फर्रुखाबाद:- थाना कादरीगेट पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोरों को चोरी किये हुए 14 एण्ड्रायड/कीपैड मोबाइल फोन सहित किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा अभियुक्तगण कुन्दन उर्फ पिनिया पुत्र शिवरतन निवासी लकूला थाना कादरीगेट, शिवम उर्फ सलमान पुत्र भूरा निवासी गिहार बस्ती लकूला थाना कादरीगेट तथा गौरव पुत्र रामू निवासी गिहार बस्ती लकूला थाना कादरीगेट को दिनांक- 21 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त कुन्दन उर्फ पिनिया के कब्जे से 06 अदद मोबाइल फोन, अभियुक्त…

फर्रुखाबाद: सेठ गली में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया 116वां बैंक ऑफ बड़ौदा का स्थापना दिवस

फर्रुखाबाद, आज 28 जुलाई 2023 को बैंक आफ बडौदा का 116वां स्थापना दिवस शाखा सेठगली फर्रुखाबाद में बडी धूमधाम से मनाया गया । जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने वरिष्व शाखा प्रबंधक अमित सुमन की उपस्थित में केक काटा जिसमें सभी स्टाफ मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार व शाखा प्रबंधक अमित सुमन द्वारा सोलर लाइट गरीब महिलाओं को वितरित किया गया। जिसमे शाखा प्रबंधक ने परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने केक व मिठाई वितरित की गई।बरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित सुमन,…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने कमालगंज बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

द दस्तक 24जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने गंगानदी के कटान क्षेत्र ग्राम जंजाली नगला ब्लाक कमालगंज तहसील सदर फर्रूखाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित सहायक अभियन्ता सिचाई खण्ड द्वारा बताया गया कि ग्राम में बाढ़ परियोजना का निर्माण हो जाने से कटान की स्थिति नहीं है, ग्राम में बाढ़ का पानी अभी नहीं आया है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को बाढ़ के दुष्प्रभावों से बचने तथा भविष्य में घटित होने वाली आपदाओं के प्रति जागरूक कर समुदाय का क्षमता संर्वद्धन किया गया। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार…

फर्रुखाबाद: एमडीए को सफल बनाने के लिए महिला प्रधानों का मिलेगा साथ,फाइलेरिया मुक्त गांव बनाने में सभी दें सहयोग – सहायक खंड विकास अधिकारी

21 जुलाई 2023 जिले में 10 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम चलेगा l इस दौरान जिले वासियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जायेगी l अभियान के दौरान कोई चूक न हो और सभी लोग दवा का सेवन करें इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं l इसी क्रम में खानपुर के रिसोर्स सेंटर में सहायक खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में महिला प्रधानों का फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए संवेदीकरण किया गया l उनसे अपने गांव में आने…

फर्रुखाबाद: कायमगंज में बिजली करंट लगने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

आजकल मौसम में नमी की बजह से बिजली के करंट लगने की घटनाएं अधिक हो रही हैं। बीते दिनों से यह घटनाएं लगातार हो रही है। कायमगंज क्षेत्र के गाँव खजुरिया निवासी विवेक पुत्र ग्रीश चंद्र शाक्य उम्र 20 बर्ष को घर में बिजली का करंट लग गया| जिससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया| जिससे देखते ही देखते परिवार में कोहराम मच गया | तो गाँव वासियों ने तत्काल आपातकाल कालीन एम्बुलेंस सेवा को सूचित कर बुलबा लिया और परिजनों ने तुरंत कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती…

फर्रुखाबाद:दस्तक मीडिया ग्रुप के पत्रकार एवं सुगत मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह भेंट किया

फर्रुखाबाद:- आज जिला फर्रुखाबाद में सुगत मीडिया एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन तथा दस्तक मीडिया ग्रुप के पदाधिकारियों ने धर्मवीर सिंह शाक्य के निर्देशन में नवागंतुक फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार से भेंट कर जनपद आगमन की बधाई और स्वागत किया। इसके साथ ही सुगत मीडिया एसोसिएशन जिलाध्यक्ष कुलदीप बाथम की अनुपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष सम्राट सिंह ने सुगत मीडिया एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का परिचय नवागंतुक एसपी विकास कुमार से कराया । इस अवसर पर पदाधिकारियों ने गुलदस्ते और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य संवाददाता व…

फर्रुखाबाद:- अमेठी जदीद मे ग्राम पंचायत सदस्यो ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोला,डी एम को शिकायत कर की जांच की मांग।

अमेठी जदीद के ग्राम पंचायत सदस्यों ने 16बिन्दुओ का शिकायत पत्र डी एम संजय कुमार  को देकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित , जांच पूरी ना होने तक सभी खातो पर रोक लगाने की मांग की है । बढपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत अमेठी जदीद मे ग्राम पंचायत सदस्यो तौफीक, मोबीन,रुखसाना, जियाउर रहमान, जहीर खान, जुल्फिकार, नयाब खां मोहम्मद शाहिद ,सियाराम ने ग्राम प्रधान श्यामलता के खिलाफ डीएम संजय कुमार सिंह को शिकायत पत्र देकर उच्च जांच कराये जाने की मांग की है।ग्राम पंचायत सदस्यो द्वारा दिये गये शिकायत में  …

