क्या मोदी जी के बारे में 450 वर्ष पूर्व नास्त्रेदमस ने की थी ये चौंकाने वाली भविष्यवाणी

सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीश नहीं झुकने दूंगा, सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा… इसी साल फरवरी में राजस्थान के चुरू में एक रैली को संबोधित करते हुए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये पंक्तियां पढ़ीं तो देशवासियों के मन में विश्वास ने और गहरी जड़ें जमा लीं। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले…

सेल्फी लेने के लिए सिंधिया की पत्नी ने जिनका मज़ाक उड़ाया वो सवा लाख से जीते हैं

लोकसभा चुनाव 2019. मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने वो शिकस्त देखी जैसी दशकों में नहीं मिली थी. भाजपा ने न सिर्फ अपनी पिछली सभी 27 सीटें जीतीं, बल्कि गुना को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया से झटक लिया. गुना में भाजपा कैंडीडेट 1 लाख 23 हज़ार वोट से जीते हैं. नाम के पी यादव. एक तस्वीर और सिंधिया की हार का किस्सा ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के प्रभारी बनाए गए थे. तो काफी वक्त यूपी में रहे. उनका प्रचार संभाला उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने. ज्योतिरादित्य को टिकट मिलेगा, ये प्रश्न…

क्या यूपी में प्रियंका की एंट्री और राहुल की न्याय योजना करेगी कमाल?

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए सभी एग्जिट के अनुमान इस बात पर सहमत नजर आ रहे हैं कि यूपी में कांग्रेस की स्थिति जस की तस बनी हुई है. सभी चैनल्‍स के एग्जिट पोल ने कांग्रेस को महज दो से तीन सीटें ही देते नजर आ रहे हैं. अगर एग्जिट पोल के अनुमान नतीजे में तब्दील होते हैं तो एक बार फिर कांग्रेस अमेठी और रायबरेली तक ही सीमित रह सकती है. दरअसल, यूपी में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन में शामिल न होकर कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा. हालांकि, राहुल…

चुनाव के साथ शुरू हुआ था ईवीएम पर बवाल, अब तक थमे नहीं सवाल

अभी लोकसभा चुनाव के सिर्फ एग्जिट पोल आएं हैं लेकिन ईवीएम पर सवालों का जिन्न फिर बाहर निकल आया है. सोमवार देर रात ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशियों ने हंगामा किया. गाजीपुर में जिला प्रशासन और पुलिस से नोकझोंक के बाद गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी धरने पर बैठ गए. मिर्जापुर में कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी ने स्ट्रॉन्ग रूम में अतिरिक्त 300 ईवीएम रखने की बात कहकर ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, EVM के साथ छेड़छाड़ की आशंका और एग्जिट…

Exit Poll से बीजेपी प्रत्याशी उत्साहित, 23 मई के लिए तैयार हो रहे एक लाख लड्डू

एग्जिट पोल से उत्साहित मुंबई बीजेपी ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है. नतीजे आने के पहले ही उत्तर मुंबई बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी के कार्यकर्ताओं ने 4 हजार किलो लड्डू (करीब एक लाख) का ऑर्डर दिया है. मोदी मुखौटा पहनकर लड्डू बनाए जा रहे हैं. इसका एक वीडियो सामने आया है. आजतक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन शानदार प्रदर्शन करने वाली है. 48 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 38 से 42 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि यूपीए…

चुनाव के अंतिम चरण में चुनाव आयोग ने जब्त किए 839 करोड़ नकद, 295 करोड़ की शराब

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान पूरा हो गया। इसी के साथ सत्ता के महासंग्राम में जनता की भूमिका पूरी हो गई। अब 23 मई का इंतजार है जब यह घोषित होगा कि अब सत्ता कौन संभालेगा। सातवें चरण का मतदान पूरा होने के साथ चुनाव आयोग ने सातवें चरण में जब्ती की रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह जानकारी दी गई है कि सातवें चरण में कितनी नकदी और शराब आदि वस्तुएं जब्त की गईं।  चुनाव आयोग की इस रिपोर्ट के मुताबिक सातवें चरण के…

एग्जिट पोल को एग्जैक्ट पोल मत समझ बैठिएगा, 23 मई तक धीरज धरें..

