थाना सरपतहा क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर में बिंद बस्ती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी बीस वर्षीय सुंदरी पत्नी अविनाश बीती रात खाना खाने के बाद सो गए ।सुबह मृतका की लाश घर के कमरे में बास की धरन पर लटकती हुई मिली इसकी सूचना गांव में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। गांव वाले इकठ्ठा हो गए घटना की सूचना थाना सरपतहा को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को…
Category: जौनपुर
जौनपुर:कोतवाली चौराहा,संकट मोचन मंदिर के पुजारी की कोरोना से मृत्यु
जौनपुर – नगर कोतवाली के संकट मोचन मन्दिर के मुख्य पुजारी लालेश्वर प्रसाद मिश्रा निवासी हमाम दरवाजा बुखार ,शर्दी खाशी ,सांस लेने में तकलीफ की वजह से जिला चिकित्सालय पहुंचे जिनका कोविड – 19 जांच के दौरान रिपोर्ट पोसिटिव आयी।अठारह जुलाई को पुजारी लालेश्वर प्रसाद मिश्रा को कोरोना पाँजिटिव पाए जाने पर एल 2 जफराबाद में भेजा गया था जहां रात्री 11 बजे उनकी मृत्यु हो गई।रसूलाबाद मोहल्ले में चौरामता मंदिर के पास एक वृद्ध की जो सदर हॉस्पिटल के पास किराने की दुकान चलाते थे उनकी भी कोरोना से…
जौनपुर: डीएम ने जनता से की अपील
जौनपुर । जिले की जनता से वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने अपील कि है की जिस भी व्यक्ति को खांसी ,बुखार ,जुखाम, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत है वह किसी भी विलंब किए बिना अपने नजदीकी ब्लॉक स्तरीय सीएससी या पीएससी में या जिला अस्पताल मे पहुंचकर अपनी कोरोना की जांच करा ले।जांच बिल्कुल मुफ्त होगी ।केवल उसी व्यक्ति की की जाएगी जिसको उपरोक्त लक्षण हो।सभी सीएससी और पीएचसी के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है और उन्हें जांच के लिए एंटीजेंन किट…
शाहगंज (जौनपुर) :दो बाइक सवार घायल
शाहगंज (जौनपुर) : नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बाइपास के समीप दोपहर गाय बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर बाइक लेकर गिरने से मोटरसाइकिल चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया.घर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बाईपास के समीप शनिवार की दोपहर गाय को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर बाइक लेकर गिरने से बाइक सवार धर्मेंद्र 36 पुत्र नंदलाल निवासी हुसैनगंज व पंकज 14 पुत्र कमरु निवासी अम्बेडकर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को उपचार के लिए…
जौनपुर:-वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल का अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनायेगा : महेश चन्द्र श्रीवास्तव
जौनपुर, उत्तर प्रदेश:- देश के अर्थव्यवस्था को यदि कोरोना संकट से लड़ते हुए मजबूत और आत्मनिर्भर बनाए रखना है तो इसके लिये हर एक देशवासी को वोकल फॉर लोकल कोअपनाने के संकल्प लेना पड़ेगा उक्त बातें काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव जी ने शाहगंज के वर्चुअल सम्मेलन में कही उन्होंने आगे कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों के गुणवत्ता में सुधार तो आएगा ही साथ-साथ स्थानीय उत्पाद को भी लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ होगी और साथ-साथ भारत आत्मनिर्भर की ओर प्रशस्त होगा । भाजपा…
शाहगंज(जौनपुर) : बोल्डर लदा ट्रक रेलवे ट्रेक में फंसा
शाहगंज(जौनपुर) : उत्तर पूर्व रेलवे के शाहगंज-आजमगढ़ रेल खंड स्थित चिरैयामोड़ रेलवे क्रॉसिंग पर बोल्डर लदी तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार को बैरियर तोड़ रेलवे ट्रैक पर फंस गई। घंटों की मेहनत के बाद ट्रक को ट्रैक से हटाया जा सका। इस दौरान ट्रैक क्लीयर न होने से साबरमती एक्टसप्रेस ढाई घंटे तक शाहगंज स्टेशन पर ही खड़ी रही। सड़क मार्ग पर भी आवागमन बाधित हुआ। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे ट्रक निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर…
खुटहन(जौनपुर): ग्रामप्रधान के हत्यारोपितों पर पुलिस ने किया गैंगेस्टर की कार्यवाई
खुटहन(जौनपुर): मखदूमपुर के ग्राम प्रधान तबरेज आलम की गत मार्च के महीने में कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपितों पर गुरुवार की देर शाम गैंगेस्टर एक्ट लगाकर बड़ी कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अपराध को रोकने तथा अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसने के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन आरोपितों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।गौरतलब है कि गत 1 मार्च 2020 को मखदूमपुर गॉव के प्रधान तबरेज आलम अपने साथी पूर्व प्रधान राकेश वर्मा के साथ सुबह…
जौनपुर-चुनाव कार्यकर्ताओ के बल पर जीता जाता है: सुनील बंसल
जौनपुर,:- चुनाव कभी भी जाति के आधार पर या दबंगई के आधार पर चुनाव नही लड़ा जाता है बल्कि कार्यकर्ताओ के बल पर लड़ा जाता है अगर हमारा बूथ मजबूत रहेगा तो मल्हनी का चुनाव हम जीतेगे उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल जी ने मल्हनी विधान सभा के वर्चुअल सम्मेलन में कहा उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के इस महामारी में कार्यकर्ता मास्क लगाकर ही निकले उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही चुनाव लड़ा और जीता…
जौनपुर/ महाराजगंज: दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
जौनपुर/ महाराजगंज: एसटीएफ वाराणसी की टीम ने लोहिंदा चौराहे से मंगलवार की रात लूट हत्या चोरी मारपीट के आरोपी दस हजार इनामी बदमाश को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह कहीं भागने की फिराक में था थाना क्षेत्र लमह न निवासी मोहम्मद आरिफ महिंद्र चौराहा पर पुलिस टीम को देखकर बाइक लेकर भागने लगा ऐसे में एसटीएफ वाराणसी की टीम ने उसे घेराबंदी करके काबू में कर लिया आरिफ पर पिछले 2 साल में लूट भैंस चोरी मारपीट हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं यही…
शाहगंज (जौनपुर) :संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी उपचार के दौरान मौत
शाहगंज (जौनपुर) : क्षेत्र के बढ़ौना गांव में गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों महिला झुलस गई। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत ग़मभीर देखते हुए बेहतर इलाज के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।किन्तु रास्ते मे ही उक्त महिला की मौत हो गयी।बताया जाता है की क्षेत्र के बड़ौना गांव निवासी पूजा 25 पत्नी हौसिला प्रसाद गुरुवार की शाम घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से बुरी तरह झुलस गई। स्वजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया था।
जौनपुर। सपा जिला कमेटी में मुस्लिमों और ब्राह्मणों पर नही जताई विश्वास
जौनपुर। राजनीति के गलियारे से इन दिनों खबर यह है कि मुस्लिम समुदाय, और ब्राम्हण बिरादरी भारतीय जनता पार्टी से खासा नाराज चल रहा है। भाजपा को इस बात का फर्क पड़ें या नहीं लेकिन समाजवादी पार्टी को इसका लाभ उठाना चाहिए था क्योंकि समाजवादी पार्टी से मुसलमान पहले से ही जुड़े हैं लेकिन लगता है कि वह यह मौका यूं ही जाने देना चाहती है। ये बात हम नहीं कह रहे है बल्कि इन दिनों हर जगह यही चर्चा है। बृहस्पतिवार को जारी समाजवादी पार्टी जौनपुर के नये पदाधिकारियों…
शाहगंज(जौनपुर): महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डोमनपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को इलाज के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के डोमनापुर गांव निवासी 28 वर्षीय सुमन पत्नी इन्द्रसेन राजभर ने बुधवार की देर शाम पारिवारिक कलह से झुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने इलाज के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जौनपुर:-गुलामी की निशानी मिटाकर राम मन्दिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया मोदी सरकार: भूपेन्द्र सिंह चौधरी
जौनपुर/उत्तरप्रदेश:- कोरोना लाकडाउन में 80 करोड़ ग़रीबों को तीन महीने तक मुफ़्त अनाज दिया मोदी सरकार उक्त बातें उत्तर प्रदेश में पंचायती राज मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बदलापुर विधान सभा के वर्चुअल सम्मेलन में बोलते हुये कहा, श्री चौधरी ने आगे बोलते हुये कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण देश में लगाए गये लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने विशेष आर्थिक पैकेज का एलान किया है इसके तहत 80 करोड़ ग़रीबों को नवम्बर तक 5 किलो मुफ़्त आटा या चावल और एक किलो दाल देने की घोषणा…
जौनपुर:- कल बीजेपी के संगठन मंत्री कार्यकताओ को संबोधित करेंगे पुष्पराज सिंह
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह ने बताया कि कल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुनील बंसल जी मल्हनी विधान सभा के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी,मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी से लेकर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करेंगे।
जौनपुर: दिनेशकान्त यादव समेत 11 लोगों पर लगा गैंगेस्टर
जौनपुर : डीएम दिनेश कुमार सिंह ने पूर्व बाहुबली सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेशकान्त यादव समेत 11 लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाई की गई है । उन पर आरोप है कि गैंग बनाकर अवैध शराब का धंधा करते है ।डीएम द्वारा जारी किये गए प्रेस नोट में सुरेश सोनकर निवासी उमरपुर नगर कोतवाली , धनन्जय यादव निवासी चुरावनपुर थाना सिंगरामऊ, मनीष कुमार यादव निवासी बलुवा थाना बदलापुर ,अंकित उपाध्याय निवासी बलुवा थाना बदलापुर ,पंकज सिंह निवासी बेलहटा थाना बक्शा,प्रतीक सिंह निवासी बेलहटा थाना बक्शा, नियाज निवासी खुटहन,नौशाद निवासी…
शाहगंज(जौनपुर) :पुलिसिया उत्पीड़न से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
शाहगंज(जौनपुर): वरिष्ठ अधिवक्ता आजमगढ़ जनपद के थाना दीदारगंज ग्राम राजापुर निवासी चंद्रदेव यादव पर दर्ज हुए दर्जन भर गंभीर धाराओं में केस को लेकर तहसील अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। संघ के अध्यक्ष एडवोकेट राजदेव यादव के नेतृत्व में जारी धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विवाद से अधिवक्ता का कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने रंजिश के चलते वरिष्ठ अधिवक्ता को फंसाने का काम किया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस तत्काल दर्ज किए मुकदमे को…
शाहगंज / जौनपुर – पैर पसार रहा करोना बनाए गए 6 कंटोनमेंट जोन।
शाहगंज / जौनपुर – कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन ने 6 कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण को तेज करने की बात कही । स्थानीय नगर में आई पिछली रिपोर्ट में 15 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। नोहटा मोहल्ले को बैरिकेडिंग कर कंटोनमेंट जोन घोषित किया गया। मोहल्ला हुसैनगंज में ढाई सौ मीटर दायरे में दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया। उप जिला अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर भ्रमण किया और लोगों को आदेश अनुपालन करने…
खुटहन/ जौनपुर -प्रधान पुत्र ने प्राप्त किए 95% अंक शुभचिंतकों ने भी शुभकामनाएं।
खुटहन/ जौनपुर – ओइना गांव निवासी आयुष शुक्ला पुत्र विमलेश कुमार शुक्ला सीबीएसई इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग ) परीक्षा में में 95% अंक प्राप्त किए। स्थानीय लोगों के साथ शिक्षकों ने भी शुभकामनायें ब्यक्त कीये। आयुष ने इस सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता डॉ आर पी शुक्ला निवर्तमान (डीएन )काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी , बड़ी मां सरोजा तथा मां कनक लता शुक्ला को दिए। उनके पिता विमलेश कुमार शुक्ला ग्राम प्रधान है। गांव वालों में बच्चे की इस सफलता पर हर्ष है।
शाहगंज(जौनपुर) :शाहगंज में बनाये गये 6 कंटेनमेंट जोन
शाहगंज में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से इस बढ़ते संक्रमण की रोकथाम में लग गया है।नगर में तेजी से पांव फ़ैला रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन 6 नए कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का काम तेजी से शुरू किया है। कोरोना संक्रमण का दायरा स्थानीय नगर में फैलने लगा है। रविवार को 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने एराकियाना व पुराना चौक मोहल्ले में दो-दो और नोनहट्टा मोहल्ले…
जौनपुर/बदलापुर:- ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर/बदलापुर:- क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोमवार को ब्राह्मणों की हत्याओं पर कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच व हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को सौंपा है। ब्राह्मण समाज के सौरभ शुक्ला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मणों पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले 20 दिनों से लगातार 180 से अधिक…
