लखनऊ, 18 अगस्त (उदयपुर किरण). कांग्रेस ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस (पूर्वी) के संगठन प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने रविवार को यहां कहा कि पूरा प्रदेश गुण्डाराज में तब्दील हो गया है. कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू का कहना है कि अपराधी बाराबंकी से लेकर सहारनपुर तक दिन दहाड़े आतंक मचाये हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को भाजपा सरकार का खुला संरक्षण…
Category: राज-नीति
लालू प्रसाद आर्थराइटिस से पीड़ित : डाक्टर
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद आर्थराइटिस से पीड़ित हैं, इसीलिए वह ज्यादा चल-फिर नहीं पा रहे है। उनका इलाज कर रहे डाक्टर ने यह जानकारी दी। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में यहां उनका इलाज कर रहे डॉ. डी.के. झा ने कहा, “लालू प्रसाद आर्थराइटिस से पीड़ित हैं। यद्यपि यहां टहलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, फिर भी हम उन्हें टहलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें कई अन्य बीमारियां हैं।” लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में 14 साल जेल की सजा काट रहे हैं।…
वोट बैंक की राजनीति में तीन तलाक कानून का विपक्ष ने किया विरोधः अमित शाह
18 अगस्त (उदयपुर किरण). भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के चलते इन दलों ने इस कुप्रथा को मिटाने वाले विधेयक का विरोध किया. उन्होंने कहा कि तीन तलाक को गैर कानूनी घोषित किए जाने के बाद से करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को उनका हक मिला है. यहां कांस्टिट्यूशन क्लब में श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान की ओर से आयोजित व्याख्यान…
जो वक्त मिला है, उसमें जनता के लिए काम किया जाए : सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां पीसीएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “इस कुर्सी पर हमेशा के लिए न तो मैं रहने वाला हूं और न ही आप रहेंगे। इसलिए जरूरी है कि जो वक्त मिला है, उसमें जनता के हित के लिए काम किया जाए।” योगी यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रोन्नत पीसीएस अधिकारी संघ के अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “मानव जीवन सेवा के लिए है। इसे जनता की सेवा कर सफल बनाया जा सकता है। इंसान…
गडकरी बोले अफसरों से 8 दिन में काम पूरा करो, नहीं तो लोगों से कहकर धुलाई करा दूंगा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक कार्यक्रम में दिया बयान सुर्खियों में है. उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए हिदायत देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने आठ दिनों में यह काम पूरा नहीं किया तो वे लोगों से कहेंगे कि कानून व्ववस्था हाथ में लेकर धुलाई कर दो. ये बातें नितिन गडकरी ने लघु उद्योग भारती के नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में कही. वह दरअसल लालफीताशाही पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे. एमएसएमई सेक्टर में काम करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुडे़ संगठन लघु उद्योग भारती…
भारत और भूटान के बीच खास रिश्ता, दोनों देशों के साझा सपने हैं : PM मोदी
नई दिल्ली : भूटान के दो दिनी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान के छात्रों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के दिल में भूटान बसता है. भूटान के सौंदर्य से दुनिया प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि मैं आज भूटान के भविष्य के साथ हूं. भारत गरीबी से तेजी से लड़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के बीच एक खास रिश्ता है. दोनों देशों के साझा सपने हैं. पीएम मोदी ने भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम का…
भारत और पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों का असर: अगले आदेश तक थार एक्सप्रेस रद्द
भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के तल्ख रिश्तों का असर अब थार लिंक एक्सप्रेस (Thar Link Express) पर भी दिखने लगा है. यात्रियों को भारत से पाकिस्तान ले जाने वाली थार लिंक एक्सप्रेस को रेल मंत्रालय के आदेश के बाद आगामी आदेश तक रद्द कर दिया गया है. थार लिंक एक्सप्रेस को रेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक किया रद्द घोषित कर दिया है. रेल मंत्रालय ने एक आदेश निकाल कर आगामी आदेश तक भगत की कोठी-मुनाबाव, भगत एक्सप्रेस रेल सेवा और मुनाबाव जीरो पॉइंट, मुनाबाव एक्सप्रेस रेलसेवा को रद्द…
भाजपा से नजदीकी का रजनीकांत को कितना फायदा होगा?
