फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस ने बताया कि मु0अ0सं0 237/2025 धारा 115(2)/65(1)/351(2) बी.एन.एस. व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राजवीर पुत्र मिश्रीलाल निवासी बड़ा ताल धन्सुआ, थाना…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:”मिशन शक्ति फेज-5″ का भव्य शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित “मिशन शक्ति फेज-5” का शुभारंभ आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार, लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP पुस्तिका का विमोचन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी आयोजित हुआ। फतेहगढ़ में लाइव प्रसारण जनपद फतेहगढ़ के सभी थानों पर इस कार्यक्रम का…
फर्रुखाबाद:नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को कमालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कमालगंज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। मामला दर्ज आवेदक द्वारा थाना कमालगंज में दी गई तहरीर के अनुसार दिनांक 17 सितम्बर 2025 को अभियुक्त कैफ अली पुत्र समीम अली निवासी ढपलपुर, थाना…
फर्रुखाबाद:गैंगेस्टर एक्ट के चार आरोपितों को 6-6 वर्ष का कठोर कारावास, फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन पर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी हेतु थानाध्यक्षों और पैरोकारों को दिए गए निर्देशों का असर अब दिखने लगा है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस और अभियोजन पक्ष के अथक प्रयासों से गैंगेस्टर एक्ट के चार आरोपितों को न्यायालय ने दोषसिद्ध कर कठोर सजा सुनाई है। मामला और निर्णय मु0अ0सं0-459/2002, वाद संख्या-314/2002, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट, थाना कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत प्रकरण की विवेचना पूरी कर पुलिस ने आरोपपत्र…
फर्रुखाबाद:आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त को 1 वर्ष का कारावास, फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में अभियुक्त को दोषसिद्ध कर न्यायालय ने सजा सुनाई है। मामला और सजा मु0अ0सं0-49/1994, वाद संख्या-275/2002, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मुकदमे में अभियुक्त मकरन्द पुत्र मोहकम निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना कम्पिल को दोषसिद्ध कर दिनांक 20 सितम्बर…
फर्रुखाबाद:आचार संहिता और महामारी अधिनियम उल्लंघन मामले में भोजपुर विधायक को सजा, मिली जमानत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 भोजपुर विधानसभा (संख्या 195) से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को आचार संहिता और महामारी अधिनियम उल्लंघन के मामले में अदालत ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। एमपी/एमएलए न्यायालय के न्यायाधीश ज्ञानेन्द्र कुमार ने विधायक को छह माह का कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा दी। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उन्हें एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। हालांकि अदालत ने विधायक को राहत देते हुए 20-20 हजार रुपये के दो बंधपत्र दाखिल करने पर जमानत प्रदान कर…
फर्रुखाबाद:हथियापुर महापंचायत की तैयारी तेज़, चौधरी राकेश टिकैत को सुनने उमड़ेंगे किसान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (भा.कि.यू.) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की प्रस्तावित महापंचायत को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने पूरी ताक़त झोंक दी है। शनिवार को जिला अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, किसानों के बीच पहुंचकर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। महापंचायत स्थल का निरीक्षण हथियापुर में प्रस्तावित महापंचायत के स्थल का निरीक्षण जिला अध्यक्ष अजय कटियार और प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने किया। इस दौरान थाना मऊदरवाजा प्रभारी…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 स्कूटी रैली का आयोजन आज।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 21 सितंबर 2025 को फतेहगढ़ पुलिस द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में प्रातः 11:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन से किया जाएगा। रैली के दौरान नगरवासियों से सहयोग प्रदान करने एवं महिला सशक्तिकरण के इस महाअभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है। प्रस्तावित…
फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक रहे मुख्य अतिथि।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने किया, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म के प्रदर्शन से हुई। इसमें उनके संघर्षपूर्ण जीवन, देश सेवा…
फर्रुखाबाद:संकिसा बुद्ध महोत्सव की तैयारी बैठक 21 सितंबर को
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 धम्मा लोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को होने वाले संकिसा बुद्ध महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के उद्देश्य से ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट ने 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे धम्मा लोको बुद्ध विहार में एक आवश्यक बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ताओं के नामों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं भोजन, वॉलिंटियर्स की…