फर्रुखाबाद:कुटरा पावर हाउस के जेईई वसीम रजा को तत्काल हटाए जाने की मांग

फर्रुखाबाद,आज 18 जुलाई 2023 को सभासद एसोसिएशन के माध्यम से जिलाअधिकारी को संबोधित ज्ञयापन उपजिलाअधिकारी सदर को दिया गया जिसमे विधुत विभाग के अधिकारियों को सभासदों की बातों पर तत्काल संज्ञान लेने वा जिला पूर्ति कार्यालय में अबैध वसूली पर रोक लगाने और थाने कोतवाली पुलिस द्वारा सभासदों के हस्तक्षेप पर आपसी मामलो को वार्ड में ही निपटा देने की मांग की गई।कुटरा पावर हाउस के वसीम रजा जेईई अवैध वसूली की जा रही है इस पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की जाए औरजिला प्रशासन द्वारा सभी समस्याओं को जल्द…

फर्रुखाबाद:एमआईसी फतेहगढ़ में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

फर्रुखाबाद, आज 18 जुलाई 2023 को भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार 17 जुलाई से 31जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुपालन में म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टि० गिरिजाशंकर की अध्यक्षता में म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में सभी छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसके मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद नरेंद्र पाल सिंह तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वी एन चौधरी रहे।कार्यशाला का आरंभ प्रधानाचार्य द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल…

फर्रुखाबाद:टीबी का इलाज पूरी तरह संभव, जागरूक बनें और रोगी का साथ निभाएं,भ्रांतियों को दूर करने में जुटे टीबी चैम्पियन रजनीकांत

फर्रुखाबाद, 18 जुलाई 2023 बीमारी की स्थिति में अपनों का साथ मिलने से मरीज को बड़ी से बड़ी बीमारी से लड़ने की ताकत मिलती है l टीबी की बीमारी में इसकी खास जरूरत है क्योंकि लोगों में आज भी इस बीमारी को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां हैं, जिसे दूर करना बहुत जरूरी है l लोग सोचते हैं कि यह लाइलाज है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है | इसका इलाज पूरी तरह से संभव है l इसलिए टीबी रोगियों से भेदभाव करने की बजाय उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए जिससे उनकी इच्छाशक्ति…

फर्रुखाबाद:-अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को 18 मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।

फर्रुखाबाद:- पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 3 अभियुक्तगण उबैश खान उर्फ लालू पुत्र पप्पू निवासी ग्राम रूदायन थाना कम्पिल, आशीष पुत्र महेश निवासी ग्राम जिजौटा थाना कम्पिल, जीतेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम रामपुर गढ़िया थाना पटियाली जनपद कासगंज व बाल अपचारी को रूदायन रेलवे स्टेशन तिराहा थाना कम्पिल से चोरी…

फर्रुखाबाद:डॉ अरविंद का बीरान पड़े रोडवेज बस अड्डे को हरा भरा बनाने का संकल्प, 53 पेड़ लगवाए,पेड़ लगाने को शुरू करेगे हेल्प लाइन नंबर – डॉ. अरविंद

फर्रुखाबाद, आज 17 जुलाई 2023 को समाजसेवी व लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष डॉ अरविंद गुप्ता पर्यावरण संरक्षण हेतु बड़ा कदम उठाया है। डॉ अरविंद के नेतृत्व में उनकी टीम में फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर 53 पेड़ लगाए हैं। इन पेड़ों के रखरखाव की भी जिम्मेदारी डॉ अरविंद व उनकी की टीम ने ली है। फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर सोमवार दोपहर को डॉ अरविंद गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे। एआरएम आरसी यादव की मौजूदगी में बस अड्डे के चारों तरफ पेड़ लगाने का क्रम शुरू हुआ। डॉ…

फर्रुखाबाद:- युवक की हत्या के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रवीन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस टीम ने वांछित 05 अभियुक्तगण श्याम उर्फ सोनू राजपूत पुत्र गिरीशचन्द्र राजपूत उम्र करीब 25 वर्ष , मोनू राजपूत पुत्र गिरीशचन्द्र राजपूत उम्र करीब 22 वर्ष ,सुशीला राजपूत पत्नी गिरीशचन्द्र राजपूत उम्र करीब 47 वर्ष ,राधा राजपूत पत्नी श्याम उर्फ सोनू राजपूत उम्र करीब 21 वर्ष ,गिरीशचन्द्र राजपूत पुत्र स्व0 शंकरलाल राजपूत…

फर्रुखाबाद:नाईट ब्लड सर्वे के लिए लैब टेक्नीशियन को दिया गया प्रशिक्षण,फाइलेरिया परजीवी रात में होते हैं एक्टिव – डीएमओ

