अस्पतालों में अराजकता की स्थिति है न इलाज मिल रहा है और न दवा : अखिलेश यादव

मैनपुरी, खतौली और रामपुर के उप चुनाव के बाद अखिलेश यादव पहली बार लखनऊ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सपा कार्यालय पहुंचे अखिलेश यादव निकाय चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया है। फिलहाल प्रदेश भर से आए गए उम्मीदवारों अपने चयन को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय में आवेदन पत्र भी दिया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष आज बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी…

प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ में करेंगे नेतृत्व, बीजेपी शनिवार को पूरे यूपी करेगी जोरदार प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों द्वारा दिये गए अमर्यादित बयान की तीखे शब्दों में निंदा की है। पार्टी पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान के खिलाफ कल 17 दिसम्बर शनिवार का पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर जोरदार धरना प्रदर्शन करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा अमर्यादित बयान देने के…

बंगाल और केंद्र सरकार किस रेत माफिया की लड़ाई में उलझी , जानिए

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बागतुई गांव के रेत माफिया की लड़ाई अब ममता सरकार और केंद्र के लिए नाक की लड़ाई में तब्दील हो चुकी है। इस लड़ाई में CID और CBI आमने-सामने हैं। ये सब 21 मार्च 2022 को इलाके के एक रेत माफिया की हत्या से शुरू हुआ। एक घंटे बाद ही पूरा गांव जल उठा। भीड़ ने कई घरों के गेट बंद कर आग लगा दी। अगले दिन इन घरों से महिलाओं और बच्चों समेत 7 लोगों के जले हुए शव मिले। तीन लोगों की…

84 दिन में 3 मामलों में कोर्ट ने सुनाई 22 साल की सजा, कभी CBI ने कर दिया था केस वापस, जानिए मुख्तार अंसारी के बारे में

पूर्वांचल के सबसे बड़े डॉन मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। ये सजा कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय मर्डर केस और एडिशनल एसपी पर किए गए हमले समेत कुल 5 मामलों में सुनाई गई है। पिछले 84 दिन के अंदर कोर्ट मुख्तार अंसारी को अलग-अलग मामले में 3 बार सजा सुना चुकी है।22 सितंबर 2022 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 7 साल और अगले ही दिन उन्हीं…

अब तक 53 लोगों की बिहार में शराब से मौत, थाने से जब्त स्प्रिट गायब

बिहार के छपरा में जहरीली शराब कांड में अब नया खुलासा हुआ है। यहां थाने में जब्त स्प्रिट के कंटेनर से बड़ी मात्रा में स्प्रिट गायब है। शक है कि इसी से यह जहरीली शराब बनी थी, जिसे पीकर मौतें हुईं। यह कहीं और से नहीं बल्कि थाने से सप्लाई की गई थी। इस बात का सबूत के तौर पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर एक्साइज डिपार्टमेंट के मुख्य सचिव केके पाठक को भेजा है।शिकायत के बाद मुख्य सचिव हरकत में आए और जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर कृष्णा पासवान और…

लादेन की मेहमाननवाजी करने वाले UN में प्रवचन देने के काबिल नहीं : जयशंकर

यूनाइटेड नेशंस में पािकस्तान की कश्मीर पर टिप्पणी के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उसी मंच पर जवाब दिया है। एस जयशंकर ने कहा कि जो देश ओसामा बिन लादेन की मेहमाननवाजी कर रहा था, जिसने अपने पड़ोसी की संसद पर हमला किया…वो यूएन जैसे शक्तिशाली मंच पर प्रवचन देने के काबिल नहीं है।जयशंकर मंगलवार को यूनाइटेड नेशंस पहुंचे, जहां सिक्युरिटी काउंसिल में भारत की अध्यक्षता में काउंटर टेररिज्म और रिफॉर्म्ड मल्टीलेटरिज्म (बहुपक्षवाद) पर दो अहम इवेंट हो रहे हैं। मल्टीलेटरिज्म पर चर्चा की अध्यक्षता यूएन में…

स्मार्ट मीटर में सिरिंज से केमिकल डालकर बंद करते हैं, 2 हजार की जगह 500 आता है बिल

11 दिसंबर 2022 को यूपी STF की टीम ने आशियाना क्षेत्र के एक घर में छापा मारा। दूसरी मंजिल पर पहुंचते ही टीम को एक बहुत बड़ा मीटर लैब दिखा जहां 578 बिजली के डिजिटल मीटर, 200 से ज्यादा सिरिंज, 539 चिप और 65 रिमोट बरामद हुए। दरअसल, यहां स्मार्ट मीटर में शार्प तरीके से चिप लगाने और उसे रिमोट से कनेक्ट करने का काम किया जाता था। छापेमारी में STF ने रमन, अर्जुन, सतीश, अली, सोनू नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन उस लैब का मालिक और गैंग…

