पूरनपुर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती का कार्यक्रम मंगलम बैंकट हॉल पूरनपुर में बड़े धूमधाम से मनाया गया ।डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने।कार्यक्रम…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत :उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा रेलवे विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
पीलीभीत : पूरनपुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वप्रतिनिधि मंडल के द्वारा स्टेशन चौराहे पर बड़ी रेल लाइन की मांग को लेकर रेलवे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया इस मौके पर हंसराज गुलाटी विजय पाल सिंह विक्की समरवीर सिंह मोहम्मद जाहिद खान रजनी सक्सेना एडवोकेट संजय सक्सेना एडवोकेट संजय गुप्ता राजीव खंडेलवाल आशीष रस्तोगी सौरभ पांडे कपूरचंद बजाज बलजीत सिंह खैरा उमर खान यूके संजय मिश्रा दीपक अग्रवाल रविंद्र भारद्वाज आशीष रस्तोगी संजीव गुप्ता मीतू सचदेवा मनोज मिश्रा श्याम भारद्वाज आदि व्यापारी मौजूद थे
पीलीभीत : तहसील क्षेत्र के 22 स्कूलों में आयोजित हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के 22 स्कूलों में आयोजित हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम पांच माह बाद घोषित हुआ। जिसमें तहसील स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने बाले चार छात्रों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।गायत्री परिवार के तहसील संयोजक रामऔतार कुशवाहा ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ओएमआर शीट पर 100 प्रश्नों की तहसील क्षेत्र के 22 स्कूलों में 5 नवम्बर 2022 को आयोजित कराई गई थी। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों पर करीब 3000 छात्रों…
पीलीभीत : गरीब परिवार को अपात्र करने का दर्जनों महिलाओं ने प्रधान पर लगाया आरोप,एसडीएम से शिकायत।
पूरनपुर एक गरीब परिवार मजदूरी भूमिहीन दलित महिला है। जोकि महिला का परिवार मजदूरी कर अपना भरण पोषण कर रहा है। महिला के पास जगह तो है, लेकिन आवास बनाने के लिए धन नहीं है। गरीब महिला टीम व टूटी 20 अप्रैल डाल कर गुजर-बसर कर रही है,जब बरसात आती है। तब उसका सारा घर में रखा सामान भीग जाता है। दलित महिला को सर छुपाने के लिए जगह नहीं है। पूरनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत संबलपुर खास की रहने वाली अनीता पत्नी बुद्धसेन गरीब परिवार से गुजर बसर कर…
पीलीभीत : जर्जर मार्ग पर पलटी गन्ने से भरी ट्राली,हादसा टला
पूरनपुर। गांव से खेत की ओर जाने वाला मार्ग काफी खस्ताहाल है।इसके चलते गन्ने से भरा वाहन पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।हादसे में रास्ते से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बचे।हजारा थाना क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर निवासी अमरजीत ने बताया कि वह सुबह अपने ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने का वीज भरकर बुवाई करने के लिए खेत में ले जा रहा था। जैसे ही गांव के बाहर खेतों की ओर जाने वाले मार्ग के पास पहुंचा।इस दौरान रास्ता जर्जर होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।जिससे गांव…
छप्पर पोश घर में लगी आग से मासूम की जलकर मौत
पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में छप्परपोश घर में आग लग गई।देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग ने पड़ोस के ही एक अन्य घर को अपने आगोश में ले लिया।जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक दोनो घरों से हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। साथ ही मासूम बालक व महिला गंभीर रुप से झुलस गई। उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया।जंहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई।सूचना पर परिजनों में कोहराम…
पीलीभीत : मजदूरी करने हरियाणा गए मामा भांजे आपस में कहासुनी के बाद मामा ने गडांसा मारकर भांजे को उतारा मौत के घाट।
पूरनपुर। हरियाणा मजदूरी करने गए युवक पर कहासुनी के बाद शेरपुर कलां निवासी युवक ने गड़ासा से प्रहार कर दिया। सिर पर चोट लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यही नहीं आरोपी ने घायल के भाई को भी दौड़ा लिया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र…
