इरफान पठान का खुलासा- 2007 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद द्रविड़ उन्हें और Dhoni को कहां लेकर गए थे

 साल 2007 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पहले ही राउंड में बुरी तरह से हार मिली और टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस साल मैन इन ब्लू श्रीलंका के हाथों हारकर दूसरे राउंड में नहीं पहुंच पाई थी। साल 2003 में गांगुली की कप्तानी में भारत फाइनल तक पहुंची थी ऐसे में 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम से बड़ी आशा थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम की जर्नी सिर्फ तीन मैच से बाद ही खत्म हो गई थी। इस साल भारत को पहले…

BCCI ने किया डोमेस्टिक सीजन का ऐलान, लेकिन नहीं खेले जाएंगे ये 3 बड़े टूर्नामेंट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) प्रतिष्ठित रणजी ट्राफी के साथ सभी आयु वर्ग के अपने घरेलू टूर्नामेंटों का आयोजन मौजूदा सत्र में कराने की आधिकारिक घोषणा कर दी। दैनिक जागरण ने शनिवार के अंक में ही खबर दी थी कि बोर्ड घरेलू सत्र पर जल्द फैसला लेगा। हालांकि, बीसीसीआइ ने इस बार तीन बड़े टूर्नामेंट 2021 के सत्र में आयोजित नहीं कराने का फैसला किया है।  बीसीसीआइ ने जो आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी की है, उसके मुताबिक 2021-22 के सत्र में इस बार ईरानी कप के अलावा देवधर ट्रॉफी और दलीप…

विराट कोहली की कप्तानी पर लटक रही तलवार, पूर्व BCCI आधिकारी ने कहा ये टूर्नामेंट होगा अहम

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब तक किसी भी आइसीसी इवेंट को नहीं जीत पाए हैं। हाल ही में टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बीसीसीआइ के पूर्व जेनरल मैनेजर और दिग्गज विकेटकीपर सबा करीम का मानना है कि अब कोहली की कप्तानी पर तलवार लटक रही है। आइसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय कप्तान के लिए बेहद अहम होने वाला है। सबा ने कहा, “इस साल के अंत में टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा…

अक्टूबर में शुरू हो सकता है घरेलू क्रिकेट सत्र, BCCI ने बनाए दो तरह के प्रस्ताव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने 2021-22 के घरेलू सत्र को एक अक्टूबर से शुरू करने की योजना बनाई है। बीसीसीआइ ने दो तरह के प्रस्ताव (पेनडेमिक और नान पेनडेमिक) बनाए हैं। अगर कोरोना महामारी का प्रभाव टूर्नामेंट पर पड़ता है तो उस स्थिति में क्या होगा और नहीं पड़ता है तो फिर किस तरह से इसके आयोजन कराए जाएंगे। अगर कोरोना महामारी का प्रभाव नहीं रहता है तो एक अक्टूबर से 12 अप्रैल के बीच सभी घरेलू टूर्नामेंट के कुल 1971 मैचों का आयोजन होगा। अगर कोरोना महामारी का…

घरेलू खिलाड़ियों की मैच फीस बढ़ाने की तैयारी, 35 को 60 हजार करने का प्रस्ताव

बीसीसीआइ कोरोना से बेहाल घरेलू क्रिकेटरों के लिए खजाना खोलने की तैयारी में है। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने मुंबई में दो दिन तक मैराथन बैठकें कीं और उसमें यह तय किया गया कि घरेलू क्रिकेटर को नई ऊर्जा देने के लिए फीस बढ़ाई जाएगी। बीसीसीआइ पदाधिकारी के अनुसार अभी एक प्रस्ताव आया है जिस पर सहमति मिलने के पूरे आसार हैं। पदाधिकारी ने कहा कि पिछला घरेलू सत्र खराब हो गया। उसके लिए मुआवजा देने पर तो हम लोग…

हंड्रेड लीग से अब केन विलियमसन और अफरीदी ने नाम लिया वापस, इस खिलाड़ी को मिला मौका

कोहनी की चोट से जूझ रहे न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन द हंड्रेड के पहले संस्करण से हट गए हैं। केन विलियमसन बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलने वाले थे, लेकिन वे इस नए नवेले टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। पहले बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज और फिर जिस कारण से इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2021 के शुरुआत में केन विलियमसन खेल नहीं पाए थे। हालांकि, उनकी कोहनी की चोट ठीक है, लेकिन वे 100 फीसदी फिट नहीं हैं। क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, विलियमसन के बर्मिंघम फीनिक्स के साथ मेंटरिंग…

