एशिया कप 2025: भारत का संभावित स्क्वॉड, 18 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकता है BCCI

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने आधिकारिक तौर पर एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. टी20 फॉर्मेट में खेला जाने वाल यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से यूएई में शुरू होगा. दो ग्रुप में बंटे इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और 19 मुकाबले अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की दुंदुंभी बजते ही भारतीय टीम मैनेजमेंट एक ऐसे स्क्वाड को अंतिम रूप देने में जुटा है जिसमें अनुभव और युवा जोश का संतुलन हो. भारतीय टीम फिलहाल एक महीने से ज्यादा समय तक कोई…

93 साल बाद भारत ने रचा इतिहास, जीता पांचवा और आखिरी टेस्ट ?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए आखिरी टेस्ट मैच में दमदार वापसी की। मोहम्मद सिराज ने पांचवें दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट चटकाए और भारतीय टीम की झोली में जीत डाल दी। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट लिए। इसके साथ ही तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज 2-2 के ड्रॉ पर खत्म हुई। भारत ने 93 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा भारत ने तोड़ा 93 साल पुराना रिकॉर्ड भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 93 सालों के इतिहास में भारत ने…

टीम इंडिया ने जीता ओवल टेस्ट, सीरीज 2-2 से बराबर ?

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट काफी रोमांचक रहा. टीम इंडिया ने इस मैच को 6 रन से अपना नाम किया. टेस्ट मैच के 5वें दिन इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए जहां 35 रन बनाने थे. वहीं भारत को उसके बाकी बचे 4 विकेट चटकाने थे. मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ये 4 विकेट चटकाने में कामयाब रही. भारत ने जीत के साथ रचा इतिहास टीम इंडिया ने इस जीत के साथ इतिहास भी रच दिया. भारत ने विदेशी जमीन पर खेली 5…

इंडिया-इंग्लैंड ने मिलकर रचा इतिहास, इतने शतक लगाकर 70 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराकर मचाया तहलका ?

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने रन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. टेस्ट सीरीज में शतक पर शतक लग रहे हैं. पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने जैसे ही अपने टेस्ट करियर का 39वां शतक जड़ा, दोनों टीमों ने मिलकर इस सीरीज में अब तक 21 शतकों का आंकड़ा पार कर दिया. 20 जून से लेकर 4 अगस्त तक चली इस सीरीज में कई रिकॉर्ड बने और सीरीज के आखिरी दिन से…

सचिन तेंदुलकर का लाइव मैच क्यों नहीं देखते थे सुंदर पिचई , ओवल में कमेंट्री करते हुए खोला राज ?

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांचवें टेस्ट मैच ने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा भारत अब सीरीज बराबर करने की पूरी उम्मीद कर रहा है. पहली पारी में 23 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड के सामने 374 रन के जीत का लक्ष्य रखा. यशस्वी जायसवाल के शतक और आकाश दीप, रवींद्र जडेज और वाशिंगटन सुंदर की फिफ्टीज ने भारत को जीत की राह दिखा दी है. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के इस अंतिम टेस्ट को लेकर उत्साह…

आकाश दीप-बेन डकेट के बाद जो रूट और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच हुआ झगड़ा ?

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में पहले से ही काफी मसाला मौजूद है और हर गुजरते मिनट के साथ कुछ न कुछ नया देखने को जरूर मिल रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन आकाश दीप और बेन डकेट के बीच हुई अनबन के बाद जो रूट और प्रसिद्ध कृष्णा एक-दूसरे पर टूट पड़े और दोनों के बीच तीखी बहस हुई. इस बहस में कोई भी पीछे हटने तैयार नहीं था. जल्द ही, मैदानी अंपायरों को दोनों को अलग करने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा. अपने…

गिल ने तोड़ डाला सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ओवल में किया से कारनामा ?

