पिछली बार मोदी कैबिनेट में थीं 6 महिलाएं, इस बार ये 3 हुईं OUT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में इस बार सिर्फ 6 महिलाओं को मंत्री बनाया है. इनमें से तीन महिलाओं को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, जबकि तीन महिलाओं को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है. पिछली बार की तुलना में इस बार मोदी सरकार में महिलाओं की कमी की गई है. पिछली बार मोदी सरकार में 10 महिलाओं को मंत्री  बनाया गया था. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों समेत कुल 57 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इनमें जिन 6…

शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद नए BJP अध्यक्ष की तलाश शुरू, ये दो हैं दावेदार

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के केंद्र सरकार में शामिल होने के बाद पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते शाह ज्यादा समय तक अध्यक्ष नहीं रहेंगे। नए अध्यक्ष के लिए सबसे चर्चा में दो नाम जेपी नड्डा व भूपेंद्र यादव के है। दोनों संगठन के मामलों में माहिर हैं। भूपेंद्र यादव ने भी अमित शाह की टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। गुजरात व बिहार के प्रभारी के साथ वे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी…

जब शपथ लेते हुए अटक गए ये मंत्री, राष्ट्रपति ने कहा-‘मैं’ भी बोलिए

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली. शपथ समारोह में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. मनसुख मांडविया और फग्गन सिंह कुलस्ते पद और गोपनीयता की शपथ लेने के दौरान अपने नाम से पहले मैं लगाना भूल गए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तुरंत भूल सुधार कराया और दोनों मंत्रियों से दोबारा अपने नाम के साथ मैं जोड़ने को कहा. राष्ट्रपति यह कहते हुए सुने गए कि मंत्री जी अपने नाम के साथ मैं लगाइए. मनसुख…

हार के बाद हाहाकार, टीवी डिबेट्स में शामिल नहीं होंगे कांग्रेस प्रवक्ता

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में आत्ममंथन का दौर जारी है. एक ओर राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने सभी प्रवक्ताओं को किसी भी टीवी डिबेट में शामिल न होने का निर्देश दिया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी हार हुई है, ऐसे में टीवी डिबेट में जाकर तुरंत मोदी सरकार की खिलाफत करना जनता को पसंद नहीं आएगा. नए फरमान को जारी करते हुए कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला ने…

मोदी ने बापू और अटल को दी श्रद्धांजलि, युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन

प्रधानमंत्री पद की गुरुवार शाम शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सुबह बापू के समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में नमन किया। सुबह प्रधानमंत्री सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा…

चुनाव में मिली करारी हार के बाद गांधी परिवार को लगा एक और झटका, 64 करोड़ की संपत्ति होगी अटैच

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद गांधी परिवार को एक और झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नेशनल हेराल्ड मामले में हरियाणा के पंचकूला स्थित 64.93 करोड़ की कीमत वाली संपत्ति को जल्द ही अपने कब्जे में लेगा। वर्ष 2005 में तत्कालीन हरियाणा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने नियम-कायदे को नजरअंदाज कर यह संपत्ति गांधी परिवार के स्वामित्व वाले एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को आवंटित कर दी थी। ईडी ने बुधवार को बताया कि इस संपत्ति पर कब्जे के लिए मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत अर्ध न्यायिक…

हार पर हाहाकार: कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का विकल्प तलाशना आसान नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगर इस पद पर बने रहने के लिए राजी नहीं होते हैं तो पार्टी को मजबूरी में नए अध्यक्ष की खोज करनी पड़ सकती है। मगर, पार्टी के लिए राहुल का विकल्प तलाशना आसान नहीं होगा। इसलिए पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रहें।  राहुल गांधी को मनाने में जुटे पार्टी नेताओं का मानना है कि उनकी जगह और कोई स्वीकार्य चेहरा नहीं है। पार्टी के पुराने नेताओं में एके एंटनी और सुशील कुमार शिंदे जैसे नेता…

