उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे और उनके फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से मुलाकात पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि लंबे समय तक भाजपा के साथ गठबंधन में रहने के बाद अब शिवसेना ने कांग्रेस का हाथ थाम कर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है। ऐसे में भाजपा और शिवसेना के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा है। संजय राउत का कहना है, ‘मुंबई फिल्म सिटी को…
Category: वादे-इरादे
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामलो में आ रही कमी : सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना के मामले धीरे-धीरे अब कम हो रहे हैं। RT-PCR टेस्ट की दर भी 2400 रुपये से घटाकर 800 रुपये कर दी गई है जबकि होम सैंपलिंग पर 1200 रुपये खर्च होंगे। केंद्र सरकार की तरफ से संचालित प्रयोगशालाएं रिपोर्ट देने में 24 से अधिक घंटे ले रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी लैब को पहले 24 घंटे में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया था। अब एक बार फिर सभी लैब को यह आदेश दिया गया है। लेकिन लैब संचालक…
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के एलान के बाद सीएम योगी की निगाहें मुंबई पर, जानें आगे के प्लान के बारे में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मुंबई यात्रा के दौरान बुधवार को विशेष तौर पर डिफेंस कारीडोर एवं उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण से संबंधित उद्यमियों एवं फिल्म निर्माताओं से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े 101 उत्पादों का उत्पादन अब भारत में करने की योजना बनाई है। इसमें बड़ी भूमिका निजी क्षेत्र के उद्यमियों को निभानी है। भारत फोर्ज, रिलायंस, गोदरेज, टाटा एवं महिंद्रा जैसे उद्योग घराने अब भी बड़े पैमाने पर अपनी अलग-अलग इकाइयों से रक्षा से जुड़े उपकरण तैयार कर…
गृह मंत्री अमित शाह ने की किसानों से तुरंत बातचीत की पेशकश, कहा- सरकार आपकी हर मांग पर विचार करने को तैयार
सरकार केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ जल्द बातचीत को तैयार हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपील की है कि किसान धरने के लिए निर्धारित बुराड़ी स्थित संत निरंकारी मैदान में पहुंचें, सरकार उनसे जल्द बातचीत करेगी। शाह ने शनिवार को कहा कि पंजाब की सीमा से लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोड पर अलग-अलग किसान यूनियन की अपील पर आज जो किसान भाई अपना आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन सभी से अपील करना चाहता हूं कि भारत सरकार आपसे चर्चा के…
असम-तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे बातचीत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को असम के पार्टी नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इसका आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इसके अलावा 2021 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस नेता तमिलनाडु में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। दरअसल, जनवरी में कांग्रेस पार्टी के मुख्य अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है इससे पहले ही राहुल गांधी सक्रिय हो गए हैं। वे लगातार बैठक कर रहे हैं। बता दें कि तमिलनाडु के नेताओं के साथ मंथन में राहुल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बात करेंगे। अच्छी पत्रकारिता…
शिवसेना का मोदी सरकार पर एक और हमला, कहा- किसानों के साथ आंतकियों जैसा व्यवहार, ठंड में पानी की बौछारें करना क्रूरता
शिवसेना का मोदी सरकार पर एक और हमला, कहा- किसानों के साथ आंतकियों जैसा व्यवहार, ठंड में पानी की बौछारें करना क्रूरताशिवसेना ने सोमवार को आंदोलनरत किसानों से निपटने के मोदी सरकार के तौर-तरीकों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि शीतलहरी के बीच उन पर पानी की बौछारें करना क्रूरता है। मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पांच दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका कहना है कि वे सशर्त बातचीत का कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने…
वैक्सीन तैयार करने वाली भारतीय टीम संग पीएम मोदी ने की वर्चुअल बैठक, कहा- लोगों को सरल भाषा में दें इसकी जानकारी
