टीम इंडिया धर्मशाला में 7 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेलने उतरेगी। यह भारत का ओवरऑल 579वां टेस्ट मैच होगा। अगर भारतीय टीम यह टेस्ट जीत जाती है तो पहली बार इसकी जीत की संख्या हार के बराबर होगी।साल 1932 में पहला टेस्ट खेलने वाली भारतीय टीम ने अब तक 578 टेस्ट खेले हैं, इसमें से 177 में टीम को जीत और 178 में हार मिली।धर्मशाला में जीतकर टीम इंडिया कुल 178 टेस्ट जीत लेगी। इसी के साथ टीम की जीत और…
Category: क्रिकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया
WPL-2 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया।बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में RCB ने 12.3 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया।इस जीत के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गया है। उसके और मुंबई के पॉइंट बराबर है, लेकिन…
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग सीजन-2 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। रविवार को मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के बाद मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम के पास 2 मैच के बाद 4 अंक हैं।बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 127 रन का टारगेट 18.1 ओवर…
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग के सीजन-2 में अपना पहला मैच जीत लिया। टीम ने यूपी वॉरियर्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। यूपी वॉरियर्स 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन ही बना सकी।पहली इनिंग्स में भारतीय टीम की प्लेयर दीप्ती शर्मा ने अपनी नेशनल टीम की साथी ऋचा घोष को बोल्ड कर दिया। वहीं, दूसरी पारी…
कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर के होयसला का दिल का दौरा पड़ने से 34 साल की उम्र में निधन हो गया
बेंगलुरु में आयोजित एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट में कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर के होयसला का दिल का दौरा पड़ने से 34 साल की उम्र में निधन हो गया। यह घटना गुरुवार की है।दरअसल गुरुवार को एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के तहत बेंगलुरु के आरएसआई ग्राउंड पर तमिलनाड़ और कर्नाटक के बीच मैच खेला गया। इस मैच को कर्नाटक की टीम ने जीत लिया। उसके बाद जब कर्नाटक के खिलाड़ी मैदान पर जीत का जश्न मना रहे थे, तो होयसला अचानक सीने में तेज दर्द की वजह से मैदान पर ही…
टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाएंगे
वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का आज आगाज होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा।आज से शुरु होने वाले टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल17 मार्च को दिल्ली में ही खेला जाएगा। पिछली बार पूरा सीजन मुंबई में हुआ था, लेकिन इस बार वहां एक भी मैच नहीं होना है।पहले सीजन की तरह ही इस सीज 5 टीमें कुल 22 मैच खेलेंगी। ग्रुप स्टेज के…
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 3 टी-20 की सीरीज खेली जा रही है
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 3 टी-20 की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में सोमवार को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 72 रन से हराया।दांबुला में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान 17 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गया।श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में उन्होंने नाबाद रहते 22 बॉल में 42 रन बनाए। वहीं, गेंद से 2 विकेट लिए।इस जीत…
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है
राजकोट में भारत की रन के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट जीत (434 रन) ने इस बात की गवाही भी दे दी है। इस जीत से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। चौथा मुकाबला रांची में 23 से 27 फरवरी के बीच खेला जाएगा। भारतीय प्लेयर्स ने पिछले 20 महीनों में इंग्लैंड को चमकाने वाले ‘बैजबॉल’ की हवा कैसे निकाली।इंग्लैंड ने पहला मुकाबला 28 रनों से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हैदराबाद में…
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 रन से हरा दिया
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज खेली जा रही है। दांबुला में खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।श्रीलंका 19 ओवर में 160 रन के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन ही बना सका और मैच हार गया।टीम के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, पेसर मथीश पथिराना ने 4 विकेट लिए। अफगानिस्तान के कप्तान…
फैमिली इमरजेंसी के कारण भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए
फैमिली इमरजेंसी के कारण भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को BCCI ने इसकी जानकारी दी।BCCI ने कहा, चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार के लिए हम सपोर्ट करते हैं। खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बोर्ड अश्विन और उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करता है, क्योंकि वे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं।बोर्ड और टीम अश्विन को हर आवश्यक सहायता प्रदान करना जारी रखेगी और…
सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए ड्रीम डेब्यू करने के बाद कहा कि अपने पिता के सामने भारत के लिए खेलना मेरा सपना था
राइट हैंड बैटर सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए ड्रीम डेब्यू करने के बाद कहा कि अपने पिता के सामने भारत के लिए खेलना मेरा सपना था। सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया। उन्होंने डेब्यू टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली।मैच के पहले दिन स्टंप्स के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “पहली बार मैदान पर आना और अपने पिता के सामने कैप (भारतीय टीम की) लेना। मैं छह साल का था जब अब्बू ने क्रिकेट की मेरी ट्रेनिंग…
