युवराज के बाद कोई टिका ही नहीं; श्रेयस फिट नहीं हुए तो वर्ल्ड कप में दिक्कतें आएंगी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले नंबर-4 की पोजिशन हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या है। युवराज (सिंह) के रिटायरमेंट के बाद से इस पोजिशन पर कोई खिलाड़ी अपनी जगह पक्की नहीं कर सका। अगर श्रेयस अय्यर समय पर फिट नहीं हुए तो हमें एशिया कप और वर्ल्ड कप में बहुत दिक्कतें आएंगी।’ 36 साल के रोहित ने मुंबई में ‘ला लीगा’ के स्पेशल इवेंट में रिपोर्टर्स के सवालों के जवाब दिए। रोहित फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ के नए ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं।…

इंडिया ने तीसरा टी-20 जीता, रिपोर्ट और एनालिसिस

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी के संकेत दिए हैं। टीम ने तीसरा टी-20 मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को सिक्स मारकर जिताया। इस जीत के बाद सीरीज का स्कोर 2-1 हो गया है। सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेला जाएगा। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। 161 रन का टारगेट भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव और…

 रोहित-विराट के बिना तैयार है टीम इंडिया:इनके बिना 35% वनडे-टी-20…45% टेस्ट हारते हैं

टीम इंडिया वेस्टइंडीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना वनडे और टी-20 खेलने उतरी और लिमिटेड ओवर्स के 5 में से 3 मुकाबले गंवा दिए। इनमें 2 टी-20 और एक वनडे शामिल रहा। टीम मैनेजमेंट ने कहा कि वे एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, इससे कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी एक्सपेरिमेंट स्ट्रैटजी का बचाव किया, लेकिन क्या टीम इंडिया वाकई में 36 साल के रोहित और 34 साल के विराट के बिना खेलने को तैयार है। आगे स्टोरी में हम इसी सवाल…

तिलक को फिफ्टी के लिए एक रन चाहिए था, पंड्या ने छक्का जमाकर जिताया

भारत ने टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बड़ी आसानी से जीत लिया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने एमएस धोनी की तर्ज पर सिक्स जमाते हुए भारतीय टीम को 7 विकेट की जीत दिला दी, लेकिन इस सिक्स ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा से लगातार दूसरे मुकाबले में फिफ्टी जमाने का मौका छीन लिया। जब पंड्या ने सिक्स जमाया, तब टीम इंडिया को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और वर्मा 49 रन पर नाबाद थे। तिलक ने इसी सीरीज से डेब्यू किया था और पिछले मुकाबले में अर्धशतक भी जमाया…

भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा टी-20:पंड्या ने छक्के से जिताया, सूर्या ने खेली 83 रन की विस्फोटक पारी

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी के संकेत दिए हैं। टीम ने तीसरा टी-20 मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को सिक्स मारकर जिताया। इस जीत के बाद सीरीज का स्कोर 2-1 हो गया है। सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेला जाएगा। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में वेस्टइंडीज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। 161 रन का टारगेट भारतीय टीम ने सूर्याकुमार यादव और तिलक…

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी

दुनिया में क्रिकेट संचालित करने वाली संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन पर पेनाल्टी लगाई है। काउंसिल ने पूरन की मैच फीस पर 15% की कटौती की है। पूरन को भारत-वेस्टइंडीज टी्-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। उन्होंने अंपायर द्वारा एक खिलाड़ी को DRS लेने की सलाह पर असहमति जाहिर की थी। पूरन ने अपनी गलती स्वीकार ली है। इसलिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई नहीं हुई है। दरअसल, इस ओवर की तीसरी बॉल…

भारत के पास सीरीज बचाने का आखिरी मौका, हारे तो वेस्टइंडीज से 6 साल बाद टी-20 सीरीज गवा देंगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस 7:30 बजे होगा और मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। विंडीज की टीम 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त पर है। भारत को यह सीरीज बचाने के लिए यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। अगर भारत हारता है, तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 या उससे ज्यादा मैच की सीरीज पहली बार हारेगा। वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर्स टी-20 सीरीज में फीके…

टीम इंडिया लगातार दूसरा मैच हारी:वेस्टइंडीज ने 2 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

