जीत के लिए मुंबई इंडियंस के सामने बहुत छोटा सा टारगेट

आईपीएल 2021 के आज के मैच में मुंबई इंडियंस के सामने 91 रनों का लक्ष्य है. राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए हैं. राजस्‍थान मुंबई इंडियंस के लिए आज का मैच मस्‍ट विन है. यानी जो टीम जीतेगी आगे जाएगी, लेकिन जो टीम हार जाएगी, उसका सफर यहीं पर समाप्‍त हो जाएगा. राजस्‍थान रॉयल्‍स ने इस खास मैच में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया. टीम की बल्‍लेबाजी बुरी तरह से भरभरा गई. या यूं कहें कि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार…

मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने दी नई जान, तोड़े ‘कंजूसी’ के सारे रिकॉर्ड

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के लिए यह सीजन काफी संघर्षपूर्ण रहा है. टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है. फिलहाल वह 13 मैचों में छह जीत के साथ पांचवें स्थान पर है. मंगलवार को मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) पर बड़ी जीत के साथ अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. मुंबई और केकेआर अंकों के लिहाज से फिलहाल बराबरी पर है और दोनों टीम के पास एक-एक मैच और बचा हुआ है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई को जीत के…

हार के बावजूद धोनी ने अपने गेंदबाजों को सराहा, टॉप से उतरी CSK…

आईपीएल के 14वें सीजन के 50वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों हार झेलनी पड़ी. रोमांचक मैच में तीन विकेट से हार के बावजूद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों के प्रयासों को सराहा, जिन्होंने कम स्कोर वाले मैच को आखिरी ओवर तक खींच दिया.जीत के लिए 137 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने दो गेंदें बाकी रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की. धोनी ने हार के बाद कहा, ‘हमें 150 रनों के करीब बनाना चाहिए थे, लेकिन विकेट गिरते…

पांच दिनों का कर देना चाहिए महिला टेस्ट: मॉट्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ। भारतीय टीम का इस मैच में शानदार प्रदर्शन रहा। इसी बीच अब एक बहस छिड़ गई है कि क्या महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले टेस्ट को चार दिन से बढ़ाकर पांच दिनों का कर देना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच मैथ्यू मॉट्स ने रविवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि टेस्ट मैच पांच दिनों का होना चाहिए। टेस्ट में हमने क्रिकेट का एक पूरा…

टॉस जीतकर दिल्ली ने किया गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ये दोनों टीमें पहले से ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। दोनो टीमों के बीच खेले गए 34 मैचों में सीएके का पलड़ा भारी रहा है। सीएके ने 21 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 13 में जीत मिली है। दोनो टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। सीएसके…

प्‍लेऑफ्स के और करीब पहुंची केकेआर, केकेआर की टीम ने जीता मैच

आईपीएल के आज के मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए थे. केकेआर ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया. इस मैच को जीतने के साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम प्‍लेआफ के भी करीब पहुंच गई है, हालांकि अभी भी टीम ने क्‍वालीफाई नहीं किया है. टीम के पास अब 12 अंक हो गए हैं मजबूती के साथ टीम चौथे पायदान पर काबिज है. वहीं सनराइजर्स…

ऋषभ पंत ने करियर शुरू होते ही खो दिए थे अपने पिता

भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री मिलने के पश्चात् विश्वभर में तेजी से लोकप्रियता प्राप्त करने वाले ऋषभ पंत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 मैच में माध्यम से अपने इंटरनेशनल करियर का आरम्भ करने वाले पंत ने 18 अगस्त 2018 को इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट में डेब्यू किया। पंत ने 21 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे करियर का आरम्भ किया था। भारतीय टीम में स्टाइलिश क्रिकेटर…

भारत को अब तक 4 स्वर्ण पदक,मनु भाकर ने जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप में जीते दो और स्वर्ण पदक,

