आजमगढ़ : ओमप्रकाश राजभर ने अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में की बैठक

अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का लगा चौपाल बूढनपुर आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में बनकटिया , तकिया सारंगपुर एकडंगी व दरियापुर गांव में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। दरियापुर गांव में पूर्व फौजी राधेश्याम वर्मा के आवास पर सुभासपा का एक चौपाल आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाग लिया। कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता…

पीलीभीत : आशा एवं संगिनी सम्मेलन में केंदीय मंत्री ने प्रेशर कूकर देकर सम्मान बढ़ाया

पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग पीलीभीत द्वारा पूरनपुर के एक बैंकेट हाल में आशा एवं संगिनी का सम्मेलन किया गया जिसमें लोक सभा सदस्य एवं भारत सरकार में राज्यमंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। जितिन प्रसाद ने आशाओं की मुख्य समस्या मानदेह को परखा और स्वयं ही मंच से कहा सरकार से सिफारिश करेंगे कि आशा बहनों का मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए। जितिन प्रसाद ने मजाकिया अंदाज में कहा यह प्रेशर कूकर ऐसे ही नहीं सबके घर खाना खाने आऊंगा। केंदीय मंत्री ने सीएमओ पीलीभीत आलोक कुमार शर्मा से मंच से…

फर्रुखाबाद:शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या में वांछित दो आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की मऊदरवाजा थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 187/2025, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्तगण विनोद यादव पुत्र वीरभान निवासी बंगसपुरा…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कांवड यात्रा की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक अधिकारियों के साथ हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक अधिकारियों के साथ गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाने की आवश्यकता है तथा अफवाह फैलाने वाले लोगों पर ध्यान दिया जाए तथा उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतें जिससे कि कोई अप्रिय घटना ना घटित होने पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के संभ्रांत व्यक्तियों के संपर्क में रहे और कहीं पर कोई दिक्कत आए तो समस्या का…

पीलीभीत : गन्ना विकास निदेशालय, भारत सरकार ने शरदकालीन गन्ना पौधशाला का किया निरीक्षण।

गन्ना विकास निदेशालय, भारत सरकार के निदेशक डॉ0वीरेन्द्र सिंह ने जनपद पीलीभीत की गन्ना विकास परिषद् बरखेड़ा के ग्राम उमरसड,भैसहा ग्वालपुर भसूडा, डंडिया लक्षी, सखिया में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के अंतर्गत स्थापित शरदकालीन आधार पौधशाला (गन्ना किस्म कोशा. 13235, क्षेत्रफल – 0.441 हेक्टेयर) एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत स्थापित प्रदर्शन प्लाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने पौधशालाधारक कृषक सत्यपाल सिंह से विस्तृत बातचीत की और पौधशाला की स्थिति, गन्ने की वृद्धि तथा रोग एवं कीट नियंत्रण के उपायों की जानकारी प्राप्त…

कासगंज : विज्ञप्ति योग प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र कार्यक्रम को मिली ज़बरदस्त जन सहभागिता।

योग प्रतिभागिता के लिए ई-प्रमाण पत्र कार्यक्रम में पहले दिन में ही 2200 से भी अधिक लोगों द्वारा योग कर ई-शपथ पत्र प्राप्त किये ।योग सप्ताह 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन कासगंज द्वारा एक अभिनव पहल के रूप में “योग प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र कार्यक्रम” प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जो भी व्यक्ति योग करता है, वह ऑनलाइन घोषणा पत्र भरकर ई-प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।कार्यक्रम के पहले ही दिन 2128 से अधिक लोगों ने योग कर ई-शपथ पत्र भरा और ई-प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया।…

फर्रुखाबाद:भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने ग्राम कोरीखेड़ा पहुंचकर दिवंगत जीवा लाल राजपूत को दी श्रद्धांजलि।

(द दस्तक 24 न्यूज़) ‘ 20 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं राहुल राजपूत ने आज भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा पहुंचकर ग्राम के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री जीवा लाल राजपूत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष ने स्वर्गीय जीवा लाल राजपूत के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की…

पीलीभीत : योग दिवस के उपलक्ष्य में श्री जी पैलेस में शनिवार शाम को होगी कवि गोष्ठी

पूरनपुर। योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून 2025, शनिवार को शाम 6 से 9 बजे के बीच काव्य गोष्ठी का आयोजन श्री जी पैलेस, निकट सिरसा चौराहा में आयोजित की जा रही है। इस गोष्ठी में मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर कविताओं के माध्यम से समझाए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ कवि अंशुमाली दीक्षित ने सभी योग व कविता प्रेमियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। पहली बार होने जा रहे इस तरह के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए श्री दीक्षित ने बताया कि…

कासगंज : पटियाली विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ आने से पूर्व उपजिलाधिकारी और तहसीलदार का तूफानी दौरा

