बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने खुद को आंध्र प्रदेश की गवर्नर नियुक्त किए जाने की खबरों को गलत बताया है. उन्होंने ट्वीट इस कर बारे में स्थिति साफ की. Sushma Swaraj ✔@SushmaSwaraj The news about my appointment as Governor of Andhra Pradesh is not true. सुषमा ने बताया, कैसे फैला कंफ्यूजन इससे पहले सुषमा ने एक और ट्वीट कर बताया कि आखिर कैसे ये बात फैली और लोग भ्रम का शिकार हुए. उन्होंने लिखा, “भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू जी से मैंने विदेश मंत्री के पद को…
Category: राज-नीति
40 फीसदी मुस्लिमों की वजह से वायनाड से जीते राहुल गांधी: ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन औवेसी ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से इसलिए जीते क्योंकि वहां 40 फीसदी जनसंख्या मुस्लिम है. इसके साथ ही हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा है कि कांग्रेस ताकतवर पार्टी नहीं है. रविवार को हैदराबाद में लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ”15 अगस्त 1947 को हमारे बुजुर्गों ने नए भारत के बारे में सोचा था. (उन्होंने सोचा था कि) यह भारत आजाद, गांधी, नेहरू, अंबेडकर और उनके करोड़ों फॉलोअर्स का होगा. मुझे अब भी देश…
नई शिक्षा नीति को लागू करने में तेजी दिखाने की जरूरत, शिक्षा के ढांचे में व्यापक बदलाव की मांग
लंबे इंतजार के बाद नई शिक्षा नीति का मसौदा सामने आ गया, लेकिन यह अच्छा नहीं हुआ कि ऐसा होते ही हिंदी को लेकर एक अनावश्यक विवाद छिड़ गया। अब जब यह विवाद शांत हो गया है तब फिर जरूरी यह है कि नई शिक्षा नीति को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने की दिशा में कदम उठाए जाएं। हालांकि सरकार की ओर से ऐसे संकेत दिए गए हैैं कि वह नई शिक्षा नीति की ज्यादातर सिफारिशों को अगले दो साल में लागू करने का इरादा रखती है, लेकिन उसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मालदीव यात्रा कैसी रही ?
मालदीव के आलीशान प्रेसीडेंट्स हाउस के बैंक्वेट हॉल में शनिवार को कोई तीस लोग रहे होंगे. शाम के साढ़े पाँच बज रहे थे और इससे पहले बग़ल वाले प्राइवेट हॉल में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी बातचीत चली थी. मोदी ने उन्हें टीम इंडिया के ऑटोग्राफ़ वाला क्रिकेट बैट गिफ़्ट किया तो राष्ट्रपति सोलिह भारतीय पीएम को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज़्ज़ुदीन’ से सम्मानित कर संयुक्त प्रेस वार्ता करने पहुँचे. मोदी इस मेडल को पहने हुए बग़ल के हॉल में पहुँचे.…
राज्य प्रयोजित आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां कहा कि राज्य प्रयोजित आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है और आतंकवाद व कट्टरवाद से निपटना वैश्विक नेताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। मोदी ने मालदीव की संसद ‘पीपुल्स मजलिस’ को संबोधित करते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में खुलेपन और संतुलन का आह्वान भी किया। मोदी ने कहा, ‘आतंकवाद सिर्फ एक देश या एक क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जब आतंकवादी हमले नहीं कर रहे हैं। उनके पास बैंक…
कांग्रेस बोली- लोकसभा चुनाव में 60 हजार करोड़ खर्च, 45% भाजपा का
अभिषेक मनु सिंघवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा चुनाव में हुए खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में 60 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. यह बहुत बड़ी रकम है. उन्होंने कहा कि यह हमारे शिक्षा बजट का लगभग एक-तिहाई है. सिंघवी ने कहा कि यह रकम कितनी बड़ी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नमामि गंगे योजना का बजट 24 हजार करोड़ है. सिंघवी ने कहा कि…
ममता से मुलाकात कर पीके जदयू को करेंगे बाय-बाय, भाजपा ने कही ये बात
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हुए नए घटनाक्रम में राजनीतिक रणनीतिकार व पीके के नाम से फेमस प्रशांत किशोर ने वहां की सीएम ममता बनर्जी से लंबी मुलाकात की। कहा जा रहा है कि आंध्र प्रदेश में जगनमोहन को सफलता दिलाने के बाद अब वे ममता बनर्जी के साथ काम करने को तैयार हैं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बिहार में सियासत तेज हो गई है। अभी प्रशांत किशोर एनडीए में शामिल जदयू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं, जबकि ममता बनर्जी एनडीए के घोर विरोधी हैं।…
