Tuesday, 15 September 2026 | 5:30 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रधान पद का उपचुनाव

शाहगंज(जौनपुर) विकास खण्ड के सवायन ग्राम पंचायत में रिक्त प्रधान पद का उपचुनाव कड़ी सुरक्षा में शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।उपचुनाव में कुल 66.3% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विकास खण्ड के सवायन ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार के असामयिक निधन से रिक्त प्रधान पद के उप
Share:
जौनपुर:शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रधान पद का उपचुनाव
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर)
विकास खण्ड के सवायन ग्राम पंचायत में रिक्त प्रधान पद का उपचुनाव कड़ी सुरक्षा में शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।उपचुनाव में कुल 66.3% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विकास खण्ड के सवायन ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार के असामयिक निधन से रिक्त प्रधान पद के उपचुनाव में कुल 3853 मतदाताओं के सापेक्ष 2557 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान के उपचुनाव की मतगणना04 मार्च करायी जायेगी।