किरोन पोलार्ड की आंधी में उड़ी साउथ अफ्रीका की टीम, T20 सीरीज हुई बराबर

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों टीमें इस समय 2-2 की बराबरी पर खड़ी हुई हैं, क्योंकि सीरीज का चौथा मैच मेजबान कैरेबियाई टीम ने 21 रन से जीता है। सीरीज का पहला मुकाबला भी वेस्टइंडीज ने जीता था, जबकि अगले दो मैचों में साउथ अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी थी। चौथे मैच में कप्तान किरोन पोलार्ड का बल्ला चला और उनकी आंधी में साउथ अफ्रीका की टीम…

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका के इन 5 खिलाड़ियों ने किया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इन्कार

निश्चित तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम में कुछ समस्याएं हैं। ऐसी खबर आई है कि श्रीलंका के पांच क्रिकेटरों को नेशनल कैंप से बाहर कर दिया गया है और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए दांबुला और कोलंबो में मौजूद बायो बबल में शामिल नहीं हुए हैं। इसके पीछे का कारण है कि पांच क्रिकेटरों ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इन्कार कर दिया है। पांच क्रिकेटर लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, अशेन बंडारा और कसुन रजिता हैं। श्रीलंकाई क्रिकेट के सीईओ एशले…

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हारी भारतीय टीम, दूसरे मैच में मिली करारी हार

इंग्लैंड की महिला गेंदबाज कैट क्रॉस ने भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजों को बुधवार को दूसरे वनडे मैच में अपनी गेंदबाजी से परेशान कर दिया। क्रॉस ने अपनी सटीक लाइन लेंथ से मेहमान टीम को टिकने नहीं दिया और उनके पांच विकेट उखाड़कर सस्ते स्कोर में समेट दिया। भारतीय महिला टीम 50 ओवर में 221 रनों पर ढेर सोफिया डंकली ने 81 गेंदों में 73 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कैथरीन ब्रंट ने 46 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 42…

IPL 2021 के बाकी बचे सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जानिए कारण

इस साल सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के बाकी बचे मैच फिर से शुरू होने वाले हैं। इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया के कुछ शीर्ष टी20 सितारे भी खेलते नजर आ सकते हैं। इससे पहले सामने आया था कि आइपीएल 2021 के बाकी के हिस्से के मैचों में कंगारू क्रिकेट हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी उपलब्धता की बात कही जा रही है। यह खबर आइपीएल फ्रेंचाइजी के लिए एक राहत के रूप में आई है। हाल…

इस देश का सपना होगा पूरा, मिली T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी

ओमान अगले तीन महीनों में आगामी टी20 विश्व कप आयोजित करने की अपनी तैयारी पूरी कर लेगा, क्योंकि इसे टूर्नामेंट के लिए संयुक्त स्थल भागीदार के रूप में मौका मिला है।17 अक्टूबर से 14 नवंबर, 2021 तक आयोजित होने वाला, यह आयोजन ओमान और पड़ोसी संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आइसीसी ने इसका ऐलान कर दिया है, क्योंकि भारत में कोरोना वायरस के कारण इसे शिफ्ट किया गया है। एक तरह ओमान का सपना साकार हो गया है। ओमान और यूएई के लिए टी20…

T20 वर्ल्ड कप 2021 की तारीख का एलान किया आइसीसी ने, यूएई और ओमान में खेले जाएंगे मुकाबले

आइसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अब भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन इस साल भारत में किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से ये फैसला लिया गया। हालांकि इस इवेंट को होस्ट बीसीसीआइ ही करेगा और टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे।   टूर्नामेंट…

MS Dhoni क्यों नहीं खेल पाए फेयरवेल मैच, पूर्व भारतीय सेलेक्टर ने किया सबसे बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 15 अगस्त 2020 के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि हर भारतीय क्रिकेट फैंस की ये चाहत थी कि, इतने महान खिलाड़ी को फेयरवेल मैच मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था और इससे सबको काफी मायूसी हुई थी। हालांकि धौनी को फेयरवेल मैच क्यों नहीं मिल पाया इसके बारे में किसी ने जिक्र तक नहीं किया, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर व सेलेक्टर रह चुके सरनदीप सिंह ने धौनी को…

