पीलीभीत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज जनपद के विकासखण्ड मरौरी एवं बरखेडा के परिसरों में सामूहिक विवाह का विधि विधान से आयोजन किया गया, जिसमें जोडें वैवाहिक सूत्र में बंधे। विकासखण्ड मरौरी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 श्री संजय सिंह गंगवार द्वारा प्रतिभाग करते हुए नव जोड़ो को आशीर्वाद दिया गया। इसके साथ ही साथ समारोह में अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया गया तथा नवविवाहित जोडों को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन की कामना की गई।…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत :धनारा घाट शारदा नदी का पुल बंद करते ही टापू में तब्दील हो जाएंगे लाखों की आबादी वाले गांव
पीलीभीत पूरनपुर।स्थानीय तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव लाखों की आबादी का क्षेत्र जो कि स्थानीय तहसील के पीलीभीत जनपद में आता है जिसका तहसील जिला विकासखंड से संबंधित कार्यों को लेकर ट्रांस शारदा पार क्षेत्र की जनता को बरसात के दिनों में मुख्यालय का सफर टेढ़ी खीर साबित होगा वहीं शारदा पार की आबादी को लखीमपुर खीरी पलिया कला शाहजहांपुर बॉर्डर से घूम कर मुख्यालय का सफर तय करना दिन में मुसीबत भरा सफर होगा। क्षेत्र की स्थानीय जनता वैकल्पिक आवाजाही को लेकर पैंटोन पुल बनने से जनता के लिए…
पीलीभीत :जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति द्वारा जनपद में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता किया गया आयोजन।
पीलीभीत :जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज दिंनाक 17.06.2022 को गांधी स्टेडियम में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया जिला खेल विकास प्रेात्साहन द्वारा जनपद की पहली फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमे जनपद के समस्त विकास खण्डों से 16 क्रिकेट टीमे प्रतिभाग कर रही हैं। तीन दिवसीय टूर्नामेट में रविवार को फाइनल मैच खेला जायेगा। जिलाधिकारी ने टास कर स्टेडियम में फुटबाल मैच का प्रारम्भ किया गया। आज पहला मैच का आयोजन अमरिया एफ0सी एवं…
पीलीभीत :प्रदेश सरकार ने गरीब कल्याण सहित प्रदेश का किया है चतुर्दिक विकास।
पीलीभीत प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर चलते हुए जन कल्याण और विकासोन्मुखी कार्याें, प्रदेश के दीर्घकालिक व सतत् विकास की नीतियों के प्रतिपादन और निष्पादन से प्रदेश का चतुर्दिक विकास हो रहा है। किसी भी देश, प्रदेश के विकास के लिए कानून का राज स्थापित होना जरूरी है। मुख्यमंत्री जी ने जीरो टॉलरेन्स की नीति के अनुरूप प्रदेश को अपराधमुक्त, भयमुक्त, अन्यायमुक्त वातावरण के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखा और…
पीलीभीत:गांव के दबंगों ने जोता सरकारी रास्ता उपजिलाधिकारी को दिया पत्र, रास्ता खुलवाने की मांग।
पीलीभीत पूरनपुर।प्रदेश की सरकार लगातार अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही को लेकर सख्त है तो वही स्थानीय अधिकारी कर्मचारी भी खूब अतिक्रमण कार्यों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं और सरकारी संपत्ति हो या गांव के चकरोड या गांव में खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन जो पूर्व में दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखी है इसी को लेकर ताजा मामला तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा का है जहां अब्दुल सलीम का गांव की उत्तर दिशा में गाटा संख्या 01 का सरकारी चकरोड़ से लगा हुआ खेत है जोकि जिसकी…
पीलीभीत:बदरा बरसने का कर रहे किसान इंतजार, हाय रे कैसे बचेगी बिन पानी गन्ने की फसल।
पीलीभीत पूरनपुर। जून का महीना सबको याद है और इसी महीने में तपती हुई तेज धूप और भीषण गर्मी का आलम सबको याद है। वहीं गांव हो या शहरी क्षेत्र के लोग मानसून पहुंचने व बदरा बरसने का इंतजार बखूबी बेसब्री से कर रहे हैं ताकि आम जनमानस को गर्मी से निजात मिल सके तो वही किसानों को उनकी फसल के लिए पर्याप्त पानी मिल जाए ताकि खेतों में खड़ी फसल की प्यास बुझ जाए पानी के अभाव में सूख रहे हरी-भरी फसल को देखकर किसान का कलेजा थरथरा रहा…
पीलीभीत:तेज रफ्तार कार ने धान भरी ट्राली में घुसी,3 मजदूरों की मौके पर मौत,एक की हालत नाजुक।