फर्रुखाबाद ,17 जुलाई 2023 फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मंगलवार से जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नाइट ब्लड सर्वे कराया जाएगा | यह सर्वे रात के आठ बजे से 12 बजे के बीच होगा, क्योंकि इसी बीच फाइलेरिया के परजीवी ज्यादा एक्टिव होते हैं | प्रत्येक ब्लॉक में दो साइट को चुना गया है । इसमें एक स्थायी साइट और एक रैंडम साइट होंगे। सर्वे में 20 साल के ऊपर के व्यक्तियों का ब्लड सैम्पल लिया जाएगा और जाँच के लिए लैब भेजा जाएगा | यह बातें प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी…

फर्रुखाबाद:पट्टी मदारी में लेंटर गिरने से तीन बच्चे दबे

फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :– पट्टी मदारी में लेंटर गिरने से तीन बच्चे दबे 3 बच्चों में से 1 बच्चे की घटना स्थल पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम एक बच्चा सीएचसी कायमगंज से जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर पड़ोस में बने पुराने मकान का लेंटर गिरने से हुआ हादसा – सूत्र जानकारी के अनुसार विराट पुत्र विजय उम्र 5 वर्ष, अंशुल पुत्र अजय उम्र 6 वर्ष, किशन पुत्र सत्येंद्र उम्र 9 वर्ष लेंटर में दवे लेंटर में दबकर विजय के 5 वर्षीय पुत्र विराट की मौत हो गई, जिससे…

फर्रुखाबाद:कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कतरोली पट्टी के मौजा खेरा नगला में परिवारीजनो ने हत्या कर शव को बोरी में बांध कर बक्से में छुपाया, जमीन

फर्रुखाबाद ,कमालगंज रिपोर्टर:- शानू खान संपत्ति के लालच में युवक की हत्या कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कतरोली पट्टी के मौजा खेरा नगला में परिवारीजनो ने हत्या कर शव को बोरी में बांध कर बक्से में छुपाया, जमीन के लालच में चाचा गिरीश व चाची ने अपने पुत्रो के साथ मिलकर भतीजे कमलेश की हत्या कर घटना को दिया अंजाम मिर्तक कमलेश कुमार के मां, बाप की कई वर्षो पूर्व हो चुकी है मौत, मृतक युवक कमलेश कुमार अपने मां बाप का अकेला पुत्र था संपत्ति हड़पने को लेकर भतीजे…

फर्रुखाबाद:31 जुलाई तक चलेगा सेवा प्रदायगी पखवाड़ा दी जा रही हैं परिवार नियोजन की सेवाएं

फर्रुखाबाद ,15 जुलाई 2023 जिले में इस समय सेवा प्रदायगी पखवाड़ा चल रहा है जो 31 जुलाई तक चलेगा lजिसमें योग्य दंपति को परिवार नियोजन की सेवाएं दी जा रहीं हैं l इस दौरान डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरुष में पखवाड़े की पहली पुरुष नसबंदी हुई lअपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि परिवार को नियोजित कर न सिर्फ जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखा जा सकता है बल्कि बच्चों की बेहतर परवरिश कर उन्हें काबिल भी बनाया जा सकता है । इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के पास बास्केट…

फर्रुखाबाद: जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया एकीकृत निक्षय दिवस,क्षय रोगियों के साथ भेदभाव न करें, उनका मनोबल बढ़ाएं-डीटीओ

फर्रुखाबाद ,15 जुलाई 2023 जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया। आयोजन के दौरान टीबी, फाइलेरिया और कुष्ठ के मरीजों को चिन्हित कर तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई। ओपीडी में आने वालों में से 10 प्रतिशत मरीजों की स्क्रीनिंग की गई और सभी को क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार और चिकिनगुनिया के बारे में जागरूक किया गया l इसके तहत आर पी मेमोरियल हॉस्पिटल में भागीरथी जनकल्याण समिति द्वारा शनिवार को 6 टीबी रोग से ग्रसित लोगों को गोद भी लिया गया |…

फर्रुखाबाद : पेट्रोल पम्प पर खुलेआम बिक रही दिन मे बोतल मे पेट्रोल

शासन की आँखो मे धूल झोक कर पेट्रोल बोतल मे बिक रही है आप को बता दे की फर्रुखाबाद मे गुड़गांव देवी मंदिर के निकट एक पेट्रोल पम्प है जहा पर पेट्रोल बोतल मे भी दी जाती है जबकि शासन का ऐसा कोई भी शासन का आदेश नहीं है की पेट्रोल बोतल मे दी जाये कुछ महीने पहले कानपुर मे एक पेट्रोल पम्प पर भी बोतल मे पेट्रोल देने की फोटो सामने आयी थी और बो पेट्रोल पम्प उच्च अधिकारियो ने जांच कर उसे सील कर दिया था देखते है…

फर्रूखाबाद: सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान सात अगस्त से,ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का किया गया उन्मुखीकरण

14 जुलाई 2023 मिशन इन्द्रधनुष अभियान केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है, इन्द्रधनुष के सात रंगों के समान इस मिशन इन्द्रधनुष का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण के दौरान या अन्य किसी कारणवश छूटे शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती का 100 प्रतिशत टीकाकरण करना है |अभियान को मूर्त रूप देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन शहर के एक होटल में किया गया।इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने…