स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा- मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए कर्नाटक सरकार लाएगी कानून

अश्लील सीडी मामले में कर्नाटक के आधा दर्जन मंत्रियों के अदालत जाने के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रदेश सरकार कानून लाने पर विचार कर रही है। सुधाकर भी अदालत जाने वाले छह मंत्रियों में शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत में सुधाकर ने कहा कि मीडिया का दुरुपयोग कर विरोधियों को बदनाम करना बड़ी राजनीतिक साजिश लगती है। आरोपों को लगाकर भाग जाना (हिट एंड रन) नया ट्रेंड बन गया है…

असम में शिवसागर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जेल में बंद रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई

नवगठित रायजोर दल के जेल में बंद नेता अखिल गोगोई असम के आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसागर सीट से प्रत्याशी होंगे। रायजोर दल के कार्यकारी अध्यक्ष भस्को डे सैकिया ने शनिवार को दो चरणों के लिए 18 पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार हुए अखिल गोगोई इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और वह अपर असम के शिवसागर से चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण में पार्टी के 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे जबकि दूसरे चरण में पार्टी ने छह विधानसभा सीटों पर…

बीते छह दशक में कांग्रेस में हुई कई बड़ी टूट, जानिए क्यों असंतुष्ट नेताओं के लिए पार्टी का विकल्प बनना नहीं है आसान

कांग्रेस की मौजूदा अंदरूनी उठापटक को देखते हुए गाहे-बगाहे असंतुष्टों के पार्टी से अलग रास्ता अपनाने तक की आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं। मगर हकीकत में इस राह पर आगे बढ़ना असंतुष्ट नेताओं के लिए बेहद कठिन है क्योंकि बीते पांच दशक में कांग्रेस से बगावत कर अलग पार्टी बनाने वाला कोई नेता या गुट राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर अपनी प्रासंगिकता कायम नहीं रखा पाया। हालांकि क्षेत्रीय स्तर पर कांग्रेस से बगावत करने वाले कई क्षत्रपों ने राज्यों में जरूर न केवल अपनी सियासत जमा ली बल्कि कांग्रेस…

कर्नाटक यौन उत्पीड़न टेप मामला: कोर्ट पहुंचे भाजपा सरकार के छह मंत्री,खबरों पर रोक लगाने की मांग

यौन उत्पीड़न टेप मामले में कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जरकीहोली के इस्तीफे के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। अब कर्नाटक के छह मंत्रियों ने बेंगलुरु के एक कोर्ट का रूख करके मामले से जुड़ी खबरों पर रोक लगाने की मांग की है। कोर्ट का रूख करने वाले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार के छह मंत्रियों में श्रम मंत्री शिवराम हेब्बार, कृषि मंत्री बीसी पाटिल सहकारिता मंत्री एसटी सोमशेखर और स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री के सुधाकर के अलावा युवा सशक्तिकरण और खेल मंत्री के सी नारायण गौड़ा…

केंद्र को EC का निर्देश, चुनावी राज्यों में कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटे प्रधानमंत्री की तस्वीर

कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय को वह चुनाव के नियमों का अक्षरश: पालन करने का आदेश दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से मंत्रालय को भेजे गए एक पत्र में आचार संहिता के कुछ प्रावधानों का जिक्र किया है जो सरकारी खर्च पर विज्ञापन पर रोक लगाते हैं। चुनाव आयोग और मंत्रालय के बीच हुए संवाद से अवगत सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने अपने इस…

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करना चाहते हैं गुलाम नबी आजाद, लेकिन…

पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पार्टियों ने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। इस बीच, कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और कई नेताओं के निशाने पर रहे आजाद को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वे चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे या नहीं। गुलाम नबी आजाद ने खुद इन सवालों…

