प्रयागराज: नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई लडूंगा -मेहताब खान

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर इलाहाबाद के क्रांतिकारी जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने अपने महानगर की कार्यकारणी का ऐलान करते हुए कोरांव से एक ईमानदार एवं कर्मठ समाजवादी कार्यकर्ता मेहताब खान को कोरांव का संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त कर कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को बढ़ाया ।वही नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कोराव के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने माला फूल पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । मेहताब खान ने कहा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई लड़ता रहूंगा,…

प्रयागराज: डी आई जी/एस एस पी प्रयागराज द्वारा पैदल घूमकर मेला क्षेत्र का किया गया निरीक्षण

प्रयागराज: डी आई जी/एस एस पी प्रयागराज श्री सर्व श्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा पैदल घूमकर आगामी मांघ मेला 2020-21 दृष्टिगत निरिक्षण किया गया तथा तैयारियों का लिया गया जायजा व सभी संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश. द दस्तक 24 प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज: कोरांव सपाइयों ने गांव-गांव में लगाया चौपाल किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं सोमदत्त पटेल,

कोरांव/प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आवाहन पर सपाइयों ने पूरे प्रदेश में 25 दिसंबर को घेरा डालो डेरा डालो अभियान के तहत गांव-गांव में किसानों के बीच चौपाल लगाकर किसानों को किसान विरोधी बिल के बारे में जागरूक करने का कार्य किया। इसी क्रम में विधानसभा कोरांव में जिला अध्यक्ष योगेश यादव के निर्देश पर सोमदत्त सिंह पटेल विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के अध्यक्षता में गांव गांव जाकर ने चौपाल लगाया।सोमदत्त सिंह पटेल विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए…

प्रयागराज: 24 DIG/SSP श्री शर्व श्रेष्ठ तिवारी द्वारा किया गया अपराध गोष्ठी का आयोजन,

प्रयागराज: DIG/SSP श्री शर्व श्रेष्ठ तिवारी द्वारा किया गया अपराध गोष्ठी का आयोजन, द दस्तक 24 कोरांव प्रयागराज DIG/SSP श्री शर्व श्रेष्ठ तिवारी द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष को लंबित बिबेचनाओ के त्वरित निस्तारण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज :फूलपुर इफको प्लांट में अमोनिया गैस लीक

फूलपुर के इफको प्लांट में अचानक अमोनिया गैस लीक हो गई जिससे दो अफसरों की मौके पर ही मौत हो गई 25 से 30 लोगों की तबीयत बिगड़ी हुई है जिसमें से 9 की हालत गंभीर बनी हुई है उन्हें S.R.N प्रयागराज में भर्ती कराया गया है यह हादसा रात12.00 बजे हुआ यह कैसे हुआ इसका कारण अभी नहीं पता चल पाया है| अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक -क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं -आप ये इसलिए…

प्रयागराज- नगर पंचायत कोरांव के मनोनीत सदस्य घनश्याम स्वर्णकार द्वारा सांसद रीता बहुगुणा जोशी को शिशु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जीर्णोद्धार करने के लिए ज्ञापन दिया गया

प्रयागराज : नगर पंचायत कोरांव मे महिला एवम् शिशु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कई वर्षों से बन्द हैऔर नगर के लोगो को भारी मुशीबत का सामना करना पड़ता है उक्त समस्या को आज मनोनीत सदस्य घनश्याम स्वर्णकार द्वारा सांसद महोदया को कार्यकर्ता बैठक के दौरान नगर के सभी समस्याओं को सामने रखा और ज्ञापन दिया.

