वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने श्रीनगर (Srinagar) जा रहे विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल को एयरपोर्ट (Airport) से ही लौटाने को लेकर बड़ी तल्ख प्रतिक्रिया दी है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्यपाल (Governor) कहते कुछ हैं और करते कुछ और ही हैं. उन्होंने कहा अजीब बात है कि राज्यपाल कश्मीर बुलाते हैं, विपक्ष कश्मीर के लोगों से मिलकर समस्या का निदान निकालने के लिए जाता है, लेकिन एयरपोर्ट से ही सब को लौटा दिया जाता है. राहुल गांधी के नेतृत्व में जा रहे श्रीनगर जा रहे विपक्ष के…
Category: राज-नीति
नहीं रहे अरुण जेटली, विलक्षण उपलब्धियों से भरा था उनका राजनीतिक जीवन
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज एम्स में निधन हो गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी से छात्र राजनीति शुरू करने वाले जेटली का राजनीतिक सफर उपलब्धियों की बेजोड़ कहानी रही। जितनी सफर पारी बतौर वकील जेटली की रही, उतना ही चमकदार सफर एक राजनेता के तौर पर भी रहा। बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज एम्स में आखिरी सांस ली। उनका जीवन विलक्षण उपलब्धियों से भरा रहा। राज्यसभा में बतौर नेता विपक्ष जेटली के तार्किक और अचूक तर्क सत्ता पक्ष के लिए अबूझ चुनौती की…
राहुल गांधी कल जाएंगे श्रीनगर, प्रशासन की दो टूक-लोगों की दिक्कत बढ़ाने के लिए यहां न आएं
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को श्रीनगर के दौरे पर जा सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, उनके साथ विपक्षी पार्टियों के 9 और नेता भी जा सकते हैं. हालांकि वह श्रीनगर पहुंच पाएंगे या नहीं इस पर संशय है. अभी जम्मू कश्मीर पुलिस किसी भी बड़े नेता को कश्मीर घाटी में जाने नहीं दे रही है. कुछ दिन पहले जब कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद जम्मू पहुंचे थे तब उन्हें भी श्रीनगर जाने नहीं दिया था. राहुल गांधी की इस यात्रा पर…
अखिलेश, ओमप्रकाश की मुलाकात से राजनीति कयासबाजी तेज
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की यहां शुक्रवार को हुई मुलाकात से राजनीतिक कयासबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार से बर्खास्त किए गए ओमप्रकाश राजभर लोकसभा चुनाव के बाद फिर से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में उनकी दिलचस्पी दिख रही है। उपचुनाव से ठीक पहले ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के बीच लंबी वार्ता के बाद कयास लगाया जा रहा है कि दोनों पार्टियां उपचुनाव में…
पेरिस: प्रधानमंत्री मोदी ने बोला विरोधियों पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 देशों के सम्मेलन के दौरान फ्रांस में रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित किया है. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में चरमपंथ, जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी.प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के शुरुआती हिस्से में कहा, “जब मैं 4 साल पहले फ्रांस आया था, तो हज़ारों की संख्या में भारतीयों से संवाद का अवसर मिला था. मुझे याद है, तब मैंने आपसे एक वादा किया था. मैंने कहा था कि भारत आशाओं और आकांक्षाओं के नए सफर पर निकलने वाला है.…
CSR नियमों का उल्लंघन अब क्रिमिनल अपराध नहीं माना जाएगा: सीतारमण
उद्योग की चिंता को दूर करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को घोषणा की कि कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के उल्लंघन पर अब आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सीएसआर नियमों काउल्लंघन दीवानी मामला होगा। सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय कंपनी कानून के तहत सीएसआर की इससे संबंधित धारा की समीक्षा करेगा। उद्योग जगत ने संशोधित कंपनी कानून, 2013 में सीएसआर के उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधानों को लेकर चिंता जताई थी। अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के उपायों पर मीडिया…
कपिल सिब्बल बोले- आईसीयू में है अर्थव्यवस्था, स्वतंत्रता को बचाने की जरूरत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आईसीयू में है और मोदी सरकार ने उन सभी लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है जो नागरिक स्वतंत्रता का बचाव कर रहे हैं। उनका सरकार द्वारा लुक आउट नोटिस जारी करने का मतलब पी चिदंबरम में था। जिनके खिलाफ जांच एजेंसी ने नोटिस जारी किया था और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को सीबीाई ने राउज ऐवेन्यू अदालत ने पूर्व गृह और वित्त मंत्री को पेश…