BJP ने तय किया अगला लक्ष्य, 2024 में जानें कितनी सीटों पर है नजर

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अगले लोकसभा चुनाव (2024) के लिए लक्ष्य तय कर लिया है। पार्टी ने अगले चुनाव में 333 सीटें जीतना चाहती है। बीजेपी नेता सुनील देवधर ने इस आंकड़े की जानाकरी दी है। बता दें कि बीजेपी ने साल 2014 लोकसभा चुनाव में 282 और हाल ही में आए नतीजों में 303 सीटें हासिल की। लेकिन अब बीजेपी की इच्छा और अधिक सीटें जीतने की है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बीजेपी में आए सुनील देवधर ने बताया कि साल 2014 के लिए हमारा पश्चिम बंगाल…

भाजपा की जीत के लिए आरएसएस ने की बड़ी मेहनत !लगाए थे एक करोड़ कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव में पहली बार देश में भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिली है। इस जीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उन लाखों कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने रात-दिन जमीनी स्तर पर काम किया। इसके साथ ही संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों की ओर से गांवों में किए जा रहे कार्यो का लाभ भी भाजपा को मिला। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड में मिली इतनी बड़ी जीत में तो संघ परिवार के कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। चुनाव की घोषणा होने…

उपेंद्र कुशवाहा की असली किरकिरी अब हुई है

उपेंद्र कुशवाहा. राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के मुखिया हैं. 2019 में बिहार की दो सीटों से लोकसभा का चुनाव लड़े थे. सीटें थी काराकाट और उजियारपुर. दोनों ही सीटों पर हार गए. काराकाट सीट पर उन्हें जदयू के प्रत्याशी महाबली सिंह से मात मिली तो उजियारपुर में उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा उनके खाते में आईं और तीन सीटों पर भी उनके उम्मीदवार हार गए. इस तरह से 2014 में तीन सांसदों के साथ लोकसभा में पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा और…

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बोले – चौथा दल करता गठबंधन तो भी होती प्रचंड जीत

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन कर मोदी सरकार को दोबारा आने से रोकने की कोशिश की। यह देख भाजपा ने 50 फीसद मत को पक्ष में करने की रणनीति बनाई। तय हुआ कि एक-दो व तीन नहीं बल्कि चौथा दल भी गठबंधन कर ले तो भी हम 50 फीसद के लक्ष्य को पूरा कर प्रचंड जीत हासिल करेंगे। हुआ भी यही, पीएम मोदी पर जनता ने भरोसा जताया और उप्र में भाजपा को 50 फीसद से अधिक मत मिले।…

अटल ने कहा था- लुट जाएगी कांग्रेस की पूंजी, खाली हाथ रह जाएगी पार्टी

क्या बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने काफी समय पहले ही यह भांप लिया था कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों से डिग रही है? और क्या वह आने वाले समय में इसकी भारी कीमत चुकाएगी? बीजेपी नेता अनिल जैन का दावा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले ऐतिहासिक जनादेश से कुछ लोग आश्चर्यचकित जरुर हैं, लेकिन उनके नेताओं को इस बात का अनुमान बहुत पहले ही लग गया था कि कांग्रेस अब जनता के दिल की सच्चाई को समझने में गलती कर रही है और भविष्य में उसे इसकी बड़ी…

पीएम मोदी दूसरे कार्यकाल में मालदीव से करेंगे अपने विदेशी दौरों की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल की तरह ही दूसरे कार्यकाल में भी अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा के लिए पड़ोसी देश का चयन किया है। इस बार भूटान की जगह मालदीव उनकी विदेश यात्रा का पहला पड़ा होगा। वह अगले सात महीनों में इतने ही देशों में छह अहम बैठकों में शामिल होकर वैश्विक राजनीति में भारत की भावी भूमिका को रेखांकित करेंगे। फिलहाल दुनिया की नजरें 13 जून को किर्गिस्तान में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक पर है। यहां मोदी की अपने पाकिस्तानी समकक्ष…

अरुण जेटली का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरें गलत, आधारहीन : सरकार

केंद्र सरकार ने रविवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य बिगड़ने को लेकर सोशल मीडिया में चल रही खबरों को गलत और आधारहीन करार दिया। सरकार ने मीडिया को इस तरह की अफवाहों, अटकलों से दूर रहने की सलाह दी है। केंद्र सरकार के प्रवक्ता और पीआईबी के प्रधान महानिदेशक सिंताशु कार ने ट्विटर पर लिखा है कि मीडिया के एक तबके में अरुण जेटली के स्वास्थ्य के बिगड़ने को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह से गलत और निराधार है। मीडिया को इस तरह…

