जौनपुर : बदलापुर द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर मीटिंग बुलाई गई

जौनपुर: थाना प्रांगण बदलापुर में आज व्यापारियों के साथ तहसीलदा,र बदलापुर क्षेत्राधिकारी बदलापुर, इंस्पेक्टर बदलापुर द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर मीटिंग बुलाई गई।क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने कहा कि रोड पर कोई भी प्रतिमा नहीं सजाई जाएगी। न ही डीजे बजेगा । प्रतिमा किसी सार्वजनिक स्थल पर नहीं सजाई जाएगी। किसी के घर में अगर सजाई जाती है तो उसमें सोशल डिस्टेंस का पालन थर्मल स्कैनिंग सेनीटाइजर का पालन अनिवार्य है ।

शाहगंज (जौनपुर) : कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

शाहगंज (जौनपुर): शाहगंज कोतवाली परिसर में नवरात्रि और रामलीला को लेकर संपन्न हुई शांति समिति की बैठक। जिसकी अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा शाहगंज ने नगर वासियों को सरकारी गाइडलाइन से अवगत कराया। और कोविड-19 महामारी को देखते हुए नवरात्रि दुर्गा पूजा पंडाल में गर्भवती महिलाओं को आने पर रोक लगाया। वहां मौजूद क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार व प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा ने नगर वासियों से बातचीत के दौरान कुछ सावधानियां बरतने को कहा 10 साल की आयु से कम उम्र के बच्चों को लाने से मना किया…

शाहगंज (जौनपुर) :बेहोशी की हालत में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति, हालत गंभीर

शाहगंज (जौनपुर) : खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव के समीप जहरखुरानी का शिकार एक व्यक्ति बेहोशी के हालत में पड़ा मिला। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव के समीप सड़क के किनारे सोमवार की रात करीब आठ बजे एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति जहखुरानी का शिकार होकर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने…

बदलापुर/जौनपुर: हिंदुस्तान बाह्मण गौरव सभा के विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर बने पं कृपा शंकर मिश्रा

बदलापुर/जौनपुर: हिंदुस्तान बाह्मण गौरव सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं महेश नारायण उपाध्याय ने विधानसभा बदलापुर के सम्मनपुर निवासी समाजसेवक पं कृपा शंकर मिश्रा को विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर के पद पर नियुक्त किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निजी सचिव पं प्रमोद कुमार शर्मा ने नवनियुक्त मिश्रा जी को शुभकामनाएं दी. मिश्रा जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस विश्वास के साथ हमें पदभार मिला है. उसका निर्वहन करने हेतु हम हमेशा तत्पर रहेंगे .जल्द ही विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा ब्राह्मणों के मान सम्मान की लड़ाई में…

शाहगंज(जौनपुर): दो चोर रंगे हाथ धराए, लैपटॉप बरामद, ग्रामीणों ने चोरों को किया पुलिस के हवाले

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव स्थित एक कंप्यूटर सेंटर की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करके भाग रहे दो चोरो को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सभापति कि बड़ागांव बाजार स्थित कंप्यूटर सेंटर संचालित करते हैं । प्रतिदिन की भांति रविवार की रात वह दुकान बंद करके अपने घर गए। रात में दो चोरों ने कंप्यूटर सेंटर के पिछले हिस्से से सेंधमारी कर अंदर घुसे सेंटर में रखा लैपटॉप व अन्य सामान समेट कर…

जौनपुर : तेज बाइक सवारो का खौफ , पुजारी को मारा टक्कर हालत गम्भीर

जौनपुर: खुटहन में आज सुबह ७ बजे अज्ञात तेज बाइक सवार एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला, मौके पर जानकारी के अनुसार साधु पाल जो एक संत हैं जो खुटहन थाना क्षेत्र के शेख असरफपुर निवासी हैं जो शेख असरफपुर एक मंदिर पर पुजारी के रूप में जीवन गुजारते थे आज सुबह वह खुटहन बाजार की तरफ जा रहे थे अचानक खुटहन ब्लाक के पास एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला ,मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा खुटहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा…

शाहगंज(जौनपुर):शहाबुद्दीन उद्योग व्यापार मण्डल पटैला के अध्यक्ष मनोनीत

शाहगंज(जौनपुर): ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज पटैला के प्रांगण में रविवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंदू सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से शहाबुद्दीन को ब्लाक इकाई खुटहन के पटैला बाजार का अध्यक्ष चुना गया।वहीं नई कार्यकारिणी में मयाशंकर निगम, अशोक कुमार, बलराम अग्रहरि, मनोज सोनी, राजकुमार निगम, महेन्द्र विश्वकर्मा, प्रमोद, शहजाद खान, रईश खान, सुनील सिंह और शारिक अंसारी को उपाध्यक्ष चयनित किया गया। मनोज सोनी, ज्ञान चंद्र सोनी, असलम अंसारी, बैजनाथ, नरेन्द्र मौर्य, रिजवान अंसारी, डा. एफ लाल, अरसद अंशारी,…

