भारत-चीन सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान- LAC के पास पैंगोंग झील से पीछे हटेंगे चीनी सैनिक

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने आज संसद में भारत और चीन के बीच तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिह ने आज राज्यसभा में बताया है कि भारत-चीन के बीच LAC के पास पैंगोंग लेक विवाद पर समझौता हो गया है और अब यहां से  दोनों ही देश की सेनाएं अपने सैनिकों को पीछे हटाएंगी।  भारत-चीन सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया। राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा जमा…

तेलंगाना के जनसभा में भड़के मुख्यमंत्री, कहा- शांति से रहना है तो रहें नहीं तो चले जाएं वरना होगी पिटाई

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंंद्रशेखर राव ने नालगोंडा जिले में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते समय कुछ लोगों के प्रदर्शन करने पर उन्हें अपशब्द (कुत्ता) कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘शांति से रहना है तो रहें नहीं तो चले जाएं। आपकी बेवकूफी से कोई बाधा नहीं पड़नी चाहिए। यहां से चले जाएं नहीं तो आपको पीटा जाएगा।’ अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैंकद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.-आप ये भी…

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने मांगी वैक्सीन पर भारत से मदद, PM मोदी ने दिलाया भरोसा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर कोरोना वैक्सीन की जरूरत से अवगत कराया। पीएम मोदी ने उन्हें वैक्सीन की आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, ट्रुडो ने फोन पर मोदी से बात करते हुए कहा कि फार्मा सेक्टर में भारत की अद्भुत क्षमता और इस क्षमता को दुनिया के साथ बांटने के मोदी के नेतृत्व के दम पर ही आज दुनिया कोरोना को हराने में सक्षम हो रही है। मोदी ने उन्हें भरोसा दिया कि कनाडा के टीकाकरण में…

भारत रत्न लता मंगेशकर व तेंदुलकर से माफी मांगे सोनिया और राहुल, भाजपा ने छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन पर चल रही बहस के बीच भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया और उनसे माफी को कहा। भाजपा विधायक राम कदम ने ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की छवि धूमिल करना बंद करें और इनसे माफी मांगे। कांग्रेस दल के नेता और कार्यकर्ता भारत रत्नों का अपमान कर रहे हैं।  भाजपा विधायक…

राज्यसभा में सरकार ने दी भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी

संसद के उच्च सदन यानि राज्यसभा में आज सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जानकारी दी। सरकार ने आंकड़े पेश करे हुए बताया कि 2016 से 2019 के बीच काफी कार्रवाईयां हुई हैं। सरकार ने ये भी बताया कि 2016 के बाद घुसपैठ की संख्या में लगातार कमी आई है। आज संसद में आम बजट को लेकर चर्चा होने वाली है। आज सबसे पहले राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा होगी। इसके अलावा आज लोकसभा में पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे। इसके साथ…

अनुच्छेद-370 हटाने के फैसले के बारे में नहीं थी किसी को जानकारी, राज्यसभा में सरकार ने बताया

केंद्र की मोदी सरकार ने आज राज्यसभा में साफ-साफ लहजे में बताया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370(Article 370) को हटाने के फैसले के बारे में पहले से किसी नागरिक को भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में इस बात से इनकार किया कि देश के एक पत्रकार सहित कुछ नागरिकों को जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद-370 को निरस्त करने से संबंधित जानकारी दी गई थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी(G Kishan Reddy) ने राज्यसभा को उस सवाल के जवाब में बताया कि क्या 5 अगस्त,…

देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की जरूरत- पूर्व PM देवेगौड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने बुधवार को कहा कि देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की जरूरत है। 87 साल के जेडीएस सुप्रीमो ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को वर्षों से चली आ रही उनकी दोस्ती और भाई-चारा के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने ट्वीट करके कहा, ‘देश को  गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक शिथिलता और प्रतिबद्धता की आवश्यकता है और…

सीमा पर चीन से जारी तनाव के बीच पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन से की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर पहली बार बात की। प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है। इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि हमने सामरिक, क्षेत्रीय मुद्दों समेत अपनी साझी प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।  प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज मैंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात…

पीएम मोदी ने कहा- देश को आंदोलनजीवी प्रजाति से बचने की जरूरत

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के पीछे हित साध रहे कुछ कथित आंदोलनकारियों और अपनी सियायत चमकाने में लगे राजनीतिक दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आड़े हाथों लिया है। निहित स्वार्थ के कारण आंदोलन में शामिल नेताओं को मोदी ने ‘आंदोलनजीवी’ करार देते हुए इनसे बचने की सलाह दी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयानों का उल्लेख करते हुए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस पर यूटर्न का आरोप भी लगाया।सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री ने…

जम्मू-कश्मीर में भारत का हर नियम कानून होगा मान्य, राज्य पुनर्गठन विधेयक राज्य सभा से पास

 केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रशासनिक सुधार वाला जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 सोमवार को राज्‍यसभा में ध्वनिमत से पास हो गया। अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के कैडर से संबंधित यह विधेयक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश की जगह लेगा। इस विधेयक को गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने पेश किया। पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश जारी हुआ था। विधेयक के प्रविधानों में कहा गया है कि मौजूदा जम्मू-कश्मीर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारी…