भारत और भारतीय बोर्ड के साथ मेरी बातचीत से भी हमें काफी मदद मिली : ग्रीम स्मिथ
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का कहना है कि SA20 से साउथ अफ्रीकी क्रिकेट को मजबूत होगा। 43 साल के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मुझे लगता है कि इस पूरे सीजन में हम विकसित हुए हैं और हमारे लिए सीजन सफल रहा।लीग के कमिश्नर स्मिथ ने कहा कि पहले बहुत सारे सवाल उठ रहे थे कि क्या हम इसे दोबारा सफल बना सकते हैं या मजबूत हो सकते हैं और मुझे लगता है कि हमने ऐसा कर लिया है। खिलाड़ियों, टीमों और प्रशंसकों से हमें जो प्रतिक्रिया…
तीसरे टेस्ट से बाहर होने पर BCCI ने केएल राहुल पर सवाल उठाए
केएल राहुल के तीसरे टेस्ट से बाहर होने पर BCCI ने सवाल उठाए। बोर्ड अधिकारी ने कहा कि राहुल अगर फिट नहीं हैं तो वह इंस्टाग्राम पर अपनी बैटिंग की वीडियो पोस्ट क्यों कर रहे। ऐसा करने से वह बोर्ड को गलत सिग्नल भेज रहे हैं।टीम इंडिया के बैटर राहुल इंजरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। उन्हें आखिरी 3 टेस्ट के स्क्वॉड में शामिल किया गया लेकिन सोमवार को ही BCCI ने बताया कि राहुल फिट नहीं हैं और वह तीसरा टेस्ट नहीं…
अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा
अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा।भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले, दोनों देशों के बीच 2 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया और दोनों ही मौकों पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया।2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था। वहीं 2012 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6…
ICC टूर्नामेंट हुआ तो खिलाड़ी उनकी लीग में नहीं खेलेंगे, इसलिए ICC को अपने शेड्यूल में बदलाव करने चाहिए
पाकिस्तान में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी कराने पर अब फ्रेंचाइजी लीग के ऑर्गनाइजर्स ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि फरवरी-मार्च में टी-20 लीग भी होती हैं। अगर ICC टूर्नामेंट हुआ तो खिलाड़ी उनकी लीग में नहीं खेलेंगे, इसलिए ICC को अपने शेड्यूल में बदलाव करने चाहिए।चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी और मार्च के दौरान होगी, इस दौरान 4 देशों की टी-20 लीग भी चलती हैं। इससे पहले BCCI ने भी पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने का विरोध किया था। बोर्ड ने कहा है कि टीम इंडिया…
भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप फाइनल का रोमांच देखने का मौका मिल सकता है क्रिकेट प्रेमियों को
क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप फाइनल का रोमांच देखने का मौका मिल सकता है। इसके लिए आज पाकिस्तान को अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना होगा। बेनोनी के मैदान पर होने जा रहा यह करो या मरो का मुकाबला 01:30 बजे से शुरू होगा।यदि पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल हो जाती है, तो भारत और पाकिस्तान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के टूर्नामेंट का चौथा फाइनल होगा। इससे पहले, खिताबी मुकाबले में ये दोनों एशियन राइवल्स का…
साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया भारत
भारत ने मेजबान साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने नौवीं बार इस ICC टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। 11 फरवरी को भारत का फाइनल में मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को होगा।बेनोनी के मैदान पर मंगलवार को भारतीय टीम ने 245 रन का टारगेट 48.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस रन चेज में सचिन धास (96 रन)…
आज अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। सुपर-6 स्टेज में भारत ने ग्रुप-1 में टॉप किया, जबकि मेजबान साउथ अफ्रीका ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर रहा।अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का यह 15वां एडिशन है, जो साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा। दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत इस साल भी वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार है। टीम इंडिया…
न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र ने डबल सेंचुरी लगाई, वह 240 रन बनाकर आउट हुए
न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की अनुभवहीन टीम कहीं भी टिकते नजर नहीं आ रही हैं। माउंट मॅन्गानुई के बे ओवल मैदान पर कीवी टीम पूरी तरह हावी हो चुकी है। सोमवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं।न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र ने डबल सेंचुरी लगाई, वह 240 रन बनाकर आउट हुए। केन विलियमसन ने भी शतक लगाया, वह 118 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से कप्तान नील ब्रांड ने 3 और रुआन डे स्वार्ट ने 2 विकेट…
इंग्लैंड पर 171 रन की बढ़त हासिल कर ली भारत ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में
भारत ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड पर 171 रन की बढ़त हासिल कर ली। शनिवार को टीम ने विशाखापट्टनम के डॉ. वायएस राजशेखर स्टेडियम में पहली पारी में 336/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 396 रन पर ऑलआउट हो गई। फिर भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को पहली पारी में 253 रन पर पवेलियन भेज दिया।मैच के दूसरे दिन कई रिकॉर्ड्स देखने को मिले। यशस्वी जायसवाल (209) भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। वहीं, जसप्रीत बुमराह के 6 विकेट…
