इटावा: अखंड रामायण में वही ज्ञान की धारा हजारी महादेव मंदिर में चढ़ाया झंडा

ताखा ग्राम दौलतपुर में एक दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन नवनीत पुत्र गोविंद यादव ने कराया इसी मौके पर हजारी महादेव मंदिर सरसाई नावर मैं झंडा चढ़ाया और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया और झंडा के साथ काफी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी सभी ने भगवान शिव के दर्शन किए और इसी मौके पर महंत सियाराम दास बाबा जी ने बताया भगवान की स्थिति ही सबसे बड़ा धर्म है बताया उन्होंने की भक्त और भगवान एक दूसरे के संपूरक हैं और बताया भगवान अमीर और गरीब नहीं देखता भगवान सभी इंसान…

पीलीभीत ; अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना घुंघचिहाई का किया आकस्मिक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव द्वारा थाना घुंघचिहाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरक, मैस एवं कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में और अधिक साफ-सफाई कराने, तथा पेंडिंग विवेचना के शीघ्र निस्तारण के विवेचकों को निर्देश दिए। आगामी त्यौहार व शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पीलीभीत: सातवें दिन भी तहसील कलीनगर में जारी रहा धरना

कलीनगर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी तहसील कलीनगर में जारी रहा।किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व धरना चल रहा है।धरने पर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि कलीनगर तहसील प्रशासन किसानों की गंभीर समस्याओ को अनदेखा कर रहा हैजिससे किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जायेगा।तहसील कलीनगर में बहुत सी विरासते नही हो रही है ।बहुत सी दाखिल खारिज भी रूकी हुयी है।कलीनगर तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है।अधिकारी…

जेई का पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था, जेई हुआ निलंबित

भ्रष्टाचार के आरोप के लेसा के जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। शनिवार को मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी भवानी सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। मौजूदा समय चिनहट डिवीजन के लौलाई उपकेंद्र में तैनात जूनियर इंजीनियर आलोक रंजन पर यह कार्रवाई हुई है। उनके ऊपर काम करने के नाम पर पांच लाख रुपए घुस मांगने का आरोप था। पिछले दिनों इसको लेकर एक ऑडियों भी वायरल हुआ था।इसमें साफ सुनाई पड़ रहा था कि किस तरह से जेई 7 पोल व 63 केवीए ट्रांसफार्मर की लाइन…

2 दिवसीय फूड फेस्ट “नोश” शुरू हुआ लखनऊ में, पढ़िए खबर

लखनऊ की संगीत नाट्य एकेडमी में शनिवार को दो दिवसीय फूड फेस्ट, “नोश” की शुरुआत हुई। इस फेस्ट का नाम लखनऊ की मशहूर कहावत, “नोश फरमाइए” पर आधारित है। कार्यक्रम की शुरुआत यूपी गन्ना विकास मंत्री संजय सिंह गंगवार ने की। इस दौरान उन्होंने स्टॉल पर मौजूद लोगों से बातचीत की। ये फूड फेस्ट 26 फरवरी तक चलेगा। नोश फूड फेस्ट में लखनऊ के खाने की भरमार है। साथ ही अमृतसरी कुलचे के दीवानों के लिए भी ये फेस्ट अच्छा मौका है। इसके अलावा महाराजा के चिकन को भी देख,…

फर्रुखाबाद :अंतराज्यीय जहर खुरानी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

कोतवाली फर्रुखाबाद पर 9 फरवरी 2023 को प्रदीप कुमार निवासी चोखंडा थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा शिकायत की गई कि उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर तीन बैग ₹5000 नगद झुमकी वाली दो अंगूठी सोने की ले ली गई हैं उस संबंध में एफ आई आर दर्ज की गई और इसी महीने में दूसरी घटना भी जहर खुरानी की फर्रुखाबाद कोतवाली में दर्ज की गई लगातार दो घटनाओं को अंजाम दिया गया उन दोनों घटनाओं को अनावरण करते हुए आज कोतवाली मोहम्मदाबाद के हिस्ट्रीशीटर सौरभ शुक्ला निवासी राजीव नगर मोहम्मदाबाद…

फर्रुखाबाद : जिला कारागार में निर्मित एलईडी बल्ब की पहली डिलीवरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में की गई

कौशल विकास के अंतर्गत कारागार में ही निर्मित एलईडी बल्ब की पहली डिलिवरी 150 बल्ब आज स्थानीय मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज फतेहगढ़ , फर्रुखाबाद को आपूर्तित की गई , कारागार निर्मित किसी उत्पाद की यह पहली आपूर्ति है इस अवसर पर खरीददार संस्था के प्रशासनिक अधिकारी श्री अनूप कश्यप एवम कार्यालय अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार को पहली आपूर्ति सूक्ष्म जलपान के बाद की गई तथा 500 एलईडी बल्ब का अग्रिम ऑर्डर प्राप्त किया गया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुन द्वारा उक्त कार्य में…