पीलीभीत : दिलावरपुर में धूमधाम के साथ निकाली गई शोभायात्रा
पूरनपुर : गुरुवार को महावीर जयंती पर्व को लेकर क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में पूजा का आयोजन किया गया।कई जगह देर शाम तक विशाल भंडारे चले।जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई।जिसमें आकर्षक झांकियों के अलावा हनुमान जी के गीतों पर भक्त थिरकते नजर आए।घुंघचाई गांव के पूरब दिशा में स्थित देवी स्थान पर ग्रामीणों के सहयोग से बालाजी मंदिर का भव्य निर्माण किया गया था।जहां पर पूजा अर्चना के लिए महावीर जयंती पर विशेष आयोजन वहां के पुरोहितों ने किया।इसके अलावा दियूरिया रोड के लिंक…
पीलीभीत:मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर कोर्ट में किया पेश
पूरनपुर, पीलीभीत।प्रेमी के साथ फरार हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती के ब्यान दर्ज होने के लिए कोर्ट में पेश किया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को युवती को बरामद कर लिया है।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोस के गांव में रहने वाले एक…
पीलीभीत:युवक की हालत गंभीर जिला अस्पताल किया रेफर
पूरनपुर। घर में कार्यक्रम के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट हुई।जिस पर एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।बीच-बचाव में आई बुआ के भी चाकू मार दिया।घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका निवासी रोहिद के घर समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमें कई मेहमान पहुंचे। देर शाम मामूली कहासुनी के बाद युवक का अपने भाई से विवाद हो गया।पहले दोनों में गाली-गलौच हुई। देखते-देखते…
पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,हजारों का नुकसान
पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में छप्परपोश घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया। घर जलकर राख हो गया।जिसमें नकदी सहित हजारों का घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया।पीडितों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है।मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पतावोझी का है। गांव निवासी होरी लाल का छप्परपोश घर है। उसी में परिवार के साथ रहकर गुजर वसर कर रहा है। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।आग ने देखते देखते…
पीलीभीत : विवाहिता की मौत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव भायपुर निवासी ज्ञान देवी का विवाह चार साल पहले जमुनिया खास निवासी राम केशन के साथ हुआ था। 29 मार्च की शाम विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।सूचना मिलने के बाद मृतिका के पिता राम भजन सहित अन्य लोग पहुंच गए थे।जिन्होने शादी के बाद से उनकी बेटी के साथ पति के अलावा ससुराल के अन्य लोग आए दिन मारपीट पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।जिससे विवाहिता बीमार रहने लगी थी।बेटी का इलाज भी नहीं कराया गया।कई बार शिकायत के…
पीलीभीत : अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति घायल
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी गायत्री के साथ घुंघचाई बस अड्डे पर दवाई लेने आया था।वापस जाने के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर स्थित सिमरिया लिंक रोड पर उसको पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। हादसे को लेकर खलबली मच गई।कई लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पीलीभीत : कच्ची शराब में एक गिरफ्तार कर , जेल भेजा
पूरनपुर। घुंघचाई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर एक ईंट भट्टे के पास दूसरे गांव में अवैध कच्ची शराब सप्लाई करने के लिए जा रहे ग्रामीण को पुलिस ने दबोच लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अवधेश कुमार निवासी कैशोपुर बताया है।पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पीलीभीत : तमंचा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर , जेल भेजा