पूरनपुर खुटार हाईवे एन एच 730 पर सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने धान भरी ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। व मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भेजा है। हादसे के बाद सूचना से घटनास्थल पर पहुंचे परिजन दहाड़े मार मार कर रोने लगे।…
पीलीभीत : तराई क्षेत्र की समस्याओं को लेकर तराई विकास मोर्चा का किया गया गठन।
पीलीभीत पूरनपुर-तराई क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को रखने के लिए या शासन के समक्ष उठाने के लिए एक तराई क्षेत्र के अपने संगठन को महती आवश्यकता विगत कई वर्षों से महसूस की जा रही थी। इस संबंध में विचार विमर्श हेतु दिनांक 14 -06-2022 को एक विचार गोष्ठी व सभा का आयोजन ग्राम अजीतपुर बिल्हा मैं किया गया जिसमें प्रबुद्ध लोगों ने प्रतिभाग लिया व विचार रखे कि अन्न उत्पादन से लेकर जल वन से भरपूर संपदा है हमारा तराई क्षेत्र का उत्पादन पूरी दुनिया को निर्यात होता है। परंतु…
पीलीभीत : अमृत योग सप्ताह के अन्तर्गत 03 लाख लोगों को जोड़ते हुये फोटो की जाये अपलोड।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में 21 जून को 08 वां अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाऐं जाने की तैयारियों के सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अमृत योग सप्ताह मनाया जा रहा है, जो 20 जून तक चलेगा। इसके उपरान्त 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में मनाया जायेगा। जनपद में गांधी स्टेडियम सहित 10 प्रमुख स्थलों पर भव्य आयोजन किया जायेगा और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि अमृत…
पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार सम्पन्न हुई। बैठक में आये विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से बातचीत करते हुये सभी से प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक पोस्ट प्राप्त होती है तो तत्काल प्रशासन अवगत करायें। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और…
पीलीभीत : मा0 सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित समस्याओं की की गई जन सुनवाई।
पीलीभीत : दिनाँक-15.06.2022 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजु प्रजापति द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जेल कारागार में 12 कैदी महिलाएं व 30 विचाराधीन महिलाएं मिलीं। साथ ही राज्य महिला आयोग की सदस्या की अध्यक्षता में गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अंजू प्रजापति द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। जन सुनवाई के दौरान प्रेमवती, गायत्री देवी व प्रेमवती की घरेलू हिंसा एवं यौन उत्पीडन से सम्बंधित समस्याओं को सुना गया एवं सम्बंधित अध्यक्ष को…
पीलीभीत : प्रदेश सरकार की गहरी बोरिंग नलकूप योजना से किसानों के खेतों में लहलहाई फसल।
पीलीभीत : महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक।
पीलीभीत: : शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता एवं सशक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी. के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा कोचिंग संस्थानों/धार्मिस स्थल/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चालाया गया ।उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो…
पीलीभीत:बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया
पीलीभीत सम्भावित बाढ़ वर्ष 2022 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट मुख्यालय पीलीभीत में राजस्व अभिलेखागार के बराबर वाले कक्ष में बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 05882-254116 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगणों की निर्धारित रोस्टर के ड्यूटी लगाई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगाये गये अधिकारी/कर्मचारीगण का यह दायित्व होगा कि वनबसा/ड्यूनीडैम बैराज से छोडे गये पानी की दिन-प्रतिदिन की सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पंजिक में अंकन करे व तदुपरान्त सूचना से आपदा के लिपिक के मोवा0नं0 9411913325/7017175548 पर अवगत करायें। अधिक जानकारी के…