फर्रुखाबाद:बालिकाओं की मददगार बन रही कन्या सुमंगला योजना

26 फरवरी 2023 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की आवेदन प्रक्रिया अब और आसान हो गई है। इस योजना के तहत जनपद की 22423 बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं।जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली इस योजना में हर तबके की कन्याओं को लाभ मिले इसके लिए आवेदन करने के लिए शासन स्तर में बदलाव किया गया है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल करने के साथ ही जांच प्रक्रिया में हर स्तर पर बदलाव लाया गया है। इसके…

यूपी में 2000 करोड़ से लॉजिस्टिक पार्क बनाएंगे, 2200 गांवों में पानी पहुंचाएंगे : बीके गोयनका

यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 34 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए। 18645 MOU साइन हुए। इन्हीं में से एक MOU वेलस्पन कंपनी का भी है। यह 2000 करोड़ रुपए का है। इसके जरिए कंपनी यूपी में वेयर हाउस एंड लॉजिस्टिक पार्क बनाएगी। इसके लिए कंपनी आगरा, वाराणसी और लखनऊ में जमीन तलाश रही है। इसके शुरू होने से करीब 5 से 6 हजार लोगों को जॉब मिलेगा।वेलस्पन कंपनी के मालिक बीके गोयनका हैं। उन्होंने हाल ही में देश की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील की। गोयनका…

49 साल में सिर्फ एक बार चुनाव हुआ, 10 हजार कारोबारी जुड़े, 200 से ज्यादा संगठन

शहर के सबसे बड़े व्यापारी संगठन लखनऊ व्यापर मंडल का चुनाव 26 फरवरी को तय था। लेकिन चुनाव की नौबत नहीं आई। सभी पद पर निर्विरोध पदाधिकारी चुन लिए गए। ये पहली दफा नहीं है, जब व्यापार मंडल का चुनाव निर्विरोध हुआ हो। करीब 49 साल के इतिहास में महज एक बार ही चुनाव हुआ है। इस संगठन की सबसे खास बात ये हैं कि राजधानी में कई संगठन व्यापारियों की आवाज बने हुए हैं। इन सभी के पदाधिकारी, कभी न कभी इसी व्यापार मंडल से होकर वहां तक पहुंचे…

फर्रुखाबाद:- हत्या व लूट के आरोपियों को मऊदरवाजा पुलिस ने पकड़ कर भेज जेल ।

फर्रुखाबाद : सौदान सिंह यादव हत्याकांड का राजफाश कर मऊदरवाजा पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने मोबाइल फोन लूटने के इरादे से युवक की हत्या की थी। इसके बाद आरोपित युवक की बाइक लेकर बरेली चले गए थे।शनिवार को नगर क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह ने गांव नगला डाल  निवासी सौदान सिंह यादव हत्याकांड का राजफाश करते हुए बताया कि शमसाबाद के गांव चिलसरा निवासी विकास सिंह पुत्र बीरू उर्फ विरेंद्र और महताब पुत्र कल्लू उर्फ शमशुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने मोबाइल…

फर्रुखाबाद: बघार नाले पर करोड़ों की अवैध प्लाटिंग पर चला नगरपालिका का बुलडोजर चला

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद । कल शनिवार को प्रशासन ने बघार नाले पर स्थित करोड़ों की अवैध प्लाटिंग को नगर पालिका की जेसीबी द्वारा दोस्त कराया गया । पगार पर स्थित मोरम ठेकेदा ठेकेदार राना की करोड़ों रुपए कीमती प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। विनियमित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर डीके सिंह आज नगरपालिका के दो बुलडोजर व फोर्स लेकर आज दोपहर थाना मऊदरवाजा की ग्राम पंचायत ढिलावल के ग्राम गढि़या पहुंचे।ग्राम गढ़िया के पूर्वी और बेवर रोड के निकट करीब 10 बीघा जमीन पर करीब आधा सैकड़ा…

पीलीभीत: भारत विकास परिषद की इकाई का शुभारंभ किया गया

पूरनपुर ; भारत विकास परिषद की पूरनपुर इकाई का शुभारंभ किया गया।इस इकाई को भारत विकास परिषद पीलीभीत शाखा के प्रयास से शुरू किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ की अध्यक्षता डा अनिल सक्सेना द्वारा की गई। इस कार्यक्रम मैं प्रांतीय संरक्षक प्रभात सक्सेना,पीलीभीत शाखा संरक्षक डा एस पी एस संधू,संजीव जोली प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुरिता सक्सेना महिला संयोजिका बी जे पी व संजय नेगी उपस्थित थे।भारत विकास परिषद के मुख्य उद्देश्य संपर्क,सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण है। आज पूरनपुर शाखा के गठन के समय शैलेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, डा शोभित सेठ व…

