IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज पचासा जड़ा

भारतीय टीम की नई बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव ने इस दौरान महज 11 गेंदों पर पचासा लगाया और 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

श्रीलंका ए ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ए के लिए वैभव के साथ प्रियांश आर्या बल्लेबाजी के लिए उतरे। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया। इस दौरान वैभव और प्रियांश दोनों को ही कई जीवनदान भी मिले, जिसका इन दोनों ने पूरा फायदा उठाया। वैभव और प्रियांश ने इतनी तेजी से बल्लेबाजी की जिससे भारत ए ने 50 रनों का आंकड़ा महज तीन ओवर में ही पार कर लिया। वैभव यहीं नहीं रुके और उन्होंने श्रीलंका ए के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव ने 11 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज पचासा लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Leave a Comment