कोरोना वायरस का केस आया सामने, टॉस के बाद वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच निलंबित

 वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को बारबाडोस में दूसरा वनडे मैच कोविड-19 के पॉजिटिव मामले के चलते निलंबित कर दिया गया। इस मामले की पुष्टि पहली गेंद फेंके जाने से ठीक कुछ मिनट पहले हुई। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई मैच टॉस के बाद कोरोना वायरस की वजह से स्थगित किया गया है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये मैच कब खेला जाएगा।  मेजबान वेस्टइंडीज और मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए टॉस होने के बाद…

The Hundred लीग का पहला मैच इस टीम ने जीता, बटलर की टीम को मिली हार

दुनिया में पहली बार 100 गेंदों वाला टूर्नामेंट खेला जा रहा है। 21 जुलाई को The Hundred का वुमेंस एडिशन शुरू हुआ था, जबकि 22 जुलाई को मेंस एडिशन की शुरुआत हुई है। वुमेंस की तरह मेंस एडिसन में भी Oval Invincibles और Manchester Originals के बीच द हंड्रेड लीग का पहला मुकाबला खेला गया। जिस तरह ओवल की महिला टीम ने बाजी मारी, उसी तरह ओवल की पुरुष टीम भी जीती है। लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए द हंड्रेड लीग के पहले मुकाबले में मैनचेस्टर ऑरजिनल्स टीम…

पहली बार खेला गया 100 गेंदों वाला मैच, भारतीय खिलाड़ी वाली टीम को मिली हार

दुनिया में पहली बार एक अद्भुत तरीके का मैच खेला गया, जो कि एक टूर्नामेंट का हिस्सा है। ये टूर्नामेंट है द हंड्रेड, जिसमें 100 गेंदों वाले मैच का आयोजन किया जा रहा है। यहां तक कि इसमें 6 गेंद वाले ओवर का भी कॉनसेप्ट नहीं है। एक गेंदबाज लगातार या तो पांच गेंद फेंक सकता है या फिर 10 गेंद। पांच गेंद वाला ओवर कहा जा सकता है, लेकिन द हंड्रेड टूर्नामेंट में इसे फाइव कहा जा रहा है। ऐसे नए नवेले नियमों के साथ बुधवार को पहला 100 गेंदों…

चोटिल होने के बाद इंग्लैंड से लौटा ये भारतीय खिलाड़ी, घर पहुंचते ही किया ये पोस्ट

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी उपलब्धता को लेकर चल रही अटकलों को खत्म करते हुए इंग्लैंड से भारत लौट गए हैं। शुभमन गिल अपने चंडीगढ़ स्थित घर पहुंच गए हैं, जहां से उन्होंने एक पोस्ट किया है। गिल को गंभीर चोट है और इस चोट से उबरने के लिए उनको काफी समय लगेगा। इस वजह से वे लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। 21 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल…

तबरेज शम्सी की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में आयरलैंड को 33 रनों से हराया

दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज तबरेज शम्सी की शानदार गेंदबाजी की मदद से सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में आयरलैंड को 33 रनों से हरा दिया। उन्होंने 27 रन देकर चार विकेट लिए। इस जीत के साथ मेहमान टीम अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। मेजबान टीम के पास शम्सी और जॉर्ज लिंडे (2/26) के स्पिन गेंदबाजी के पास कोई जवाब नहीं था। इसके अलावा लुंगी एनगिडी ने अंतिम दो एकदिवसीय मैचों से आराम करने के बाद वापसी की और 2/18 की प्रभावशाली वापसी…

पहले मैच में श्रीलंका पर धमाकेदार जीत के बाद सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत के युवा खिलाड़ी फिर से अपना दमदार प्रदर्शन करके श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को दूसरे वनडे मैच में ही सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।भारत की तरफ से पहले वनडे में कप्तान शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा, जबकि दूसरे छोर पर पृथ्वी शा, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने आसानी से रन बटोरकर टीम को सात विकेट से एकतरफा जीत दिलाई। भारत टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए छोटे प्रारूप में आक्रामक अंदाज में खेलना चाहता है तथा शा, इशान और सूर्यकुमार इस मामले…