भारत समेत दुनिया के तमाम देश वैक्सीन के लिए रिसर्च करने में जुटे हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को COVID19 वैक्सीन तैयार कर रहीं वैज्ञानिकों के तीन टीम के साथ वर्चुअल बैठक की। इस पूरे साल महामारी के संकट से जूझ रही दुनिया को केवल वैक्सीन से ही उम्मीदें हैं, हालांकि इससे निजात पाने के क्रम में दुनियाभर के तमाम देशों में रिसर्च जारी है। अभी के आंकड़ों के अनुसार, कई वैक्सीन विकसित हो चुके हैं और इनका ट्रायल भी अंतिम चरण में है। एक-दो वैक्सीन…
किसानों के साथ खड़ा हुआ विपक्ष, शरद पवार, टीआर बालू, सीताराम येचुरी समेत दिग्गज नेताओं ने की मांग
एनसीपी के शरद पवार, द्रमुक के टीआर बालू और सीपीआई-एम के सीताराम येचुरी समेत आठ विपक्षी दलों के नेताओं ने हरियाणा, पंजाब और दूसरे राज्यों से आए किसानों के आंदोलन के पक्ष में आवाज बुलंद की है। इन दिग्गज सियासी हस्तियों ने संयुक्त बयान जारी कर केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना की है। विपक्ष ने किसानों को निरंकारी समागम मैदान की बजाय रामलीला ग्राउंड में जाने की इजाजत देने की मांग की है ताकि वे अपना आंदोलन कर सकें। जारी बयान में कहा गया है कि किसान कृषि विरोधी…
राहुल गांधी बोले, पीएम मोदी को किसानों से करनी चाहिए बात, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना अपराध नहीं, कर्तव्य
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहंकार की वजह से एक बुजुर्ग किसान के खिलाफ सैनिक खड़ा हुआ। कांग्रेस ने भी कहा कि अच्छा होता अगर कॉरपोरेट आफिसों में खुद का फोटो खिंचवाने के बजाय प्रधानमंत्री आंदोलनरत किसानों से बात करते।एक बुजुर्ग किसान को लाठी दिखाते सैनिक की तस्वीर साझा करते हुए राहुल ने ट्वीट किया, ‘यह बहुत दुखद फोटो है। हमारा नारा था- जय जवान, जय किसान, लेकिन आज प्रधानमंत्री के अहंकार की वजह से एक सैनिक किसान के खिलाफ खड़ा…
अहमद पटेल के निधन के बाद कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया पार्टी का कोषाध्यक्ष
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को तत्काल प्रभाव से पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिवंगत नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल पार्टी के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बंसल को कोषाध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले बंसल पार्टी प्रशासन के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे।बंसल पिछली कांग्रेस सरकार में अहम जिम्मेदारियां सभाल चुके हैं। पूर्व की यूपीए सरकार में उनको रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। कांग्रेस…
किसानों के प्रदर्शन का चौथा दिन-किसानों के साथ किया गया आतंकवादियों जैसा बर्ताव: संजय राउत
केंद्र को तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन रविवार को भी जारी है। प्रदर्शन के चौथे दिन किसान दिल्ली के तीन बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं इस बीच कई नेताओं ने किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है और केन्द्र सरकार की आलोचना की है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि किसानों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया है, ऐसा लगता है…
यहां ‘फैमिली एंड फ्रेंड’ की है सरकार, भाजपा का ओवैसी पर वार
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कहा, ‘जिस प्रकार से भाग्यनगर का भाग्य मात्र एक परिवार और उस परिवार के दोस्त के हाथ में छोड़ा गया है व विकास को पिछले दरवाज़े से एग्ज़िट करवाया गया है। ये हैदराबाद और भाग्यनगर के लिए दुर्भाग्य का विषय है। यहां की ‘फैमिली एंड फ्रेंड’ की सरकार के बारे में अब सब जानते हैं।’ ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कार्पोरेशन चुनाव के लिए कैंपेनिंग को लेकर संबित पात्रा गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे। हैदराबाद…
सच के लिए लड़ने वाले किसानों को नहीं रोक सकती दुनिया की कोई सरकार:राहुल गाँधी
केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर सच्चाई के लिए जंग लड़ने वाले किसानों को दुनिया की कोई भी सरकार नहीं रोक सकती है। दरअसल, आज नए कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो रैली ‘ के तहत हजारों किसान हाथ में झंडा लिए और नारेबाजी करते हुए दिल्ली के विभिन्न एंट्री प्वांइट पहुंचे। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह पर बैरिकेड लगाए, आंसू गैस…
