घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव?

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन कर दिया जिनमें दावा किया जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव अपने कुछ साथियों के साथ आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए गोवा की टीम में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। एमसीए ने कहा कि सूर्यकुमार यादव प्रत्येक प्रारूप में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को…

हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले गुजरात को लगा करारा झटका, सिर्फ दो मैच खेलकर स्वदेश लौटा यह गेंदबाज

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा निजी कारणों की वजह से टीम का साथ छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। वह बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बताया था कि रबाडा इस मैच में नहीं खेलेंगे। इस मैच में गुजरात ने रजत पाटीदार की टीम को उनके घर में आठ विकेट से हराया था। दक्षिण अफ्रीका के घातक गेंदबाज के स्वदेश लौटने की जानकारी देते हुए गुजरात टाइटंस ने बताया कि रबाडा को निजी कारणों से…

गुजरात ने रोका आरसीबी का विजय रथ, मोहम्मद सिराज के बाद जोस बटलर ने मचाया धमाल; अंक तालिका में बदलाव

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आठ विकेट से हरा दिया। बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर 170 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मौजूदा सत्र में यह गुजरात…

जोश में होश गंवाना दिग्वेश राठी को पड़ा भारी, बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना

लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी को पंजाब किंग्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद जोश में होश गंवाना भारी पड़ गया है। दिग्वेश ने मैच के दौरान पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को आउट किया था और जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो दिग्वेश ने अनुचित व्यवहार किया था। दिग्वेश का उत्साह मनाने का तरीका उचित नहीं था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब दिग्वेश पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और साथ ही एक डिमेरिट अंक में जोड़ा है। प्रियांश जब…

2 गेंदों के रहते पंजाब ने हासिल किया लक्ष्य, चौथी बार सत्र में जीते शुरुआती दो मैच

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराकर इस सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो…

एमएस धोनी ने दिखाई दरियादिली, बैसाखी का सहारा लेने को मजबूर राहुल द्रविड़ का हाल जानने पहुंचे

चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2025 में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है. बीते रविवार, राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 6 रनों के करीबी अंतर से हराया. इस बीच धोनी का राहुल द्रविड़ से मिलने जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ चोटिल हैं. उन्हें यह चोट बेंगलुरु में एक क्रिकेट मैच खेलने के दौरान आई थी. आईपीएल 2025 के मैचों के दौरान उनकी व्हीलचेयर या फिर बैसाखी के सहारे चलने की तस्वीरें निरंतर वायरल हो रही हैं. राजस्थान…

मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से रौंदा, अश्विनी-रिकल्टन के दम पर दर्ज की पहली जीत

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 116 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में मुंबई ने 13वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. लगातार दो हार झेलने के बाद मुंबई को मौजूदा सीजन में पहली जीत नसीब हुई है. इस भिड़ंत में रायन रिकेल्टन और अश्वनी कुमार MI की जीत के हीरो रहे. मुंबई ने…

IPL के बीच टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान ?

आईपीएल का 18वां सीजन जारी है। इसी बीच भारतीय टीम के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत के 2025-26 सीजन के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इस दौरे पर भारत ऑस्ट्रेलियाई टीम से तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा। दोनों टीमों के बीच वनडे और टी-20 सीरीज 19 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच खेली जाएगी। वनडे मैच दिन-रात के होंगे, जबकि टी20 मैच रात में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में 8 अलग-अलग जगह खेलेगा…

मुंबई की लगातार दूसरी हार के बाद हार्दिक पंड्या हुए हताश, प्‍लेयर्स के सिर फोड़ा ठीकरा ?

इंडियन प्रीमियर लीग का 9वां मैच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में एमआई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जीटी ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांग दिए। इसके जवाब में मुंबई की टीम महज 160 रन पर सिमट गई। मुंबई के स्‍टार बल्‍लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में भी सिर्फ 8 रन तो रिकेल्‍टन 6 रन बना सके। वहीं, सूर्या ने 48…

ऋषभ पंत नहीं मान रहे मेंटर जहीर खान की यह बात, हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा ?

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भले ही IPL 2025 के 7वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद सनराइजर्स की टीम को उसी के घर में करारी शिकस्त दी थी, लेकिन इस मुकाबले से मेंटर जहीर खान और ऋषभ पंत के बीच मतभेद काफी हद तक बढ़े गए हैं। इसका खुलासा पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने किया है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके पूर्व ऑफ स्पिनर ने दावा किया कि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर जहीर खान और…

KKR को कोलकाता छोड़ देना चाहिए’, पिच क्यूरेटर और अजिंक्य रहाणे के बीच ऐसा क्या हुआ कि भड़क गए साइमन डुल और हर्षा भोगले ?

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक नया विवाद देखने को मिला है। यह विवाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और पिच क्यूरेटर सुजन मुखर्जी के बीच हुआ है। दरअसल केकेआर के कप्तान ईडन गार्डन्स की पिच से पूरी तरह खुश नहीं है। पहले मैच में केकेआर को अपने ही घर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अपने खाते में दो अंक जोड़ लिए। उदघाटन मुक़ाबले में आरसीबी से हारने के बाद कप्तान अजिंक्य…

ICC Ranking: हार्दिक पांड्या का दबदबा कायम, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती को भी हुआ फायदा ?