तमिल फ़िल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की किताब के विमोचन के मौके पर भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ़ की। कश्मीर मुद्दे पर केंद्र सरकार के फैसले का भी उन्होंने समर्थन किया। रजनीकांत भाजपा का समर्थन क्यों कर रहे हैं जबकि उन्होंने घोषणा की है कि वो आगामी विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेंगे। हाल ही में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के दो साल के अनुभवों पर आधारित किताब ‘लिसनिंग, लर्निंग, लीडिंग’ का चेन्नई में विमोचन था। रजनीकांत इस समारोह के विशेष अतिथि…
आखिर क्यों पाकिस्तान में इंटरनेट पर खूब सर्च किया गया PM मोदी का भाषण
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने और अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर देश की ही नहीं, दुनियाभर की नजरें थीं। खासकर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के साथ उनके पूरे देश के लोगों की निगाहें पीएम मोदी के संबोधन पर रहीं। उन्हें अंदेशा था कि पीएम मोदी पाकिस्तान के बारे में जिक्र कर सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बावजूद इसके लोगों ने जमकर पीएम मोदी के भाषण को यूट्यूब पर देखा और…
अनुच्छेद-370 और 370 साल पुराने लाल किला का ये संयोग, PM ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड
दिल्ली के लालकिले ने ब्रितानिया हुकूमत का उदय और मुगलकाल का पतन देखा है। कभी यहां की दीवारें खून से रंगी गईं तो कभी यहां कोहिनूर की चमक भी बिखरी थी। इसे भी संयोग ही कहा जाएगा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब यहां तिरंगा फहराया, तब यह किला भी अपने 370 साल पूरा कर चुका है। 17वीं से 21वीं सदी तक के बदलाव के साक्षी रहे लालकिले की प्राचीर से इस स्वतंत्रता दिवस पर अखंड राष्ट्र की सशक्त तस्वीर दिखाई दे…
मुरली मनोहर जोशी ने उस लम्हे को किया याद- कैसे मोदी संग श्रीनगर में फहराया था तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीजेपी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी ने 1991-92 के उस दौर को याद किया है जब जम्मू-कश्मीर आतंकवाद का चरम दौर था. इसी दौरान मुरली मनोहर जोशी नरेंद्र मोदी के साथ श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराने पहुंचे थे. इस घटनाक्रम को याद करते हुए मुरली मनोहर जोशी कहते हैं जो तिरंगा यात्रा हुई थी वास्तव में उसका नाम एकता यात्रा था. मुरली मनोहर जोशी कहते हैं, “उस वक्त कश्मीर में अलगाववाद, आतंक, हिंसा, सांप्रदायिक हिंसा का बोलबाला था, महिलाओं पर…
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर किए गए फैसले से समानता आएगी: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश जारी है संबोधन की खास बातें- ये स्वतंत्रता दिवस भारत माता की सभी संतानों के लिए खुशी का दिन है, फिर चाहे वो देश में हों या विदेश में. आज के दिन हम सभी को देशप्रेम की भावना का और भी गहरा अनुभव होता है. इस अवसर पर हम अपने उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान के महान आदर्श पेश किए. स्वाधीन देश के तौर पर 72…
रजनीकांत ने PM मोदी और अमित शाह को बताया भगवान कृष्ण और अर्जुन, भड़की कांग्रेस
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को फिल्म अभिनेता रजनीकांत पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के लिए एनडीए सरकार की प्रशंसा की. तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केएस अलागिरी ने इस मामले पर रजनीकांत के रुख पर हैरानी जताई है. जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि अभिनेता ने धर्म के साथ आध्यात्मिकता का घालमेल करने की कोशिश की है. केएस अलागिरी ने कहा, ‘रजनीकांत एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं. कश्मीर मुद्दे पर उनकी टिप्पणियां चौंकाने वाली हैं. मुझे आश्चर्य है कि अगर रजनीकांत…
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में ममता के हाथ मिलाने के दिए संकेत, राहुल गांधी ने की बातचीत
कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ अनौपचारिक बातचीत करनी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों गठबंधन के लिए राजी हो सकते हैं ताकि भाजपा के विजय रथ को रोका जा सके। पिछले हफ्ते बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीएमसी के लोकसभा चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी से लगभग आधे घंटे तक बातचीत की थी। बातचीत में राहुल ने बनर्जी से पूछा था कि वह राज्य में किसे अपना दुश्मन मानते…
यूपी में ‘कांग्रेस’ के लिए जमीन तलाश रही हैं प्रियंका?