आखिरी चरण के मतदान का समय पूर्ण होने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल रविवार शाम से आने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आते ही राजनीतिक बहस का नया दौर शुरू हो गया। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे वास्तविक परिणाम भी ऐसे ही होंगे। अमर उजाला ने बीते कुछ प्रमुख चुनावों के दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल का विश्लेषण किया तो यह तथ्य सामने आया कि चुनाव के विजेता रहने वाले…

मुझे निजी सुरक्षा अधिकारी से ही जान का खतरा – केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा बयान दिया है. केजरीवाल ने दावा किया है कि उन्हें अपने ही पीएसओ से जान का खतरा है. केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनके आस-पास सुरक्षा के लिए जो पुलिस वाले चलते हैं वो सभी बीजेपी को रिपोर्ट करते हैं. ‘दो मिनट में खत्म हो सकती है मेरी लाइफ’ पंजाब केसरी को दिए एक इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने यह बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, मेरा पीएसओ बीजेपी को…

आचार संहिता उल्लंघन करते हुए लगडपाटी ने की प्रेस कांफ्रेंस, रिपोलिंग प्रभावित करने की कोशिश

अमरावती : पूर्व सांसद लगडपाटी राजगोपाल ने चंद्रगिरी निर्वाचन क्षेत्र के रिपोलिंग से पहले एक बार फिर नये नाटक पर से पर्दा उठाया है। चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए तेलुगु देशम पार्टी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। आंध्र प्रदेश के चुनावी नतीजे तेलुगु देशम पार्टी के अनुकूल आने की संभावनाएं व्यक्त की है। अमेरिका से आते ही लगपाटी ने मीडिया से रूबरू होने के पीछे के दुरुद्देश्य को राजनीतिक विश्लेषक पहले ही जान चुके थे। पूर्व सांसद क्या बात करेंगे यह भी पहचान गये थे। जो…

UP : चुनाव नतीज़े आने के बाद होगा प्रशासनिक फेरबदल, इन विभागों को मिलेंगे नए मुखिया

सत्रहवीं लोकसभा का महासंग्राम अभी थमा नहीं है और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की योजना बना ली है। मिली जानकारी के अनुसार 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सूबे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल होना तय है। आचार संहिता हटने के बाद कई जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बदले जाने की संभावना है। चुनाव के कारण पिछले तीन महीनों से कई अधिकारियों के तबादले और तैनाती नहीं हो पाई है। बता दें कि मई के महीने में…

लोकसभा चुनाव 2019: अंतिम चरण के मतदान कल, PM मोदी सहित ये दिग्गज मैदान में

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार अभियान थम गया। मतदान 19 मई को होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। चुनाव आयोग ने कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच हुई हिंसा के कारण राज्य में मतदान वाली नौ सीटों पर निर्धारित समय से 20 घंटे पहले बृहस्पतिवार रात दस बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी थी। इस…

लोकसभा चुनाव 2019: वोट देने में नया रिकॉर्ड बनाने से महिलाएं कुछ ही क़दम दूर

सड़कों पर, स्कूलों में, नौकरियों में, रैलियों और संसद में, जहां भी नज़र दौड़ाएं महिलाएं संख्या में कम ही नज़र आती हैं. लेकिन, ये दृश्य इस बार के लोकसभा चुनाव में थोड़ा अलग है. हर जगह महिलाएं भले ही कम हों लेकिन पोलिंग बूथ पर वो बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में महिलाओं ने वोट देने के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने खुलकर मतदान के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है. महिलाओं और पुरुषों में मतदान…

23 मई को चुनाव नतीजों के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानिए देरी की असली वजह

लोकसभा चुनाव में जुटे राजनीतिक दल में अंतिम चरण की 59 सीटों पर घमासान जारी है, वहीं दूसरी ओर नई सरकार को लेकर भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है. इसी बीच चुनाव आयोग 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जुट गया है. पहली बार लोकसभा चुनाव की मतगणना में वीवीपीएटी मशीनों से निकलने वाली पर्चियों और ईवीएम मशीनों का मिलान करने का प्रावधान है, जिससे चुनावी नतीजों में देर हो सकती है. आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक…

लोकसभा चुनाव 2019: टूट गए पिछले सभी रिकॉर्ड, चुनाव आयोग ने इस बार जब्त किये इतने करोड़ रुपये

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार शाम खत्म हो गया। हालांकि, इससे पहले तक चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू होने के बाद से देश भर से 3439 करोड़ रुपये जब्त किये। यह अपने आम में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 2104 के लोकसभा चुनाव में 1,200 करोड़ रुपये जब्त किये गये थे। वैसे, मौजूदा आंकड़ा में और बढोतरी हो सकती है क्योंकि ये चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले के हैं जबकि आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होना बाकी है। हिंदुस्तान टाइम्स…

