केंद्रीय कृषि मंत्री (Union Agriculture Minister) नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों के साथ बातचीत के मसले पर बड़ी बात की है। केंद्रीय कृषि मंत्री (Narendra Singh Tomar) ने बुधवार को कहा कि यदि आंदोलन कर रहे किसान नेता नए कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक स्थगित रखने और इस दौरान संयुक्त समिति के माध्यम से मतभेद सुलझाने की केंद्र सरकार की पेशकश पर विचार करने को तैयार हों तो सरकार उनके साथ बातचीत को तैयार है। एक कार्यक्रम से केंद्रीय कृषि मंत्री (Union Agriculture Minister) तोमर ने कहा कि…
Category: बोल-बच्चन
कपिल सिब्बल का बड़ा बयान , राहुल के बयान पर कांग्रेस के भीतर ही घमासान,
केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान से सियासत गरमा गई है। इस बयान को लेकर भाजपा हमलावर है तो कांग्रेस बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस पर खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने कहा कि भारतीयों का अपमान करना राहुल का पसंदीदा शगल है। दूसरी ओर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने कभी भी क्षेत्र, भाषा और धर्म के आधार पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुचेरी- तमिलनाडु दौरे पर जाकर कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, प्रधानमंत्री चार लेन के एनएच 45 का शिलान्यास करेंगे। 56 किलोमीटर का यह हाईवे सत्तानाथ पुरम से नागपट्टिनम तक होगा। इस परियोजना की लागत लगभग 2,426 करोड़ रुपये है। इसके बाद वह कराईकल में जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER)में न्यू कैंपस- I की आधारशिला भी रखेंगे। यह परियोजना लगभग 491 करोड़ रुपये की है। वह यहां ब्लड सेंटर का भी उद्घाटन…
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल का त्यागपत्र किया राष्ट्रपति ने मंजूर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल का त्यागपत्र मंजूर कर लिया। एक दिन पहले ही विधानसभा में विश्वास मत साबित करने में नाकाम रहने के बाद नारायणसामी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अधिसूचना की एक प्रति यहां राजनिवास द्वारा मीडिया को उपलब्ध कराई गई।इस बीच, नारायणसामी ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व…
निर्वाचन आयोग का आज आएगा फैसला , पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा अंतिम रूप
चुनाव आयोग की बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है जिसमें पांच राज्यों के आने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। आयोग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की। शुक्रवार को उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन कोलकाता आ रहे हैं। वह यहां चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वह राज्य के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें करेंगे। आयोग पहले ही कह चुका है कि केंद्रीय पुलिस बल की 12 कंपनियां बंगाल भेजी जाएंगी। जिन राज्यों…
केरल में मुद्दों की और उत्तर भारत में होती है सतही राजनीति पर गरमाई सियाशत ,स्मृति ने राहुल को बताया अहसान फरामोश
केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता ने केरल और उत्तर भारत की राजनीति के बीच ऐसी तुलना की कि सबके निशाने पर आ गए। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता को अवसरवादी उत्तर भारत विरोधी पूर्वाग्रह से ग्रस्त बताया है।दरअसल, राहुल गांधी ने तिरुअनंतपुरम में एक सभा में कहा, ‘पहले के 15 साल मैं उत्तर भारत से सांसद था। मुझे वहां दूसरे तरह की राजनीति का सामना करना पड़ता था। केरल आना मेरे…
गिरीश गौतम चुने गए मध्यप्रदेश विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष, कहा- परंपराओं को नहीं आने देंगे खरोंच
रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा से भाजपा विधायक गिरीश गौतम सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य ने गिरीश गौतम को अध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव रखा। नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने इन प्रस्तावों का समर्थन किया। इस अवसर पर गौतम ने आश्वस्त किया कि वे परंपराओं को खरोंच नहीं आने देंगे। अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से औपचारिक रूप से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालते समय सरकार के सामने…
जल्द ही हो सकता है ऐलान चुनाव की तारीख का , पांच राज्यों में चुनाव संभव