कांग्रेस बना रही इंटरनेट मीडिया वॉरियर्स की टीम, राहुल बोले- देंगे नफरत का जवाब

कांग्रेस ने सोमवार को ज्वाइन कांग्रे स इंटरनेट मीडिया (Join Congress Social Media) अभियानशुरू किया है। इसका मकसद पांच लाख आनलाइन वारियर्स (Online Warriors) को जोड़ना है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कहना है कि ये वारियर्स नफरत का जवाब देंगे और भारत की विचारधारा की रक्षा करेंगे। अभियान की शुरुआत के समय एक वीडियो संदेश में राहुल ने कहा, ‘युवा व्यक्ति होने के नाते आप जानते हैं कि क्या चल रहा है। आपसे कुछ भी छिपा नहीं है। आपके स्कूलों, कालेजों और विश्वविद्यालयों में आप…

राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती का मुद्दा उठाया

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अब बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती के मुद्दे को उठाया है।राहुल ने सरकार के बजट में सैनिकों की पेंशन कम करने और देश के किसानों और युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए केंद्र की खिंचाई की है। उन्होंने बजट को जवान और किसान की बजाए उद्योगपतियों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के केवल तीन से चार उद्योगपति मित्र हैं जो उनके लिए ‘भगवान’…

मार्च तक 11 राफेल एयरक्राफ्ट, अगले साल अप्रैल तक आ जाएगी पूरी खेप : रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने सोमवार (Monday) को कहा कि इस साल मार्च तक 11 राफेल एयरक्राफ्ट की खेप भारत पहुंच रही है वहीं अगले साल यानि अप्रैल 2022 तक बाकि के एयरक्राफ्ट देश में पहुंच जाएंगे। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद महेश पोद्दार के सवालों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ’11 राफेल एयरक्राफ्ट देश में पहुंच जाएंगे। अप्रैल 2022 तक एयरक्राफ्ट की पूरी खेप देश में आ जाएगी।’ पोद्दार ने सवाल किया था कि भारत में अब तक कितने…

MSP था, MSP है और MSP रहेगा; जानें किसानों के बारे में क्या-क्या बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर जवाब दिया। संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने किसान आंदोलनों पर जमकर हंगामा किया और सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इसको लेकर आज प्रधानमंत्री ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए किसानों का भ्रम दूर करने की कोशिश की। पीएम मोदी ने किसानों को भरोसा दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) था, है और आगे भी रहेगा। राज्यसभा में कृषि सुधारों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा…

देश को हर सिख पर गर्व, विपक्ष उन्हें गुमराह करने का कर रहा प्रयास: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने आज संसद में कहा कि देश को हर सिख पर गर्व है। इस दौरान उन्होंने देश में सिखों के योगदान को भी गौरवान्वित करने वाला बताया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए सोमवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और यहां के सभी देशावासियों को राष्ट्र निर्माण में सिखों के योगदान पर बहुत गर्व है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर सिखों को गुमराह करने की कोशिश का आरोप भी लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस देश को…

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- टूलकिट केस से काफी कुछ हुआ उजागर, चीन से जारी रहेगी बात लेकिन नहीं दिखा नतीजा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के संबंध में कुछ मशहूर हस्तियों की ओर से की गई टिप्पणियों पर विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त करने का एक कारण था। उन्होंने कहा कि टूलकिट केस ने काफी कुछ उजागर किया है और दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमें इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या सामने आता है।’ विदेश मंत्री ने कहा कि आप देख सकते हैं कि विदेश मंत्रालय ने ऐसे मामलों पर…

सचिन तेंदुलकर को शरद पवार की नसीहत, कहा- अपने क्षेत्र से अलग मसलों पर बोलने में बरतें सावधानी

पॉप सिंगर रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीटों के बाद तेंदुलकर और ख्यात पा‌र्श्व गायिका लता मंगेशकर जैसी हस्तियों ने सरकार के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग इंडिया टुगेदर और हैशटैग इंडिया अगेंस्ट प्रोपेगेंडा पर अपने संदेश दिए थे। इसे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार के कहा कि किक्रेट आइकन सचिन तेंदुलकर को किसानों के मुद्दे पर बोलने में सतर्क रहना चाहिए।  समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूछे जाने पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर…

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मंत्री को 21 फरवरी तक घर में नजरबंद करने का दिया आदेश, जानें वजह

एक विरले घटनाक्रम में आंध्र प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने पुलिस महानिदेशक को राज्य के मंत्री पी. रामचंद्र रेड्डी को 21 फरवरी तक उनके घर में ‘नजरबंद’ रखने का आदेश दिया है। मतलब, मंत्री अपने आवासीय परिसर से बाहर नहीं जा सकेंगे। यह कार्रवाई मंत्री द्वारा आयोग के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के मामले में की गई है। राज्य में नौ से 21 फरवरी तक चार चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं।  राज्य चुनाव आयुक्त रमेश कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि आयोग विभिन्न वैकल्पिक उपायों पर विचार…

अमित शाह का आज महाराष्ट्र दौरा, सिंधुदुर्ग में करेंगे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

गृह मंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कोंकण के सिंधुदुर्ग में नारायण राणे मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। गृह मंत्री के साथ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले गृहमंत्री शनिवार 6 फरवरी को महाराष्ट्र दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन देशभर में चक्का जाम के कारण उनका दौरा टल गया था। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य नारायण राणे की संस्था ने इस कॉलेज को बनवाया है। नारायण राणे ने शनिवार को कहा…

केरल में कांग्रेसियों ने सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर कालिख पोती, जानिए- क्‍या है वजह

केरल के कोच्चि में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर कालिख पोत दी। कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आए दूसरे देशों के कुछ नामचीन लोगों के खिलाफ ट्वीट करने पर युवा कांग्रेस सदस्यों ने सचिन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सचिन ने ट्वीट में कहा था, ‘भारत की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। विदेशी ताकतें दर्शक तो बन सकती हैं इसमें भाग नहीं ले सकतीं। भारतीय, भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के लिए फैसला लेना चाहिए।…