देश का संविधान केसीआर की निजी संपत्ति नहीं है, तेलंगाना सीएम के बयान पर भड़की बसपा

तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव के नया संविधान बनाने के बयान ने अब एक राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पूर्व आईपीएस और तेलंगाना में बहुजन समाज पार्टी के चीफ कार्डिनेटर आरएस प्रवीन कुमार ने इस पर सीएम को आड़े हाथों लिया है। उन्‍होंने कहा है कि हमारे देश का संविधान ही 75 वर्षों से देश की शान और गौरव का विषय रहा है। ये कोई केसीआर की प्रापर्टी नहीं है। आपको बता दें कि केसीआर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा था कि हमें एक नए संविधान को लिखने…

स्वदेशी जागरण मंच ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना के बाद अर्थव्यवस्था की सेहत में सुधार के लिहाज से बजट को संतुलित बताया है। जबकि उससे जुड़े स्वदेशी जागरण मंच के मुताबिक क्रिप्टोकरेंसी पर आयकर लगाने के बाद अब उसे प्रतिबंधित करने की दिशा में कदम उठाया जाना चाहिए।संघ के वरिष्ठ नेता राम माधव ने मंगलवार को आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम आवंटन की तैयारी की घोषणा और डिजिटल संपत्ति पर कर लगाने की व्यवस्था के साथ सरकार डिजिटल बजट लाई है। उन्होंने आरबीआइ द्वारा जल्द ही डिजिटल…

पीएम मोदी कल भाजपा कार्यकर्ताओं को बजट पर करेंगे संबोधित, जेपी नड्डा समेत कई पार्टी नेता सुनेंगे भाषण

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सांसद बुधवार को यहां अंबेडकर भवन में केंद्रीय बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए एकत्र होंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि मुख्यमंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों सहित पार्टी के राज्य स्तर के नेता संबंधित मुख्यालय में भाषण सुनेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर महापौरों सहित भाजपा के पदाधिकारी और निर्वाचित सदस्य स्थानीय कार्यालयों में प्रधानमंत्री की बात सुनेंगे और पार्टी उनके संबोधन के प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन…

राज्यपाल धनखड़ को टीएमसी सांसद ने की हटाने की मांग

पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच चल रहा विवाद किसी से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच मतभेद भी खुलकर सामने आते रहे हैं। इसी बीच, पीएम नरेन्द्र मोदी और टीएमसी सांसदों के बीच मंगलवार को लोकसभा में दिलचस्प वाकया देखने को मिला है। दरअसल, पीएम मोदी मंगलवार को लगातार चौथा बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देने के बाद विपक्षी सदस्यों का अभिवादन करने के लिए गलियारे में चले गए। इस दौरान मोदी टीएमसी…

चुनाव आयोग ने रोड शो, जुलूसों पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया, चुनावी सभाओं में एक हजार तक लोग हो सकेंगे शामिल,

चुनाव आयोग ने सोमवार को रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैलियों और जुलूसों पर लगा प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ा दिया। इसने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने वाले लोगों की संख्या को मौजूदा 10 से बढ़ाकर 20 कर दिया। इसके साथ ही जनसभाओं में अधिकतम एक हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति प्रदान कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनावी राज्यों-गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद…

राज्‍यसभा के सभापति ने बजट सत्र के पहले दिन सांसदों के इस व्‍यवहार पर जताई आपत्ति,

संसद के बजट सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई। बजट सत्र के पहले दिन केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, कृषि उत्पादों की रेकार्ड खरीद, महिला सशक्तिकरण के दिशा में प्रयासों और आंतरिक सुरक्षा में सुधार जैसे अनेक कदम गिनाए। यही नहीं पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण (2021-22) सदन के पटल पर रखा गया। इसके साथ ही राज्‍य सभा के सभापति ने सांसदों से एक अपील भी की….…

