फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअली जनसुनवाई की। इस दौरान आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी आरती सिंह ने स्पष्ट किया कि—”जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष जांच के साथ समय पर निस्तारण किया जाए।” जनसुनवाई…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रूखाबाद में सांसद निधि से ओपन जिम का लोकार्पण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) परिसर में स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया। इस ओपन जिम में जनता की सुविधा के लिए साइकिल रोअर, बोनी राइडर, क्रॉस ट्रेनर, एयर वॉकर, आर्म व्हील, एडोमिनल बोर्ड, चेस्ट एवं शोल्डर प्रेस मशीन, साथ ही कास्ट आयरन की दो बेंच और सोलर लाइट लगाई गई है। इसकी कुल लागत ₹8.226 लाख (जीएसटी सहित)…
फर्रुखाबाद:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सांसद मुकेश राजपूत ने किया पौधारोपण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन खानपुर स्थित एसटीपी प्लांट परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और संगोष्ठी को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरू हुआ यह सेवा पखवाड़ा अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। वन विभाग की जानकारी के अनुसार इस अवसर पर कुल 75 पौधे रोपे गए। संगोष्ठी को संबोधित करते…
फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक सहित 2 शातिर चोर गिरफ्तार।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कायमगंज कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई 18 सितंबर 2025 को की गई। मामला ऐसे खुला दिनांक 16 सितंबर को वादी अनूप कुमार पुत्र रामशरण निवासी नगला कोठी जिराऊ, ने…
फर्रुखाबाद:पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कादरीगेट क्षेत्र से जुड़े एक गंभीर मामले में फतेहगढ़ पुलिस एवं अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता मिली है। मुकदमा संख्या 110/2024, वाद संख्या 295/2024 धारा 342, 370, 506, 120बी भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़ में नामजद अभियुक्तगण —1. नन्ही पत्नी सुभाष बाथम निवासी शोरा कोठी मन्नीगंज थाना कादरीगेट, फतेहगढ़ 2. सुधीर वर्मा पुत्र दिलेराम निवासी मोहल्ला मन्नीगंज…
फर्रुखाबाद कोर्ट का बड़ा फैसला: 31 साल पुराने मामले में दो अभियुक्तों को 3-3 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत फर्रूखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कायमगंज क्षेत्र के चर्चित केस मु0अ0स0 201/1994, बाद संख्या 784/2006 धारा 457, 380 भादवि में अभियुक्तगण 1. विजय पाल सिंह पुत्र मदारी लाल तथा 2. ओमपाल सिंह पुत्र मदारी लाल निवासी नगला उम्मेद थाना कायमगंज को दोषसिद्ध कर न्यायालय ने कठोर दंड सुनाया है। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष एवं कोर्ट पैरोकारों…
फर्रुखाबाद:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा ने आयोजित किया प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज बढ़पुर स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विख्यात कवि शिवओम अंबर ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने संबोधन दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। प्रधानमंत्री के कर सुधारों पर चर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष…
फर्रुखाबाद में जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति ग्रामीण की बैठक आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही स्वच्छता योजनाओं और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के मुख्य बिंदु धनराशि भुगतान प्रगति: जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि राज्य वित्त आयोग में उपलब्ध धनराशि का 97.67% तथा 15वें वित्त आयोग का 90.28% भुगतान हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष भुगतान को 22 सितम्बर 2025 तक पूर्ण कराने के निर्देश…
फर्रुखाबाद में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं हेतु जिला स्तरीय ट्रायल 19 सितम्बर से
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 क्षेत्रीय खेल कार्यालय कानपुर के निर्देशानुसार एवं खेल निदेशालय, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जिले में आगामी 19 सितम्बर 2025 को जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं का विवरण 1. प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिला स्तरीय ट्रायल : 19 सितम्बर 2025, सायं 4:00 बजे स्थान : स्व. ब्रजबल्लभ द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फर्रुखाबाद मण्डल स्तरीय ट्रायल : 20 सितम्बर 2025, सायं 3:00 बजे स्थान : चन्द्रशेखर आज़ाद…
फर्रुखाबाद:वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा रजीपुर द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सिंघिरामपुर एवं ग्राम पंचायत भटपुरा आजाद नगर में दो वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में लगभग 250 ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक से शमशुद्दीन, अग्रणी जिला प्रबंधक वी.डी. वर्मा, नाबार्ड जिला प्रबंधक मितेश यादव, क्षेत्रीय कार्यालय से प्रबंधक अजय कुमार, वित्तीय समावेशन प्रबंधक अलका, शाखा रजीपुर प्रबंधक अनूप कुमार तिवारी, सहायक प्रबंधक शशि कुमार तिवारी…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में पुलिस प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए एक विशेष साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का संचालन प्रतिष्ठित साइबर विशेषज्ञ श्री रक्षित टंडन द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे निपटने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों को बताया कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया सावधानियां, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान, डेटा प्रोटेक्शन कानून,…