चुनाव आयोग असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मार्च के पहले हफ्ते में कर सकता है। सोमवार को एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके संकेत दिए। उन्होंने यह भी कहा कि दशकों तक असम समेत पूर्वोत्तर की अनदेखी की जाती रही। असम के धेमाजी जिले के सिलापथार में एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘पिछली बार (2016 में), असम विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चार मार्च को हुई थी, इस बार भी मार्च के पहले हफ्ते में तारीखों का एलान किए…
योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया किसानों को मुफ्त पानी और सस्ते लोन की व्यवस्था
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2021-21 के लिए 5,50,278.78 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट पेश किया है। सूबे के इतिहास का पहला कागज रहित और अपना पांचवां व आखिरी पूर्ण बजट पेश करते हुए सरकार ने चुनावी साल में मिशन 2022 के लक्ष्य संधान के लिए सारे जतन बजट में किए हैं। कोरोना महामारी का तीखा दंश झेलने के बावजूद सूबे के विकास की बड़ी लकीर खींचने की खातिर सरकार ने हौसला दिखाते हुए बुनियादी ढांचे के विकास…
‘परिश्रम संकल्प यात्रा’ के जरिये उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने निकले कृपाशंकर
मुंबई में प्रमुख उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने रविवार को ‘परिश्रम संकल्प यात्रा’ की शुरुआत की। उनका कहना है कि इस यात्रा के जरिये वह मुंबई के उत्तर भारतीय समाज को जोड़ना चाहते हैं ताकि अगले साल होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में उत्तर भारतीय समाज एकजुट होकर अपनी ताकत दिखा सके। मुंबई के वाकोला क्षेत्र से यात्रा की शुरुआत करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मार्च 2020 में जब कोरोना के कारण लॉकडाउन की शुरुआत हुई तो मुंबई में उत्तर भारतीय समाज उसका सबसे बड़ा शिकार…
आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री श्रीवाणी ने बेटी को दिया जन्म,
आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री पामुला पुष्पा श्रीवाणी ने यहां एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। वह पहली उपमुख्यमंत्री हैं, जो पद पर रहते हुए मां बनी हैं। 34 वर्षीय श्रीवाणी वाईएस जगन मोहन रेड्डी नीत सरकार में आदिवासी कल्याण विभाग की मंत्री हैं। मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। श्रीवाणी देश में सबसे कम उम्र के उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनके पति शत्रुचरला परीक्षित राजू हैं। 2019 में वाईएसआरसीपी के सत्ता में आने पर जगन मोहन रेड्डी…
पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए बनाई यह रणनीति
पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रहे भारी इजाफे पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार कर रही है। इसके तहत पार्टी ने सबसे पहले अपनी राज्य इकाइयों को पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के साथ पेट्रो उत्पादों पर वसूले जा रहे भारी टैक्स को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने का अभियान चलाने को कहा है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई के मुद्दे को तवज्जो देने के लिए कांग्रेस बजट सत्र के दूसरे चरण में इस पर…
दक्षिण एशिया के देशों की कार्यशाला में पीएम मोदी बोले- भरोसेमंद पड़ोसी के रूप में स्थापित हो रहा भारत
कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक जूझने वाला भारत एक मजबूत, भरोसेमंद और जिम्मेदार पड़ोसी के रूप में भी स्थापित होने लगा है। कोरोना महामारी के प्रबंधन और चुनौतियों पर दक्षिण एशिया एवं हिंद महासागर के द्वीपीय देशों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहल की। उन्होंने महामारी के दौरान शुरू हुए सहयोग को आगे बढ़ाते हुए सभी देशों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को एकजुट बनाने की जरूरत बताई। प्रधानमंत्री ने पूरे दक्षिण एशिया एवं हिंद महासागर के देशों में स्वास्थ्य सेवाओं को एकजुट करने की पुख्ता…
चीन की सैन्य विस्तार नीति पर क्वाड देशों ने जताई चिंता, म्यांमार में सैन्य तख्तापलट पर भी हुई चर्चा