विपक्षी दलों के पास अर्थव्यवस्था को लेकर कोई विचार नहीं : पी चिदंबरम

वित्त वर्ष 2022-23 का बजट (Budget 2022) पेश होने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों के पास अर्थव्यवस्था को लेकर कोई विचार नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘आर्थिक सर्वेक्षण के बाद अगर आप आज सुबह कुछ अखबार पढ़ेंगे तो आप इस नतीजे पर पहुंचेंगे कि भारत में विपक्ष नहीं है और यदी है तो कमजोर है और उसके पास अर्थव्यवस्था को लेकर कोई विचार नहीं है।’ उन्होंने यह…

यूपी के रण में 500 लोगों की है लिमिट पर यूं 30 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे पीएम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान अब बेहद तेज कर दिया है। कोरोना की वजह से बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्चुअल रैली के जरिए एक साथ लाखों मतदाताओं तक पहुंचने का इंतजाम किया है। सोमवार को दोपहर 1:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी की 21 सीटों के मतदाताओं से पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। अधिकतम 500 लोगों की रैली की काट निकालते हुए बीजेपी ने जो हाईटेक इंतजाम किया है उससे पीएम मोदी…

गोवा में कांग्रेस का एनसीपी-शिवसेना के साथ कोई गठजोड़ नहीं होने के बावजूद तीनों दल मित्र बने रहेंगे : चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राकांपा-शिवसेना के बीच भले ही गठबंधन नहीं हो सका लेकिन ये पार्टियां ‘दोस्त बनी रहेंगी’। कांग्रेस और राकांपा-शिवसेना के बीच यह मित्रता चुनाव के बाद भी जारी रहेगी। पी. चिदंबरम (Congress leader P Chidambaram) ने यह भी कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में भी लगातार राकांपा-शिवसेना के साथ काम करने के अवसरों की संभावनाएं तलाशती रहेगी। गोवा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक पी. चिदंबरम ने तृणमूल…

आज से होगा संसद के बजट सत्र काआगाज, वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सेंट्रल हाल में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के दोनों सदनों को संबोधन के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को साल 2022-20 का बजट पेश करेंगी। सचिवालय के अनुसार, निर्मला सीतारमण लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश करेंगी। बुधवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। इसके लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात फरवरी को चर्चा का जवाब देंगे।लोकसभा सचिवालय ने…

अखिलेश यादव के खिलाफ बड़ा दांव खेल सकती हैंअपर्णा यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अब नजदीक आ रहे हैं. इसी बीच सभी दल जीत की पुरजोर कोशिश कर रही हैं. ऐसे में चुनाव भी दिलचस्प होता जा रहा है. सभी पार्टियां अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देने में लगी हैं. सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि इस चुनाव में बीजेपी सपा को बड़ा धक्का दे सकती है. दरअसल, हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को बीजेपी अखिलेश यादव के सामने खड़ा करने का प्लान कर रही है. बताया…

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा , एक फरवरी को पेश होगा बजट

संसद के आगामी बजट सत्र से संबंधित कार्यक्रम शनिवार को घोषित हो गया। इसके अनुसार 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में संसद के दोनों सदनों में शुरुआती दो दिन शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होंगे। 31 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति संसद के सेंट्रल हाल में दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) के सदस्यों को संबोधित करेंगे। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2022-23 का सरकार का बजट पेश करेंगी। संसद के घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार…

मणिपुर पहुंची पहली मालगाड़ी से राज्य के व्यापार और संपर्क को मजबूती मिलेगी : मोदी

मणिपुर में पहली मालगाड़ी के पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे राज्य के व्यापार और संपर्क को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि वहां से सामान देश के हर कोने तक पहुंच सकेगा। रेल यातायात सुचारू होने से राज्य की अर्थव्‍यवस्‍था को भी मजबूती मिलेगी। पूर्वोत्तर के इस चुनावी राज्य में रानी गैदिनलिउ स्टेशन पर 27 जनवरी को मालगाड़ी पहुंची। एक दिन पहले असम में सिलचर से एक सवारी गाड़ी मणिपुर में बोंगैचुंगपाओ स्टेशन पहुंची थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी…

भारत और इजरायल के संबंधों को आगे ले जाने का सबसे अच्छा समय : प्रधानमंत्री मोदी

भारत और इजरायल के संबंधों के तीस वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आज का दिन हमारे संबंधों में एक विशेष महत्व रखता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 30 साल पहले आज के दिन हमारे बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन पूर्ण रूप से स्थापित हुए थे। भारत और इजरायल के संबंधों को आगे ले जाने और नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। दुनिया में आए महत्वपूर्ण बदलावों के बीच आपसी संबंधों का महत्व और बढ़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि…