वेस्टइंडीज ने भारत पर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने इंडिया को दूसरे टी-20 मुकाबले में 2 विकेट से हराया। इस जीत की मदद से कैरेबियाई टीम 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की बढ़त पर आ गई है। मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया। सीरीज का तीसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा। रविवार को भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवर में 8 विकेट पर जीत हासिल कर…

पहली गेंद पर ईशान को मिला जीवनदान:मेयर्स के डायरेक्ट थ्रो पर सूर्या रनआउट

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भी भारत के लिए निराशाजनक रहा। इसमें टीम इंडिया को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी। मैच के दौरान कई रोमांचक संघर्ष देखने को मिले, कुछ कैरेबियंस के पक्ष में गए, तो कुछ भारतीयों के। गुयाना में खेले गए मुकाबले की पहली बॉल पर भारत के ओपनर ईशान किशन को जीवनदान मिला, जबकि भारतीय गेंदबाज पंड्या ने वेस्टइंडीज पारी की पहली बॉल पर विकेट चटकाया। सूर्या का रनआउट, किशन की स्टंपिंग और मैकॉय का कैच ड्रॉप भी चर्चा में…

4 साल बाद प्रोविडेंस स्टेडियम में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें, पढ़िए खबर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाएगा। मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा, जिसका टॉस शाम 7:30 बजे होगा।इस मैदान पर दोनों टीमें 4 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले, साल 2019 में दोनों टीमें इस मैदान पर भिड़ी थीं।इस मुकाबले में भारत के पास 1-1 की बराबरी का मौका होगा। सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 4 रन से जीत मिली थी।पहले टी-20 में भारत की ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह से फ्लॉप रही। विकेटकीपर ईशान किशन 6 और शुभमन…

क्रिकेटर्स को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं। पहले और आज के क्रिकेटर में यही अंतर है : कपिल देव

वर्ल्ड कप 1983 के विजेता कप्तान कपिल देव ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा- कभी-कभी ज्यादा पैसे होने से घमंड भी आ जाता है। मौजूदा दौर के खिलाड़ी पैसों के घमंड में पूर्व खिलाड़ियों से सलाह लेने नहीं जाते हैं और बार-बार एक ही गलती को दोहराते हैं। जबकि खेल में हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है।क्रिकेटर्स को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं। पहले और आज के क्रिकेटर में यही अंतर है। मैं कहूंगा कि बहुत सारे क्रिकेटर हैं जिन्हें मदद की जरूरत है।…

बारबाडोस पहुंची वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, जानिये खास खबर के बारे में

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा, जिसे कैरेबियाई टीम ने 6 विकेट से अपने नाम कर दिया। इस जीत से कैरेबियंस ने पिछले मुकाबले की हार का करारा जवाब दिया है।बारबाडोस के केनिंगटन ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में कई रोमांचक लम्हे देखने को मिले, जिन्हें देख फैंस उत्साहित हो गए। कुछ मोमेंट्स ऐसे भी थे, जिन्हें देख भारतीय फैंस निराश भी हुए।भारत की मेजबानी में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी की है। जो शनिवार को बारबाडोस के केनिंगटन ओवल मैदान पहुंची। जहां भारत-वेस्टइंडीज…

क्या सैमसन को मिल सकता है मौका?भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा पहले वनडे से ही प्रयोग के मूड में दिख रहे हैं। ऐसे में विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। टीम इंडिया आज का मैच जीतते ही 3 वनडे की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगी। भारत ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता था, इसीलिए टीम इस वक्त सीरीज में 1-0 से आगे हैं। भारत के पास लगातार 13वीं बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज…

जिस गेंद पर ईशान को जीवनदान, उसी पर पंड्या रनआउट

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज जीत से किया है। पहला वनडे भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया। बारबाडोस के केनिंगटन ओवल मैदान पर गुरुवार को हुए इस मैच में कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले।मीडियम पेसर मुकेश कुमार की डेब्यू कैप मिली। बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव विकेटकीपर संजू सैमसन की जर्सी पहनकर खेलते दिखे। कोहली, गिल और रवींद्र जडेजा ने शानदार कैच पकड़े, तो 14वें ओवर की पहली बॉल पर ईशान किशन का कैच छूट और इसी बॉल पर हार्दिक पंड्या…

वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने क्यों बनाई दो सब-कमेटी? जानिए

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए दो सब कमेटी का गठन किया है। एक सब कमेटी वेन्यू की देखरेख करेगी। जबकि दूसरी सब कमेटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सब्सिडी कमेटी है। BCCI की ओर से सभी स्टेट बॉडी को मंगलवार को ईमेल भेज कर इसकी जानकारी दी गई।दरअसल 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले वर्ल्ड कप के मुकाबले अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, धर्मशाला, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, लखनऊ, कोलकाता में खेले जाएंगे। इसके अलावा गुवाहाटी और तिरुअनंतपुरम में वॉर्म अप मैच खेले जाएंगे।वेन्यू की देखरेख की उप समिति…

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से 3 वनडे खेलेगी टीम इंडिया, जानिए

BCCI ने मार्च तक का होम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार टीम इंडिया सितंबर से मार्च के बीच 16 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी। इसमें 5 टेस्ट, 3 वनडे और 8 टी-20 मैच खेले जाएंगे।भारत के होम कैलेंडर की शुरुआत सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से होगी। यह सीरीज 22 सिंतबर से शुरू होगी। टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से 3 वनडे मैच खेलेगी।वर्ल्ड कप के बाद 23 नवंबर से 5 टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज के बाद अफगानिस्तान और इंग्लैंड…

पहला मैच 27 जुलाई को, भारत के खिलाफ हेटमायर और ओशेन थोमस की वापसी

भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम जारी कर दी है। शाई होप ही टीम के कप्तान रहेंगे। टीम में लम्बे समय के बाद बैटर शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज ओशेन थोमस की वापसी हुई है। हेटमायर वेस्टइंडीज से पिछले दिनों टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर का हिस्सा भी नहीं बन सके थे।विकेटकीपर निकोलस पूरन, इंजर्ड तेज गेंदबाज कीमो पॉल और ऑलराउंडर जेसन होल्डर सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहे। वहीं टीम में तेज गेंदबाज जेडन सील्स, लेग स्पिनर यानिक…

रोहित शर्मा और ईशान किशन के लाजवाब शॉट देखने को मिले,पढ़िए रिपोर्ट

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम को मैच जीतने के लिए 8 विकेट की जरूरत है।पोर्ट ऑफ स्पेन में चल रहे इस मुकाबले के चौथे दिन कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। दिन का आगाज मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के साथ हुआ। दोपहर होते-होते रोहित शर्मा और ईशान किशन के लाजवाब शॉट देखने को मिले। आखिरी में खेल का समापन रविचंद्रन अश्विन की करिश्माई गेंदबाजी के साथ हुआ।इस बीच, ऋषभ पंत की जगह पर खेल रहे विकेटकीपर ईशान किशन ने…

वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौटी, भारत 209 रन से आगे

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है। तीसरे दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं, जबकि भारतीय टीम अब भी 209 रन से आगे है। टीम इंडिया पहली पारी में 438 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।शनिवार को अंपायर्स ने खराब रोशनी के कारण कुछ ओवर पहले ही स्टंप्स का ऐलान कर दिया। जब अंपायर्स ने गिल्लियां उठाईं, तब एलीक एथनाज 37 और जेसन होल्डर 11 रन पर खेल रहे थे। तीसरे दिन में खेल को 3 बार बारिश के कारण रोकना पड़ा।तीसरे…

कोहली ने शतक के बाद चूमी वेडिंग रिंग,जानिए क्यों ?

टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में है। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 352 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन भारत से विराट कोहली ने शतक लगाया, उन्होंने अपनी वेडिंग रूम चूमकर और दर्शकों के सामने झुक कर सेंचुरी सेलिब्रेट की। वह अल्जारी जोसेफ के डायरेक्ट हिट के कारण टेस्ट करियर में तीसरी बार रन आउट हुए। कोहली के अलावा भारत से 4 और बैटर्स ने फिफ्टी लगाई। रवींद्र जडेजा ने दूसरे दिन के खेल में फिफ्टी लगाने के बाद…