प्रयागराज:सम्बन्धित केबिल आपरेटर्स, होटल संचालक तथा वीडियो सीडी लाइब्रेरी/चिप डाउनलोडिंग स्वामी/संचालक राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लम्बित वादों का निस्तारण कराते हुए लाभ उठायें

सम्बन्धित केबिल आपरेटर्स, होटल संचालक तथा वीडियो सीडी लाइब्रेरी/चिप डाउनलोडिंग स्वामी/संचालक राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लम्बित वादों का निस्तारण कराते हुए लाभ उठायें उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर अधिनियम, 1979 तथा उ0प्र0 चलचित्र (विनियमन) अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत पायी गयी अनियमितताओं के सम्बन्ध में कतिपय होटल संचालकों व वीडियो सीडी लाइब्रेरी/चिप डाउनलोडिंग सेंटर्स संचालकों तथा केबिल टी0वी0 नेटवर्क संचालक/आपरेटरों पर समय≤ पर संस्थित वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज के न्यायालय में लम्बित/विचाराधीन हैं। ज्ञातव्य हो कि दिनांक 12 नवम्बर, 2022 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत मंडलायुक्त की अध्यक्षता एवं मेला अधिकारी कुंभ मेला समेत सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई

मंडलायुक्त ने 2 वर्ष या इससे अधिक समय लगने वाली परियोजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) उसके औचित्य एवं पर्ट चार्ट ( जो परियोजना की समयरेखा दर्शाने हेतु प्रयोग किया जाता है) समेत नवंबर माह में ही पूर्ण करा कर शासन में अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। जिन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण अथवा अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है उसकी एक अलग सूची तैयार कर जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। जिन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है उनका चिन्हांकन कर मार्किंग करने का कार्य…

प्रयागराज : बेसिक शिक्षा विभाग की मंडली संगोष्ठी मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न

बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय संगोष्ठी मंडलायुक्त प्रयागराज की अध्यक्षता में संपन्न आज दिनांक 05.11.22 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रयागराज के सभागार में विजय किरन आनंद, महानिदेशक स्कूली शिक्षा (बेसिक एवं माध्यमिक) उ. प्र. की गरिमामयी उपस्थिति में विजय विश्वास पंत, मंडलायुक्त, प्रयागराज मंडल की अध्यक्षता में तनूजा त्रिपाठी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज मंडल के संयोजन में मंडल के समस्त मुख्य विकास अधिकारियों, बेसिक शिक्षा अधिकारियों, जिला पंचायतराज अधिकारियों ने सभी जनपदों के जिला समन्वयकों, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, मंडल के…

प्रयागराज: धान क्रय के अनुश्रवण हेतु खरीद प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष स्थापित

सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज सम्भाग नरेन्द्र कुमार ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत धान क्रय के अनुश्रवण हेतु कार्यालय सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज सम्भाग में वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार मो0नं0-8355081730 की प्रातः 09 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक, कनिष्ठ सहायक शशांक मुकुल पाण्डेय मो0नं0-7355747590 की अपरान्ह 12 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा कनिष्ठ सहायक अभय कुमार मो0नं0- 9936655952 की तैनाती के साथ खरीद प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। खरीद प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष प्रातः 09 बजे से सायं 06…

प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम मे पांच दिवसीय में राष्ट्रीय रामायण मेले का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारम्भ

श्रृंगवेरपुर धाम में शुक्रवार को 5 दिवसीय 33वें राष्ट्रीय रामायण मेले का मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, जगतगुरू रंगरामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज, प्रख्यात कथावाचक श्री देवकी नन्दन ठाकुर जी महाराज, मा0 मंत्री, मत्स्य विभाग उ0प्र0 शासन डाॅ0 संजय कुमार निषाद, पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार श्री मुख्तार अब्बास नकवी, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डाॅ0 बालकृष्ण पाण्डेय, महामंत्री श्री उमेश चन्द्र द्विवेदी सहित…