शाहगंज(जौनपुर)नगर में हुआ कोरोना कोविड 19 की 1421 लोगों की हुई जांच, दो पाजिटिव पाए गए

शाहगंज(जौनपुर) : रविवार को नगर के समस्त वार्डो में स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा कोरोना कोविड19 की जांच की गयी।जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ विभाग द्वारा बृहद पैमाने पर नगर के एक से पच्चीस वार्डो में विशेष कैम्प लगाकर कोविड19 की जांच की गई।जिसमें कुल 1421लोगों की जांच हुई।जिसमें से दो लोग पाजिटिव पाए गए।जांच शिविर में नगर पालिका परिषद के सभी वार्डो के सभासद अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से स्वास्थ विभाग का सहयोग करते नज़र आये तो कहीं कहीं कुछ लोग कोरोना जांच के…

शाहगंज(जौनपुर): सर्राफा व्यवसायियों के सुरक्षा को लेकर कोतवाली परिसर में हुई बैठक

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली पुलिस स्वर्णकार समाज की एक संयुक्त बैठक रविवार को कोतवाली परिसर में आयोजित की गई। जिसमें अपराधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्राफा व्यवसाई गुलाबचंद ने अपने खर्च पर चार चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही। जिस पर पुलिस ने सहमति जताते हुए सीसीटीवी कैमरों की देखरेख की जिम्मेदारी ली।रविवार को क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व स्वर्णकार समाज की एक संयुक्त बैठक हुई बैठक में सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा के संबंध में तमाम बातें…

कॉमन सर्विस सेंटर पर हुआ लोन के लिए आवेदन आसान

अब किसी भी प्रकार के लोन हेतु अब आप को बैंक के चक्कर लगाने की आवश्यकता नही है ।आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पे जा के मात्र 2 मिनट में लोन के लिए आवेदन कर सकते है। अब किसी भी प्रकार के लोन के आवेदन हेतु आप को बैंक और एजेंट के चक्कर लगाने की जरूरत नही आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाए और निशुल्क आवेदन करें । लोन आवेदन के उपरांत अगले 2 दिन में बैंक के के कर्मचारी के द्वारा आप के डाक्टउमेट वेरिफिकेशन किया जाएगा…

जौनपुर : सात साल पहले गोद लिए धनन्जय सिंह को शुभम ने भेट किया बाबा विश्वनाथ की प्रतिमा

जौनपुर क्षेत्र के रमनी पुर गांव में शनिवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पूर्व सासंद धनंजय सिंह को शुभम उपाध्याय ने काशी विश्वनाथ की प्रतिमा भेट किया।बता दे कि सात साल पहले शुभम ने हाई स्कूल में अच्छे नम्बरों से पास किया था।तो उसी समय एक कार्यक्रम में धनन्जय सिंह को आमंत्रित किया गया था। शुभम की काबिलियत देख धनन्जय सिंह ने पूरी पढ़ाई की खर्चा खुद अपने जिम्मे ले लिये।जोकि शुभम के परिवार की माली हालत ठीक नही थी। आज शुभम बीटेक करके किसी प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद…

शाहगंज(जौनपुर): रविवार को नगर के सभी वार्डों में होगा कोविड 19 की जांच – जिलाधिकारी

शाहगंज(जौनपुर)। सरकार के साथ प्रशासन भी कोरोना कोविड19 के बढ़ते महामारी और इसके रोकथाम के लिए कमर कस लिया है। जिसके कारण रविवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के एक से पच्चीस वार्ड तक के सभी निवासियों का विशेष सैम्पलिंग अभियान के तहत कोरोना की जांच की जाएगी।जांच के लिए अलग अलग टीमें प्रशासन द्वारा गठित की गई है।जिसके सहयोग के लिए समस्त वार्डो के सभासदों का भी सहयोग लिया जाएगा। जनपद में कोरोना संक्रमण से अब तक दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है एवं हजारों लोग कोरोना संक्रमण…

जौनपुर : बदलापुर में ट्रैक्टर पलटने से चालक व बालिका की मौत, एक घायल

बदलापुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शुक्रवार प्रातः ईंट लदा एक ट्रैक्टर पलट जाने से चालक और एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस व ग्रामीणों ने घंटे भर की कड़ी मेहनत करके दबे लोगों को बाहर निकाला।बता दे कि हिम्मतपुर गांव स्थित सम्राट ईंट भट्ठे से चालक प्रमोद सिंह (50) ईंट लादकर बरेली निवासी त्रिभुवन के यहां जा रहा था। वह गांव में ट्रैक्टर लेकर पहुंचा तो त्रिभुवन के घर का पता पूछने लगा। उसी समय त्रिभुवन की पुत्री आकांक्षा आई और रास्ता दिखाने के लिए ट्रैक्टर पर…