बीजेपी के लिए साख तो सपा के लिए इज्जत की बात, जानिए कौन है आमने सामने

लोकसभा चुनाव 2019 के छह चरण के मतदान के बाद अब आखिरी चरण के चुनाव होने है। जिसके लिए प्रशासन से लेकर तमाम नेताओं ने कमर कस लिया है। आपको बता दें कि 19 मई को आखिरी चरण के चुनाव होने है जिस दौरान 8 राज्यो के 59 सीटों पर मतदान डाले जाएंगे। जिसमें यूपी के भी 12 सीटों पर मतदान होने है। बता दें कि 2014 के चुनाव के दौरान सातवें चरण के चुनाव में होने वाले अधिकतर सीटों पर बीजेपी का कब्जा था। जिससे एकबार फिर बीजेपी की…

लालू- मुलायम के उदय से पहले कौन था यादवों का नेता?

पिछड़े वर्ग के यादव समुदाय के नेताओं की बात हो तो लालू प्रसाद और मुलायम सिंह के नाम सबसे आगे आते हैं. वैसे ये भी सही है कि इन दोनों नेताओं ने यादव समुदाय को बड़ी पहचान दी. ताकवर मतदाता समूह में तब्दील किया. सत्ता भी हासिल की. राष्ट्रीय फलक पर अपनी ताकत दिखाई. नेता हुए पर ताकतवर नहीं इन सबके बावजूद ये भी एक सच है कि इन नेताओं के पहले कई यादव नेता हुए. फिर भी ऐसी पहचान नहीं बना सके. बात चाहे रामनरेश यादव की हो, चंद्रजीत…

अंतिम चरण में इन 24 सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला, 2014 में हार-जीत का अंतर था बेहद कम

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 59 सीटों पर होने वाले मतदान में 24 सीटें ऐसी हैं जहां पिछली बार जीतने वाली पार्टी की सीट खतरे में पड़ सकती है. ये वो सीटें हैं जहां पिछले चुनाव में जीत का अंतर काफी कम था. अगर गठबंधन या किसी अन्य स्थानीय वजहों से वोटिंग पैटर्न में बदलाव हुआ तो इन सीटों पर नतीजा बदल सकता है. खतरे वाली इन 24 सीटों में आठ बीजेपी की, चार-चार सीटें शिरोमणि अकाली दल और तृणमूल कांग्रेस की हैं. इन पार्टियों के अलावा आम आदमी…

लोक सभा चुनाव 2019: कैसे होते हैं एग्जिट पोल और पोस्ट पोल सर्वे, क्या है सैंपल लेने की प्रक्रिया

टीवी या अखबारों में जितनी जल्दी हम एग्जिट पोल देख लेते हैं. दरअसल, वह इतना आसान है नहीं जैसा देखते हैं. एग्जिट पोल या सर्वे में सैंपल लेने की प्रक्रिया काफी बोझिल होती है. सैंपलिंग को समझने से पहले हम एग्जिट पोल, पोस्ट पोल सर्वे और ओपिनियन पोल को जानना चाहिए. क्या होते हैं एग्जिट पोल? एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा मतदान के आखिरी दिन ही जारी किए जाते हैं. हालांकि डेटा कलेक्शन जिस दिन वोटिंग होती है उस दिन भी किया जाता है. आखिरी फेस के वोटिंग के दिन…

भाजपा का आरोप, मायावती ने रॉबर्ट वाड्रा मॉडल से कमाए 2000 करोड़ रुपये

भाजपा ने बसपा नेता मायावती पर हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि मायावती भी ‘रॉबर्ट वाड्रा मॉडल’ से काली कमाई को सफेद बनाने के काम में जुटी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती और उनके भाई आनंद ने मिलकर दो फर्जी कंपनियों की मदद से हजारों करोड़ रुपये इकट्ठे किए और दो जमीनों को गलत तरीकों से खरीद-बेचकर हजारों करोड़ रुपये की काली कमाई को सफेद बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दलित समाज उनकी इस सच्चाई को…

यूपीए के केंद्र में है मायावती, सरकार बनाने की स्थिति में सोनिया गांधी कर सकती हैं मध्यस्थता

लोकसभा चुनाव संपन्न होने में अब एक ही चरण बचा है। 19 मई को सातवें और अंतिम चरण का मतदान है। अपने कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर यह अंदाजा लगाने के बाद कि 23 मई को चुनावी नतीजे कैसे होंगे, राजनीतिक दल आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। छठे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब यह कहा कि वे मायावती का बहुत सम्मान करते हैं, तो राजनीतिक गलियारों में उनके इस बयान के कई मायने निकाले जाने लगे। यूपीए के केंद्र में…