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की तीसरी क्वाड देशों की बैठक गुरुवार को हुई। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिसे पायने, जापान के मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिन्केन ने भाग लिया। इस बैठक में चीन की सैन्य विस्तार नीति पर चिंता जताते हुए भारत समेत क्वाड के सभी चार सदस्य देशों ने विधिसम्मत अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था कायम किए जाने की आवश्यकता जताई। इस व्यवस्था में क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान किया जाए, समुद्र में बेरोक-टोक…
पंजाब में भाजपा को क्यों मिली करारी हार, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताई बड़ी वजह
पंजाब नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि उन नतीजों को किसानों के आंदोलन से जोड़ना अनुचित है। हम पंजाब में कमजोर थे और इसके पहले हम अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते थे। लेकिन हमने इस बार अलग से चुनाव लड़ा है, जिससे वहां पार्टी को चुनाव के दौरान नुकसान हुआ है। इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से अब भी बात करना…
WHO को 20 करोड़ डॉलर से अधिक का भुगतान करेगा America
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि मूल्यांकन और वर्तमान दायित्वों के चलते संयुक्त राज्य अमेरिका इस महीने के अंत तक विश्व स्वास्थ्य संगठन को 20 करोड़ डॉलर से अधिक राशि का भुगतान करेगा। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक ब्रीफिंग में बिलंकन ने कहा कि संगठन के एक सदस्य के रूप में वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की दिशा में यह हमारी तरह से लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा कि यह हमारी उस…
राहुल ने मछुआरों को बताया समुद्र का किसान, कहा- इनका भी हो ‘मंत्रालय’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पुडुचेरी में मछुआरों से बात की। इस दौरान उन्होंने तीन कृषि कानून व किसानों का मुद्दा उठाया और भारत सरकार पर एक बार फिर हमला किया। साथ ही उन्होंने मछुआरों को समुद्र का किसान बताते हुए उनके लिए मंत्रालय की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘देश की रीढ़ की हड्डी किसानों के विरोध में भारत सरकार ने तीन विधेयक पारित किए हैं। आपको जरूर हैरानी हो रही होगी कि मछुआरों के बैठक में मैं किसानों की बात क्यों कर रहा हूं।…
राहुल गांधी बोले- मैंने अपने पिता के हत्यारों को माफ किया, मेरा किसी के प्रति गुस्सा या नफरत नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी के हत्यारों को माफ कर दिया है। एक सरकारी महिला कालेज में संवाद के दौरान एक छात्रा ने राहुल से सवाल किया, ‘आपके पिता की लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम) ने हत्या कर दी थी, उन लोगों के बारे में आपकी कैसी भावना है?’ इस पर राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा, ‘मेरा किसी के प्रति गुस्सा या नफरत नहीं है। हालांकि मैंने अपने पिता को खो दिया और मेरे लिए यह बहुत कठिन समय…
असम में कांग्रेस एकत्र करेगी नागरिकता संशोधन कानून विरोधी संदेशों के साथ 50 लाख ‘गमछा’
असम प्रदेश कांग्रेस इकाई ने कार्यकर्ताओं से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ संदेशों के साथ गमछा (असमिया स्कार्फ) एकत्र करने का आह्वान किया है। पार्टी ने यह निर्णय राहुल गांधी के उस बयान के बाद लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी के राज्य की सत्ता में आने के बाद सीएए लागू नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि असम में हाथ से बने सफेद और लाल धारी सूती गमछा पारंपरिक रूप से सम्मान के रूप में दिया जाता है। बैठक के बाद पार्टी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष…
PM मोदी केरल में कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, राष्ट्र को सौपेंगे कासरगोड सोलर पावर प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) चुनावी राज्य केरल में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 19 फरवरी को पीएम मोदी केरल में बिजली और शहरी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत पीएम पचास मेगावाट की कासरगोड सोलर पावर परियोजना (Kasaragod Solar Power Project) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा तिरुअनंतपुरम में 94 करोड़ रुपये की लागत वाली एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 320 केवी की पुगालुर (तमिलनाडु)- त्रिशूर (केरल) पावर ट्रांसमिशन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह वोल्टेज सोर्स कंवर्टर (वीएससी) आधारित…
