केरल में भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें ‘प्रवासी नेता’ बताया। पार्टी ने कहा कि उन्होंने अमेठी के लोगों द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद केरल में ‘शरण’ ली है। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व का इस मामले पर अलग-अलग रुख है। इससे पता चलता है कि हिंदू भावनाओं के प्रति उनकी कोई…
Category: बोल-बच्चन
जब गलत सर्जरी की वजह से बिगड़ गया था प्रियंका चोपड़ा का चेहरा, छीन ली गई थीं 2 फिल्में, सेट पर ऐसा था टीम का बर्ताव
ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ और हॉलीवुड सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। प्रियंका ने अपने करियर में एक नहीं बल्कि कई हिट फिल्में दी हैं और आज वह बॉलीवुड की सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। आज सफलता के शिखर को चूमने वाली प्रियंका ने भी अपने करयिर में कई कठिन उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने अपनी लाइफ की हर अच्छे बुरे पलों का जिक्र अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में किया है। प्रियंका अपनी किताब को लेकर इस वक्त काफी चर्चा में…
चुनाव से पहले पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पद से हटाईं गईं किरण बेदी, मुख्यमंत्री ने कही यह बात
किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. टी. सौंदरराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह नई नियुक्ति होने तक इस पद का कार्यभार भी संभालेंगी। इस संबंध में राष्ट्रपति का आदेश उनके कार्यभार संभालने से समय लागू होगा। ज्ञात हो कि प्रशासनिक अड़चनों को लेकर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और किरण बेदी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा…
केंद्रीय मंत्री अठावले की राहुल गांधी को सलाह, हम दो हमारे दो करना है तो शादी कर लेनी चाहिए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हम दो हमारे दो बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उनको सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हम दो हमारे दो का नारा बोल रहे हैं। इसलिए हम दो हमारे दो करना है तो राहुल गांधी को शादी करनी चाहिए और दलित लड़की के साथ शादी करते हैं तो महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा और जातिवाद खत्म होगा। बता दें कि संसद सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि पहले कृषि कानून के कंटेंट में…
दिशा रवि का समर्थन करने पर राहुल व विपक्ष पर बरसे गिरिराज, बोले- देश का विरोध करना शुरू कर दिया
ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि का समर्थन करने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों ने देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों का विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी और विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कानून तय करेंगे? अगर वे इसलिए दिशा के समर्थन में हैं, क्योंकि वह 21 साल की हैं, तो उन्हें बताना…
मध्य प्रदेश में शराब पर सियासत, कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह से पूछा सवाल तो, नरोत्तम बोले- शराब के अधिक सेवन से हुई लोगों हुई मौत
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों शराब पीने से हो रही मौतों पर सियायत शुरू हो गई है। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सवाल उठाया है? तो वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले दिन अधिक शराब के सेवन की वजह से ही चार लोगों की मौत हई है! बता दें कि शराब पीने से राज्य में पहली बार लोगों की मौत नहीं हुई है। इससे पहले भी लगातार यहां पर शराब के सेवन से मौतों की खबर सामने आ रही हैं।…
राम मंदिर के चंदा पर सवाल; कुमारस्वामी बोले- जर्मनी में जो नाजियों ने किया वैसा RSS कर रही काम
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होते ही राम भक्तों ने उसके लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं, कई जगहों पर चंदे को लेकर सवाल उठाए गए, यहां तक की अब जो चंदा नहीं दे रहे हैं, उनको चिह्नित करने तक की बात सामने आ रही है। कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा सरकार पर हमला किया और आरएसएस की तुलना नाजी पार्टी से करते हुए कहा कि वे उन घरों को चिह्नित कर रहे हैं जो…