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपना नंबर 1 टी2O ऑलराउंडर स्थान बरकरार रखा है, जबकि अभिषेक शर्मा, नंबर 2 टी2O बल्लेबाज, और वरुण चक्रवर्ती, नंबर 2 टी2O गेंदबाज ने भी आईसीसी पुरुष टी2O रैंकिंग में अपना स्थान हासिल किया है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने आईसीसी पुरुष टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में महत्वपूर्ण छलांग लगाई है, जो चल रही पांच मैचों की सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार शीर्ष पांच में शामिल हुए हैं. डफी माउंट माउंगानुई में 4/20 और ऑकलैंड में…

इरफान ने विराट को लेकर ऐसा क्या कहा था कि कमेंट्री का करियर ही हो गया खत्म !

इंडियम प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने से पहले जम ब्रॉडकास्टर ने अपनी कमेंट्री पैनल की लिस्ट जारी की, तो उसमें टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम नहीं था। इरफान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद आईपीएल खेलते रहे और जब आईपीएल से भी संन्यास ले लिया तो वह अन्य टी20 लीग में हिस्सा लेने के साथ कमेंट्री भी करते रहे। पिछले सीजन भी वह आईपीएल में हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री करते नजर आए थे लेकिन इस बार उन्हेंन कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया गया। मीडिया…

टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास के बाद रोहित-कोहली ए वर्ग में बरकरार रहेंगे?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध की सूची अब तक जारी नहीं की है, लेकिन ए वर्ग को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का फैसला किया था। महिलाओं के केंद्रीय अनुबंध में 16 खिलाड़ियों को जगह मिली थी। पिछली बार 30 पुरुष खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली थी और माना जा रहा है कि अगले कुछ ही दिनों…

दिल्ली ने जीत के साथ किया आगाज, लखनऊ को एक विकेट से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाए और एक विकेट से मुकाबला जीत लिया। आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया। सोमवार को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20…

सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड, IPL में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर दुनिया को चौंकाया ?

सीएसके के खिलाफ मैच में भले ही सूर्यकुमार यादव कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 29 रन बनाकर नूर अहमद की गेंद पर धोनी के द्वारा स्टंप आउट हो गए लेकिन अपनी 29 रन की पारी के दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि सूर्या ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3000 रन पूरे कर लिए हैं. मुंबई इंडियंस के लिए 3000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्या तीसरे बल्लेबाज हैं. ऐसा कर उन्होंने सचिन तेंदुलकर और अंबाती रायडू…

भुवनेश्वर को लेकर बहुत ज्यादा शोर, ये 2 बड़ी वजह भीं रहीं डगआउट में बैठने की ?

इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को कोलकाता और बेंगलुरु के बीच खेले गए पहले मुकाबले में करोड़ों फैंस तब हैरान रह गए, जब आरीसीबी की घोषित इलेवन में भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार का नाम XI से गायब दिखा. यहां तक कि भुवी का नाम सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं था. इससे पहली नजर में यही लगा कि यह अनुभवी पेसर चोट का शिकार हो सकता है. और टॉस के बाद यह साफ भी हो गया कि भुवी को ‘मामूली चोट’ है, लेकिन RCB की आधिकारिक सफाई के बावजूद देखते…

IPL 2025:आईपीएल इतिहास बदलने के लिए बेताब इन चार टीमों की कहानी ?

आईपीएल का आगाज होते ही चर्चा इस बात पर होने लगी है कि कौन सी टीम फाइनल खेलेगी और चैंपियन बन सकती है. आज बात करते हैं उन टीमों की जो कभी भी आईपीएल नहीं जीतीं हैं. तो सबसे पहले बात करते हैं किंग कोहली की टीम आरसीबी की. इनकी महिला टीम पिछले साल ही डब्लूपीएल यानि महिला आईपीएल जीत चुकी है तभी से लड़कों पर भी दबाव बढ़ गया है. आरसीबी के फैंस आईपीएल के सबसे कट्टर और टीम को सबसे ज्यादा चाहने वालों में से एक हैं. हालांकि…

आईपीएल शेड्यूल में अचानक हुआ बड़ा बदलाव, सुरक्षा कारणों के चलते कोलकाता से यहां शिफ्ट हुआ मैच ?

IPL 2025 का आगाज होने में अब 48 घंटे से भी कम का समय बचा है। इस सीजन का पहला मुक़ाबला 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच से पहले आईपीएल के शेड्यूल में अचानक एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, सुरक्षा कारणों के चलते 6 अप्रैल को खेला जाने वाला मुक़ाबला अब कोलकाता के बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। यह मुक़ाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और केकेआर के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाना था।…

गिल-बुमराह नहीं, इस खिलाड़ी को होना चाहिए रोहित के बाद भारत का अगला कप्तान, सुनील नरेन ने बताया ?

रोहित शर्मा के बाद भारत का अगला कप्तान कौन होगा. इस सवाल को लेकर लगातार बात हो रही है. हालांकि रोहित ने अभी संन्यास की बातों को टाल दिया है लेकिन फिर भी फैन्स और पूर्व दिग्गज रोहित के उत्तराधिकारी को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. ऐसे में अब वेस्टइंडीज और केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम का अगला कप्तान किसे होना चाहिए, इस सवाल का जवाब दिया है. सुनील नरेन ने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है जिसे रोहित शर्मा के बाद भारतीय…