कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने समूह 23 के नेताओं को खुला पत्र लिखकर पूछा है कि क्या वह पाला बदलने का विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही खुर्शीद ने असंतुष्ट नेताओं से सवाल किया कि जिस सीढ़ी पर चढ़कर वे जिंदगी के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं, क्या उसे गिराना सही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने इन नेताओं से कहा है कि उन्हें वर्तमान में सही स्थान तलाशने के बजाय इस पर चिंतन करना चाहिए कि इतिहास उन्हें कैसे याद रखेगा। जम्मू में गुलाम नबी…
Category: बोल-बच्चन
मणिपुर में ‘असंवैधानिक’ सरकार चला रही भाजपा:कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार पर मणिपुर में 12 विधायकों को अयोग्य घोषित नहीं कर ‘राज धर्म’ त्यागने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा राज्य में कृत्रिम बहुमत बनाकर और ‘असंवैधानिक’ सरकार चलाकर लोकतंत्र को ‘विकृत’ कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 12 विधायकों को लाभ के पद के मामले में अयोग्य ठहराया जाना चाहिए था, लेकिन संवैधानिक प्राधिकारी निर्णय नहीं ले रहे और विलंब कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, मणिपुर भाजपा के 12 विधायकों को लाभ के पद के मामले में…
तमिलनाडु, बंगाल, केरल व पुडुचेरी में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी गठित
कांग्रेस ने मंगलवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। केरल के लिए कमेटी का अध्यक्ष एचके पाटिल और बंगाल के लिए कमेटी का अध्यक्ष पार्टी के दिल्ली के नेता जेपी अग्रवाल को बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए गठित कमेटी में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सदस्य फ्रांसिस्को सरदिन्हा और लोकसभा सदस्य के. सुरेश…
कर्नाटक में कांग्रेस का ‘जन ध्वनि’ अभियान शुरू, 100 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा होगी आयोजित
कर्नाटक में कांग्रेस ने ‘जन ध्वनि’ अभियान शुरू किया है। पार्टी यह अभियान राज्य के 100 विधानसभा क्षेत्रों में चलाएगी। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसे लेकर कहा कि लोगों की समस्याओं और राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए सभी 100 विधानसभा सीटों पर पदयात्रा आयोजित हो रही है। यह खबर अभी शुरुआती जानकारी के आधार पर बनाई गई है। पूरी जानकारी के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ। अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक-क्यों न्यूज़…
राहुल गांधी बोले, दादी का आपातकाल लगाने का फैसला था गलत, कांग्रेस में अंदरुनी लोकतंत्र लाना जरूरी
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लगाने को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भूल बताते हुए कहा कि उस दौर में जो हुआ वह गलत हुआ, लेकिन मौजूदा दौर से यदि तुलना करें तो तबके हालात बिल्कुल अलग थे। उस समय कांग्रेस ने संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने की कभी कोशिश नहीं की। अमेरिका की कार्नवेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु से बातचीत में राहुल ने कहा कि वे कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र के पक्षधर हैं। इस पार्टी ने देश की…
राहुल पर असंतुष्टों के वार थामने के लिए मैदान में आईं प्रियंका, जानें नई रणनीति से क्या मिल रहे संकेत
कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की चुनौती ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव अभियान को गति देने के लिए अंतत: उत्तर प्रदेश से बाहर निकलने पर बाध्य कर दिया है। प्रियंका ने सोमवार को असम के दौरे के साथ इसकी शुरुआत कर दी है। साफ संकेत हैं कि पांच राज्यों के चुनाव अभियान के दौरान इस बार उनकी सक्रियता पहले से कहीं ज्यादा दिखाई देगी। चुनाव मैदान में प्रियंका की सक्रियता सीधे तौर पर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है। पांच राज्यों…
मैरीटाइम इंडिया समिट 2021: पीएम मोदी बोले- हमारे राष्ट्र का समृद्ध समुद्री इतिहास, बंदरगाहों में करें निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैरीटाइम इंडिया समिट -2021 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। शिखर सम्मेलन भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था के विकास को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इस आयोजन में कई देश भाग ले रहे हैं, जिसमें भारत में समुद्री क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के सीईओ और राजदूत भी शामिल हैं। 50 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने MIS समिट 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है जो 2 मार्च से 4 मार्च तक निर्धारित है। -पीएम- भारत की…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 19 और 20 मार्च को बेंगलुरु में बैठक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर्वोच्च निर्णायक मंडल अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की बेंगलुरु में 19 और 20 मार्च को बैठक होगी। कोरोना महामारी के चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संघ के 20 प्रांत जुड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में बहुत सीमित संख्या में लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। संघ के शीर्ष पदाधिकारी इस बैठक में शिरकत करेंगे। इस में आरएसएस के सरकार्यवाह का चुनाव भी किया जाएगा। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु की बैठक में लगभग 500 लोग शामिल होंगे।…
कांग्रेस में गतिरोध जारी, अब हरियाणा में G-23 की योजना का मन बनाया
जी -23 की कांग्रेस गाथा जारी रहेगी क्योंकि समूह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक दूसरे कार्यक्रम की योजना बना रहा है। जबकि नेता पार्टी के फैसलों पर दूर होते नजर आ रहे हैं और पार्टी आलाकमान स्थिति का आकलन कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान हालात से सावधानी से निपट रहा है ताकि पार्टी कैडर को कोई गलत संदेश न जाए। शीर्ष नेतृत्व उन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में नहीं है, जो जम्मू में गांधी ग्लोबल फैमिली के कार्यक्रम में एकत्र हुए थे…
PM मोदी ने कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के प्रति किसानों को किया जागरूक, बोले- बजट में कृषि को लेकर उठाए बड़े कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस वर्ष के बजट में कृषि के लिए उठाए गए कदमों पर सरकारी का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार की ओर बजट में कृषि को लेकर कई जरूरी और बड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे सरकार ने कृषि कर्ज के लक्ष्य को बढ़ाकर 16.50 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग लंबे समय से किसी न किसी रूप में की जा…
इमरान के बातचीत के जरिए संबंधों को सुधारने के बयान के बाद अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने कही यह बात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बातचीत के जरिए संबंधों को सुधारने के बयान के बाद अब विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ संबंधों को सामान्य बनाना चाहता है। हम सभी मसलों को द्विपक्षीय रूप से शांतिपूर्ण तरीके से हल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। मालूम हो कि बुधवार को श्रीलंका में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि भारत के साथ एक मात्र कश्मीर को लेकर ही विवाद है जिसको बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। इमरान ने कहा था…
चीन को भारत की दो-टूक, सामान्य संबंधों के लिए सीमा पर शांति जरूरी, समझौतों का सम्मान जरूरी
भारत ने चीन के साथ वार्ता में लगातार समझाने की कोशिश की है कि दोनों देशों के सामान्य संबंधों के लिए सीमा पर शांति और यथास्थिति आवश्यक है। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने दी है। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और उसके साथ भारत के महत्वपूर्ण व्यापारिक रिश्ते हैं। श्रृंगला ने कहा, भारत पड़ोसी देश के साथ व्यापारिक संबंधों पर लगातार कार्य करेगा। लेकिन यह संबंध तभी बढ़ेगा जब अन्य महत्वपूर्ण मसलों में सामान्य स्थिति रहेगी। एशिया इकोनोमिक डायलॉग में पूर्वी लद्दाख में…
जिस वैक्सीन पर विपक्ष ने उठाए थे सवाल, PM मोदी ने वही स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’ लगवाकर दिया बड़ा संदेश
विपक्ष ने कई बार पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन लगवाने की चुनौती दी थी। पीएम मोदी ने आज विपक्ष को बड़ा संदेश देते हुए वही स्वदेशी कोरोना वैक्सीन लगवाई, जिस पर विरोधी सवाल खड़े कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को जो वैक्सीन लगवाई वो भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है। इस वैक्सीन पर विपक्ष में लगातार सवाल खड़े किए हैं। देश की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को लेकर काफी समय से राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। इसको लेकर कई बार विपक्ष की ओर से कहा गया कि पीएम खुद क्यों…
पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में निष्पक्षता बरतें अधिकारी, बंगाल में निम्न स्तर की राजनीति कर रही भाजपा:कांग्रेस
कांग्रेस ने बंगाल सहित पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन ड्यूटी पर लगाए जा रहे अधिकारियों से निष्पक्षता बरतने का आग्रह किया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा बंगाल में निम्न-स्तरीय राजनीति कर रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंघवी ने अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा को जोरदार तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन उसे लड़ाई को उस स्तर तक नहीं ले जाना चाहिए कि चुनाव के बाद विरोधी से आंख मिलाकर…
कांग्रेस में खुली जंग के संकेत, दिग्गजों ने पार्टी की मजबूती के बहाने नेतृत्व को कठघरे में डाला
सिर पर भगवा रंग की डोगरा पगड़ी और निशाने पर कांग्रेस नेतृत्व। जम्मू में गांधी की विचारधारा के प्रसार के नाम पर हुआ शांति सम्मेलन कांग्रेस की सियासी खींचतान का खुला अखाड़ा बन गया। इस दौरान गुलाम नबी आजाद के साथ देशभर से आए कांग्रेसी दिग्गज कांग्रेस को बचाने के नाम पर अपनी ही पार्टी हाईकमान से लड़ाई जारी रखने का संकेत दे गए। भले ही किसी बड़े नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन पार्टी की हालत के लिए शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाने से भी वे नहीं चूके। शनिवार…
चीन ने देश के कुछ सामरिक इलाकों पर किया कब्जा, ठीक से निपटती थी यूपीए सरकार:राहुल गाँधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन-भारत सीमा तनाव विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह अपने पड़ोसी देश से डरे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सिर्फ दो लोगों के लिए उपयोगी होने का आक्षेप लगाया। राज्य में आगामी 6 अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में अपने तीन दिवसीय चुनाव प्रचार को शुरू करते हुए राहुल ने कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री और संघ निशाना साधा। वकीलों से संवाद करते हुए उन्होंने खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि केंद्र…
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- बंगाल में भाजपा को मिलेगी शानदार सफलता
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को शानदार सफलता मिलेगी और वहां सरकार बनेगी। बंगाल में चुनाव का बिगुल बज गया है और भाजपा की आंधी चल रही है। शिवराज ने यह बातें बंगाल में परिवर्तन रैली के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल जा रहा हूं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बंगाल मेंरविवार को परिवर्तन रैली के दौरान मेरी तीन सभाएं होंगी। ममता दीदी घबराई और बौखलाई हुई हैं।…
वोकल फॉर लोकल को जन आंदोलन बना रहा हुनर हाट- मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को यहां कहा कि वोकल फॉर लोकल को जन आंदोलन बनाने में हुनर हाट अहम भूमिका निभा रहा है। हुनर हाट कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित हुनर हाट में पत्रकारों से बात करते हुए नकवी ने कहा कि 20 फरवरी को शुरू हुए इस आयोजन में अब तक 12 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक मार्च, 2021 तक…
प्रकाश जावड़ेकर का बड़ा बयान: आत्मनिर्भर भारत दुनिया से देश को जोड़ने वाला नारा, इससे बढ़ेंगे रोजगार
आत्मनिर्भर भारत यह देश को सबसे अलग करने वाला नारा नहीं है बल्कि यह देश को अपने पैरों पर खड़ा करने वाला संकल्प है। यह संकल्प हमें बाकी दुनिया से और बेहतर तरीके से जोड़ेगा। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्नातक छात्रों की भूमिका पर तेलंगाना भाजपा द्वारा आयोजित सेमिनार में जावड़ेकर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया से भारत में निवेश करने के लिए कहा है। भारत में निर्माण करने के लिए कहा है। इसके…
राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस के खिलाफ G-23 रच रहा साजिश, रंजीत रंजन ने लगाया गंभीर आरोप
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने शनिवार को कहा कि जी -23 यानी का असंतुष्ट नेताओं का समूह सिर्फ राज्यसभा सीट पाने के लिए ‘पार्टी के खिलाफ साजिश’ रच रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल राज्यसभा सीट पाने के लिए पार्टी की आलोचना कर रहे हैं, जबकि पार्टी ने इन नेताओं को उससे ज्यादा दी है, जितने के वे हकदार थे। गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू में कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं का जमावड़ा हुआ था। रंजीत रंजन…