रोजगार पर मोदी सरकार गंभीर, पीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
अर्थव्यवस्था की सुस्ती दूर करने और रोजगार बढ़ाने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दो कैबिनेट समितियों का गठन किया। इन दोनों समितियों के अध्यक्ष खुद प्रधानमंत्री होंगे। ये समितियां अर्थव्यवस्था में रोजगार सृजन और निवेश बढ़ाने के उपाय बताएंगी।पीएम की अध्यक्षता वाली पहली समिति विकास दर और निवेश पर है। इस पांच सदस्यीय समिति में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री पीयूष गोयल बतौर सदस्य शामिल हैं। दूसरी समिति रोजगार और कौशल विकास…
महागठबंधन में JDU के शामिल होने पर राबड़ी को नहीं कोई ऐतराज, कही ये बात
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के महागठबंधन (Mahagathbandhan) में आने पर कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जद (यू) महागठबंधन में आने की पहल करता है तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा। आरजेडी की नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार की रात एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों द्वारा नीतीश के महागठबंधन में शामिल होने के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में आने की…
जम्मू-कश्मीर पर नये गृह मंत्री की हाई लेवल मीटिंग
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ नये अवतार में लौटी मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर को लेकर खासा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। शाह का तेवर इस ओर इशारा कर रहा है कि आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में कई तरह के बड़े बदलाव दिख सकते हैं। पाकिस्तान प्रयोजित आतंवाद से तंग जम्मू-कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह लगातार बैठक कर रहे हैं। मंगलवार को भी शाह ने गृह सचिव राजीव गौबा, एडिशनल सचिव (कश्मीर) ज्ञानेश कुमार समेत कई अन्य आला अधिकारियों के…
मोदी सरकार ने शुरू की बजट की तैयारी, वित्त मंत्रालय के अधिकारी नहीं कर सकते बाहरी लोगों से संपर्क
दूसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपने पहले बजट की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार से वित्त मंत्रालय में ‘क्वैरंटाइन’ लागू हो गया है जिसके तहत बजट बनाने में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों पर बाहरी लोगों से संपर्क करने पर पाबंदी लगा दी गयी है। यह पाबंदी 5 जुलाई को बजट पेश होने तक लागू रहेगी। इस अवधि में आगंतुकों तथा मीडिया को वित्त मंत्रालय में नहीं आने दिया जाएगा। आम चुनावों से पहले एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया गया था। उसमें सरकार को सीमित…
कर्नाटक जेडीएस अध्यक्ष विश्वनाथ ने दिया इस्तीफा, सिद्धारमैया पर साधा निशाना
जनता दल (सेकुलर) के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष एएच विश्वनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विश्वनाथ ने हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दिया है। राज्य सरकार की आलोचना इस्तीफे के बाद विश्वनाथ ने कहा, ‘पार्टी की कॉर्डिनेशन कमेटी सिर्फ नाम के लिए है जिसका कोई परिणाम निकल कर सामने नहीं आता। मुझे इसमें शामिल नहीं किया गया था।’ राज्य सरकार के कार्यों की आलोचना करते हुए विश्वनाथ ने कहा कि दो-तीन विभागों को छोड़ दें तो ज्यादातर विभाग…
अब तक का सबसे महंगा चुनाव रहा 2019 लोकसभा चुनाव, हर वोटर पर खर्च हुए इतने रुपये
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) अब तक के सबसे महंगे चुनाव रहा। सात चरणों में 75 दिनों तक चले इन चुनावों में 60,000 करोड़ रुपये के खर्च होने का अनुमान है। 2014 के चुनावों में 30,000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे जो अब पांच वर्ष बाद दो गुना हो गया है। चुनाव खर्च का यह अनुमान सेंटर फार मीडिया स्टडीज (सीएमएस) ने लगाया है। सीएमएस ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि 542 लोकसभा सीटों पर हुए चुनावों में करीबन 100 करोड़ रुपये प्रति संसदीय सीट खर्च…
19 प्रबुद्ध मुस्लिमों ने लिखा PM को पत्र, अल्पसंख्यकों के प्रति उनके नजरिये को सराहा
कुछ लोग भले ही मोदी सरकार को अल्पसंख्यक खासकर मुस्लिम समुदाय विरोधी बताते हों, लेकिन शिक्षा, समाज व संस्कृति के क्षेत्र में काम कर रहे 19 प्रबुद्ध मुस्लिम लोगों के समूह ने मोदी को पत्र लिखकर अल्पसंख्यकों के प्रति उनके नजरिये की सराहना की है। साथ ही माह-ए- रमजान में सरकार के नए कार्यकाल की सफलता की कामना भी की है। खास बात यह है कि इस समूह का नेतृत्व करने वाले कमाल फारुखी, उस मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य हैं, जो मोदी सरकार के तीन तलाक पर रोक…