पीलीभीत: ओवरलोड वाहन और गन्ना से ओवरलोड ट्रकों को किया गया सीज

घुंघचाई। ओवरलोडिंग वाहनों पर चेकिंग व्यवस्था को लेकर के पुलिस मुस्तैद रही कई वाहनों को इस मामले में पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाई की गई जिसको लेकर के खलबली मच गई। घुंघचाई थाने के अंतर्गत nh730 पर निकलने वाले वाहन बे हताशा ओवरलोड पाए जा रहे थे जिसको लेकर के संबंधित विभाग को शिकायती पत्र भी दिया गया था बीते कुछ दिन पूर्व कार्रवाई की गई लेकिन इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लग सका शनिवार को थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार सिरोही ने भूसी भरे ओवरलोड वाहन और गन्ना से ओवरलोड…

पीलीभीत: प्रधान ने लाभार्थियों के अंगूठे लगवाकर निकाले रुपये

घुंघचाई/पूरनपुर : लाभार्थियों के खाते से प्रधान ने जनसेवा संचालक से मिलीभगत कर धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। कुछ लाभार्थियों से नगद लिए गए।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा लाभार्थियों से रुपए लेने की कारगुजारी उजागर हुई। मामला सुर्खियों में आने के बाद मामले की जांच कराई गई।जिसमें प्रधान पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। सीडीओ के आदेश पर खंड विकास अधिकारी की ओर से ग्राम प्रधान, सचिव व संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है।मामला ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत…

पीलीभीत:अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी मोहनलाल पूरनपुर से वापस घर लौट रहा था।रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर मारने के बाद वाहन स्वामी मौके से फरार हो गया।पीछे से आ रहे राहगीरों ने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया।सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीलीभीत : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन छठे दिन जारी रहा

पुरनपुर ; आज दिनांक 25/02/2023 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी कलीनगर तहसील परिसर में जारी रहा है।किसान लगातार धरने पर नारेबाजी कर रहे है।किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर सo मंजीत सिंह जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलीनगर तहसील में धरना चल रहा है जब तक प्रशासन किसानों की समस्याओ का निस्तारण नही करता तब तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।किसानों के हितों की लड़ाई के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक अपना कदम पिछे नही हटायेगी आर-पार की लड़ाई जारी है।धरने पर उपस्थित किसान-तहसील…

पीलीभीत:डबल इंजन सरकार की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट द्वारा किया उद्घाटन।

सरकार की नुमाइश गांधी प्रेक्षागृह प्रांगण में लगाई गई। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट डाॅ0 राजेश कुमार द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उक्त प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं में उज्जवला योजना के अन्तर्गत 1.74 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन, ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 1.38 लाख विद्यालयों का विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना में 45.50 लाख आवासों का निर्माण, 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 10 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित, विश्वकर्मा श्रम…

इटावा: अज्ञात कारणों से लडकी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

ताखा। लडकी रात में कमरे की छत पर लगे हुक में दादी की साड़ी से लटककर आत्महत्या की, कमरे के बाहर सोते रहे पिता व दादी नहीं हो सकी जानकारी।ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला चतुर में बीते शुक्रवार रात को प्राची दुबे (20) पुत्री योगेश दुबे ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 5:00 बजे जब दादी रानी देवी ने आवाज देकर बुलाया तो कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे में देखा तो लडकी फंदे पर लटकती मिली तो उन्होंने बेटे योगेश को जगाया और…

फर्रुखाबाद : जिला जज द्वारा जिला कारागार में निरीक्षण और लोक अदालत का आयोजन किया गया

जिला कारागार फतेहगढ़ में अश्वनी कुमार त्रिपाठी जिला जज/अध्यक्ष के आदेशानुक्रम में नरेन्द्र प्रकाश, एडीजे/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कारागार का निरीक्षण एवं शिवम कुमार एसीजेएम द्वारा कारागार में लोक अदलत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कारागार की ओर से 07 अभियुक्त के प्रकरण जुर्म स्वीकार कराने के आधार पर प्रस्तुत किये गये, जिसमें से मा० न्यायालय द्वारा पत्रावली का अवलोकन कर गुण-दोष के आधार पर सोवरन पुत्र गंगासिंह ,श्रीपाल पुत्र सीताराम ,अरूण पुत्र रामचन्द्र के प्रकरण का निस्तारण किया गया। बन्दियों के निस्तारण में सजा के…