Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
UP News

पीलीभीत :अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पूरनपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण, आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में संभ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ की गोष्ठी, व पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

पूरनपुर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने थाना पूरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचक कक्ष, मैस, हवालात एवं बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में और अधिक साफ-सफाई कराने, तथा पेंडिंग विवेचना के शीघ्र निस्तारण के विवेचकों को निर्देश दिए। तत्पश्चा
Share:
पीलीभीत :अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पूरनपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण, आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में संभ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ की गोष्ठी, व पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Read in your preferred language.

पूरनपुर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने थाना पूरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचक कक्ष, मैस, हवालात एवं बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में और अधिक साफ-सफाई कराने, तथा पेंडिंग विवेचना के शीघ्र निस्तारण के विवेचकों को निर्देश दिए। तत्पश्चात थाना क्षेत्र के संभ्रान्त नागरिकों व धर्मगुरुओं के साथ गोष्ठी कर आगामी पर्वों को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। महोदय द्वारा थाना क्षेत्र में होलिका दहन के प्रमुख स्थानों के भ्रमण करते हुये पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना पूरनपुर मय फोर्स उपस्थित रहे।