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल बल्ले से पूरी तरह छाए हुए हैं. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से पहले नये टेस्ट कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद, गिल ने आगे बढ़कर शानदार प्रदर्शन किया है. लंदन में पांचवें और अंतिम टेस्ट के पहले दिन, गिल ने एक बार फिर बीसीसीआई द्वारा उन्हें रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी बनाने के फैसले को सही साबित किया. इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने महान सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. भारत के दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने…

गंभीर और क्यूरेटर विवाद का पूरा सच आया सामने, इंग्लैंड ने रची घिनौनी साजिश ?

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और द ओवल मैदान के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच विवाद का पूरा सच सामने आ गया है। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक ने विस्तार से बताया है कि बात क्यों बिगड़ी जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि इंग्लैंड सीरीज अपने नाम करने के लिए घिनौनी साजिश कर भारत की तैयारियों को प्रभावित करना चाह रहा है। टीम इंडिया जब नेट सेशन कर रही थी तब पिच क्यूरेटर ने कुछ बातें कहीं जो टीम इंडिया के कोच गंभीर को…

सेमीफाइनल में पहुंची इंडिया चैंपियंस, अब पाकिस्तान से मुकाबला, क्या भारत खेलेगा या होगा बहिष्कार ?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में युवराज सिंह की अगुवाई में इंडिया चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 14 ओवर में 145 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया चैम्पियंस को अपने अंतिम लीग मुकाबले में वेस्टइंडीज चैम्पियंस के खिलाफ काफी दबाव का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को न सिर्फ यह मैच जीतना था, बल्कि इंग्लैंड से बेहतर नेट रन रेट (NRR) के चलते यह लक्ष्य 14 ओवर के भीतर हासिल करना भी जरूरी था.…

वो 5 टेस्ट मैच जब टीम इंडिया के गेंदबाजों ने खर्च किए 500 से ज्यादा रन

टेस्ट क्रिकेट में भारत की गेंदबाजी इकाई ने बीते वर्षों में कई यादगार प्रदर्शन किए हैं, लेकिन कुछ मुकाबले ऐसे भी रहे हैं, जहां विपक्षी बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में भी ऐसा ही हुआ, जब भारतीय गेंदबाजों ने एक पारी में 669 रन लुटा दिए. यह कोई पहला मौका नहीं है, इतिहास में कई ऐसे टेस्ट दर्ज हैं जब भारतीय बॉलिंग अटैक ने एक पारी में 500 से अधिक रन खर्च किए हैं. यहां जानिए…

अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने पर क्या बोले जो रूट ?

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के कराची में टेस्ट पदार्पण के एक साल से भी ज्यादा समय बाद दिसंबर 1990 में जन्में इंग्लैंड के जो रूट बड़े होकर वही कर रहे थे जो उनकी पीढ़ी के ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी बच्चे करते थे ‘लिटिल मास्टर की तरह खेलने की कोशिश’. तीन दशक से भी ज्यादा समय बाद रूट अब खुद सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर हैं. रूट ने युवा खिलाड़ी के तौर पर तेंदुलकर की विरासत से प्रेरित होने के सफर पर…

टेस्ट डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, 147 साल में सिर्फ 7 ही खिलाड़ी कर पाए ये कारनामा

टेस्ट क्रिकेट का इतिहास 147 साल पुराना है और इस लंबे सफर में सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक (100 रन) जरूर लगाया है, लेकिन डेब्यू पर दोहरा शतक (200 या उससे ज्यादा रन) लगाने का कारनामा अब तक सिर्फ 7 बल्लेबाज ही हासिल कर पाए हैं. डेब्यू मैच में जहां खिलाड़ी पर जबर्दस्त दबाव होता है, वहीं इन खिलाड़ियों ने पहली ही पारी में क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. आइए जानते हैं डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले सभी 7 बल्लेबाजों के…

50 साल बाद भी याद रखेंगे… ऋषभ पंत की साहसिक पारी को दिग्गज ने सराहा

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, लेकिन भारतीय उपकप्तान ने साहसिक फैसला लिया और बल्लेबाजी करने उतरे. जब वह मैदान पर आ रहे थे तो ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई. पंत ने फ्रैक्चर होने के बावजूद बल्लेबाजी करके फैंस का दिल जीत लिया, दिग्गजों ने भी उनके इस जज्बे की तारीफ की. पंत ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को 358 तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. ऋषभ पंत की…

घनघोर बेइज्जती पर भड़के शाहिद अफरीदी, भारत ने पाकिस्तान से खेलने से किया मना ?

