बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लगा है। केन विलियमसन बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर गए हैं। उनकी जगह टॉम लाथम को कीवी टीम का नया कप्तान बनाया गया है। न्यूजीलैंड ने 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। एजाज पटेल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। एजाज ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक पारी में 10 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था।केन विलियमसन कोहली की चोट की वजह से…
Category: क्रिकेट
सचिन तेंदुलकर इस भारतीय गेंदबाज की जमकर की तारीफ
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जब बोलते हैं, तो हर कोई उसे खूब ध्यान से सुनता है। सचिन जब किसी क्रिकेटर की तारीफ करते हैं तो अक्सर उस खिलाड़ी के लिए वह सबसे यादगार पल बन जाता है। तेंदुलकर की युवा प्रतिभाओं पर गहरी नजर रहती है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर युवा क्रिकेटरों- पृथ्वी शॉ से लेकर सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन तक की खूब तारीफ कर चुके हैं और उन क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। सचिन ने अब भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी…
पाकिस्तानी क्रिकेटर आबिद अली की हालत में क्या हुआ सुधार
पाकिस्तान के टेस्ट सलामी बल्लेबाज आबिद अली को प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते हुए सीने में दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उनके ‘एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम’ (हृदय से जुड़ी बीमारी) से ग्रसित होने का पता चला। कायदे आजम ट्रॉफी में मध्य पंजाब की ओर से खैबर पखतूनख्वा टीम के खिलाफ खेल रहे आबिद ने दो बार सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उनकी टीम के मैनेजर अशरफ अली ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने और जांच कराने का…
पहले टेस्ट में मौसम का हाल ही मौसम का हाल बेहाल , बारिश बनी दीवार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को अपने सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेलने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। हालांकि मैच शुरू होने से पहले ही इस पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि सेंचुरियन टेस्ट के पहले दो दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार…
अजिंक्य रहाणे को हनुमा विहारी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए मिल रही चुनौती
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जाने वाले पहले मैच के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को मौका देते हैं या नहीं। रहाणे को यहां टेस्ट स्पेशलिस्ट हनुमा विहारी से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो भारत की ‘ए’ टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका का हाल ही में दौरा कर चुके हैं। रहाणे से उप-कप्तानी छिनना भी यह संकेत देता है…
कोविड-10 के प्रसार को रोकने के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने घरेलू मैचों को किया स्थगित
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के साउथ अफ्रीका के दौरे को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सीएसए ने देश में कोविड-19 के प्रसार की आशंका के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर देश की प्रमुख चार दिवसीय घरेलू टूर्नामेट को रविवार को स्थगित करने का फैसला किया है। सीएसए ने रविवार को यह फैसला सेंचुरियन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक एक हफ्ते पहले किया है। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का…
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने बाबर आजम को लेकर की भविष्यवाणी, बाबर आजम के नाम रहेगी 21वीं सदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी इस 27 साल के बल्लेबाज की है। वसीम अकरम ने अपने कराची किंग्स के साथ बिताए समय को याद किया, जब बाबर आजम साल 2017 में टीम में जुड़े थे। वसीम अकरम को एक साल पहले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फ्रेंचाइजी के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। अकरम ने बाबर की कार्यशैली, बल्लेबाजी के साथ निरंतरता और अपने प्रदर्शन…
जल्द भारतीय कहेंगे कि हमारे पास बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी नहीं हैं ; राशिद लतीफ
टी-20 फॉर्मेट के खेल में इस समय पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। हो भी क्यों ना, दोनों ही बल्लेबाज इस साल जिस तरह खेले हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। दोनों बल्लेबाजों ने ही इस साल अपनी टीम को जीत दिलाने में सबसे ज्यादा योगदान दिया है। इन सलामी जोड़ी की बदौलत ही टीम इस साल वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार भारत को हराने में सफल रही। दोनों बल्लेबाजों के ऐसे प्रदर्शन पर पाकिस्तान के पूर्व…
कौन से काम से स्पिनर एजाज पटेल की हर कोई कर रहा तारीफ
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष विजय पाटिल ने एमसीए संग्रहालय के लिए 10 विकेट लेने वाली गेंद दान करने पर न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि यह गेंद ‘प्राइड ऑफ पैलेस’ (संग्रहालय का गौरव) होगी। पाटिल ने कहा, ”एजाज पटेल ने वानखेड़े स्टेडियम में जो हासिल किया, वह पूरी तरह से अभूतपूर्व था। यह तथ्य कि उन्होंने इस कारनामे को हमारे प्रतिष्ठित (वानखेड़े) स्टेडियम में किया था। इससे इस ऐतिहासिक मैदान की स्मृतियों में इजाफा हुआ।” मुंबई में जन्में 34 साल के बाएं हाथ…
वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ को विराट कोहली के पास पछाड़ने का मौका
टेस्ट कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। इस दौरे के शुरू होने से पहले काफी बवाल हो चुका है, जहां विराट और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच जमकर मतभेद दिखा। हालांकि, विराट के पास इस विवाद को पीछे टेस्ट सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे…
रोहित शर्मा- शिखर धवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने मिलकर तोड़ा
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने मिलकर टी20 इंटरनैशनल में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस जोड़ी ने भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा-शिखर धवन और रोहित शर्मा-केएल राहुल की जोड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब अकेले बाबर और रिजवान के नाम है, पहले संयुक्त रूप से ये तीनों जोड़ियों पहले नंबर पर थीं। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को खेले गए टी20 इंटरनैशनल…