सिर्फ दो बल्लेबाजों के साथ वनडे मैच खेलने के लिए मजबूर हुई श्रीलंकाई टीम, मिली करारी हार

श्रीलंका की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद श्रीलंका की टीम से उम्मीद थी कि वनडे क्रिकेट में मेहमान टीम वापसी कर सकती है, लेकिन इससे पहले तीन खिलाड़ियों को श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने बायो-बबल से बाहर कर दिया। तीन खिलाड़ियों में कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणाथिलका का नाम शामिल था, जिन्होंने बायो-बबल को तोड़ा था और उन्हें टीम से बाहर कर दिया। ऐसे में कप्तान कुसल परेरा के लिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव…

वेस्टइंडीज के दिग्गज होल्डिंग का चैंकाने वाला बायन, कहा- IPL क्रिकेट नहीं है

इंडियन प्रीमियर लीग में विदेशी खिलाड़ियों को खेलने पर लगातार बातें की जा रही है। टूर्नामेंट के 14वें सीजन को बीच में स्थगित करने के बाद दोबारा इसे सितंबर- अक्टूबर के बीच कराया जाना है। यूएई में टूर्नामेंट के बचे हुए बाकी 31 मुकाबलों का आयोजन किया जाना है। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने आइपीएल को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज ने कहा कि आइपीएल क्रिकेट नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि वह इस टी-20 लीग में कमेंट्री क्यों नहीं करते…

श्रीलंका दौरे पर इन 5 नए खिलाड़ियों पर होगी नजर, किसको मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में खेली जाने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की अगुआई में भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए सोमवार को मुंबई से कोलंबो पहुंची। इस दौरे पर नियमित कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के बिना पहुंची है। इस दौरे पर पूर्व दिग्गज और नेशनल क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर राहुल द्रविड़ मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। चार सप्ताह के दौरे…

न्यूजीलैंड के कप्तान बोले, टीम इंडिया बहुत मजबूत है, एक टेस्ट के फाइनल से कभी पूरी तस्वीर नहीं दिखती

न्यूजीलैंड की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता (डब्ल्यूटीसी) टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि एक (टेस्ट) मैच वाला फाइनल रोमांच पैदा करता है लेकिन, इससे पूरी तस्वीर बयां नहीं होती कि विराट कोहली की भारतीय टीम कितनी मजबूत है। बारिश से प्रभावित डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को आठ विकेट से हराया था। विलियमसन ने कहा, ‘यह (एक मैच का फाइनल) उत्साह प्रदान करता है लेकिन, यह वास्तव में पूरी तस्वीर कभी नहीं बताता। हम जानते हैं कि भारत एक मजबूत टीम है। वह एक महान टीम…

Ind vs SL: श्रीलंका दौरे पर हमारे पास अपना टैलेंट दिखाने का है भरपूर मौका- शिखर धवन

 श्रीलंका दौरे के लिए शिखर धवन को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। इस दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले भारतीय कप्तान शिखर धवन ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस दौरे पर मिलने वाली चुनौती साथ टीम के खिलाड़ियों  के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, ये काफी अच्छी टीम है टीम में आत्मविश्वास और सकारात्मकता है साथ ही सबको विश्वास है कि भारतीय टीम इस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करेगी और हम इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं। धवन के साथ इस प्रेस कांफ्रेंस…

पहले वनडे में भारतीय टीम को मिली हार, टेस्ट की तरह धीमी बल्लेबाजी ने डुबोयी नैया

सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट और आलराउंडर नताली साइवर के बीच तीसरे विकेट के लिए 119 अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने पहले महिला वनडे क्रिकेट मैच में रविवार को यहां भारत को 91 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मिताली राज के 108 गेंदों में 72 रन के बावजूद भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 201 रन ही बनाए। इंग्लैंड ने…

वेस्टइंडीज के T20 क्रिकेट के धुरंधरों से साउथ अफ्रीका ने किया हिसाब बराबर

WI vs SA T20I Series: मेजबान वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की। इसी के साथ ये टी20 सीरीज अब बराबरी पर आ खड़ी हुई है। पहला मैच वेस्टइंडीज ने बड़े आराम से जीता था, लेकिन दूसरे ही मैच में कैरेबियाई टीम के टी20 क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी चारों खाने चित हो गए। इस मुकाबले में भी वेस्टइंडीज टीम के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी…