जौनपुर: रात आठ बजे,नजारा कोतवाली चौराहा

जौनपुर:जौनपुर में कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है । पहले तो बाहर से आये लोग ही पोसिटिव निकल रहे थे, मगर अब स्थानीय लोगो मे भी यह वायरस तेजी से फैलने लगा है।शाहगंज ,मडियाहू ,केराकत, बदलापुर हर तहसीलो में कोरोना वायरस बहुत तेज गति से बढ़ रहा है।जौनपुर सदर के भी कई गांव में कोरोना वायरस के पोसिटिव मरीज मिले ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाजार खोलने और शनिवार ,रविवार को लोकड़ाऊंन का आदेश दिया है लेकिन…

जौनपुर:- बढ़ती हुई तेजी से डीजल और पेट्रोल के दाम तथा आरक्षण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

जौनपुर:- आज दिनांक 13 जुलाई 2020 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं महामहिम राज्यपाल महोदय को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों डीजल, पेट्रोल, के कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने के आरक्षण में छेड़ -छाड़ के विरुद्ध ज्ञापन। जिलाधिकारी जौनपुर को दीया गया। राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी ( पी ) के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति जिला अध्यक्ष जौनपुर जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति लाल जी प्रजापति मोहित प्रजापति अजीत पाल पवन प्रजापति मानिक चंद प्रजापति एडवोकेट विनोद प्रजापति सूरज प्रजापति शैलेश प्रजापति और पार्टी…

शाहगंज(जौनपुर): शाहगंज में कोरोना संक्रमितो की संख्या में वृद्धि, एक दिन में 15 नये केश

शाहगंज(जौनपुर): नगर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार को जिला मुख्यालय से जारी हुई 23 लोगों की सूची में अकेले शाहगंज में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें नगर के पुराना चौक मुहल्ला निवासी एक अधिवक्ता के परिवार के 6 सदस्य व उनके पड़ोसी 2 लोग संक्रमित मिले।इसी तरह नगर के जेसीज चौक निवासी कपड़ा व्यवसाई के परिवार के 4 लोग व उनके 2 पड़ोसी संक्रमित मिले। नगर के एराकियाना मुहल्ला निवासी एक महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने बाद…

जौनपुर:-प्रधानमंत्री मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान से हिंदुस्तान फिर से सोने की चिड़िया बनेगी- स्वामी प्रसाद मौर्य

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश :- आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है जो भारतवर्ष को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह न केवल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को आगे रखे हुए हैं बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी ने विधान सभा सदर जौनपुर के वर्चुअल सम्मेलन में कही उन्होंने आगे कहा कि 14 लाख मजदूरो के खाते में 3 महीने से लगातार ₹1000 डाला…

जौनपुर: गांव मे युवती से दुष्कर्म कर भागे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पांच माह पूर्व एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया ।क्षेत्र के एक गांव में पांच माह पूर्व दो युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। जिसकी जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस दोनों आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी।शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली एस आई अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिकर्मियों…

जौनपुर: चाचकपुर गांव की बारह वर्षीय लड़की प्रिया मौर्या घर से हुई लापता

जौनपुर:चाचकपुर गांव में शनिवार सुबह 10 बजे एक बारह वर्षीय लड़की कही लापता हो गयी जिसका देर रात तक कही पता नही चल सका।प्राप्त जानकारी के अनुसार चाचकपुर गांव में बारह वर्षीय लड़की प्रिया मौर्या पुत्री राजू मौर्य , जो कक्षा छह की छात्रा थी ,को किसी बात को लेकर उसकी माँ ने डांट दिया जिससे नाराज होकर वह घर से बाहर चली गयी।पहले तो घरवालो ने सोचा गांव में किसी अपनी सहेली के यहाँ या तो खेत पर गयी होगी,लेकिन जब काफी देर तक नही लौटीं तो घर वाले…

जौनपुर:-भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय श्री महेश चन्द्र श्रीवास्तव जी ने की वर्चुअल प्रेस वार्ता।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश:- आज भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय श्री महेश चन्द्र श्रीवास्तव जी वर्चुअल प्रेस वार्ता की जिसमे जौनपुर जिले के सभी सम्मानित पत्रकार बन्धु जुड़कर श्रीवास्तव जी के आत्म निर्भर भारत पर हुई प्रेस वार्ता को सुने और पत्रकार बन्धुओ ने अपने प्रश्न महेश चंद्र श्रीवास्तव जी से पूछे जिसका क्षेत्रीय अध्यक्ष जी ने बखूबी उत्तर दिया, महेश श्रीवास्तव जी ने कहा कि जैसा आप सभी लोग जानते है कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉक डाउन की स्थिति चल रही थी जिसका सबसे…