आकाश चोपड़ा ने किसे चुना 2021 का बेस्ट टेस्ट बॉलर, आइये जानते हैं
साल 2021 खत्म होने को है और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने साल के पांच बेस्ट टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में दो भारतीय गेंदबाजों को जगह मिली है। आकाश चोपड़ा की इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी हैं। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो आकाश चोपड़ा की 2021 के टॉप-5 टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में आर अश्विन और मोहम्मद सिराज को जगह मिली है। इसके अलावा इंग्लैंड के दो तेज गेंदबाज भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।…
सुनील गावस्कर ने कहा, सौरव गांगुली को दूर करना चाहिए कन्फ्यूजन
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर किए गए खुलासों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सिलेक्शन मीटिंग के दौरान ही उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाने की बात पता चली थी। गावस्कर ने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली सबसे अच्छे व्यक्ति हैं जो सभी भ्रम को दूर कर सकते हैं। कोहली ने खुलासा किया कि बीसीसीआई ने कभी भी उनसे टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए नहीं किया था। इसके उलट गांगुली ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से…
कपिल देव प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों विराट कोहली से नाराज हुए, आइये जानें
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने से पहले भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी कप्तानी खोने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। कोहली को कप्तानी से हटाने के तरीके पर जमकर विवाद हो रहा है और यह मामला कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी खूब छाया रहा। कोहली ने बुधवार कहा कि कप्तानी से हटाने से पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने साथ ही कहा कि टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला करते समय उन्हें किसी ने नहीं रोका था और…
दक्षिण अफ्रीका में ODI सीरीज खेलने को रोहित शर्मा की कप्तानी में तैयार विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बात को साफ कर दिया है कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे। अगले महीने भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज खेलनी है, जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। भारत को इसी सप्ताह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होना है। बीसीसीआई के कुछ उच्च अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि विराट वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं। ऐसी खबरें…
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बदलाव में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों को होगा घाटा
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) घरेलू टूर्नामेंटों में अपने नेशनल खिलाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उनकी फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भागीदारी को कम कर सकता है। खिलाड़ियों को केवल तीन फ्रेंचाइजी-आधारित टी-20 लीग में भाग लेने की परमिशन दी जा सकती है। दरअसल एसीबी ने हाल ही में देश में मौजूदा क्रिकेट ढांचे का निरीक्षण और समीक्षा करने के लिए 14 सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया था और आकलन पूरा होने के बाद वह क्रिकेट के मानकों को बढ़ाने के लिए एक नई कार्ययोजना लेकर आया है। इससे…
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम का उप-कप्तान रोहित शर्मा के ना होने पर कौन होगा?
भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज से बाहर हो गए है, क्योंकि मुंबई में टीम के नेट सेशन के दौरान उनके बाएं पैर की मांसपेशियों की पुरानी चोट उभर आई और साथ ही उनके हाथ में भी चोट लग गई। भारत ‘ए’ के कप्तान प्रियांक पांचाल टेस्ट सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित का ऑप्शन होंगे। बीसीसीआई ने कार्यवाहक उप-कप्तान की घोषणा नहीं की है, लेकिन लोकेश राहुल टेस्ट सीरीज के लिए उप-कप्तान बनने की…
दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए BCCI ने गठित की समिति
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश के दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए समिति का गठन किया है, जिससे उनके बीसीसीआई के अंतर्गत खेलने का रास्ता साफ हो गया है। इस साल अप्रैल में बीसीसीआई की शीर्ष परिषद ने शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करने वालों बधिर, दृष्टिबाधित और व्हीलचेयर प्रतिभागियों के बीच क्रिकेट का प्रचार करने वाली एकमात्र इकाई के रूप में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) को मान्यता देने का फैसला किया था।बोर्ड ने अब एक कदम आगे बढ़ाया है जिससे दिव्यांग क्रिकेटरों को फायदा मिलेगा। बीसीसीआई के…
अजिंक्य रहाणे के लिए प्लेइंग XI में जगह बनाना होगा मुश्किल : गौतम गंभीर
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने उन दो खिलाड़ियों का नाम बताया है जो टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को टेस्ट में रिप्लेस कर सकते है। उनका मानना है कि हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर रहाणे को रिप्लेस कर सकते हैं। बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अजिंक्य रहाणे की जगह रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा।…
विराट कोहली कंगारुओं के खिलाफ क्यों जो रूट से बेहतर कप्तान हैं
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और इंग्लिश कैप्टन जो रूट की कप्तानी पर कुछ दिलचस्प विश्लेषण किया है और बताया है कि कौन कंगारुओं के खिलाफ बेहतर कप्तान है। उन्होंने यह टिप्प्णी अपने यूट्यूब चैनल पर इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में 9 विकेट से हार के बाद की है। दोनों की तुलना करते हुए बट ने पिच पर कोहली की बॉडी लैंग्वेज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एक खासियत है, जिसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने…