पूरनपुर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान नगर के शेरपुर कला रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा व एक जीवित कारतूस बरामद किया गया।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अरमान निवासी अहमदनगर बताया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसको जेल भेज दिया है।
पीलीभीत : इनरव्हील क्लब पूरनपुर पल्स ने ग्राम रघुनाथपुर में जाकर महिलाओं को हाइजीन किट का वितरण किया
सोमवार को इनरव्हील क्लब पूरनपुर पल्स ने क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में पहुंच कर महिलाओं को हाइजीन किट का वितरण किया।क्लब की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया ग्राम रघुनाथपुर में जाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषि सक्सेना और अन्य स्टाफ के सहयोग से गांव की महिलाओं को हाइजीन किट का वितरण किया।उनको साफ सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि अपने घरों की साफ-सफाई रखने से वातावरण शुद्ध रहता ही है।साथ ही बीमारियां भी दूर रहती है।इसलिए हर…
पीलीभीत :पूरनपुर- बंडा नेशनल हाईवे फिर से हुआ खून से लाल
थाना बंडा-पूरनपुर रोड महोलिया पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे एक बार फिर खून से लाल हो गया। बता दे मोहलिया पेट्रोल पंप के पास कार व मोटरसाइकिल में आमने-सामने इतनी जोरदार टक्कर हुई जिसे आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस टक्कर में कार व बाइक की क्या स्थिति हुई है। जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार में 4 लोग बैठे थे और बाइक में दो लोग जिसमें दोनो लोगों की मौके पर…
पीलीभीत :बीआरसी क्षेत्र के सेवानिवृत्त हुए छह शिक्षकों को सम्मान समारोह पूर्वक माल्यापर्ण कर भगवत गीता पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पूरनपुर। बीआरसी क्षेत्र के सेवानिवृत्त हुए छह शिक्षकों को सम्मान समारोह पूर्वक माल्यापर्ण कर भगवत गीता पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया।ब्लाक संसाधन केंद्र पूरनपुर में 31 मार्च को छह शिक्षक सेवानिवृत्त हुए है। जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक कार्यकारिणी के तत्वावधान में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम संघ के ब्लाक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बीआरसी क्षेत्र के सेवानिवृत्त हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय नवदिया टोडर के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बादशाह वर्मा, कबीरगंज के शिवकुमार पांडेय, श्रीनगर के नागेंद्र मौर्य, महादिया…
पीलीभीत :भगवान गौतम बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति मिलने पर कोतवाली पुलिस ने ली राहत की सांस
पूरनपुर: अष्ट धातु की मूर्ति तलाश करने को लेकर पुलिस ने प्रयास तेज कर किए।तत्कालीन हेड मोहर्रर अमरनाथ शनिवार को कोतवाली पहुंचे।उनकी निशानदेही पर कोतवाली के दूसरे माल खाने से बरामद कर ली गई है।इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।कोतवाली से अष्ट धातू की मूर्ति 2006 में आसाम हाईवे से बरामद कर मुकदमा दर्ज किया था।इसमें कई लोगों को भी जेल भेजा गया।विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा में परीक्षण के बाद 30 अप्रैल 2009 में मूर्ति कोतवाली में पहुंची थी।इसके बाद कोर्ट ने कई बार मूर्ति को अदालत में…
पीलीभीत :सात दिवसीय चल रहे अथर्ववेद परायण महायज्ञ के तीसरे दिन दर्जनों भक्तों ने पहुंचकर हवन में आहुतियां दी
पूरनपुर। सात दिवसीय चल रहे अथर्ववेद परायण महायज्ञ के तीसरे दिन दर्जनों भक्तों ने पहुंचकर हवन में आहुतियां दी। महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धार्मिक समारोह में भाग लिया।पूरनपुर शहर के डॉ0 तेजबहादुर सिंह तेजू के निवास पर सात दिवसीय अथर्ववेद परायण महायज्ञ 31 मार्च से चल रहा है। महायज्ञ में राजस्थान के सवाई माधोपुर से पधारे आचार्य सोमदेव, बरेली के भजन उपदेशक भानु प्रकाश शास्त्री, वेदपाठी से माधुरी शास्त्री ने विभिन्न प्रवचनों के माध्यम से हवन में दर्जनों भक्तों की हवन कुंड में आहुतियां दिलवाई। प्रवचन करते हुए…