प्रयागराज:जिलाधिकारी ने फाफामऊ के शांतिपुरम सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई एंटी लारवा फागिंग छिड़काव के कार्य का लिया जायजा और दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग ने शुक्रवार को फाफामऊ के शांतिपूरम के मातादीन का पुरा क्षेत्र सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर वहां के पार्षद सहित अन्य लोगो से साफ-सफाई, एण्टीलार्वा एवं फागिंग के छिड़काव तथा बीमार लोगो की संख्या के बारे में जानकारी लेते हुए स्कूल में कैम्प लगाकर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने अपनी उपस्थिति में फाफामऊ के शांतिपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में फागिंग का कार्य कराया। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई

प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात यूपी 112 वाहनों डॉग स्क्वाड अश्वशाला व अन्य शाखाओं के साथ घटनास्थल सुरक्षित करने की ड्रिल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए सुंदरलाल जिला चीफ ब्यूरो प्रयागराज

प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बैठक कर डेंगू एवं कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में डेंगू, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू के प्रसार को रोकने एवं डेंगू से प्रभावित लोगो के उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा करते हुए कहा कि डेंगू के जो मरीज अस्पताल में भर्ती है, उनकी उचित देखभाल एवं इलाज की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित रहें साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि डेंगू के जो मरीज घर पर हैं, उनके स्वास्थ्य की जांच हेतु मेडिकल…

प्रयागराज : थाना मांडा क्षेत्र के बरहा कला गांव में ₹180000/-की लूट करने वाले दो बदमाश मांडा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रयागराज-दि0,14 /10/2022 को वादी श्री राजीव विश्वास विश्वास चितरंजन निवासी पानपुर थाना हरिनघाट जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) हाल पता ग्राम बरहा कला थाना मांडा द्वारा लिखित सूचना दी गई कि 03 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा दि0, 13/10/2022 को तमंचा लेकर वादी की टेलीकॉम मिनी बैंक की दुकान में घुसकर वादी को गाली गुप्ता देते हुए मारपीट कर काउंटर से ₹180000/- लूट लिए गए दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मांडा में मु0अ0 सं0287/22 धारा 394 भा0दं0बि0 पंजीकृत किया गया विवेचना के अनुसार अभियुक्त सौरभ मिश्रा उर्फ आकाश पयासी…

प्रयागराज:जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई एंटी लारवा फागिंग छिड़काव के कार्य का लिया जायजा दिए आवश्यक निर्देश

प्रयागराज जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई, एण्टीलार्वा, फागिंग के छिड़काव के कार्य का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्दे जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग ने गुरूवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई, एण्टीलार्वा, फागिंग के छिड़काव के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अपनी उपस्थिति में सिविल लाइन, चैफटका सहित अन्य क्षेत्रों में फागिंग का कार्य कराया। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फागिंग का कार्य नियमित रूप से किया जाता…

प्रयागराज:मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी समेत डेंगू कंट्रोल रूम का आज औचक निरीक्षण करते हुए जनपद में साफ-सफाई एंटी लारवा छिड़काव एवं फागिंग व्यवस्था व प्लेटलेट की उपलब्धता अस्पतालों में प्रत्येक भर्ती हो रहे डेंगू मरीजों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की

नगर निगम के माइक्रोप्लान का अवलोकन किया तथा नगर निगम के सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा दिए जा रहे फीडबैक का सत्यापन प्रशासन द्वारा नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कराने के निर्देश दिए। जनपद के सभी वार्डों, जहां भी जलजमाव की स्थिति है, की वार्ड वार आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करने को भी कहा है। नालों में जहां भी एंटी लारवा छिड़काव किया जा रहा है वहां छिड़काव के पश्चात सैंपलिंग कराकर लारवा खत्म हो गया है या नहीं यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। 4 नवंबर को मंडलायुक्त डेंगू से…