LAC के पास चीन ने तैनात किए फाइटर जेट्स, भारतीय वायुसेना का युद्धाभ्यास

अरुणाचल के तवांग में 9 दिसंबर को भारत-चीन सैनिकों की झड़प हुई थी। इसके बाद चीन ने तवांग से 155 KM दूर शिगात्से पीस एयरपोर्ट पर 10 एयरक्राफ्ट तैनात किए हैं। LAC के करीब मौजूद इस सिविलियन एयरपोर्ट पर चीनी मिलिट्री एक्टिविटीज देखी गईं। इससे जुड़े सैटेलाइट इमेज भी सामने आए हैं।अब भारतीय वायुसेना LAC के पास आज से दो दिन तक चलने वाले युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रही है। मिलिट्री एक्सरसाइज को देखते हुए 15-16 दिसंबर के लिए नॉर्थ ईस्ट में NOTAM (नो-फ्लाई जोन) घोषित किया जा चुका है।…

दौसा शहर में राहुल ‘गो बैक’ के नारे लिखे मिले, राहुल की यात्रा का टेंट जलाने की कोशिश,

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कुछ लोगों ने यात्रा से जुड़े एक टेंट में आग लगाने की कोशिश की। सवाई माधोपुर में सोमवार देर रात 10 से 15 लोगों ने आकर टेंट में गोवंश छोड़े। वे आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने पीछा कर 4 लाेगाें को पकड़ लिया। वहीं, यात्रा के दौसा शहर पहुंचने से पहले यहां राहुल गांधी ‘गो बैक’ के नारे लिखे मिले। आज यात्रा सवाई माधोपुर के भाडोति से शुरू होगी और दौसा जिले के लालसोट तक रहेगी।…

भारतीय और चीनी सेना की LAC पर झड़प के बाद सेना की गश्त बढ़ाई

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसके तुरंत बाद ही एयरफोर्स ने अरुणाचल सीमा पर कॉम्बैट एयर पेट्रोलिंग, यानी जंगी उड़ानें शुरू कर दी हैं। चीनी घुसपैठ की कोशिश को देखते हुए LAC के पास सर्विलांस बढ़ा दिया गया है। चीन ने LAC के पास ड्रोन उड़ाए थे, जिसके बाद एयरफोर्स ने सुखोई-30 फाइटर जेट्स भेजे। IAF चीफ वीआर चौधरी ने एयरफोर्स की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया है। असम के तेजपुर सहित ईस्टर्न कमांड के कई अहम बेस पर विमानों…

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को मोदी की हत्या वाले बयान पर हुई जेल,

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने 11 दिसंबर को एक सभा में कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए मोदी की हत्या को तैयार रहो। इसके बाद पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने पटेरिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। कोर्ट से बाहर निकलने के दौरान पटेरिया ने विक्ट्री साइन दिखाया और कहा कि ये विचारधारा की लड़ाई है, मैंने वो शब्द नहीं कहे थे।

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने कहा , मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो, स्मृति बोलीं- गांधी परिवार के आदेश पर बयान

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने एक सभा में कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए मोदी की हत्या को तैयार रहो। विवाद के बाद कहा कि वे गांधी को मानने वाले हैं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने गांधी परिवार के आदेश के मुताबिक, मोदी जी की हत्या की इच्छा जाहिर की है। पटेरिया का यह बयान 11 दिसंबर का है। वे पन्ना जिले के मंडलम…

भारत-चीन के सैनिक अरुणाचल प्रदेश की सीमा में झडपे, भारत के 6 जवान घायल

अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों की झड़प हुई है। 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर में चीन के 300 सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सैनिक ऐसी हरकत से निपटने के लिए पहले से ही तैयार थे। हिंसक झड़प में दोनों तरफ के कुछ सैनिक मामूली रूप से जख्मी हुए।घायल 6 जवानों को गुवाहाटी के आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना के बाद कमांडर लेवल की बातचीत हुई और दोनों ही पक्षों के जवान वहां से हट…

निकाय चुनाव में खर्च सीमा कितना, जानें

निकाय चुनाव को लेकर आयोग ने अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा तय कर दी है। इसमें नगर पालिका और नगर पंचायत की अलग-अलग खर्च सीमा तय की गई है। इसमें अनारक्षित और आरक्षित सीट के लिए अलग-अलग धनराशि तय की गई है। निकाय चुनाव के लिए आयु की सीमा तय होने के बाद अब नामांकन से लेकर प्रचार तक में खर्च होने वाली धनराशि को भी तय कर दिया गया है। आयोग से मिले निर्देशों के तहत इस बार नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर…