मोदी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे में किया बड़ा बदलाव, हिंदी की अनिवार्यता हुई खत्म
सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे में बदलाव कर दिया है। अब हिंदी पढ़ने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। संशोधित मसौदे में त्रिभाषा फार्मूले के तहत छात्र अब कोई भी तीन भाषा पढ़ने के लिए स्वतंत्र होंगे। हालांकि इनमें एक साहित्यिक भाषा जरूरी होगी। पुराने मसौदे में हिंदी, अंग्रेजी के साथ कोई एक स्थानीय भाषा पढ़ने का प्रावधान था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे में यह बदलाव सोमवार को गैर-हिंदी भाषी प्रदेशों, खासकर दक्षिण भारतीय राज्यों, से उठ रहे विरोध के सुर को देखते हुए किया…
मायावती की UP के पदाधिकारियों के साथ बैठक आज, कुछ पर गिर सकती है गाज
बसपा सुप्रीमो मायावती आज (सोमवार को) यूपी के पदाधिकारियों, सांसदों व लोकसभा प्रत्याशियों के साथ दिल्ली में बैठक करेंगी। उनकी यह बैठक काफी मायने में अहम मानी जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में अपेक्षा के मुताबिक रिजल्ट न आने पर कुछ पदाधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है। मायावती लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद दिल्ली में हैं। वह लोकसभा चुनाव में पार्टी परफार्मेंस की लगातार समीक्षा कर रही हैं। खराब परफार्मेंस वाले राज्यों के प्रभारियों व प्रदेश अध्यक्षों को बैठक के दौरान वह…
RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले, दिखावे के लिए नहीं, मन से हो राष्ट्रभक्ति
राष्ट्रभक्ति की भावना दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दिल में होनी चाहिए। यह अभियानात्मक न होकर दैनिक जीवन में शामिल होनी चाहिए। जीवन का हर क्षण राष्ट्र के लिए समर्पित हो। यह उदगार रविवार को दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म इंटर कॉलेज, नवाबगंज में स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बौद्धिक सत्र में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हर एक को निरंतर राष्ट्र चिन्तन के लिए समर्पित रहना चाहिए। स्वयं सेवकों में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि सशक्त भारत देखना है तो…
पश्चिमी मीडिया ने मोदी को देश बांटने वाला बताया, चुनाव परिणाम के बाद बदली भाषा
हालिया संपन्न चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा करीब साढ़े तीन सौ सीटें हासिल करने से यह खयाल आया कि वामपंथ ने कैसे कैसे वैश्विक भ्रमजालों का निर्माण किया है? लियो टॉलस्टाय का एक उपन्यास है ‘वार एंड पीस।’ फ्रांसीसी विचार लेखक रोमां रोलां ने इस पुस्तक को ‘19वीं शताब्दी का भव्य स्मारक, उसका मुकुट’ बताया था। इस पुस्तक में टॉलस्टाय ने कहा, ‘सत्ता की हुकूमत जनता के अज्ञान में निहित होती है।’ जनता के अज्ञान में सत्ता के सूत्र खोजने वाले चिंतन के ठीक…
मेट्रो-बसों में महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त सफर, केजरीवाल का चुनावी मास्टरस्ट्रोक
बिजली हाफ और पानी माफ योजना को सफलतापूर्वक संचालित करने के बाद अब दिल्ली सरकार महिलाओं को मेट्रो और सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कराने जा रही है। यानी आने वाले समय में दिल्ली में मेट्रो व बसों में यात्र करने के लिए महिलाओं को टिकट नहीं लेना पड़ेगा। कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो छह माह में योजना लागू हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने इसके लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से जल्द प्रस्ताव लाने को कहा है। आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन…
सोनिया गांधी को चुना गया कांग्रेस संसदीय दल का नेता, मनमोहन सिंह ने दिया प्रस्ताव
कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों (newly Congress parliamentarians) की पहली बैठक जारी है। इसमें सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कह चुके हैं कि वह अब पार्टी अध्यक्ष पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं। दोबारा कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने वाले लोगों का धन्यवाद किया। बता दें कि 543 सदस्यों वाली लोकसभा में कांग्रेस के 52 सांसद हैं।…