प्रयागराज: डेंगू से बचाव ही उपचार है-’मुख्य चिकित्साधिकारी

जनपद प्रयागराज में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष डेंगू धनात्मक रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। विगत 01 सप्ताह से डेंगू धनात्मक मरीजों एवं धनात्मकता दर में गिरावट आयी है। जनपद प्रयागराज के समस्त राजकीय चिकित्सालयों यथा-स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, मोतीलाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, तेज बहादुर सपू्र चिकित्सालय आदि में बेड खाली हैं। जनपद प्रयागराज में प्लेटलेट्स की कोई कमी नहीं है। जनपद में स्थापित ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में प्लेट्लेट्स उपलब्ध हैं। प्रतिदिन प्रातः भी 70-80 यूनिट प्लेटलेटस ब्लड बैंक में उपलब्ध रहता है।…

प्रयागराज ; जिलाधिकारी की अध्यक्षता में देव दीपावली पर्व के भव्य एवं दिव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में 07 नवम्बर, 2022 को देव दीपावली पर्व को भव्य एवं दिव्य रूप में मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। देव दीपावली पर्व के अवसर पर 11 लाख दीपों से संगम सहित अन्य घाटों को सजाया जायेगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ अन्य लोगो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। दीपों को अच्छे एवं व्यवस्थित ढंग से जलाने के लिए सेक्टर वार व्यवस्था किए…

प्रयागराज : जिलाधिकारी ने नैनी में पावर ट्रांसफार्मर का फीता काटकर शुभारंभ किया

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को नैनी स्थित सिरडी साई इलेक्टिकल लिमिटेड नैनी में पावर ट्रांसफार्मर का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा टेªलर पर लगे ट्रांसफार्मर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी बंद कार्य की शुरूआत करना बहुत ही कठिन कार्य होता है और ये कार्य बंद पड़ी कारखाना की शुरूआत उसमें आपका (सीईओ) का बहुत बड़ा योगदान है। आपका लगन एवं परिश्रम काबिले तारीफ है। ये कारखाना एक बेहतरीन…

प्रयागराज :जिलाधिकारी ने धान की क्रॉफ कटिंग करा कर उसका मूल्यांकन किया

प्रयागराज जिलाधिकारी ने धान की क्राफ कटिंग कराकर उसका मूल्याकन किया ग्राम प्रधान से फसलों, सिंचाई, खाद, बीज सहित सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में ली जानकारीजिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को तहसील करछना के ग्राम पंचायत भरहा में धान की 10 मीटर क्राफ कटिंग कराकर उसका मूल्याकंन किया तथा वहां पर उपस्थित ग्राम प्रधान से फसलों के बारे में जानकारी लेते हुए सिंचाई, खाद, बीज सहित ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर तहसीलदार करछना…

प्रयागराज:जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के संबंध में की जा रही कार्यवाहियो की समीक्षा की

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को संगम सभागार में डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में बैठक कर जिला विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए जिन क्षेत्रों में बुखार से ज्यादा लोग प्रभावित हो, उन क्षेत्रों की लिस्ट तैयार कर शाम तक उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फागिंग, एण्टी लार्वा का छिड़काव नियमित रूप से कराने एवं जहां…

प्रयागराज:जिलाधिकारी ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई

प्रयागराज जिलाधिकारी ने भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री सोमवार को संगम सभागार में भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने संगम सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी।‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को…

प्रयागराज : स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन मे किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। स्वास्थ्य से सम्बंधित जो योजनाएं संचालित है, उनका अच्छी तरह से क्रियान्वयन करते हुए लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने जेएसवाई, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के…

प्रयागराज:मंडलायुक्त व आईजी एवं जिलाधिकारी ने छठ पूजा के दृष्टिगत घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, आईजी डाॅ0 राकेश सिंह, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को अरैल घाट, संगम क्षेत्र सहित अन्य घाटों का भ्रमण कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। मण्डलायुक्त ने घाटों पर चेजिंग रूम, दुकानों, पीए सिस्टम, नावों की समुचित व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थायें दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने अरैल घाट, संगम सहित अन्य घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने गहरें पानी में बैरीकेटिंग कराये…

जिलाधिकारी ने उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को सिरस प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिए निर्देश

प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु तथा व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों को औद्योगिक क्षेत्र नैनी में…