मंदिरों में नहीं होगी सलाम आरती, कर्नाटक में 300 साल पुराना रिवाज बदला

कर्नाटक के मंदिरों में 300 साल पुरानी सलाम आरती का नाम बदल दिया गया है। अब इसे संध्या आरती के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार ने 18वीं शताब्दी के शासक टीपू सुल्तान के समय से मंदिरों में चल रही ‘सलाम आरती’, ‘सलाम मंगल आरती’ और ‘दीवतिगे सलाम’ जैसे रिवाजों का नाम बदलकर इन्हें स्थानीय नाम देने का फैसला किया है। यह फैसला हिंदुत्व संगठनों की मांग पर लिया गया। हिंदू संगठनों ने राज्य सरकार से टीपू सुल्तान के नाम पर होने वाले अनुष्ठानों को खत्म करने की मांग की…

बिलकिस के दोषियों को छुड़वाने वाला जीता, दंगे के दोषी की बेटी भी नंबर-1

3 नवंबर 2022 को गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई। राज्य सरकार ने इससे 78 दिन पहले 15 अगस्त को उम्रकैद के बजाय 15 साल पूरे होने के आधार पर बिलकिस बानो रेप और मर्डर केस के 11 दोषियों को जेल से छोड़ दिया। दोषियों को छोड़ने को लेकर गुजरात के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम) राजकुमार ने जो वजह बताई, वो ये थी…‘11 दोषियों ने कुल 14 साल की सजा काटी। नियम के अनुसार, उम्रकैद का मतलब होता है – कम से कम 14 साल की सजा। इसके बाद दोषी…

दबंगों ने 18 हजार वर्ग फीट जमीन पर किया कब्जा, पीड़ित ने DGP से की शिकायत

लखनऊ की कृष्णानगर कोतवाली में सगे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ जमीन पर कब्जा कर बैंक्वेट हाल बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। पीड़ित ने आरोपियों पर मुकदमा लिखाने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीजीपी से शिकायत की थी।नाका हिन्डोला फतेहगंज निवासी चेतन प्रकाश लाल ने बताया कि कृष्णानगर के बरिगवां में 18 हजार वर्ग फीट जमीन है।2011 में विजय अरोडा ने भाई जिप्पी अरोडा के साथ मिल कर जमीन पर कब्जा कर लिया। जिस पर फिनिक्स बैंक्वेट का निर्माण करा लिया।चेतन…

चुनाव से पहले बीजेपी ने की सबसे बड़ी सर्जरी , अब ये सक्सेस फॉर्मूला दूसरे राज्यों में लागू

गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ ही 14 महीने पहले सरकार में किए गए महाबदलाव का साहसिक निर्णय चर्चा में आ गई है। पार्टी ने सितंबर 2021 में सीएम विजय रूपाणी समेत सभी 22 मंत्री बदल दिए थे। देश में किसी पार्टी ने चुनाव से एक साल पहले सरकार की ऐसी सफाई कभी नहीं की थी। भूपेंद्र पटेल ने जब सीएम पद की शपथ ली तो रूपाणी सरकार का एक भी मंत्री या दिग्गज नई कैबिनेट में नहीं था।27 साल से सत्ता में काबिज भाजपा ने एंटी इंकम्बेंसी…

हाई कमान करेगा हिमांचल में सीएम का फैसला, जीत के बाद हो रही खींचातानी

हिमाचल प्रदेश में बहुमत मिलने के बाद भी कांग्रेस अब तक CM का चेहरा तय नहीं कर पाई है। नई सरकार के गठन के लिए शिमला में 40 विधायकों की बैठक बुलाई गई। यह मीटिंग तय समय से 5 घंटे बाद शुरू हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्‌डा भी शामिल हुए। करीब एक घंटे चली मीटिंग भी बेनतीजा रही, तय हुआ कि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगी। CM की कुर्सी को लेकर प्रदेश के 6 नेता दावा कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष…

साकेत कोर्ट में आफताब की पेशी आज: तिहाड़ ने विशेष सुरक्षा की मांग की

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को शुक्रवार यानी आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। 10 दिन पहले आफताब को ले जा रही वैन पर 4-5 लोगों ने हमले की कोशिश की थी, जिसके चलते तिहाड़ जेल ने दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन को आफताब को विशेष सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है। पेशी के दौरान पुलिस आरोपी के खिलाफ सबूतों को कोर्ट में रख सकती है।पिछले महीने आफताब की दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई थी। कोर्ट ने…