असम कांग्रेस की मांग, प्रियंका गांधी दोबारा करें चुनावी राज्य की यात्रा

असम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ‘सफल’ यात्रा के बाद, कांग्रेस की राज्य इकाई ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक और अभियान चलाने के लिए कहा है। प्रियंका की असम यात्रा के दौरान, चाय बागान मजदूरों, विशेषकर महिला मजदूरों से मिलने के बारे में बहुत चर्चा हुई। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई एक रिपोर्ट में, राज्य कांग्रेस कमेटी ने अब प्रियंका से एक और यात्रा करने के लिए कहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक रिपोर्ट में प्रियंका की यात्रा को बहुत सफल बताते हुए…

बंगाल में तृणमूल के सभी 291 उम्मीदवारों के नामों का एलान, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य के सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों की सूची जारी की। तृणमूल ने इस बार कई नए चेहरों पर दांव खेला है। वहीं, तृणमूल के 50 सीटिंग विधायकों का टिकट इस बार काट दिया गया है। कई वरिष्ठ मंत्रियों व विधायकों को भी टिकट नहीं दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि इस…

G-23 या 24 जैसी कोई चीज नहीं, सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक- वीरप्पा मोइली

कांग्रेस में असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 को लेकर वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने बड़ा दिया है। उऩ्होंने कहा है कि पार्टी में जी -23 या 24 जैसी कोई चीज नहीं है। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक है। यदी किसी को शिकायत होती है,तो वो उसे हमेशा सुनती हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। समय-समय पर यह जगजाहिर हो रहा है। पार्टी के भीतर कलह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब पार्टी के कई नेता खुले मंच…

केरल में BJP मुख्यमंत्री उम्मीदवार श्रीधरन के नाम का ऐलान नहीं किया, के सुरेंद्रन ने दी सफाई

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने शुक्रवार को यह स्पष्ट किया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से  आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की ओर से  मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा। एक दिन पहले ही प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने राज्य में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मेट्रो मैन ई श्रीधरन के नाम का ऐलान किया था लेकिन आज उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा था वह पार्टी और लोगों की चाहत है जो मुख्यमंत्री के तौर पर श्रीधरन को…

श्रीलंका में एयर शो में शामिल हुए वायु सेना प्रमुख, भदौरिया ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री से की मुलाकात

 भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बुधवार को कोलंबो में श्रीलंकाई वायु सेना (एसएलएएफ) की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। एसएलएएफ ने दो मार्च को अपनी 70वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर उसने बुधवार से शुक्रवार तक एयर शो का आयोजन किया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दो दिन की यात्रा पर बुधवार को श्रीलंका पहुंचे भदौरिया ने एयर शो के दौरान…

तापसी-अनुराग के यहां IT रेड पर मचा घमासान, राहुल बोले- IT-CBI को उंगलियों पर नचाती है सरकार

 बीते दिन फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू सहित कई फिल्म सितारों के यहां आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कुछ मुहावरों के माध्यम से केंद्र सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि कुछ मुहावरे.. उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार ये IT-CBI-ED के साथ करती है। भीगी बिल्ली बनना केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि खिसियानी…

तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर, जयललिता की करीबी शशिकला ने राजनीति से लिया संन्‍यास, लोगों से की यह अपील

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियानों की शुरुआत के बीच एक बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने बुधवार को राजनीति से दूर रहने की घोषणा की। शशिकला ने बयान जारी कर कहा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं। हालांकि उन्होंने अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट रहें और प्रतिद्वंद्वी पार्टी द्रमुक की हार सुनिश्चित करें। शशिकला ने यह भी कहा कि मैं अम्मा (जयललिता) के बताए रास्‍ते पर चलते हुए लोगों की भलाई के लिए काम करूंगी। …

जी-23 नेताओं को खुर्शीद का खुला पत्र, कहा- जिस सीढ़ी पर चढ़कर ऊंचे मुकाम पर पहुंचे, क्या उसे गिराना सही है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने समूह 23 के नेताओं को खुला पत्र लिखकर पूछा है कि क्या वह पाला बदलने का विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही खुर्शीद ने असंतुष्ट नेताओं से सवाल किया कि जिस सीढ़ी पर चढ़कर वे जिंदगी के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं, क्या उसे गिराना सही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने इन नेताओं से कहा है कि उन्हें वर्तमान में सही स्थान तलाशने के बजाय इस पर चिंतन करना चाहिए कि इतिहास उन्हें कैसे याद रखेगा। जम्मू में गुलाम नबी…