जब हरमनप्रीत ने 115 गेंदों पर जड़े नाबाद 171 रन, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया को हराया था

चार साल पहले 2017 में आज ही के दिन हरमनप्रीत कौर ने महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में 171 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। कौर ने डर्बी के काउंटी ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में सिर्फ 115 गेंदों पर 171 रन बनाए थे। बारिश के कारण मैच 42 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीता था और मिताली राज की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक समय भारत की स्थिति खराब थी। टीम का 10वें ओवर…

Ind vs SL: कुलदीप यादव ने इस महान खिलाड़ी को दिया अपने दमदार कमबैक का श्रेय

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष किया है। किसी भी प्रारूप में वे सफल नहीं हो पाए हैं, लेकिन श्रीलंका के दौरे पर पहले ही वनडे मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और अपने शानदार कमबैक के बीच उन्होंने राहुल द्रविड़ की सराहना की, जो इस समय भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं, क्योंकि मुख्य कोच रवि शास्त्री इस समय इंग्लैंड में हैं, जबकि शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इस समय श्रीलंका में है। कुलदीप यादव ने 18 जुलाई को कोलंबो के…

इशान किशन ने छक्का जड़कर रचा इतिहास, सहवाग और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर भी नहीं कर पाए ऐसा

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने वनडे करियर का दमदार आगाज किया है। पहले मैच की पहली पारी की पहली ही गेंद पर उन्होंने दमदार छक्का लगाया। इशान को अपने जन्मदिन के दिन पहली बार भारत की तरफ से वनडे मैच में खेलने का मौका मिला। पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इशान ने इतिहास रच दिया। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में इशान को डेब्यू करने का मौका मिला। 18 जुलाई 1998 को जन्में इस खिलाड़ी…

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका बोले-भारत के बीच बराबरी का मुकाबला

पूर्व कप्तान और श्रीलंका के प्रमुख बल्लेबाज कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू हो रही सीरीज नहीं खेल सकेंगे। परेरा इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंका टीम के कप्तान थे लेकिन खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच अनुबंध विवाद के कारण दासुन शनाका को कप्तान बनाया गया। कुसल परेरा का भारत के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना तय है। उन्हें कंधे में चोट लगी है। टीम ने चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया। आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है लेकिन डॉक्टर…

कप्तान शिखर धवन ने किया खुलासा, बताया श्रीलंका के खिलाफ कैसी टीम उतारेगा भारत

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उतरने से पहले टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने एक बड़ा बयान दिया है। शिखर धवन का कहना है कि श्रीलंका के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए यहां भारतीय सीमित ओवरों की टीम में छह स्पिनर होने का मतलब यह नहीं है कि सभी को मौका मिलेगा और उन्होंने पुष्टि की कि केवल सर्वश्रेष्ठ को ही खेलने का मौका मिलेगा, क्योंकि टीम का लक्ष्य दोनों सीरीज जीतने का है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच…

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अजुम खान से की शादी, मुस्लिम रिवाज निभाते आए नजर, तस्वीरें आई सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिमव दुबे ने शुक्रवार 16 जुलाई को अपनी दोस्त अजुम खान से शादी रचाई। इस बात की खबर उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें पोस्ट करते हुए दी। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने मुस्लिम रीति रिवाज को फॉलो करते हुए शादी की तस्वीरें साझा की। शिवम दुबे के लिए 16 जुलाई का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। वह अपनी दोस्त और प्रेमिका के साथ शादी के बंधन में बंध। ट्विटर पर इस युवा…

भुवनेश्वर कुमार ने बताया फ्यूचर प्लान, खेलेंगे टेस्ट क्रिकेट या सिर्फ वनडे और टी 20 पर होगा ध्यान

भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में से किसी एक को प्राथमिकता नहीं देना चाहते, लेकिन वह भविष्य में एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में सफेद जर्सी पहनने के विचार के खिलाफ नहीं है। इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान उनकी कमी महसूस की गई और अब उन्होंने हाल में हो रही चर्चाओं के संबंध में बात साफ कर दी, जिसमें कहा जा रहा था कि वह खुद ही खेल के पारपंरिक प्रारूप में नहीं खेलना चाहते। भुवनेश्वर ने कहा, ‘मेरे लिए कोई प्राथमिकता नहीं है, भले ही…