खुटहन/ जौनपुर-समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हुए सपा के युवा नेता।

खुटहन/ जौनपुर- इलाहाबाद में बरसों से सेवा कर रहे समाजवादी पार्टी के युवा नेता रोहित यादव ने समर्थकों संग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया । उन्होंने लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग समुदाय को लेकर साथ चलती है और इसी में राष्ट्रीयता की भावना है। बाकी सब जनता को छलने का काम करती है ।इनके साथ शामिल हुए राजन यादव , कृष्णा यादव ,प्रकाश यादव , सुनील पासवान, श्रवण…

जौनपुर:-खून से लथपथ मिली लाश, गांव में मचा हड़कंप

जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र जलालपुर थाना के कुसावं ग्राम सभा के निवासी चंदन प्रजापति पुत्र राम तीरथ प्रजापति उम्र 24 वर्ष गुरुवार के दिन अपने घर से दूर शाम 8:00 बजे पाही पर गया था। देर तक घर वापस न आने पर उनके घर वालों ने खाना खाने के लिए चंदन प्रजापति की खोजबीन करने लगे। रात 11:00 बजे तक उसका कोई पता नहीं चला। तब परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए सुबह 6:00 बजे चंदन प्रजापति का भाई रुपेश प्रजापति पाही पर पहुंचा और पाही के बगल में…

शाहगंज/जौनपुर – सड़क के बीच बने जानलेवा गड्ढे को पाट कर सड़क बना रहे ग्रामीण।

शाहगंज/ जौनपुर – लखनऊ बलिया स्टेट हाईवे पर शाहगंज से सुल्तानपुर जाने वाली सड़क के बीच बड़ा गांव ( बद्रीनाथ ) चौराहे के पास सड़क के बीचो बीच एक बड़ा गड्ढा बन गया था । जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी 1 – 2 छोटी-छोटी दुर्घटनाएं हो भी चुकी थी । इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था । मानो वह किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा हो । कई बार शिकायत पर जब विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों ने…

जौनपुर:-अपराधियों को बचा रही सरकार: ओम प्रकाश राजभर

जौनपुर। भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बात करते हुए स्थानीय डाक बगले में कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और अपराधियों को बढ़ावा दे रही है। इस समस्या को रोकने के लिए आठ दलो द्वारा संयुक्त रूप से भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया गया है। मोर्चा उत्तर प्रदेश मेें 403 सीटों पर चुनाव लडे़गा। उन्होने कहा कि भाजपा के इशारे पर कानपुर के विकास दुबे ने आठ पुलिस कर्मियों को शहीद कर दिया। 65 संगीन मुकदमों में नामजद होने…

उत्तर प्रदेश/ जौनपुर: विभिन्न बूथों पर वृक्षारोपण अभियान नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी के विभिन्न बूथों पर वृक्षारोपण अभियान नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में भारतीय जनता पार्टी जौनपुर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू पाठक , भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया की गरिमा मयी उपस्थिति रही। इस दौरान एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया । अभियान के संयोजक मनोज कुमार तिवारी ,व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारी गण , सेक्टर संयोजक गण,बूथ अध्यक्ष बंधु उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश/ जौनपुर: इंदिरा चौक पर इंडिगो कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग

जौनपुर: बदलापुर थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पर इंडिगो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश अपनी कार को संत भांगड़ दास कुटी बरौली में छोड़कर बारिश का फायदा उठाते हुए फरार हो गये । बदमाश के अलावा बैठी एक महिला सहित एक व्यक्ति को बदलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पहचान करते हुए थाने पर और पुलिस दल बुलाया गया और फिर पुलिस फोर्स के साथ गांव को घेरा गया लेकिन बदमाश फरार हो गए। लेकिन पुलिस तलाश जारी है।मालूम चला है…

जौनपुर: बदलापुर विधायक और एसडीएम के द्वारा सहायता राशि

बदलापुर विधानसभा के ग्राम पूरासांवल में देवराज का पिछले महीने 22 जून को आकाशीय बिजली गिरने से दुःखद निधन हो गया था बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा और बदलापुर के एसडीएम अंजनी कुमार सिंह उनके घर पहुँचकर उनकी पत्नी अनिता यादव को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बलबीर गौड़, , नायाब तहसीलदार सन्तोष शुक्ला, प्रधान राजेश सिंह, रामअवतार मौर्या, जवाहरलाल यादव आदि उपस्थित रहे।

जौनपुर: राज कालेज छात्र संघ उपाध्यक्ष रोहित मौर्य ने वृद्धा आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन

जौनपुर :किसान कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव एवम राज कालेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष रोहित कुमार मौर्य ने प्रेमराजपुर वृद्धा आश्रम में अपने मित्रों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और बुजुर्गों का आशिर्वाद लिया ।रोहित मौर्य समाज सेवा में सदैव आगे रहते है,उनका कहना है कि बुजुर्गो को सम्मान देने से बड़ा कोई कार्य नही उनके आशिर्वाद से बड़ी कोई चीज नही।आज के नवयुवक जहाँ अपना जन्मदिन, पार्टी और डी जे, के धुन में मनाना पसंद करते है वही रोहित मौर्य ने अपना जन्मदिन वृद्धा आश्रम में मनाकर…

शाहगंज/ जौनपुर : इंजन फेल होने से घंटों क्रॉसिंग पर खड़ी रही ट्रेन।

शाहगंज/ जौनपुर – गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन शाहगंज स्टेशन पर मंगलवार को लगभग 12:30 बजे पहुंची। फिर वहां से कुछ समय बाद जयनगर के लिए रवाना हुई लेकिन शाहगंज से 2 किलोमीटर दूर चिरैया मोड़ क्रासिग संख्या 69b क्रास करते समय ट्रेन का इंजन फेल हो गया जिससे ट्रेन क्रॉसिंग के बीचो बीच खड़ी हो गई । ड्राइवर के काफी प्रयास के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी अंत में थक कर ड्राइवर ने स्टेशन को सूचित किया तब घंटों बाद स्टेशन से दूसरा…

बदलापुर/जौनपुर: सावन मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

बदलापुर/जौनपुर: भारत वर्ष विविधताओं में एकता का सन्देश देनेवाला दुनिया का पहला देश है जिसके चलते यहां की हर परम्परा सस्कृत जिवन्तता लिए हर समय विविधता कायम किए हुए हैं भारत देश प्राचीन काल से ही दुनिया का धर्म गुरू रहा है चाहे जितने भी देश हमारी। संस्कृति पर हमला क्यो न किए रहे हो किन्तु हमारी धरोहरों का विनाश कभी नहीं कर सके हम अपने धर्म पर आस्था विश्वास रखते हैं यही हमारी अपनी पूजा है आज सावन मास का प्रथम सोमवार रहा सभी शिव भक्त छोटे बड़े अपनी…

जौनपुर: शाक्य, मौर्य सभा कार्यालय पर मनाया गया गुरु पूर्णिमा

जौनपुर:रविवार गुरु पूर्णिमा के दिन जिला शाक्य मौर्य सभा कार्यालय पर विश्व गुरु तथागत गौतम बुद्ध के चारणों में पुष्प अर्पित कर गुरु पूर्णिमा मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुवात प्रियदर्शी अशोक मिसन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य ने बुद्ध वन्दना द्वारा की।इस अवसर पर प्रियदर्शी अशोक मिसन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और गुरु जी के नाम से फेमस माननीय संजय मौर्य जी ने उपस्थित लोगों को कैडर के माध्यम से संगठित होने,शिक्षा ग्रहण करने ,और सत्ता में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।साक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष माननीय प्रेमचन्द मौर्य जी ने संगठन का…

बदलापुर/जौनपुर: विधायक ने आम उन्नत प्रजातियों को पौधा वितरण किया

बदलापुर /जौनपुर : बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरन ढेमा सिंगरामऊ में भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय पादय प्रद्योगिकी संस्थान पूसा नई दिल्ली ने फोई संस्था के सहयोग से बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा नाम उन्नत प्रजातियों का पौधा 250 किसानों को वितरण किया. मौके पर उपस्थित किसानों को पौधों को परिवार का अंग बताते हुए उन्होंने कहा कि इस महामारी में फलदार वृक्ष लगाना किसानों के हित में लाभदायक है और उन्होंने पर्यावरण को हिफाजत के साथ सुरक्षा को देना हमारी पहली नैतिकता…

बदलापुर /जौनपुर :राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन सी सी ने सयुंक्त रूप से किया भव्य पौधरोपण का कार्यक्रम

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन सी सी ने सयुंक्त रूप से किया भव्य पौधरोपण का कार्यक्रम बदलापुर /जौनपुर: दिनांक 05/07/2020 को वृहत्त पौधरोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत सल्तनत बहादुर पी0जी0कालेज,बदलापुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन. सी .सी. के संयुक्त तत्वावधान में सल्तनत बहादुर पी0जी0कालेज,बदलापुर जौनपुर के शाहपुर में स्थित परिसर में वन विभाग बदलापुर के सहयोग से महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य डाँ0 ब्रजेन्द्र सिंह कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डाँ0 राम मोहन अस्थाना, डाँ०अशेष कुमार उपाध्याय एवं त्रृतुपर्ण सिंह वन विभाग के रेंजर के के सिंह,…