उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाज़ीपुर, सोनभद्र और मऊ ज़िले में चुनाव हो रहा है। गौरतलब है, मतगणना 2 मई को होगी।
Category: उत्तर प्रदेश
असफल व्यवस्था ने लोगों को निराश किया: कोविड-19 वैक्सीन की कीमतों को लेकर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 वैक्सीन की ‘ऊंची’ कीमतों को लेकर कहा है कि असफल व्यवस्था ने भारतीय नागरिकों को निराश किया है। उन्होंने कहा, “लोगों का पैसा वैक्सीन निर्माण के लिए कंपनियों को दिया गया। अब, भारत सरकार उसी वैक्सीन के लिए लोगों को दुनिया में सबसे अधिक दाम चुकाने के लिए कह रही है।”
रायबरेली: पूर्व कैविनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की ऑक्सीजन सिलेंडर की मदत
ऊंचाहार। इस वक्त समूचा क्षेत्र कोरोना की जंग से लड़ रहा है।और क्षेत्र के लोग जहां विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर लखनऊ प्रयागराज समेत क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस के लिए तड़प रहे हैं। लेकिन इसी बीच ऊंचाहार विधायक ने विषम परिस्थितियों में सीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए दो ऑक्सीजन के सिलेंडर उपलब्ध कराए।बुधवार की शाम पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और सीएचसी में साफ-सफाई को लेकर अधीक्षक को फटकार…
रायबरेली: फायर ब्रिगेड के विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमित लोगों के आवासों को किया गया सैनिटाइज
लालगंज रायबरेली। लालगंज फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार सार्वजनिक स्थलों व संक्रमित लोगों के आवासों को सैनिटाइज करने के अभियान मे जुटे हुये है।सैनिटाइज करने का कार्य आनंद प्रताप सिंह,उजागर सिंह,राकेस सिंह,सुसील सिंह,फायरमैन के द्वारा किया जा रहा है।बुधवार को कहिंजर गांव के रामू गुप्ता,राम कुमार सिंह,हरिवंस सिंह,रामदेव सिंह,राम मोहन सिंह,अवधेस बहादुर सिंह,नीरज सिंह के आवासों को सैनिटाइज किया।वहीं गहरौली गांव के नरेन्द्र सिंह,कुंवर सिंह,राम बिलास सिंह,राजेन्द्र सिंह आदि के घर भी सैनिटाइज किये गये।इसके अलावा भी संक्रमित लोगों के घरों को सैनिटाइज किया गया।लालगंज फायर विभाग के द्वारा लगातार…
रायबरेली:मारपीट के आरोपी का हुआ चालान
लालगंज रायबरेली।कोतवाली लालगंज क्षेत्र के मधुकरपुर गांव मे एक दलित युवक के साथ हुयी मारपीट के मामले मे पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।पुलिस स मिली जानकारी के अनुसार मधुकरपुर निवासी दिलीप विस्वकर्मा ने एक युवक को मारा पीटा था।उसका चालान धारा 151 मे किया गया।
रायबरेली:रेलकोच मे हुयी अग्निकांड की घटना मे लाखों का नुकसान
लालगंज रायबरेली।आधुनिक रेलकोच कारखाने के फैक्ट्री साइड मे बुधवार को दिन मे भीषण आग लग गयी जिसके चलते लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया।अग्निकांड की घटना के बाद रेलकोच का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नही है।फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल डिब्बा कारखाने के सेल शाप के पास ही स्थित लैब के बगल मे अग्निकांड की घटना हुयी है।अग्निकांड मे रेल डिब्बों मे…
रायबरेली: डा0 राजीव गौतम ने रमेस सिंह के खिलाफ लिखाया मुकदमा
लालगंज रायबरेली।सरकारी अस्पताल लालगंज के चिकित्सा अधीक्षक राजीव गौतम की तहरीर पर कुम्हरौडा निवासी रमेस बहादुर सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य मे हस्तक्षेप व गाली गलौच किये जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि डा0 राजीव गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रमेस सिंह का चालान धारा 151 मे किया गया है।वहीं रमेस सिंह का कहना है कि वे कई दिन से बुखार से पीडित थे।जांच कराने के लिये सरकारी अस्पताल गये थे।आरटीपीसीआर जांच हो गयी थी।एन्टीजेन जांच के बाद कहने…
रायबरेली:विकलांग को मारपीट कर किया घायल
लालगंज /रायबरेली।कोतवाली लालगंज क्षेत्र के बेहटा कला गांव निवासी अनिल कुमार को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।कोतवाली पुलिस ने अनिल कुमार का मेडिकल कराकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।अनिल कुमार पैरों से विकलांग है।वो बिजली के उपकरण बनाने का काम करता है।उसी के लेन देन को लेकर पूरे नोखेराय गांव के बच्चा सिंह व लल्लन सिंह ने उसे मारा पीटा है।
रायबरेली: 2 मई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए तहसील सभागार अधिकारियों के साथ की गई बैठक
उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार ने 2 मई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए तहसील सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई और प्रत्याशियों द्वारा मतगणना के लिए बनवाए जाने वाले एजेंटों के प्रवेश पास के संबंध में निर्देश दिए गए और क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए समय रहते तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार ने बताया…
रायबरेली:अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर
खीरों (रायबरेली) – थाना क्षेत्र गुरुबक्सगंज के गुरुबक्सगंज-सेमरी मार्ग पर स्थित भीतरगांव में सोमवार की रात एक अज्ञात स्कार्पियो ने एक बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी । जिससे बारात में जा रहा बाइक सवार दूल्हे का भाई व एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गए । आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खीरों पहुँचाया । जहाँ से दोनों को गम्भीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र खीरों के गाँव धुराई से…
रायबरेली:गर्भवती महिला की कोरोना जाँच पॉजीटिव डॉट कर भगा देने का आरोप
ऊंचाहार/ रायबरेली: प्रसव पीड़ा से बेहाल गर्भवती महिला सीएचसी अस्पताल पहुंची। जहां कोरोना जांच में वह संक्रमित पाई गई। जिसके बाद महिला चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि महिला चिकित्सकों ने प्रसव कराने के बजाय सीएचसी से डांट कर भगा दिया।रामसांडा गांव निवासी रंजीता को मंगलवार की रात से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी। बुधवार को वह प्रसव कराने के लिए सीएचसी पहुंची। जहां नियमानुसार कोरोना की जांच कराई गई। एंटीजन किट से जांच मे गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। पीड़िता…
रायबरेली: अधेड़ से पचास हजार की टप्पेबाजी।
ऊंचाहार। क्षेत्र के नेवादा बाबूगंज गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति मंगलवार को यूको बैंक से पैसे निकालने गया था। पैसे लेने के बाद जैसे ही बैंक से बाहर आया कि दो व्यक्तियों के द्वारा टप्पे बाजी का शिकार हो गया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।मंगलवार को नेवादा गांव निवासी विजय बहादुर पटेल बाबूगंज बाजार स्थित यूको बैंक से पैसे निकालने गया था। बैंक से पचास हजार रुपए निकालने के बाद जैसे ही बैंक से बाहर निकला कि बाहर खड़े दो लोगों ने…
रायबरेली: पेड़ से गिरकर युवक हालत गंभीर
डलमऊ /रायबरेली : लकड़ी तोड रहे एक व्यक्ति की हाईटेंशन की लाइट करंट की चपेट में आने से पेड़ से गिरकर घायल हो गया। घायल की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप घायल युवक को आनन-फानन सीएचसी में उपचार कराया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बहेरिया निवासी आकाश 18 पुत्र गोपाल बुधवार को सुबह के समय बाग में लकड़ियों को तोड़ रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर पेड़ से गिर गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। युवक की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों…
रायबरेली: एंटीजन किट के जरिये की गई 154 लोगो की जांच में 21 कोरोना पॉजीटिव
ऊँचाहार-नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व एनटीपीसी आवासीय परिसर में एंटीजन किट के जरिये की गई 154 लोगों की कोरोना जांच में 21 लोग संक्रमित पाये गये है जिसमें एक संक्रमित बुजुर्ग को एल 2 हॉस्पिटल भेजा गया और बाकी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है।बुधवार को सीएचसी में की गई 137 लोगों की कोरोना जांच में 11 लोग संक्रमित मिले हैं और एनटीपीसी में महज 17 लोगों की जांच में 10 लोग संक्रमित पाये गये है।सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि बुधवार को…
रायबरेली: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में गयी
ऊँचाहार-क्षेत्र के ऊंचाहार खरौली मार्ग पर पूरे रूप सिंह गांव के निकट एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी इंद्रेश 22 बुधवार की दोपहर कार से किसी काम से क्षेत्र के अड्डा मजरे कंदरावा जा रहा था तभी पूरे रूप सिंह गांव के निकट कार की रफ्तार तेज होने के चलते वो…
क्या यूपी में पंचायत चुनाव करवाने की ज़िद सरकारी कर्मचारियों पर कहर है ?
देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और उत्तर प्रदेश भी उनमें से एक है.जहां एक ओर अदालतें चुनावी रैलियों में कोविड दिशानिर्देशों के पालन न होने को लेकर चुनाव आयोग को फटकार लगा रही हैं, वहीं यूपी के पंचायत चुनाव में बिना कोविड प्रोटोकॉल के चुनावी ड्यूटी करते हुए संक्रमित हो रहे कई सरकारी कर्मचारी अपनी जान गंवा रहे हैं. अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले राज्य के 135 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशक…
रायबरेली। :एनटीपीसी के काले पानी से कई प्रदेशों के पवित्र जल दूषित
ऊंचाहार ,रायबरेली। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लगातार हो रही मौतों का आखिर जिम्मेदार कौन है ? समाज में फैलते संक्रमण पर जवाबदेही किसकी? कहीं एन टी पी सी के प्रदूषण के साथ मिलकर कोरोना वायरस की ताकत दो गुनी तो नहीं हो रही जिससे मौतों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है ? फिलहाल सवाल तो कई हैं लेकिन इन सवालों के जवाब से जिम्मेदार पीछे हट रहे हैं ,आखिर क्यों ये सवाल बड़ा है ?गौरतलब है कि पिछले लंबे अर्से से एन टी पी सी की ऊंचाहार की…
रायबरेली: प्रदेश सरकार की छवि को मटिया मेट करने में उतारू हैं , एनएचआई के अधिकारी सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे ठेकेदार और कर्मचारी
रायबरेली। प्रदेश सरकार जहां एक ओर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का समय-समय पर दिशा-निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे रही है। वही अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेरने में लगे हुए हैं। इसका अंदाजा सेमरी चौराहे पर कानपुर-रायबरेली मार्ग देखकर लगाया जा सकता है। खीरों विकास खण्ड की सेमरी चैराहे पर रायबरेली-कानपुर मार्ग की हालत बद से बत्तर हो गई है। मार्ग पर इतने बड़े -बड़े गड्ढे हो गए है कि सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।गौरतलब है कि अधिकारियों और ठेकेदारों के मनमानी के चलते…
आजमगढ़ को मिला प्राण वायु, देर रात तक पहुंचने की आशंका
आजमगढ़: झारखंड के बोकारो से चली लिक्विड मेडिकल आक्सीजन की तीसरी खेप सोमवार को 7.45 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची। मिर्जापुर और आजमगढ़ कोटे की आक्सीजन एक टैंकर अनलोड करने के बाद शेष बचे चार टैंकर के साथ पूरी रैक 7.45 पर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। कैंट स्टेशन के वाशिंगलाइन में बने रैम्प पर अनलोड करने के बाद टैंकर को सड़क मार्ग द्वारा मिर्जापुर और आजमगढ़ के लिए तुरंत भेज दिया गया।
आजमगढ़: बाइक स्कार्पियो की टक्कर से एक की मौत दो घायल
आजमगढ़ : सरायमीर एसएनबी स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर के पास बाइक स्कार्पियो की टक्कर में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल मिली जानकारी के अनुसार थाना निजामाबाद ग्राम दाउदपुर निवासी अनिल राम पुत्र 30 वर्ष बीरबल गांव के ही धारा राम पुत्र पुत्र राम सूरत और चंद्रकेश पुत्र शिवनाथ के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में सरायमीर गया था । वापसी में खानपुर स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि एक स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई । जिससे घायल होकर तीनों जमीन…
