलन में फर्रुखाबाद को मण्डल में मिला दूसरा स्थान

फर्रुखाबाद ,23  जून 2023 राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) में बेहतर योगदान के लिए फर्रुखाबाद  जिले को कानपुर मण्डल में दूसरा स्थान मिला है । यह रैंकिंग माह जनवरी से मई के बीच हुए टीबी नोटिफिकेशन समेत नौ बिंदुओं पर मूल्यांकन के बाद मिली है । यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने दी । जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि मण्डल में फर्रुखाबाद जनपद कुल 82.7 स्कोर पाकर दूसरे साथन पर वहीं कानपुर देहात 83.8 स्कोर के साथ पहले व कानपुर नगर 78.4 अंक के साथ छठवें नंबर पर रहा । उन्होंने बताया की…

फर्रुखाबाद: अंतर्जनपदीय सोलर प्लेट चोरी करने वाले व नकबजन का सरगना अपने सदस्य के साथ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ,अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर महोदय  रविन्द्रनाथ राय के कुशल नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिवाकर प्रसाद सरोज मय हमराह पुलिस के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना राजेपुर के मु0अ0सं0 113/2023 धारा 379/411 भादवि तथा थाना अल्लागंज के मु०अ०सं० मु0अ0सं0 247/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 धारा 379/328/411 भादवि से सम्बन्धित सोलर प्लेट चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 02 अभियुक्तगण 1. अर्पित शाक्य…

फर्रुखाबाद: गैंगस्टर एक्ट मुकदमे में वांछित 10000 रुपए का इनामी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार फतेहगढ के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौबे कोतवाली फर्रूखावाद के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0 अवध नारायण पाण्डेय मय हमराह फोर्स के गैंगस्टर एक्ट में वांछित, 10000/- रूपये का ईनामिया 01 नफर अभियुक्त पप्पू उर्फ रामप्रसाद पुत्र नवल किशोर निवासी जंगबाज खाँ थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 283/23 धारा 3(1) गैंग0एक्ट थाना कोतवाली…

फर्रुखाबाद:- जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित की गई पीस कमेटी मीटिंग ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष शमसाबाद द्वारा आगामी त्यौहारों बकरीद व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

फर्रुखाबाद:एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान,अभियान की सफलता के लिए जिलास्तरीय हुई बैठक

फर्रुखाबाद, 22 जुलाई 2023 एक से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान के संबंध में कलेक्ट्रेट में अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जिलास्तरीय बैठक एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में की गई lएडीएम ने सभी विभागों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएं lएडीएम ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि अपने घर के आस पास कहीं भी जलभराव न होने दें पानी भरे हुए स्थान पर मिट्टी डाल…

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में हो रही बिजली कटौती के संदर्भ में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

फर्रुखाबाद, प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है.जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है. पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं.अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. ये बेहद दुर्भाग्य है कि 21वी सदी में लोगों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की…

फर्रुखाबाद : कॉमन सर्विस सेन्टरों पर ९ वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ विशेष आयोजन

कुटुम्बकम के मंत्र के साथ सीएससी केन्द्रों पर योग शिविरों का हुआ आयोजन**प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड और आयुष मंत्रालय भारत सरकार के साथ मिलकर द्वारा दिनांक 21 जून 2023 को 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न कॉमन सर्विस सेन्टरों पर योग शिविरों का आयोजन जनसेवा केन्द्र संचालकों द्वारा किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य नागरिकों आदि ने भी प्रतिभाग किया।भारत देश अंतराष्ट्रीय जगत में अब…

फर्रुखाबाद:- कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने 3 अभियुक्तो का चालान कर भेजा जेल ।

आज दिनांक 21.06.2023 को थाना कोतवाली फर्रूखावाद पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.वाशू पुत्र विरजू उर्फ कल्लू उम्र करीव 24 वर्ष 2.निखिल पुत्र विरजू  उर्फ कल्लू उम्र करीव 22 वर्ष 3.चिन्टू पुत्र विरजू उर्फ कल्लू उम्र करीव 20 वर्ष निवासीगण मोहल्ला सलावत खां थाना कोतवाली फर्रूखावाद जिला फर्रूखावाद को शान्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय भेजा गया ।

फर्रुखाबाद:-सी० पी० विद्या निकेतन इंटर कालेज कायमगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून-2023 पर आयोजित हुआ योगा कार्यक्रम

आज सी. पी. विद्या निकेतन परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित गया। जिसमें योग प्रशिक्षक के रूप में जय किशन गुप्ता द्वारा योगाभ्यास कराया गया । योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की आधारशीला, साधना, अनुशासन एवं विज्ञान है। यह शरीर, मन एवं बुद्धि को एक लूप में करता है। इसके द्वारा सुख एवं शान्ति प्राप्त होती है । इन्होंने भिन्न-भिन्न प्रकार के आसन करवायें एवं कहा कि आसन के द्वारा थाराइड ग्रन्थि एवं अन्य ग्रन्थियाँ सक्रिय हो जाती…