पीलीभीत:खकरा नदी पर विकसित हो रहे खकरा रिवर फ्रन्ट के कार्यों का किया औचक निरीक्षण।
जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज खकरा पुल के सौन्दर्यीकरण व नदी के किनारे खकरा रिवर फ्रन्ट के रूप में विकसित करने के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को निर्देशित किया गया कि पुल के किनारे दोनों ओर दीवारों पर उगे पौधे व झाड़ियों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जाये और इसके उपरान्त लाईटिंग का कार्य किया जायेगा और पुल की रंगाई-पुताई का कार्य कराना सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी को पुल के ऊपर…
पीलीभीत:किसान गोष्ठी में जैविक व प्राकृतिक कृषि के प्रति किसानों को किया गया जागरूक
जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में गोमती नदी के किनारे स्थित खेतों के किसान बन्धुओं को जैविक खेती करने हेतु प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत कृषक गोष्ठी का आयोजन तहसील सभागार पूरनपुर में किया गया। आयोजित गोष्ठी में जैविक कृषि करने वाले किसान भाईयों द्वारा प्राकृतिक कृषि के तरीकों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। गोष्ठी में जिलाधिकारी द्वारा गोमती के किनारे स्थित किसानों भाईयों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि विगत एक माह से मॉ गोतमी को स्वच्छ एवं अविरल बनाने हेतु गोमती पुनरूद्वौर महाअभियान चलाया जा रहा…
पीलीभीत: कृषकों के बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा कवच है, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनके उत्थान, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कई योजनाएं संचालित की है। जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसके अंतर्गत किसानों को वार्षिक 6000 रू0 देते हुए किसानों को आर्थिक सम्बल प्रदान किया है। उसी तरह केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना आरम्भ किया है। जिसके अंतर्गत किसानों को 60 वर्ष के बाद 3000 रू0 मासिक 36 हजार रूपये सालाना पेंशन दी जाती है। केन्द्र सरकार की इस…
पीलीभीत: श्रीमती अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अंतर्गत विकासखंड मरौरी के ग्राम पंचायत बिठौरा कला में जन चौपाल कार्यक्रम किया गया
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अंतर्गत विकासखंड मरौरी के ग्राम पंचायत बिठौरा कला में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान जिले के अलग-अलग विभागों से उपस्थित अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने महिलाओं को मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अंतर्गत जागरूक करते हुए बताया कि महिलाओं को समाज मे आगे आकर अपने अधिकारों बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है…
पीलीभीत: पुरस्कार के लिए खिलाडी आवेदन खेल कार्यालय पीलीभीत में जमा कर सकते हैं
पीलीभीत: खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट खिलाडियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए पदम विभूषण-पदम भूषण पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। जिसके लिए खिलाडी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो, खिलाडी ने कम से कम प्रदेशीय सीनियर टीम का प्रतिनिधत्व किया हो एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ओलम्पिक गेम्स, विश्व चैम्पियनशिप/विश्व कप तथा एशियन गेम्स, कामन्वेल्थ गेम्स, एशियन चैम्पियनशिप, कॉमनवेल्थ चैम्पियन शिप एवं सैफ खेलों में प्रतिनिधित्व किया हो या कोई उपलब्धियॉ अर्जित की हो तो उसे पात्र माना जायेगा। इच्छुक आवेदनकर्ता…
पीलीभीत: 108 एंबुलेंस ने बचाई जान
मरीज का नाम शिवचरण 26 साल पिता रामचंद्र निवासी महादिया थाना दियोरिया का रहने वाला है अपनी रिश्तेदारी को जा रहा था लालौरी खेड़ा ब्लॉक के कनाकोर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे सर में काफी गंभीर चोट आई वही विरेंदर नामक व्यक्ति ने 108 डायल किया और मौके पर तुरंत 108 एंबुलेंस पहुंची जिसमें एमटी अमन मिश्रा और पायलट राजेश कुमार के द्वारा शिवचरण को फर्स्ट एड देते हुए जिला अस्पताल पीलीभीत सुरक्षित भर्ती कराया।