प्रयागराज: जिला समाजवादी पार्टी में युवाओं को मिली नई जिम्मेदारियां

द दस्तक 24 कोरांव /प्रयागराज:आज दिनांक 22/12/2020 दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर फेरबदल की रणनीति में युवाओं के प्रोत्साहन के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर व प्रदेश अध्यक्ष के संस्तुति पर जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने जिला सचिव सोमदत्त पटेल को कोरांव विधानसभा का प्रभारी बनाकर अतिरिक्त भार सौंपा व एडवोकेट किताब अली ओझा यादव को जिला सचिव बनाया गयाl दरअसल आगामी चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के अनुमति पर जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है l वही…

प्रयागराज: केंद्रीय कारागार नैनी में जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन जेल लोक अदालत में 26 मुकदमों का किया गया निस्तारण

प्रयागराज:उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद श्री विनोद कुमार तृतीय के निर्देशानुसार केंद्रीय कारागार नैनी में मंगलवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे मजिस्ट्रेट श्री उत्सव गौरव राज द्वारा 26 मुकदमों का निस्तारण किया गया साथ ही साथ केंद्रीय कारागार नैनी इलाहाबाद में विधिक साक्षरता में जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट श्री उत्सव गौरव राज द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों को उनके समस्त अधिकारों से अवगत कराया एवं माननीय उच्चतम एवं उच्च…

प्रयागराज: मण्डलायुक्त एवं आईजी ने रविवार को देर रात शहर में बनाये गये रैन बसेरों एवं अलाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रयागराज: मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार, आईजी श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह रविवार को देर रात शहर में भ्रमण कर बनाये गये स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों तथा अलाव जलाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के समय मण्डलायुक्त ने नगर निगम तथा अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए रैन बसेरांें में बिस्तर, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहे साथ ही साथ उन्होंने रैन बसेरांे के पास एवं चिन्हित किये गये अन्य स्थलों पर अलाव जलाने की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने…

प्रयागराज- तहसील कोरांव में किसानो का धान तौल न करने पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया

प्रयागराज: कोरांव तहसील में किसानों द्वारा धान ना तौल किए जाने के संबंध में उपजिलाधिकारी कोराव को ज्ञापन दिया गया. और कई धान खरीद केंद्रों पर मनमानी करने का आरोप लगा. किसानो ने बताया गया की किसानो द्वारा कई बार क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कोरांव को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर उक्त क्रय केंद्रों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई.सुन्दर लालकोराव प्रयागराजद दस्तक 24

प्रयागराज: मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने मण्डी परिसर सिरसा(मेजा) में 1 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले बीज गोदाम का किया लोकार्पण

प्रयागराज : मा0 मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग श्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरूवार को मण्डी परिसर सिरसा(मेजा) में 1000 मीट्रिक टन क्षमता के बीज गोदाम का लोकार्पण किया। यह गोदाम कृषि विभाग के वीजीआरईआई योजना के अन्तर्गत निर्मित कराया गया है। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत डिजिटल पेमेंण्ट के कारण कृषकों का शोषण समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों एवं अन्य समस्त कृषि निवेशों पर ‘पहले आओ-पहले पाओं’ के आधार पर अनुदान दिया जा रहा है,…

प्रयागराज :मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश अधिवक्ता समागम-2020 कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

कोरांव/ प्रयागराज : मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुधवार को के0पी0 कालेज ग्राउण्ड में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक परिषद एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रदेश अधिवक्ता समागम-2020 के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मा0 मुख्यमंत्री जी ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर अधिवक्ता समागम कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने अधिवक्ता समागम कार्यक्रम में शामिल होने के आमंत्रण पर बार कौंसिल एवं इलाहाबाद बार एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। मा0…

कोरांव/प्रयागराज: बिधायक राजमणि कोल व एक्सियन बेलन प्रखंड प्रयागराज द्वारा धनावल माइनर का औचक निरीक्षण

कोरांव/प्रयागराज: बिधायक राजमणि कोल तथा एक्सियन बेलन प्रखंड प्रयागराज सुरेश कुमार यादव द्वारा धनावल माइनर का औचक निरिक्षण किया . निरीक्षण करते हुए धनावल, जादौपुर, कपूरे पुर, कोसड़ा, मेहाजागिर, होते हुए शुकुलपुर, मेंन नहर तक गये .जिसमे कइ कमियों को बिधायक राजमणि कोल ने स्वयं देखा और एक्सियन बेलन प्रखंड प्रयागराज सुरेश कुमार यादव से कहा कि शुकुलपुर गाँव से मेहा जागीर पुलिया तक जंहा भी नहर ऊँची नीची व कमजोर है उसको अविलंब पक्की कराकर सही कराए. कपूरेपुर गांव से जादौपुर गांव के पांडे बस्ती तक जहाँ नहर की…