नीति आयोग के प्रमुख की चेतावनी! 70 साल में सबसे खराब दौर में देश की अर्थव्यवस्था, सरकार जल्द उठाए जरूरी कदम
आर्थिक मंदी की चिंता के बीच नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि सरकार को ऐसे कदम उठाने की जरूरत है जिससे निजी क्षेत्र की कंपनियां निवेश के लिये आगे आए. उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में बने अप्रत्याशित दबाव से निपटने के लिए लीक से हटकर कदम उठाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि निजी निवेश तेजी से बढ़ने से भारत को मध्यम आय के दायरे से बाहर निकलने में मदद मिलेगी. कुमार ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र में जारी संकट का असर अब आर्थिक विकास पर भी दिखने लगा…
जयराम रमेश के बाद बोले सिंघवी- मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी ही पार्टी के नेता जयराम रमेश का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है और ऐसा करके विपक्ष एक तरह से उनकी मदद करता है। सिंघवी ने रमेश के बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया, “मैंने हमेशा कहा है कि मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है। सिर्फ इसलिए नहीं कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं, बल्कि ऐसा करके एक तरह से विपक्ष उनकी मदद करता है।’…
CBI ने देर रात तक चिदंबरम से की पूछताछ, घर से आया था खाना
ई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई की गिरफ्त में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की गुरुवार की रात सलाखों के पीछे बीती, गुरुवार रात हिरासत के दौरान पी. चिदंबरम के घर से ही उनके लिए डिनर आया, साथ ही कुछ कपड़े भी आए, आपको बता दें कि पी चिदंबरम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। सीबीआई ने चिंदबरम की पांच दिन की रिमांड की मांग की थी, जिसे राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने मंजूर कर लिया। चिदंबरम पर कसा शिकंजा…
माया-राज का रहा दस्तूर : पहले नौकरी लो, तब डिग्री दिखाओ
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मैनेजरों के चयन में योग्यता को नजरअंदाज करते हुए राज्य के शीर्ष अधिकारियों ने अपने राजनीतिक आकाओं की टेलीफोनिक सिफारिश पर उम्मीदवारों का चयन किया। चयनित उम्मीदवारों के पास साक्षात्कार के समक्ष अनिवार्य एमबीए की डिग्री नहीं थी। उन्हें मैनेजर के रूप में नियुक्त होने के बाद एमबीए कोर्स प्रारंभ करने और और साल के अंत में डिग्री प्राप्त करने का सुझाव दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भर्ती घोटाले में उच्च स्तरीय जांच के…
आयुध कारखानों में हड़ताल के बीच रक्षा मंत्रालय ने उनके सामानों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
देशभर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) के कर्मचारियों की हड़ताल के बीच, रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड के उत्पादों की कीमत बहुत ज्यादा है, उनके खराब गुणवत्ता को लेकर भी कई मुद्दे हैं और कारखानों में नई खोज बहुत कम होती हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रक्षा मंत्रालय का कहना है कि आयुध कारखाना बोर्ड (ओएफबी) का सार्वजनिक क्षेत्र की कॉर्पोरेट इकाई में प्रस्तावित परिवर्तन कारखाना की दक्षता में सुधार करेगा, आयात निर्भरता को कम करेगा और सशस्त्र बलों की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाएगा। बता…
हिरासत में लिए गए चिदंबरम, CBI मुख्यालय ले जाए गए
नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम को आज आईएनएक्स मीडिया निवेश मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। चिदम्बरम की गिरफ्तारी का कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया तथा तोडफोड भी की, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कांग्रेसी अधिक उत्पात नहीं मचा सके। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम उन्हें पूछताछ के लिये सीबीआई मुख्यालय ले गई, जहां पर उनसे पूछताछ की जायेगी। इससे पूर्व मंत्री पी. चिदम्बरम आज अचानक कांग्रेस मुख्यालय…
आरक्षण के मसले पर प्रियंका गांधी का आरएसएस-बीजेपी पर हमला, कहा- इनके मंसूबे खतरनाक