मणिपुर में ‘असंवैधानिक’ सरकार चला रही भाजपा:कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार पर मणिपुर में 12 विधायकों को अयोग्य घोषित नहीं कर ‘राज धर्म’ त्यागने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा राज्य में कृत्रिम बहुमत बनाकर और ‘असंवैधानिक’ सरकार चलाकर लोकतंत्र को ‘विकृत’ कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 12 विधायकों को लाभ के पद के मामले में अयोग्य ठहराया जाना चाहिए था, लेकिन संवैधानिक प्राधिकारी निर्णय नहीं ले रहे और विलंब कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, मणिपुर भाजपा के 12 विधायकों को लाभ के पद के मामले में…

तमिलनाडु, बंगाल, केरल व पुडुचेरी में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी गठित

कांग्रेस ने मंगलवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। केरल के लिए कमेटी का अध्यक्ष एचके पाटिल और बंगाल के लिए कमेटी का अध्यक्ष पार्टी के दिल्ली के नेता जेपी अग्रवाल को बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए गठित कमेटी में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सदस्य फ्रांसिस्को सरदिन्हा और लोकसभा सदस्य के. सुरेश…

कर्नाटक में कांग्रेस का ‘जन ध्वनि’ अभियान शुरू, 100 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा होगी आयोजित

कर्नाटक में कांग्रेस ने ‘जन ध्वनि’ अभियान शुरू किया है। पार्टी यह अभियान राज्य के 100 विधानसभा क्षेत्रों में चलाएगी। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसे लेकर कहा कि लोगों की समस्याओं और राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए सभी 100 विधानसभा सीटों पर पदयात्रा आयोजित हो रही है। यह खबर अभी शुरुआती जानकारी के आधार पर बनाई गई है। पूरी जानकारी के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ।  अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक-क्यों न्यूज़…

राहुल गांधी बोले, दादी का आपातकाल लगाने का फैसला था गलत, कांग्रेस में अंदरुनी लोकतंत्र लाना जरूरी

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लगाने को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भूल बताते हुए कहा कि उस दौर में जो हुआ वह गलत हुआ, लेकिन मौजूदा दौर से यदि तुलना करें तो तबके हालात बिल्कुल अलग थे। उस समय कांग्रेस ने संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने की कभी कोशिश नहीं की। अमेरिका की कार्नवेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु से बातचीत में राहुल ने कहा कि वे कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र के पक्षधर हैं। इस पार्टी ने देश की…

राहुल पर असंतुष्टों के वार थामने के लिए मैदान में आईं प्रियंका, जानें नई रणनीति से क्‍या मिल रहे संकेत

कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की चुनौती ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव अभियान को गति देने के लिए अंतत: उत्तर प्रदेश से बाहर निकलने पर बाध्य कर दिया है। प्रियंका ने सोमवार को असम के दौरे के साथ इसकी शुरुआत कर दी है। साफ संकेत हैं कि पांच राज्यों के चुनाव अभियान के दौरान इस बार उनकी सक्रियता पहले से कहीं ज्यादा दिखाई देगी। चुनाव मैदान में प्रियंका की सक्रियता सीधे तौर पर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है। पांच राज्यों…

मैरीटाइम इंडिया समिट 2021: पीएम मोदी बोले- हमारे राष्ट्र का समृद्ध समुद्री इतिहास, बंदरगाहों में करें निवेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैरीटाइम इंडिया समिट -2021 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। शिखर सम्मेलन भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था के विकास को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इस आयोजन में कई देश भाग ले रहे हैं, जिसमें भारत में समुद्री क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के सीईओ और राजदूत भी शामिल हैं। 50 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने MIS समिट 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है जो 2 मार्च से 4 मार्च तक निर्धारित है। -पीएम- भारत की…