हरदोई पुलिस की सख्ती दबंगों पर बेअसर साबित हो रही है। आए दिन दबंग लोगों को खुलेआम पीटकर गुण्डई कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दोहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव सहालमपुर में आया। यहां मां, पिता व बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नयागांव सहालमपुर की सुनीता सिंह ने बताया कि 14 जनवरी की शाम सात बजे उसके पति पिंकू सिंह दरवाजे पर खड़े थे। तभी गांव के राजू सिंह, सुल्लू सिंह, जानवी सिंह,…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:ज़िले की स्वास्थ्य इकाइयों पर मनाया गया एकीकृत निक्षय दिवस,टीबी के साथ फाइलेरिया व कुष्ठ के संभावित रोगियों की हुई स्क्रीनिंग
फर्रुखाबाद,16 जनवरी 2023 क्षय रोग , फाइलेरिया और कुष्ठ उन्मूलन को लेकर सरकार गंभीर है। इसी को लेकर हर माह की 15 तारीख को स्वास्थ्य इकाइयों पर एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जाता है | इस बार 15 तारीख को रविवार का अवकाश होने के कारण इसे सोमवार को मनाया गया | हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने मरीजों की प्रारम्भिक जांच कर एचआईवी, डायबिटीज और बलगम का नमूना लिया ।सीएचओ और आशा के द्वारा निक्षय दिवस पर मिलने वाली सुविधाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया…
प्रयागराज- दिनांक 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सायं 06:00 बजे तक लगभग 24 लाख 60 हजार लोगों ने मेला क्षेत्र में बनाए गए 15 घाटों पर आस्था की लगाई डुबकी
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात से ही मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मेला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान, अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद एवं विवेक चतुर्वेदी ने मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए सभी सेक्टरों एवं घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी तरह की कोताही ना हो यह सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने…
प्रयागराज : थाना मेजा पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त यमुनापार होगा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त मेजा महोदय के सर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मेजा ज्ञानेश्वर मिश्र के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव यादव तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15 /01/ 2023 को वारंटी मंगला प्रसाद पटेल पुत्र राम राज पटेल निवासी ग्राम डोरवा थाना मेजा प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष संबंधित परिवाद संख्या 787 /1015 न्यायालय एसी जीएम इलाहाबाद को समय करीब 16:20 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार…
फर्रुखाबाद : दोस्त के घर बर्थडे पर दावत खाने गया युवक लापता
फर्रुखाबाद : ग्राम खानपुर निवासी हरियाली शुक्ला पत्नी स्वर्गीय श्री राजीव शुक्ला का छोटा भाई चिंटू मिश्रा पुत्र नीरज मिश्रा अपनी दीदी के यहां खानपुर में दीदी के साथ में रहता था चिंटू फर्रुखाबाद मे घूमना पर दयाशंकर सिंधी की दुकान पर काम करता था 11.01.2023 को चिंटू दुकान से दीदी के घर शाम को खानपुर वापस आया था उसके बाद चिंटू ने दीदी से करीब रात्रि 8 बजे कहा कि मैं अपने दोस्त के यहां बर्थडे की दावत खाने जा रहा हूं उसी शाम से चिंटू घर वापस नहीं…
फर्रुखाबाद ; डाॅ० आर.पी. मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा मेला श्री रामनगरिया में पूरे माह का नि:शुल्क चिकित्सा कैंप लगाया गया
फर्रुखाबाद : मिनी कुंभ कहे जाने वाले श्री रामनगरिया मेला मैं हर वर्ष लाखों की तादात में साधु – संत उनके शिष्य व श्रद्धालु आम जन मानस अपने परिवार सहित दूर दराज से अपनी – अपनी राउटी (कैम्प) लगाकर पूरे 1 महीने गंगा मां के किनारे माघ महीने की कोहरे व ठिठुरन भरी सर्दी मैं कल्पवास (अर्थात कुछ काल के लिए या संपूर्ण माघ माह के लिए नदी के तट पर ही कुटिया बनाकर रहने और साधुओं संन्तों के साथ व्रत उपवास सत्संग आदि ) करने आते हैं । ऐसे…
29 जनवरी को लखनऊ के इकाना में भिड़ेंगे इंडिया-न्यूजीलैंड, टी-20 मैच के लिए सबसे सस्ता 499 और सबसे महंगा 20 हजार का टिकट
इकाना स्टेडियम में 29 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच है। ऐसे में टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शनिवार शाम शुरू हो गई। मास्टर कार्ड सीरीज के इस दूसरे डे-नाइट मैच के टिकट पेटीएम पर ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। सबसे सस्ते टिकट ईस्ट अपर ब्लॉक-4 और वेस्ट अपर ब्लॉक-10 के हैं। यहां 499 रुपए में टिकट बुक किए जा सकते हैं। वहीं, साउथ कॉरपोरेट बॉक्स में बैठकर मैच देखने के लिए 20 हजार रुपए का टिकट खरीदना होगा। इससे पहले इकाना में इंडिया-अफ्रीका, इंडिया-वेस्टइंडीज और इंडिया-श्रीलंका…