आरक्षण पर चर्चा को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जो बयान दिया है उस पर विपक्ष लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, “आरएसएस का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। जिस समय बीजेपी सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है। आरएसएस ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है।” उन्होंने आगे कहा, “बहस तो शब्दों का बहाना है मगर आरएसएस-बीजेपी का…
गिरिराज का नया नारा, ‘जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार’
जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर बयानबाजी का दौर प्रारंभ हो गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘फायर ब्रांड’ नेता गिरिराज सिंह ने इशारों ही इशारों में कश्मीर के उस पार जाने की बात की है। पाकिस्तान को लेकर अक्सर बयान देने वालों में शुमार गिरिराज ने मंगलवार को एक ट्वीट कर नया नारा दिया है। उन्होंने लिखा, “जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार।” इस ट्वीट को लेकर अटकलें लगाई जा…
इनकम टैक्स घटाने की सिफारिश, DTC समिति ने वित्त मंत्री को सौंपी अपनी रिपोर्ट
नई दिल्ली: इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की सिफारिश की गई है। डायरेक्ट टैक्स कोड (DTC) पर गठित समिति ने इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की सिफारिश की है। समिती ने अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को सौंप दी है। समिती की इस सिफारिश पर वित्त मंत्रालय का क्या फैसला होगा ये तो आने वाले वक्त में पता चल पाएगा। समिति ने इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की सिफारिश की है। वहीं सभी कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स घटाकर 25 फीसदी करने की सिफारिश की है। टास्क फोर्स का…
जानिए, क्यों साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नेहरू को कहा अपराधी !
नई दिल्ली।। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देश के पहले PM जवाहर लाल नेहरु को अपराधी की संज्ञा दी है। शिवराज ने नेहरू को अपराधी कहे जाने वाले बयान पर भोपाल में प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि हमारे हिंदुस्तान को जो भी हानि पहुंचाएगा , हमारे हिंदुस्तान को जो भी खंडित करने का प्रयास करेगा, वह निश्चित रूप से अपराधी होगा, इसमें में कोई शक नहीं है। आपको बता दें कि…
राज ठाकरे को नोटिस, कांग्रेस और NCP ने बीजेपी पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को ईडी द्वारा भेजे गये नोटिस के खिलाफ विपक्ष की त्योंरियां चढ़ गयी है। इस नोटिस का कांग्रेस और एनसीपी दोनों ने विरोध किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए जहां इसे बदले की कहा तो वहीं एनसीपी ने सत्ता पक्ष द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयत्न बताया। क्या कहा NCPनेता ने? एनसीपी के प्रवक्ता और मुंबई अध्यक्ष नवाब मलिक ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार देश भर के विभिन्न एजेंसियों का उपयोग करके अपने विरोधियों को…
शांति प्रक्रिया से कश्मीर मुद्दे को जोड़ना अफगानिस्तान को मंजूर नहीं
19 अगस्त अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान के बयान, ‘कश्मीर में तनाव अफगान शांति प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है’ के खिलाफ अफगानिस्तान ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे ‘लापरवाह, अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना’ करार दिया है। अमेरिका में अफगानिस्तान की राजदूत रोया रहमानी के बयान के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर एक ‘द्विपक्षीय’ मुद्दा था और इस्लामाबाद द्वारा ‘कश्मीर के साथ अफगान मुद्दे को जानबूझकर जोड़ने की मंशा अफगानिस्तान की धरती पर हो रही हिंसा को और खींचने के लिए किया गया एक सोचा-समझा प्रयास…
मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने
19 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को राज्यसभा के लिए राजस्थान से निर्विरोध चुने गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा में संख्याबल की कमी के कारण अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, इसलिए मनमोहन सिंह को सोमवार को नामांकन वापसी के निर्धारित समय के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। यह सीट भाजपा सांसद मदन लाल सैनी की मौत के बाद खाली हुई थी। अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी…