महिलाओं को सुरक्षा, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव ने किए कई वादे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव बाद सरकार बनने की स्थिति में कई वादे किए। उन्होंने कहा कि, ‘प्रदेश में गठबंधन की सरकार आने पर किसानों और आम आदमी को संपन्न बनाने की दिशा में काम होगा। किसानों को 15 दिन में गन्ने का भुगतान मिलेगा। सपा शासन में 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ सिंचाई व्यवस्था सस्ती और बेहतर करेंगे, महिलाओं को सुरक्षा देंगे। अन्य आवश्यक सुविधाएं देकर सभी वर्ग को मजबूत बनाया जाएगा। सपा और राष्ट्रीय लोकदल का चुनावी गठबंधन अस्तित्व में आने…

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में क्‍या बातें कही,आइये जाने

सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) को प्रोन्नति में आरक्षण पर शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण के लिए क्वांटीफेबल (परिमाण या मात्रा के) आंकड़े जुटाने में कैडर को एक यूनिट माना जाना चाहिए न कि संपूर्ण सेवा को। कोर्ट ने कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण देने के लिए अपर्याप्त प्रतिनिधित्व के आंकड़े जुटाना जरूरी है, साथ ही इसकी समय-समय पर समीक्षा भी होनी चाहिए। प्रोन्नति में आरक्षण के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने के बारे में कोर्ट कोई मानक तय नहीं…

बजट सत्र में दलों को एकजुट करने की पहल करेगी कांग्रेस, महंगाई, चीनी आक्रामकता पर सरकार को घेरेगा विपक्ष,

कांग्रेस संसद के बजट सत्र में महंगाई, बेरोजगारी और सीमा पर चीन की बढ़ती आक्रामकता के साथ लोगों की आय में बढ़ती विषमता के मुद्दे पर भाजपा सरकार की घेरेबंदी की कोशिश करेगी। पार्टी इसके लिए अन्य विपक्षी दलों का भी साथ लेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में शुक्रवार को पार्टी की संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई। इसमें बजट सत्र में विपक्षी समन्वय के जरिये आय में विषमता के कारण करोड़ों लोगों के फिर से गरीबी रेखा के नीचे चले जाने के साथ चीनी चुनौती पर बहस…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की योगी की सराहना

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद के मोदीनगर में गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया और इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगीी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने यूपी की अर्थव्यवस्था में हुए सुधार को लेकर तारीफ करते हुए उन्हें योगी को खुद से बेहतर मुख्यमंत्री बताया। राजनाथ सिंह ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में आबादी बहुत अधिक होने के बावजूद इसकी अर्थव्यवस्था कई राज्यों से पीछे थी। लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 5 साल के भीतर यूपी की इकॉनमी 11 लाख करोड़ रुपए से…

उत्पल ने गोवा के पणजी से भरा पर्चा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

गोवा के पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पणजी विधानसभा सीट से पर्चा भर दिया है। उत्पल पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने पणजी में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘मैं यहां भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं, मुझे आशा और पूरा विश्वास है कि पणजी के लोग मुझे अपना आशीर्वाद देंगे। मेरे पिताजी ने जो काम यहां किए थे वही काम मुझे यहां के लोगों के…

31 जनवरी को राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं की वर्चुअल बैठक, सरकार को घेरने की रणनीति पर कांग्रेस का मंथन आज

संसद के बजट सत्र के मद्देनजर 31 जनवरी की शाम पांच बजे राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में विभिन्न दलों के सदन में नेताओं की बैठक आयोजित होगी। सूत्रों के मुताबिक, कोरोना महामारी के मद्देनजर इस बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से होगा। उपराष्ट्रपति नायडू खुद भी कोरोना संक्रमण से उबर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संसद के बजट सत्र में पार्टी की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को बैठक करेंगे।मालूम हो कि बजट सत्र 31 जनवरी से ही शुरू…