भारत की निशानेबाज मनु भाकर पेरू के लीमा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप में अपनी पदक तालिका में दो स्वर्ण पदक जोड़े हैं। भारत ने अब तक चार स्वर्ण दो रजत पदक जीते हैं। भारत ने मिश्रित, महिला पुरुष टीम प्रतियोगिताओं के साथ-साथ 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्वर्ण सहित 10 मीटर एयर पिस्टल पदक स्पधार्ओं में छह स्वर्ण, छह रजत दो कांस्य पदक के साथ दिन का अंत किया। संयुक्त राज्य अमेरिका चार स्वर्ण, चार रजत दो कांस्य पदक के साथ दूसरे…

BCCI ले सकती है फैसला, बदल जाएगी टीम इंडिया,

आईपीएल 2021 का संग्राम चल रहा है. हालांकि अब आईपीएल में बहुत ज्‍यादा मैच नहीं बचे हैं. लेकिन आईपीएल के खत्‍म होते ही तुरंत बाद टी20 विश्‍व कप खेला जाना है. 15 अक्‍टूबर को आईपीएल का फाइनल होगा 17 अक्‍टूबर से विश्‍व कप शुरू हो जाएगा. इस बीच विश्‍व कप के लिए चुने गए टीम इंडिया के खिलाड़ी उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जैसी कि उनसे उम्‍मीद थी. आईपीएल में ज्‍यादातर वे खिलाड़ी चल रहे हैं, जो टीम इंडिया में शामिल नहीं किए गए हैं. ऐसे…

मुंबई को दिल्ली ने 129 रनों पर रोका

अक्षर पटेल (3/21) आवेश खान (3/15) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 129 रनों पर रोक दिया। मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर आवेश के अलावा एनरिच नॉत्र्जे रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले, मुंबई की शुरूआत अच्छी नहीं रही कप्तान रोहित शर्मा (7) जल्द ही आउट हो गए। इसके कुछ देर…

ऋषभ पंत ने नहीं बनाने दिया मुंबई के बल्लेबाजों को रन,धोनी से सीखी यह रणनीति, मैच के बाद किया खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 46वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स ने पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. मुंबई से मिले 130 रनों के छोटे लक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर तक संघर्ष करना पड़ा. पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 33 रन और आर अश्विन 20 रन बनाकर नाबाद रहे. अय्यर की संघर्ष भरी पारी मुंबई इंडियंस की तरह दिल्ली कैपिटल्स की भी शुरूआत खराब रही. टीम ने चार बड़े विकेट जल्द ही गंवा दिए. मैच में एक समय दिल्ली कैपिटल्स…

एक तरफ सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शानदार शतकीय पारी, दूसरी तरफ बारिश

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (127) की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने यहां कारारा ओवल में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ खेले जा रहे बारिश से बाधित एकमात्र डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में पांच विकेट पर 276 रन बना लिए हैं।स्टंप्स तक दीप्ति शर्मा 28 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया 13 गेंदों पर खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिनेयूक्स को दो विकेट जबकि एलिसे…

कोलकाता ने पंजाब को दिया 166 रनों का लक्ष्य

वेंकटेश अय्यर (67) के अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 45वें मुकाबले में पांजब किंग्स को 166 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। केकेआर पहले बल्लेबजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन, रवि बिश्नोई ने दो जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिए। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की…

पंत के पराक्रमी रोहित के रणबांकुरों से टकराएंगे, मुंबई-दिल्ली में होगा रोचक घमासान!