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कामराज के विधायक ने छोड़ी पार्टी
केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में इश साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक जॉन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में असंतोष की बात कही है। जॉन कुमार ने स्पीकर वी शिवकोलन्थु को अपना इस्तीफा सौंपा। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करने वाले हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरूआत…
नकवी बोले- सीएए पर रुख साफ कांग्रेस, पाक समेत अन्य देशों से सताए अल्पसंख्यकों के साथ क्या है दुश्मनी
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कांग्रेस को चुनौती देते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। राहुल की उन टिप्पणियों जिनमें सीएए लागू नहीं करने की बात कही गई है, पर नकवी ने पूछा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के सताए गए अल्पसंख्यकों के साथ आखिर कांग्रेस की क्या दुश्मनी है। कांग्रेस इन लोगों को नागरिकता दिए जाने का विरोध क्यों करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो खुद को बदल भी नहीं सकती, वह दावा कर रही…
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- कांग्रेस अक्सर देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी दिखती है
कृषि कानून विरोधी आंदोलन से संबंधित टूलकिट पर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग से शेयर करने की आरोपित दिशा रवि की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की आजादी से जोड़ रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भारत विरोधी तत्वों के साथ खड़ी होती रही है। आश्चर्य की बात यह है कि इन विपक्षी दलों को यह तो अच्छा लगता है कि भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर के ट्वीट की जांच हो, लेकिन आंदोलन की आड़ में उपद्रव का खाका बनाने वालों पर कार्रवाई…
बजट सत्र के दूसरे दौर में सामान्य तरीके से चलाई जा सकती है संसद, जानें वजह और क्या बन रही संभावनाएं
बजट सत्र के पहले चरण के कोरोना से मुक्त रहने की बात को ध्यान में देखते हुए संसद में सामान्य स्थिति बहाल किए जाने के विकल्पों पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विचार पर गौर किया जा रहा है कि कोरोना का असर कमजोर पड़ने से बजट सत्र के दूसरे हिस्से में संसद के दोनों सदनों की बैठक अलग-अलग पालियों की बजाय सामान्य रूप से बुलाई जाए। दो हफ्ते के बजट सत्र के पहले हिस्से में सांसदों की सक्रियता पिछले करीब एक साल में सबसे ज्यादा रही। इसके बावजूद…
भाजपा के सभी कार्यालयों को पेपरलेस करने का पायलट प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश से होगा शुरू
सियासत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू से बढ़त रखने वाली भाजपा एक और नवाचार करने जा रही है। लोगों को इंटरनेट मीडिया के जरिये अपनी समस्याएं बताने की सुविधा पार्टी देने जा रही है। इससे सरकारी योजनाओं को लेकर होने वाली परेशानियों का भी समाधान हो सकेगा। आवेदक या शिकायतकर्ता को इसके लिए विधायक या पार्टी कार्यालय तक नहीं जाना होगा, न महानगरों में स्थित कार्यालयों या मंत्रालय के बार-बार चक्कर काटने पड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के इस नवाचार की शुरुआत मध्य प्रदेश से की जा रही है। प्रदेश…
लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2021 पास, शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
संसद के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन शनिवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2021 पास हो गया। राज्यसभा में यह बिल पहले ही पास हो चुका था। इससे पहले अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार काम गिनाए और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि आपकी चार पीढ़ी ने जितना काम किया है उतना काम हमने डेढ़ साल के अंदर किया है। 17 महीने में स्वास्थ्य क्षेत्र में काम हुए। पनबिजली परियोजनाओं में 3490…
बजट सत्र का पहला चरण खत्म, लोकसभा भी स्थगित, अब आठ मार्च से शुरू होगा सत्र का दूसरा हिस्सा
लोकसभा (Lok Sabha) के बजट सत्र (Budget session) का पहला चरण शनिवार को संपन्न हो गया। अब आठ मार्च से बजट सत्र (Budget session) का दूसरा हिस्सा शुरू होगा। बजट सत्र (Budget session) का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू हुआ था। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक लोकसभा (Lok Sabha) में शनिवार को बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का जवाब हुआ। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक के पारित होने के बाद शाम करीब सवा पांच बजे निचले सदन की बैठक स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला…
जम्मू-कश्मीर में देश का हर नियम कानून होगा मान्य, राज्य पुनर्गठन विधेयक लोकसभा से भी पास
लोकसभा में शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 पास हो गया। इस विधेयक में मौजूदा जम्मू-कश्मीर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेशों के कैडर का हिस्सा बनाने का प्रविधान है। यह विधेयक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश की जगह लेगा जो पिछले महीने लाया गया था। राज्यसभा से पहले ही यह विधेयक पास हो चुका है। इस विधेयक अमल में आने से मौजूदा जम्मू-कश्मीर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय…
इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाने पर आरक्षण का लाभ नहीं, रविशंकर प्रसाद ने राज्य सभा में दी जानकारी
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा को बताया कि अनुसूचित जाति के जिन लोगों ने इस्लाम या ईसाई धर्म अपना लिया है, वे आरक्षण के लाभ का दावा नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों से संसद और विधानसभा का चुनाव लड़ने के योग्य भी नहीं माने जाएंगे। भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रसाद ने स्पष्ट किया कि हिंदू, सिख और बौद्ध मत को मानने वाले लोग ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट…
राहुल के आरोपों पर रक्षा मंत्रालय की दो-टूक, फिंगर चार ही नहीं, फिंगर आठ तक है भारतीय भूभाग
सरकार ने साफ कर दिया है कि पैंगोंग झील इलाके से सैनिकों की वापसी को लेकर चीन से हुए समझौते में भारत ने अपनी कोई जमीन पड़ोसी देश को नहीं सौंपी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय भूभाग फिंगर चार तक ही नहीं, बल्कि भारत के मानचित्र के हिसाब से फिंगर आठ तक है। समझौते पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि पूर्वी लद्दाख में राष्ट्रीय हितों और भूभाग की प्रभावकारी तरीके से रक्षा इसलिए हुई है कि सरकार ने…
कृषि कानूनों को वापस लेने को लेकर 27 फरवरी को रीवा में होगा कांग्रेस का किसान महासम्मेलन
तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और किसान आंदोलन के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस 27 फरवरी को रीवा में किसान महासम्मेलन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इसके पहले 20 फरवरी तक सभी जिलों में किसान संघर्ष पदयात्रा होगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी हिस्सा लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि 10 फरवरी से जिलों में किसान संघर्ष पदयात्रा निकाली जा रही है। 20 फरवरी तक सभी जिलों में पदयात्रा हो जाएगी।…
राहुल के आरोप पर भाजपा का पलटवार, नड्डा बोले- कांग्रेस काल में चीन ने 43 हजार हेक्टेयर भूमि पर किया था कब्जा
यूं तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि लद्दाख में शुरू हुई भारत व चीन के सैनिकों की वापसी प्रक्रिया में भारत ने एक इंच भी जमीन नहीं खोई है लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं दिख रहे। यही कारण है कि कांग्रेस-भाजपा में इस मसले को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई। शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार ने चीन को भारत की जमीन पर कब्जा करने की छूट दे दी।…
लोकसभा में वित्त मंत्री ने कई बार दोहराया ‘दामाद’ शब्द, कहा- हम दामाद और Crony के लिए नहीं आम जनता के लिए करते हैं काम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Niramala Sitharaman) ने शनिवार को बजट पर लोकसभा में अपना जवाब पेश किया और इसे नीतियों पर आधारित बताते हुए कहा कि इसके जरिए किए गए सुधारों से देश दुनिया के शीर्ष अर्थव्यवस्था में शामिल होगा। उन्होंने राजस्व के तहत किए गए सुधार से लेकर किसानों के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया साथ ही कल दिए गए कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार भी किया। आज चर्चा के दौरान सदन में वित्त मंत्री ने बार बार ‘दामाद’ शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कांग्रेस…