फर्रुखाबाद:कृषि विज्ञान केन्द्र जाजपुर बंजारा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कृषक बन्धुओं को दी गई नवीनतम कृषि जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 कृषि विज्ञान केन्द्र, जाजपुर बंजारा, मोहम्मदाबाद में आज समर्थ भारत–विकसित भारत@2047, समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश@2047 और समर्थ फर्रुखाबाद–विकसित फर्रुखाबाद@2047 के अन्तर्गत एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. विनोद कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त), डॉ. बी.के. शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र जाजपुर बंजारा, विनोद कुमार गौड़ मुख्य विकास अधिकारी, एस.के. तिवारी जिला विकास अधिकारी, अरविन्द मोहन मिश्र उप कृषि निदेशक, ब्रजेश कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी, डॉ. गुंजा जैन पर्यावरणविद, डॉ. धीरज कुमार शर्मा मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, राघवेन्द्र सिंह…
फर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति 5.0’ का शुभारंभ।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 का शुभारंभ आज NIC, फतेहगढ़ में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्य और जिले के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मा. विधायक श्री सुशील शाक्य, समाज सेविका डॉ. रजनी सरीन, आदरणीय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम शामिल…
फर्रूखाबाद में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आज ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की 51, पुलिस विभाग की 5, विकास विभाग की 3, विद्युत विभाग की 5 और अन्य विभागों की 8 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें कुल 72 शिकायतें शामिल थीं। जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर ही 3 शिकायतों का निस्तारण कराया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति–5.0 का शुभारंभ, वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हुए शामिल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 आज रिज़र्व पुलिस लाइन्स सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह सहित जनपद फतेहगढ़ के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगणों ने वर्चुअल माध्यम से मिशन शक्ति–5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP की पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री…
फर्रुखाबाद:सेवा पर्व पर कायमगंज में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को सेवा पर्व के अवसर पर रेंज कायमगंज द्वारा एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेंज कायमगंज के समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है, और हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने घर, मोहल्ले और…
फर्रुखाबाद:हाथीपुर में 22 सितम्बर को होगी किसान-मजदूर महापंचायत, भाकियू टिकैत ने किया महासंपर्क अभियान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद में आगामी 22 सितम्बर 2025 को फर्रुखाबाद के हाथीपुर में प्रस्तावित किसान-मजदूर महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद इकाई के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर व्यापक महासंपर्क अभियान चलाया। गांव-गांव पहुंचकर किसानों से किया संवाद भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष (बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, बढ़पुर) हाथीपुर पहुंचे और इसके बाद नजदीकी गांवों में किसानों से मुलाकात की। संपर्क अभियान के दौरान अदिउली, बाबरपुर, न्यामतपुर, सरैया, रेहा, कर्णपुर, जिनैया, साथैया, रानीगढ़ कोल्ड, समाई नगला, महलई,…
फर्रुखाबाद: किसानों के लिए आसान हुआ कीट व रोग नियंत्रण – लॉन्च हुआ राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (NPSS) मोबाइल ऐप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 किसानों की फसलों को कीट व रोगों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भारत सरकार ने एक नई पहल की है। राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (National Pest Surveillance System – NPSS) मोबाइल ऐप के माध्यम से अब किसान आसानी से फसलों में लगने वाले कीट/रोग की पहचान कर उसका समय पर समाधान पा सकेंगे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से सटीक पहचान यह मोबाइल ऐप कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग तकनीक पर आधारित है। किसान भाई अपनी फसल की तस्वीर खींचकर ऐप…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न शाखाओं एवं सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के मुख्य बिंदु निरीक्षण के दौरान एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। दी गई हिदायतें एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त, त्योहारों पर शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। आमजन को किया आश्वस्त पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है…
फर्रुखाबाद:नवरात्र व दशहरा पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगाम कसने के लिए एफएसडीए की छापामार कार्रवाई।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 आगामी नवरात्र एवं दशहरा पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री रोकने और बाजार में उपलब्ध वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने जिले में छापामार कार्रवाई की। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह, श्री संजय कुमार सिंह, श्री विनोद कुमार और श्री…