PL 2021 में 2 अक्टूबर को पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टक्कर होगी. पिछले मैच में मिली हार के बाद दिल्ली की नजरें जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी जबकि खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई एक जीत के बाद लय बनाए रखने की फिराक में होगी. आठ जीत के बाद प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर चुकी दिल्ली को कोलकाता नाइट राइडर्स ने कम स्कोर वाले मैच में तीन विकेट से हराया था. दिल्ली अब 11 मैचों…

इयोन मोर्गन ने किया हमारा अपमान ; रविचंद्रन अश्‍विन

दिल्‍ली कैपिटल्‍स कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच जो मैच आईपीएल 2021 में खेला गया, उसका परिणाम चाहे कुछ भी रहा हो, लेकिन इस मैच में एक मामला पिछले कुछ दिन से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. रविचंद्रन अश्‍विन इयोन मोर्गन के बीच मैच के दौरान जो कुछ हुआ, उसके वीडियो फोटो खूब वायरल हुए. इसको लेकर कुछ सही कुछ मनगढ़ंत बातें की गईं, लेकिन अब रविचंद्रन अश्‍विन ने खुद ही सामने आकर अपनी बात रखी है. उन्‍होंने लगातार कई सारे टि्वट किए पूरी बात बताई. इसलिए अब अफवाहों की बात को…

अश्विन पर शेन वार्न और मोर्गन ने किया वार तो सहवाग ने किया पलटवार,

आईपीएल-2021 की गहमागहमी के बीच शेन वार्न, इयोन मोर्गन, रविचंद्र अश्विन वीरेंद्र सहवाग के बीच मैच शुरू हो गया है. एक तरफ केकेआर (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन ने रविचंद्र अश्विन पर वार किया तो वहीं, दूसरी तरफ पूर्व क्रिकेटर शेन वार्न ने भी मोर्गन का समर्थन अश्विन पर डबल वार किया. इसके बाद अश्विन के समर्थन में उतरे वीरु यानी पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग. उन्होंने दोनों क्रिकेटरों पर ऐसा पलटवार किया कि सबकी बोलती बंद कर दी. इसके बाद रविचंद्र अश्विन ने भी मामले में एक गुगली डाल दी…

टॉस जीतकर चेन्नई ने किया गेंदबाजी का फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अभी तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 15 मुकाबलों में सीएसके की टीम का पलड़ा भारी रहा है, सीएसके ने 11 मैच जीते हैं जबकि चार मैच में हैदराबाद को जीत मिली है। अंक तालिका में सीएसके की टीम दस मैचों में आठ जीत दो हार के साथ शीर्ष पर है, जबकि हैदराबाद की टीम दस…

किस खिलाडी के T-20 वर्ल्ड कप में चयनित होने पर बाहर करने की मांग तेज, फैंस का गुस्सा चरम पर,आइये जाने

क्रिकेट फैंस इस वक्त आईपीएल (IPL) के रंग में रंगे हैं. आईपीएल फाइनल के बाद 17 अक्टूबर से T-20 वर्ल्ड कप शुरु हो जायेगा. भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है. जिसकी तैयारी अभी से होने लगी है. वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने भारतीय टीम का चयन कर दिया है. आईपीएल के इस सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. खास बात यह है कि उनका चयन आगामी वर्ल्ड कप में भी हुआ है. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ की दहलीज पर

IPL-14 सीजन के 43वें मैच में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हरा दिया. दुबई में खेले गए इस मैच में RCB की टीम ने जीत दर्ज करके प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.RCB के 11 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, IPL-14 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की राह अब बहुत मुश्किल हो चुकी है. रॉयल्स के 11 मैचों में 8 अंक हैं और वो अंक…

BCCI में ही नहीं चली सौरव गांगुली की, अनिल कुम्बले नहीं बन पाएंगे टीम इंडिया के कोच, रिपोर्ट में दावा

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के नए कोच की तलाश चल रही है. BCCI इसके लिए तैयारियों में लग चुका है. वर्तमान कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के कोच पद से अलग होने का ऐलान कर दिया है. नए कोच के लिए अनिल कुम्बले (Anil Kumble), वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों के नाम चल रहे हैं. लेकिन अब ताजा खबर है कि कुम्बले फिर से टीम इंडिया के कोच नहीं बन पाएंगे. बीसीसीआई के कई अधिकारी इस दिग्गज को कोच पद देने…