कासगंज पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गांव विजयनगर कादरगंज घाट ओर बरोना का दौरा किया पटियाली विधान सभा क्षेत्र के गांव नरदौलीके गांव विजय नगर जहां रोड और पुलिया पर अतिक्रमण था राजस्व विभाग ओर थाना इंचार्ज बृजपाल ने अतिक्रमण को हटवाया ओर निर्देश दिया आगे से इस तरह का कोई अतिक्रमण नहीं करेगा इसी क्रम में उपजिलाधिकारी ने पुल ओर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के कर्मचारियों से जानकारी ली ओर काम को समय से निबटने का निदेश दिया बही उन्होंने कादरगंज घाट के पक्के घाट बनवाने के लिए सिंचाई विभाग…

आजमगढ़:गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण: पूर्वांचल के विकास की नई राह

(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद आजमगढ़ में बहुप्रतीक्षित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 91.352 किलोमीटर है और इसे ₹7,283 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसका निर्माण पूर्वांचल में बुनियादी ढांचे को सशक्त करने और तीव्र विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश…

लखनऊ में हुआ प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रांतीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया संबोधित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 राजधानी लखनऊ में आज प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “प्रांतीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में प्रधानाचार्यों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी समस्याओं व सुझावों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य मा० श्री मुकेश शर्मा, पार्षद राजीव वाजपेयी, एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रांतीय महामंत्री नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष…

फर्रुखाबाद में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक का पैदल गश्त, व्यापारियों से संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजार क्षेत्र में मौजूद पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस…

लखनऊ:पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने डीजीपी राजीव कृष्ण को भेंट कीं अपनी लिखित क्राइम आधारित पुस्तकें

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक, राज्यसभा सांसद एवं एससी/एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजलाल ने आज उत्तर प्रदेश के डीजीपी श्री राजीव कृष्ण को अपनी स्वयं लिखित प्रसिद्ध पुस्तकों का संग्रह भेंट किया। उन्होंने “इंडियन मुजाहिदीन”, “पुलिस की बारात”, “लखनऊ के रंगबाज़”, “इटावा फाइल्स” और “डेढ़ विश्वा ज़मीन (यूपी क्राइम फाइल्स)” सहित कुल 30 सेट (150 पुस्तकें) डीजीपी मुख्यालय को समर्पित किए। इन पुस्तकों में अपराध जगत की गहराइयों, पुलिसिंग के अनुभवों और उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों के किस्सों को…

फर्रूखाबाद:दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना हेतु समय सारिणी जारी।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु आवेदन प्रक्रिया की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। यह जानकारी निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के माध्यम से दी गई, जिसमें मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के आदेश का भी संदर्भ दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी फर्रुखाबाद श्री जितेन्द्र कुमार ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को…

अखिलेश यादव ने घायल को अपने काफिले से पहुंचाया अस्पताल

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विक्रमादित्य मार्ग पर जख्मी हालत में सड़क पर पड़े युवक को अपने काफिले से अस्पताल पहुंचाया। घायल का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। बाराबंकी जैदपुर के इसरौली गांव निवासी राकेश रावत (35) को एक माह पहले चारबाग में ऑटो की टक्कर से चोट लग गई थी। इसके बाद वह गांव चले गए। स्थानीय इलाज के बाद जख्म नहीं भरा और बुधवार को वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां से निकल रहे अखिलेश ने…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रणनीति की समीक्षा की

लखनऊ:(द दस्तक24 न्यूज़) 19 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में लोक निर्माण विभाग की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रणनीति के सम्बन्ध में समीक्षा की। इस बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ राज्य के समस्त जिलाधिकारीगण, विभिन्न विधानसभाओं के जनप्रतिनिधि और सम्बन्धित विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की प्रमुख 18 योजनाओं के अन्तर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आगामी 30…

शाहजहांपुर:वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने लिया जायजा

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना तथा नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमृत अभिजात ने शुक्रवार को बिसरात घाट स्थित हनुमतधाम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री खन्ना ने निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी कार्य…

फर्रुखाबाद:हत्या के वांछित दो अभियुक्त थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा आला कत्ल (डंडा) सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने हत्या के संगीन मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी एसओजी, सर्विलांस और थाना अमृतपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियुक्तों को एक मुखबिर की सूचना पर ग्राम उधरनपुर लीलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल डंडा…

फर्रुखाबाद:डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा से निदेशक पद के उम्मीदवार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान डॉ. भूदेव सिंह राजपूत के साथ कई पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे। यह नामांकन भाजपा संगठन की सक्रियता और अनुशासन को दर्शाता है। डॉ. राजपूत ने कहा कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है, तो वे उपभोक्ताओं…

फर्रुखाबाद:सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रचार वाहन रवाना, दुर्घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। माह मई 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में हुई चिंताजनक वृद्धि के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर फतेहगढ़ से सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु परिवहन विभाग की पब्लिसिटी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन 19 जून से 23 जून 2025 तक जनपद की तीनों तहसीलों सहित फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ नगर में आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। दुर्घटनाओं में…