ब्रजेश पाठक बोलें – मिशन निरामया में 2 लाख छात्रों की हुई काउंसिलिंग,
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि प्रदेश में मिशन निरामया ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके तहत दो लाख छात्रों की काउंसिलिंग हो चुकी है। अभियान से 240 से भी अधिक इंटर कॉलेजों के प्रिंसिपल जोड़े जा चुके हैं। अभियान से छात्र-छात्राओं के बीच नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।उन्होंने बताया है कि मिशन निरामया में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। ये मास्टर ट्रेनर अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल को प्रशिक्षित करेंगे। अब तक 35 जिलों में 1600 से ज्यादा काउंसलिंग सत्र का…
पीलीभीत:घर से निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
पूरनपुर। घर से निकली महिला अचानक गायब हो गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की।लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर चौकी गांव के गांव गुलडिया भूपसिंह निवासी नरोत्तम पाल सिंह की पत्नी सुंदरा 13 जनवरी को घर से खेत की ओर गई थी। तब से वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।जिस पर परिवार के लोग अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हो गए।संभावित जगहों पर महिला की खोजबीन की गई।लेकिन…
पीलीभीत:जरुरतमंदो को वितरित किए अंगबस्त्र
पूरनपुर। रविवार को मकर संक्रांति के शुभ दिन पर इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल्स के सदस्य माता भगवती गौशाला कल्याणपुर नवादिया मकसूदपुर मैं जाकर गायों के लिए चारों की व्यवस्था कराई। साथ ही कंबल गायों के लिए हरी सब्जियां,गुड आटा आदि चीजें दान की।सदस्यों ने मंदिर के पुजारी सहित अन्य कर्मचारियों को जैकेट ,टोपी,मोजे इत्यादि दैनिक प्रयोग की चीजें भी उपलब्ध कराई।यह प्रोजेक्ट इनरव्हील मंडल 311की सीजीआर स्मिता खंडेलवाल के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम में क्लब सचिव पायल अग्रवाल,रुचि गोयल,रोटरी रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया सम्मिलित रहे।
पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा
पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।कुछ लोग घरेलू कलह के चलते जहर खाने की चर्चा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खुर्द निवासी शिवकुमार पुत्र बाबूराम की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।इसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम शिव कुमार का अपने भाइयों से किसी बात को लेकर आपसे विवाद हुआ था।इसके बाद…
पीलीभीत: गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा,हादसा टला
पूरनपुर। ओवरलोड ट्राला पुल की ढलान से नीचे पलटा गया।इससे खलबली मच गई।चालक ने ट्राला से कूद कर अपनी जान बचाई।गन्ने का सीजन शुरू होते ही गन्ने से भरे ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है।विभागीय अधिकारियों द्वारा रोक टोक न करने से ट्रक चालक क्षमता से अधिक ट्रकों में गन्ना भरकर दौडा रहे हैं।इससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।रविवार को धनाराघाट रोड पर गन्ना क्रय केंद्र से ओवरलोड गन्ना भरकर आ रहा ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर पूरनपुर बड़े पुल पर चढान होने से ओवरलोड…
फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में मकरसंक्रांति के अवसर पर जगह – जगह हुआ खिचड़ी भोज व भंण्डारा
विकास पाठक फर्रुखाबाद संवाददाता : आज मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर मेला श्री राम नगरिया में साधु संतों , कल्प वासियों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा जगह जगह खिचड़ी भोज व भंण्डारे का आयोजन किया गया। ऋषि आश्रम मे स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज जी की पूर्ण तिथि पर भंण्डारे का आयोजन महंत रामानंद सरस्वती के तत्वावधान में सभी शिष्यों द्वारा संम्पंन्न किया। एवं अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के संस्थापक आचार्य विवेकानंद के संरक्षण में सभी पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक खिचड़ी भोज एवं प्रसाद वितरण कर आम जन मानस को मकर संक्रांति…
फर्रुखाबाद:राजपूत रेजिमेंटल सेन्टर में 75वां सेना दिवस मनाया गया
फर्रुखाबाद, आज 15 जनवरी 2023 को 75वां सेना दिवस मनाया स्मारक के हिस्से के रूप में फतेहगढ के करियप्पा युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ब्रिगेडियर एच एस संधू, एसएम, कमाण्डांट, राजपूत रेजिमेंटल सेंटर ने सभी रैंकों की ओर से युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस दिन, सैनिकों ने राष्ट्र और इनकी सीमाओं की सुरक्षा और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता और दृढ संकल्प की पुष्टि की।हर साल भारतीय सेना 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ के रूप में मनाती है, जब जनरल (बाद में फिल्ड मार्शल)…
प्रयागराज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने एक दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
प्रयागराज 15 जनवरी। मा0 मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी के द्वारा एम0एम0ए0 सभागार में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। आयोजित इंवेस्टर्स समिट में बताया गया कि जनपद प्रयागराज में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के द्वारा 33554.10 करोड़ रू0 के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।इन्वेस्टर समिट में लगभग…
सीतापुर /मिश्रिख : नैमिषारण्य श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ निकाली शोभायात्रा
मिश्रिख (सीतापुर) नैमिषारण्य श्रीमदभागवत का सप्तम महाकुंभ का आरंभ विधि विधान से प्रारंभ हुआ।वैदिक ब्राह्मणों और साधु महात्माओं ने दूर सुदूर से आए कथा श्रोताओं के साथ शोभा यात्रा निकाल कर कथा का शुभारंभ किया। कथा की आयोजक राजेश्वरी राजपूत,मेघा राजपूत (छत्तीसगढ़) ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कथा व्यास के रूप में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य अमित भाई शास्त्री जी ब्यासपीठ पर सुशोभित होकर अपनी मधुर वाणी से आज से 15 जनवरी तक श्री मद भागवत कथा का रसपानकराएंगे और इसी कथा के मध्य में दूर…
रायबरेली :अभिनेता गौरव कुमार की आने वाली बायोपिक “लक्ष्मी चौहान” का पोस्टर लांच
गौरव कुमार की एक और फिल्म आज उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में डी सी पी लक्ष्मी सिंह चौहान की बायोपिक “लक्ष्मी चौहान” का पोस्टर लांच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी की का र्यालय में लांच किया गया। पोस्टर लांच में “लक्ष्मी चौहान” की पूरी टीम मौजूद रही। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता गौरव कुमार और डी सी पी लक्ष्मी सिंह चौहान , माधुरी सिंह के साथ डायरेक्टर लखन चौधरी , प्रोडूसर मोनिका शर्मा व टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पोस्टर विमोचन में…
फर्रुखाबाद:सीएमओ ने पांच माह की अर्शिता को पोलियो की खुराक पिलाकर नियमित टीकाकरण का किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद ,15 जनवरी 2023 टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है यह गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखता है यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलेपुर में पांच माह की अर्शिता को पोलियो की खुराक पिलाते समय कहीं lसीएमओ ने बताया कि आज से नगरीय क्षेत्र में भोलेपुर , रकाबगंज, नौलक्खा, साहबगंज, सिविल अस्पताल लिंजीगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में प्रतिदिन नियमित टीकाकरण किया जाएगा lजिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा…
बदायूं: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्क का नाम बदलवा कर पुनः अंबेडकर पार्क कराया
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्क का नाम बदलवा कर पुनः अंबेडकर पार्क कराया बदायूं :ग्राम उघैती शर्की में पहले से अंबेडकर पार्क थी जो ग्राम प्रधान ने उसको चिल्ड्रेन पार्क का नाम दे दिया था!जिस पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने रोष जताया और शासन प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी!और कहा था कि मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर अंबेडकर पार्क पर जो ग्राम प्रधान ने चिल्ड्रंस पार्क का नाम दे दिया था उसको तुरंत बदलवा कर पुन: उसका…
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में सुपरवाइजर की मौत
डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास रेलवे अंडरपस पुल बनाने के लिए कार्यदाई संस्था के सुपरवाइजर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। सुपरवाइजर की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भीमगंज में रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरपास का निर्माण आर यू वी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। इस संस्था में कार्यरत सुपरवाइजर के…