प्रयागराज: किसान आंदोलन के समर्थन में निकले सपाइयों को कोरांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरांव /प्रयागराज :सपा नेता सहादत अली ने कहा कि किसानों की आवाज सुने सरकार क्योंकि जब किसान को खेत में काम करते वक्त चोट लगती है तो वह मिट्टी लगा कर पट्टी कर लेता है लेकिन अस्पताल दवा लेने नही जाता किंतु सरकार द्वारा लाये गए बिल से देश के अन्न दाता किसानों को कहीं न कहीं गहरा आघात हुआ है जिससे किसान अपनी जान पर खेल कर दिल्ली की ओर रुख किया है इसलिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वाहन पर देश में…

कोरांव/प्रयागराज: रोड के किनारे खड़ी चार पहिया वाहन से टकराई बाइक

कोरांव/ प्रयागराज :आज दिनांक 12/12/2020 दिन शनिवार को माण्डा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार से कोरांव रोड पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन खड़ा था तभी एक अज्ञात बाइक चालक जो कि कोरांव की तरफ से तेज गति से आ रहा था. जो कि अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड़े वाहन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया.द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज: किसानों के समर्थन में सपाइयों की सायकिल यात्रा अन्नदाताओं के साथ घोर अन्याय बरदास्त नही,

कोरांव/प्रयागराज : देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के मौसम में भी किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनवरत धरने पर बैठे अन्नदाताओ के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर प्रयागराज के कोरांव तहसील में विभिन्न गावों मे जिला अध्यक्ष योगेश यादव के दिशा निर्देश से सोमदत्त सिंह पटेल और राजेश पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय से एक साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। सपाइयों ने पार्टी कार्यालय से बैदवार तहसील मुख्यालय अतरी सिकमी पथरताल कोरांव मेन चौराहा होते हुए…

कोरांव प्रयागराज: जिला पंचायत की जमीन पर बने 17 लोगों के मकानों पर JCB चलाकर प्रशासन ने कराया खाली

कोरांव प्रयागराज के अंतर्गत मिश्रपुर गाँव में जिला पंचायत की जमीन आराजी संख्या 136 पर अबैध रूप से बने मकानों को उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार बर्मा व तहसीलदार कोरांव अनीता शेखर की अगुवाई में गुरुवार को भारी पुलिस बल के सांथ JCB लेकर मिश्रपुर गाँव पहुँचे और मकानों को गिराना शुरू कर दिया जिससे गाँव में हड़कंप मच गया अचनाक जिला पंचायत की जमीन खाली कराने से मकानों में रखा गया सारा सामान भी जमी दोज हो गया उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार बर्मा के अनुसार सीमांकन कराए गए भूमि को…

कोरांव/प्रयागराज: शौचालय निर्माण में छूट हुये घरों की सूची बनाकर करायें शौचालय निर्माण – मा0 मंत्री,

प्रयागराज : मा0 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज विभाग, उ0प्र0 श्री उपेन्द्र तिवारी जी गुरूवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मा0 मंत्री जी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सरकार द्वारा जो योजनाएं चलायी जा रही है, उसका सही तरीके से पात्र लोगो तक लाभ पहुंचाये। मा0 मंत्री ने कोरोना काल…

कोरांव/प्रयागराज: मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कोरांव/प्रयागराज: मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को गांधी सभागार में अर्हता तिथि 01.01.2021 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए कहा है।

प्रयागराज: 98 नलकूप चालकों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

प्रयागराज : मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश में नवचयनित 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने नलकूप चालकों को खेती का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्होंने पहली बार नलकूप चालक के पद पर महिलाओं के चयन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह 516 महिला नलकूप चालक एक नया इतिहास रच रही हैं। सीएम ने नवचयनित सभी नलकूप चालकों को बधाई देते हुए उन्हें जल संरक्षण की सीख भी…