पेण्ट की दुकान में लगी आग, 8 लोगों का रेस्क्यू
लखनऊ में इंदिरानगर तकरोही स्थित प्रीति कॉम्प्लेक्स में पेंट की दुकान में गुरुवार रात आग लग गई। आग से उसके ऊपर दूसरी मंजिल पर रहने वाले आयकर इंस्पेक्टर और उनके भाई का परिवार फंस गया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग घरों से निकल आए। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी के सहारे आग की लपटों के बीच चार बच्चों समेत आठ लोगो