शाहगंज(जौनपुर): SDM की अभद्रता से नाराज़ वकीलों ने किया भारी हंगामा, नारेबाजी,कोर्ट का किया बहिष्कार

शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय तहसील में तैनात एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने हड़ताल का एलान किया है। अपने एक सीनियर वकील के साथ एसडीएम शाहगंज द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ वकील लामबंद हो गए हैं। वकीलों ने एसडीएम के ट्रांसफर होने तक हड़ताल करने की बात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है।दरअसल अज जैसे ही तहसील परिसर खुला। सभी वकील एकत्र होकर नारेबाज़ी करने लगे। वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ जमकर आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान तहसील परिसर में कामकाज ठप्प हो गया। अपने काम के लिए दूरजदराज से…

शाहगंज(जौनपुर): वाहन की चपेट में आने से अधेड़ घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के अख्खनसराय गांव समीप रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से अधेड गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार अख्खनसराय गांव निवासी अवधू (50)पुत्र रामकरन बुधवार की शाम घर के समीप रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया ।

शाहगंज(जौनपुर): प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार,संदिग्ध मारुति कार व टैम्पो पुलिस के कब्जे में

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के उसरहटा नहर के पास से पुलिस ने बुधवार की सुबह 125 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। जिसके पास से मारुति कार व टैम्पो कब्जे में लेते हुए मांस को गड्ढे में दफन करा दिया।कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक प्रभु नाथ यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि मारुति कार संख्या यूपी 50 बी 6996 व टैम्पो संख्या यूपी 62 एटी 7333 से अरंद गांव से कुछ लोग प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने के लिए निकले हैं। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे उप…

जौनपुर- भ्रष्टाचार में लिप्त विकास दुबे बर्खास्त

जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में सूडा मुख्यालय द्वारा आवंटित कार्य को समय से पूरा न करने, बार-बार चेतावनी के देने के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त रहने सम्बन्धी मामले को गंभीरता से लेते हुए योजना की कन्सलटेन्ट कंपनी मेसर्स सरयू बाबू इंजीनियर्स इण्डिया प्रा0लि0 सूडा भवन लखनऊ ने मंगलवार को विकास दुबे को जिला समन्वयक (डी0सी0) पद से बर्खास्त कर दिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी से अब विकास दुबे का कोई लेना-देना नही है। अतः…

जौनपुर:बिजली कर्मचारियों के हड़ताल के चलते जौनपुर में मचा हाहाकार

जौनपुर: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जौनपुर में बिजली गुल होने से जौनपुर की जनता का में बुरा हाल हो गया है ।अहियापुरपुर पावर हाउस पर लोग बिजली कब आएगी पूछते रहे लेकिन वहाँ कोई पर कोई बिजली कर्मचारी नही था बल्कि चार पुलिस वाले तैनात है ।आज दोपहर से बिजली ठप रही जिससे लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा विद्युत विभाग के निजी करण के प्रस्ताव के खिलाफ विद्युत विभाग के कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी हड़ताल पर है। लोग गर्मी…

जौनपुर:हाथरस कांड पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल ने दोषियों को फाँसी की मांग की

जौनपुर: मुख्यालय पर गरीबो और असहायों की सहायता को ततपर् रहने वाले सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने हाथरस व बलरामपुर की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम सभी देशवासियों के लिए यह बहुत ही शर्म की बात है कि हमारे देश की बहन-बेटियां अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर अपराध करते जा रहे हैं उन्हें कानून का भी डर नहीं है क्यों कि कहीं ना कहीं कुछ अपराधियों को कुछ देश के राजनेताओं का संरक्षण…

जौनपुर: रोड एक्सीडेन्ट में युवक की मौत से खुटहन बाजार में छाया सन्नाटा

खुटहन जौनपुर:: ग्राम कैराडीह निवासी अमित यादव २६ वर्ष पुत्र जिलेदार यादव जौनपुर जा रहा था गभीरन बाजार के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर से अमित की हालत बहुत गम्भीर होते देखकर स्थानीय एम्बुलेंस द्वारा खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डाक्टरों की टीम ने जांच पडताल करके मृत घोषित कर दिया जिससे पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। दुसरा बाइक सवार मौके से फरार बताया गया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी हैं । अमित यादव माता पिता का एकलौता संतान था परिवार का…