यूपी में चौथे नम्बर की पार्टी बन चुकी ‘कांग्रेस’ अब वापस अपनी स्थिति मजबूत करने की भरपूर कोशिश में लगी है. यही वजह है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर मंगलवार को यूपी के सोनभद्र का दौरे पर हैं. ये कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि उसी उम्भा गांव का दौरा होगा जिस उम्भा गांव में हुए जमीनी विवाद में 10 लोगों की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि प्रियंका के साथ इस दौरान पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी उम्भा पहुंचेंगे. हर घटना के पीछे क्या…
Man Vs Wild: मोदी ने खोले बहुत सारे राज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के स्पेशल एपिसोड में बेयर ग्रिल्स के साथ अपने प्रकृति प्रेम पर चर्चा करते हुए बताया कि उनके परिवार में प्रकृति के साथ प्रेम और उसकी रक्षा के बारे में बहुत पहले से ही विचार किया जाता रहा है. पीएम मोदी ने बताया कि उनके चाचा लकड़ी की दुकान लगाना चाहते थे, लेकिन दादी ने ऐसा नहीं करने दिया तो इसके पीछे भी कारण प्रकृति प्रेम ही था. बेयर ग्रिल्स के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिग्विजय सिंह बोले- जल्द सुलझाएं समस्या नहीं तो हाथ से निकल जाएगा कश्मीर
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद वहां किसी भी प्रकार की हिंसा की घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैनाती का कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। पार्टी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का संदर्भ लें और देखें कि कश्मीर में क्या हो रहा है।…
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- अनुच्छेद 370 को हटाना राजनीतिक नहीं, राष्ट्रीय मसला
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करना राष्ट्रहित में है और इसे राजनीतिक मसले की तरह नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मसले के रूप में देखा जाना चाहिए. उपराष्ट्रपति दो साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर प्रकाशित एक किताब के विमोचन समारोह में बोल रहे थे. ‘लिसनिंग, लर्निग एंड लीडिंग’ नामक इस किताब में उपराष्ट्रपति के दो साल के कार्यकाल का ब्योरा है. नायडू ने न्यायपालिका के मसले पर स्थायी समिति की सिफारिश…
दिग्विजय सिंह बोले- सावधान रहे मोदी सरकार, वरना हम खो देंगे कश्मीर
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का मसला उठाया. दिग्विजय सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का संदर्भ लें और देखें कि कश्मीर में क्या हो रहा है. मोदी सरकार ने आग में हाथ डाला है. कश्मीर को बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है. मैं मोदी जी, अमित शाह जी और अजीत डोभाल जी से सावधान रहने की अपील करता हूं, वरना हम कश्मीर खो देंगे. दिग्विजय सिंह कहा कि अनुच्छेद 370 मैंने आप लोगों से कहा था कि अगर अनुच्छेद 370 हटी तो…
राहुल गांधी आज जाएंगे बाढ़ प्रभावित वायनाड, कहा- PM मोदी मदद को तैयार
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित केरल की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी, वह इस के लिए राजी हो गए हैं. राहुल कोझिकोड पहुंचे. वह सोमवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वायनाड जाएंगे, जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है. मलप्पुरम कलेक्टरेट में हुई समीक्षा बैठक में भाग लेने के तुरंत बाद सांसद राहुल ने कहा, “यह त्रासदी है और सभी को केरल की मदद करनी चाहिए. मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद के लिए कहा है, वह…