फतेहगढ़ में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित, पुलिसकर्मियों को मिली डिजिटल अपराध से निपटने की ट्रेनिंग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने और पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज फतेहगढ़ में एक विशेष साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने किया। कार्यशाला में प्रतिष्ठित साइबर विशेषज्ञ श्री रक्षित टंडन ने मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों के नवीनतम स्वरूप, डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने की तकनीक, ऑनलाइन…
फर्रुखाबाद:नई पर्यटन नीति का शुभारंभ: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ बैठक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति का शुभारंभ पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पर्यटन संगठनों एवं प्रतिनिधियों ने मंत्री जी से औपचारिक भेंट की। बैठक में पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह ने कहा कि नई पर्यटन नीति का उद्देश्य प्रदेश को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए न केवल ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा बल्कि…
फर्रुखाबाद:बाईपास रोड चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय निवासियों का विरोध, 30 मीटर चौड़ाई की मांग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 2025 महानगर विकास योजना-2031 के तहत फर्रुखाबाद नगर में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में ढिलावल नगला खैरबन्द से जसमई दरवाजा चौराहा तक बाईपास रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव सामने आया है। प्रस्तावित योजना के अनुसार इस मार्ग की चौड़ाई 52 मीटर निर्धारित की गई है। हालांकि, इस योजना का स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने कड़ा विरोध जताया है। स्थानीयों की आपत्ति स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर बीते वर्षों में दुकानों और मकानों…
फर्रुखाबाद में पब्लिक हेल्थ आउटरीच कैम्प का सफल आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष समिति बैठक (30 जुलाई 2025) में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज सचिवालय, ग्राम कमालुद्दीनपुर, विकासखण्ड राजेपुर में पब्लिक हेल्थ आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया। भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे ग्राम प्रधान श्रीमती रीतू पाठक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विशेषज्ञों का मार्गदर्शन आयुष शिविर का संचालन डॉ. विजय कुमार यादव (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी) और डॉ. दीप्ति त्रिवेदी (जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी)…
फर्रुखाबाद में निकली भव्य राम बारात, आकर्षक झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 2025 जनपद फर्रुखाबाद में श्री मधु रामलीला मंडल के नेतृत्व में भव्य राम बारात का आयोजन किया गया। देर शाम रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुई इस राम बारात ने पूरे शहर का माहौल धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। आकर्षक झांकियों ने खींचा ध्यान बारात में सबसे आगे भगवान गणेश जी की झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित किया। इसके बाद एक के बाद एक भगवान चंद्रदेव, बजरंगबली, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और भरत की सुंदर व भव्य झांकियां…
फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद सीएचसी पर हंगामा, सीएमओ की गाड़ी घेर कर लगाए नारे
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 2025 जनपद के मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को कथित रूप से अपशब्द कहे जाने का मामला सामने आया। सूत्रों के अनुसार, प्रभारी मंत्री के दौरे और निरीक्षण के बाद स्थिति बिगड़ी। बताया गया कि सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को गाली दी, जिस पर केंद्र में तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कड़ा विरोध जताया। जैसे ही प्रभारी मंत्री सीएचसी से रवाना हुए, डॉक्टर और…
फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने राजीव शाक्य को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 2025 जनपद में जन अधिकार पार्टी में अपने संगठन को नई गति प्रदान करते हुए भाई राजीव शाक्य जी को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भाई राजीव शाक्य जी को बधाई दी और उनके कार्यकाल से संगठन को और मज़बूती मिलने की आशा व्यक्त की। नियुक्ति अवसर पर जन अधिकार पार्टी जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य जी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अंचल सिंह कुशवाहा जी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला महासचिव राजीव कुशवाहा जी तथा जिला…
फर्रूखाबाद में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितंबर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मा0 मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के दौरान मंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और वहां पहुंचे मरीजों से संवाद स्थापित किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चों को पोषण पोटली वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर के बाद मा0…
फर्रुखाबाद में संयुक्त चेकिंग अभियान: तीन ओवरलोड ट्रक सीज, भारी जुर्माना वसूला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने आज सुबह ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप और एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत के नेतृत्व में बघार व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले ट्रकों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 3 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया। खनन विभाग ने ₹1,08,000 का जुर्माना लगाया। परिवहन विभाग ने ₹70,000 का जुर्माना लगाया। इसके अलावा, एक ओवरसाइज ट्रक…