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भारतीय खिलाड़ियों के वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में उनकी टीम के खिलाफ मैच से हटने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में टूर्नामेंट के दूसरे एडिशन का हिस्सा था. शिखर धवन के आधिकारिक तौर पर नाम वापस लेने के बाद आयोजकों ने मैच को रद्द कर दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान और यूसुफ पठान ने सबसे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मैच से हटने का फैसला किया. यह फैसला 22 अप्रैल को पहलगाम में…

चौथे टेस्ट से पहले सामने आया पंत का हेल्थ अपडेट ?

चोटों से जूझ रहे भारतीय खेमे के बीच विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने राहत की खबर दी है. एक छोटे से वीडियो क्लिप ने उनका हेल्थ अपडेट दे दिया है. ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट से तीन दिन पहले, भारतीय उप-कप्तान ने एक वीडियो जारी किया है जिसे तैयारी का संकेत माना जा सकता है. हालांकि, इस वीडियो में एक महत्वपूर्ण जानकारी छूट गई है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई 31 सेकंड की क्लिप में, पंत बिना किसी परेशानी के खुलकर बल्लेबाजी, फील्डिंग अभ्यास और फुटबॉल किक मारते हुए…

BCCI के बाद पाकिस्तान को वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भी दिया झटका ?

एशिया कप पर संकट के बादल छाए हैं. इसमें बीसीसीआई ने ढाका में होने वाली मीटिंग के किसी भी रिजोल्यूशन को स्वीकार करने से मना कर दिया है. चूंकि पाकिस्तान इस समय एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष है, ऐसे में उसे यह मीटिंग करने का अधिकार है, लेकिन बीसीसीआई ने इस मीटिंग में लिए गए किसी भी निर्णय को मानने से इनकार कर दिया है. अभी यह मामला थमा भी नहीं था कि वेस्टइंडीज ने भी पाकिस्तान को झटका दिया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला के कार्यक्रम…

सीरीज दांव पर, चौथा टेस्ट खेलेंगे बुमराह! टीम इंडिया के कोच ने दिया संकेत ?

भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने गुरुवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में बराबरी की स्थिति में आने के लिए मेहमान टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच में मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खिलाना चाहती है लेकिन अंतिम फैसला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू हो रहे ‘करो या मरो’ मैच के करीब ही लेगी. लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत 22 रन से हार गया था, जिससे सीरीज में 1-2 से पिछड़ गया. बुमराह को…

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

नडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम है. मुरलीधरन के नाम ये रिकॉर्ड 14 सालों से है. मुरलीधरन ने वनडे में 534 विकेट झटके हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी है. वहीं इस लिस्ट में पाकिस्तान के तीन दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन इस लिस्ट में टॉप पर हैं. मुरलीधरन ने श्रीलंका के लिए 350 वनडे मैच खेले हैं. इस…

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की सरजमीं पर रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथैम्प्टन में खेले गए पहले वनडे मैच को चार विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ भारत ने मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त देते हुए इंग्लैंड की सरजमीं पर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम को जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 48.2 ओवरों में हासिल कर लिया. इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है. यह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा…

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की पारी पर इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल, कहा न टेक्नीक, न कूलनेस ?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लॉर्ड्स टेस्ट की चौथी शाम शुभमन गिल की बल्लेबाजी को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि गिल इस पारी में उतने शांत और तकनीकी रूप से सधे हुए नजर नहीं आए, जितने वह आमतौर पर होते हैं. वॉन ने ‘द टेलीग्राफ’ में अपने कॉलम में लिखा, “जब चौथे दिन शाम को शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए, तो वह पहले की तरह तकनीकी रूप से मजबूत और शांत नहीं दिखे.” हालांकि यह जरूर माना कि भारत की टीम ने मुकाबले में जोरदार लड़ाई लड़ी.…