भारत-वियतनाम के रक्षामंत्रियों की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत बनाने पर दिया जोर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने वियतनाम के समकक्ष जनरल गो शुआन लिच से द्विपक्षीय वार्ता की। यह वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई थी। इस वार्ता में दोनों शीर्ष नेताओं ने भारत और वियतनाम के बीच दोस्ती व साझीदारी को मजबूत करने को लेकर बात की। इन दोनों देशों के बीच अचानक बढ़े बैठकों की दौर को लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि भारत का यह कदम चीन को मजा चखाने के लिए लिया जा रहा है। दरअसल, दक्षिण चीन सागर में चीन के…
चिराग पासवान ने बिना नाम लिए BJP पर साधा निशाना, बिना स्टार प्रचारकों के लोजपा ने एक सीट जीती
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को बिना भाजपा का नाम लिये कहा कि हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने बिना किसी गठबंधन और स्टार प्रचारकों के एक सीट पर जीत हासिल की है। लोजपा को 24 लाख वोट और लगभगत 6 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, जो पार्टी के विस्तार का प्रतीक है। लोजपा के स्थापना दिवस के मौके पर चिराग पासवान ने एक पत्र लिखकर ये बातें कही। चिराग पासवान ने पत्र में लिखा है कि पापा (रामविलास पासवान) अब हमारे…
राहुल को अभी पुराने दिग्गजों में ही तलाशना होगा नया संकटमोचक, जानें कांग्रेस में कौन है बेहतर विकल्प
अपने सियासी चाणक्य को गंवा कर दोराहे पर खड़ी कांग्रेस में सवाल खड़ा हो गया है कि अहमद पटेल के बाद पार्टी के चौतरफा संकट को कौन थामेगा? पार्टी में सीनियर और जूनियर नेताओं के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच हकीकत यह भी है कि फिलहाल कांग्रेस की नई पीढ़ी में ऐसे प्रभावशाली चेहरे दिखाई नहीं दे रहे जो संकटमोचक भी भूमिका निभाने के लिए मुफीद हों। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अभी कुछ समय तक वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों पर ही भरोसा करने…
नवीकरणीय ऊर्जा मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश, निवेशकों के लिए बड़े मौके:प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार बृहस्पतिवार को वैश्विक निवेशकों को भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कारोबार के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने तीसरे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधत करते हुए कहा कि देश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है और इसके लिए अनुकूल नीतियां बनाई गई हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा वक्त में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। सभी बड़े देशों के मुकाबले इसमें तेज…
विरोधियों पर जमकर गरजे उद्धव ठाकरे, कहा- ED, CBI का डर किसे दिखाते हो? मैं नामर्द नहीं…पीछे पड़ जाऊंगा
महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी की महागठबंधन सरकार (महाविकास अघाड़ी गठबंधन) ने एक साल पूरे कर लिए। अपनी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे मजबूर मत करो कि मैं पीछे पड़ जाऊं। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का डर किसे दिखाते हो, मैं शांत हूं इसका मतलब मैं नामर्द नहीं हूं। अगर ज्यादा मजबूर करोगे तो हाथ धोकर पीछे पड़ जाऊंगा। ठाकरे का…
चुनाव से ठीक पहले बड़ा ऐलान, बंगाल के 10 करोड़ परिवारों को मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य लाभ:ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में सभी को स्वास्थ्य योजना का लाभ देने का बड़ा ऐलान किया है। बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में 10 करोड़ परिवारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य लाभ की घोषणा की। यह ऐलान इसलिए भी अहम है क्योंकि 2021 में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए छह महीने से भी कम समय बचा है और सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार इस बार चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा…
JDU की आपत्ति के बाद LJP को राज्यसभा की सीट देने के मूड में नहीं है BJP
लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट को बीजेपी एलजेपी को देने के मूड में नहीं है। जेडीयू ने एलजेपी को सीट देने के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। माना जा रहा है कि यह सीट बीजेपी के खाते में जाएगी और बिहार के अन्य सत्ताधारी दल समर्थन करेंगे। जेडीयू और एलजेपी के बीच के तनाव के कारण यह स्थिति बनी है इस सीट पर चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी का दावा होने के बावजूद जेडीयू…