लिविंगस्टोन की रिकॉर्ड शतकीय पारी पर फिरा पानी, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहले टी-20 में 31 रनों से हराया

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 31 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है। 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 201 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लिश टीम की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने जबरदस्त शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने टी-20 में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ा। लिविंगस्टोन ने 43 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी में नौ…

रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में क्यों नहीं करनी चाहिए ओपनिंग, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने बताया

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज, बेहतरीन फील्डर व कमेंटेटर मो. कैफ ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 को लेकर स्पोर्ट्स तक पर काफी बातें की। मो. कैफ से पूछा गया कि, क्या रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली का इस इवेंट में ओपनिं करना सही होगा क्योंकि शायद कप्तान भी यही चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए मो. कैफ ने कहा कि, ये शायद टीम के हित में नहीं होगा। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन को उतारने की सलाह दी। कैफ ने कहा कि,…

T20 World Cup को लेकर आज हो सकता है बड़ा ऐलान, भारत और पाकिस्तान पर निगाहें

 यूएई और ओमान में होने वाले आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए जमीनी स्तर से लेकर कागजी स्तर तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि आज यानी 16 जुलाई 2021 को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी की ओर से टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर बड़ा ऐलान होने वाला है। आइसीसी इस मेगा टी20 इवेंट के लिए ग्रुप घोषित करने वाली है, जिसमें पता लग जाएगा कि कौन सी टीम किस टीम से भिड़ेगी। ऐसे में सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच…

सौरव गांगुली ने किया रिषभ पंत का बचाव, कहा- हर समय मास्क पहनना असंभव है

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआइ को मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत का बचाव किया है, जिन्हें COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरने से पहले ब्रेक पर थी और इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज रिषभ पंत को यूरो 2020 के मैच की दर्शक दीर्घा में मैच का आनंद लेते देखा गया। लॉर्ड्स, हेडिंग्ले, केनिंग्टन ओवल और ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले अन्य मैचों साथ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज से 4 अगस्त…

इंग्लैंड के हाथों फिर मिली टीम इंडिया को हार, वनडे सीरीज के बाद T20 सीरीज भी गंवाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड से खाली हाथ लौटना पड़ेगा, क्योंकि मेजबान इंग्लैंड ने वनडे के बाद टी20 सीरीज भी जीत ली है। आखिरी टी20 मैच में भारतीय टीम को बुरी तरह हारकर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने 2-1 से टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया है, जबकि इस मार्जिन के साथ इंग्लैंड की टीम ने वनडे सीरीज भी जीती थी। वहीं, टेस्ट सीरीज का एकमात्र मुकाबला ड्रॉ रहा था। इस तरह भारतीय टीम बिना कोई सीरीज जीते खाली हाथ लौटेगी। इस दौरे पर भारत और इंग्लैंड के बीच…

इंग्लैंड दौरे से सामने आई बड़ी खबर, भारतीय टीम के 2 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

कोविड 19 का फैलना सिर्फ इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के भी दो खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के दो सदस्यों को कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन अच्छी बात ये है कि दोनों खिलाड़ी इस समय अच्छा महसूस कर रहे हैं, जिनमें से एक खिलाड़ी को किसी भी तरह के लक्षण नहीं हैं। हालांकि, एक खिलाड़ी का टेस्ट नेगेटिव आ चुका है, जबकि दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18…

IPL 2021 का रास्ता साफ, BCCI ने इस T20 लीग के शेड्यूल में कराया बदलाव

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के 2021 सीजन के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ और क्रिकेट वेस्टइंडीज के अलावा कैरेबियन प्रीमियर लीग की आयोजन समिति के बीच हुई बातचीत के बाद अब सीपीएल के नए शेड्यूल की पुष्टि हो गई है। CPL 2021 का आयोजन अब 26 अगस्त से होगा, ताकि आइपीएल 2021 के साथ इसकी भिड़ंत न हो। सीपीएल टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है कि टूर्नामेंट 26 अगस्त से शुरू होगा और IPL 2021 के…