NDA का नेता चुने जाने पर सांसदों को क्या-क्या बोले नरेंद्र मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी और एनडीए संसदीय दल का नेता चुन लिया गया. 25 मई को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक हुई. एनडीए के सांसदों समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, शिव सेना के प्रमुख और अन्य नेता मौजूद रहे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी का प्रस्ताव दिया किया था. सभी सदस्यों ने हाथ उटाकर और मेज थपथपाकर इसका स्वागत किया. पीएम मोदी के…

मोदी लहर में भी खुद के दम पर संसद पहुंच गए ये चार निर्दलीय

2019 के लोकसभा चुनाव में हजारों निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई. इनमें से अधिकांश की जमानत जब्त हो गई. 3,443 निर्दलीय प्रत्याशियों में से केवल चार ही सांसद बनने में कामयाब हुए. महाराष्ट्र की अमरावती सीट से नवनीत रवि राणा, कर्नाटक की मांड्या सीट से सुमलता अंबरीश, असम की कोकराझार सीट से नाबा कुमार सरानिया और दादरा नगर हवेली से डेलकर सांजीभाई. 2014 से भी बड़ी मोदी लहर में खुद के दम पर जीतने वाले सांसद कौन हैं. और इनकी जीत में किसका योगदान अहम रहा है. डालते हैं…

लोकसभा चुनाव 2019 :शाक्य वंश के वे सूरमा जो संसद में बजायेंगे अपना डंका

आज हम लेकर आएं हैं शाक्य वंश की सबसे बड़ी खबर . हम आपको आज बताएंगे शाक्य वंश के वे सुरमा जो पहुंचे भारतीय संसद . बारी बारी से हम सबकी डिटेल के साथ आपको उनकी खास जानकारी देंगे . जिसे देखकर आप रोमांचित हो जायेंगे .द दस्तक 24  आपके लिए हर खास खबर या रिपोर्ट को आप तक पहुंचाने में हमेसा सबसे अलग और सबसे आगे  रहता है . तो आज हमारे सबसे अलग ,सबसे खास रिपोर्ट में देखेंगे शाक्य वंश के वे सुरमा जो पहुंचे है संसद अब…

योगी ने 9 राज्यों में 30 सीटों पर प्रचार किया, जानें कितनी सीटों पर मिली जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के देश व्यापी विजय अभियान में स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने अपनी तरह से योगदान किया। उन्होंने 9 राज्यों में 30 संसदीय क्षेत्रों में जाकर प्रचार किया। भाजपा इनमें से 23 सीटें जीतने में कामयाब रही। इस तूफानी दौरे में राष्ट्रवाद, मोदी की लोकप्रियता, सबका साथ सबका विकास से लेकर कांग्रेस की नाकामियों तक की चर्चा की। जनता से सीधा संवाद किया। योगी के नाम व काम के चलते उन्हें सुनने के लिए सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी। पश्चिम बंगाल में योगी…

Lok Sabha Election 2019 की 8 बड़ी बातें, जो दे गई बड़ी सीख; आप भी जानें हर वो बात

Lok Sabha Election 2019 सम्पन्न हुए। BJP के नेतृत्व में NDA को प्रचंड बहुमत मिला और उनका आंकड़ा 352 तक पहुंच गया। नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटे हैं। इस चुनाव से जुड़ी जीत-हार की तमाम कहानियां आपने पढ़ ली हैं। जो भी घटना होती है उससे कुछ सबक या टेकअवे होते हैं, जो हमें आगे की राह दिखाते हैं। चलिए जानते…

इस राज्य में वोटरों ने नोटा को सबसे ज़्यादा पसंद किया

23 मई को 17वीं लोकसभा के नतीजे आए, बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला. 303 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी. बीजेपी सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 272 सीटों से कहीं आगे निकल गई. सहयोगियों के साथ वाली सीटें जोड़ दें तो एनडीए की सीटें 352 पहुंच गई. एनडीए के इन आंकड़ों ने नया इतिहास रच दिया. दूसरी तरफ कांग्रेस ने पिछली बार के प्रदर्शन ने निराशाजनक सुधार करते हुए 44 के आंकड़े को 52 तक पहुंचाया, जबकि कांग्रेस गठबंधन 96 सीटें पाने में कामयाब हुई. नतीजों के बाद…