लोकसभा में नितिन गडकरी का ऐलान, एक साल में हट जाएंगे सभी टोल

 संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। सत्र के 11वें दिन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में ऐलान किया एक साल के भीतर देश से टोल प्लाजा पूरी तरह से हट जाएगा। उन्होंने कहा कि 93 प्रतिशत वाहन फस्टैग का उपयोग कर टोल का भुगतान करते हैं, लेकिन शेष 7 प्रतिशत ने इसका उपयोग नहीं किया और दोगुना टोल दिया। गडकरी ने कहा कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एक वर्ष के भीतर देश के सभी भौतिक टोल बूथ हटा दिए जाएंगे।…

राज्यसभा में RJD ऩे की ऑनलाइन हेट स्पीच और पेड कंटेंट को लेकर कानून बनाने की मांग

राज्यसभा में आरजेडी के सांसद मनोज कुमार झा ने गुरुवार को ऑनलाइन हेट स्पीच के खिलाफ और पेड कंटेंट के बारे में जानकारी के प्रकटीकरण में सुधार के लिए कानून बनाने की मांग की। सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए, झा ने कहा कि हेट स्पीच के प्रसार के लिए ऑनलाइन क्षेत्र का काफी उपयोग हो रहा है। यहां तक कि नए चैनल भी  टीआरपी केंद्रित समाचारों को जानबूझकर या आधिकारिक रूप से ज्ञात तथ्यों के विपरीत प्रसारित कर रहे हैं।  झा ने आगे कहा कि कानून का लक्ष्य…

धारावाहिक रामायण में ‘राम’ की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा में शामिल, जानें- क्या

बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। गोविल ने कहा कि जय श्रीराम कहने से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की चिढ़ ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। भाजपा महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी की मौजूदगी में गोविल ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में उनका स्वागत करते हुए सिंह ने कहा कि गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र…

एक से अधिक जगहों पर नहीं कर सकेंगे मतदान, केंद्र सरकार करने जा रही है यह उपाय

सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि मतदाता सूची को आधार से जोड़ने का चुनाव आयोग का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। संसद के निचले सदन में एक लिखित जवाब में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को आधार प्रणाली के साथ लिंक करने का प्रस्ताव दिया है ताकि मतदाताओं का नाम एक साथ ही कई स्थानों पर मतदाता सूची में होने की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए चुनाव संबंधी कानूनों में संशोधन की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘यह मामला…

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने लोकसभा में कहा- देश में ठीक से नहीं चल रहा टीकाकरण अभियान

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हमला जारी है। बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य मनीष तिवारी ने यह मामला उठाया और दावा किया कि टीकाकरण अभियान ठीक ढंग से नहीं चल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अपने देश में लोगों को टीका लगाने की जगह टीके के निर्यात पर ज्यादा जोर दे रही है। जदयू ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुदान मांगों पर…

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खांडू ने कहा- असम में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि वहां भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर पूर्वांचल में भाजपा की स्थिति मजबूत है और असम में पिछले पांच वर्ष में तेजगति से विकास कार्य हुए हैं। यह मंतव्य व्यक्तिगत दौरे पर यहां पहुंचे पेमा खांडू ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को केंद्र द्वारा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में पावर ट्रांसमिशन के लिए करीब नौ हजार…

भारत ने कोरोना संकट में दुनिया के 150 देशों को भेजी दवाएं, 72 मुल्‍कों को दी कोविड वैक्‍सीन : जयशंकर

मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि कोरोना संकट के दौरान भारत ने जिस तरह से दुनिया भर में दर्जनों देशों को दवाइयों से लेकर वैक्सीन उपलब्ध कराने की कोशिशें की हैं उससे देश की साख काफी बढ़ी है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसके प्रति ज्यादा सम्मान भाव आया है। विदेश मंत्री ने यह बात लोकसभा और राज्य सभा में सरकार की वैक्सीन मैत्री पर बयान देते हुए कही। उन्होंने बताया कि भारत अभी तक 72 देशों को कोविड-19 की वैक्सीन उपलब्ध करा चुका है। इसके अलावा लगभग 150…

मध्यप्रदेश में नई तबादला नीति एक मई से लागू, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, जानिए

मध्यप्रदेश में एक मई से तबादलों की शुरुआत हो जाएगी। जिले में प्रभारी मंत्री, राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री और प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के तबादले मुख्यमंत्री के स्तर से होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में वर्ष-2021 की तबादला नीति को मंजूरी दी गई। साथ ही तय किया गया कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने और जांच में तेजी के लिए 42 जिलों में महिला थाने खोले जाएंगे। आंगनवाड़ी केंद्रों में फिर से तीन से छह साल के बच्चों को दूध वितरण प्रारंभ करने…

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा- सचिन वझे मामले में किसी को भी नहीं बचाएगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने साफ कहा है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक लदी स्कार्पियो मिलने का मामला हो या मनसुख हिरेन की मौत का, सरकार किसी को बचाने की कोशिश नहीं करेगी। जो भी जिम्मेदार मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह बात दो घंटे चली महाविकास आघाड़ी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से कही। दूसरी ओर दिल्ली में शरद पवार ने कहा है कि सचिन वझे प्रकरण का महाविकास आघाड़ी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दूसरी बार निलंबित हो चुके मुंबई…

निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, कहा- यूपीए काल में हुआ भ्रष्टाचार का राष्ट्रीयकरण

बैंकों के निजीकरण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के जमाने में टेलीफोन बैंकिंग होती थी और एक परिवार के हित के लिए करदाताओं के पैसों का निजीकरण व भ्रष्टाचार का राष्ट्रीयकरण किया गया। राहुल गांधी ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक यूनियनों की हड़ताल का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था कि सरकार लाभ का निजीकरण कर रही है और घाटे का राष्ट्रीयकरण कर रही है।…

रेलवे के निजीकरण के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- सड़कों पर केवल सरकारी वाहन चलते हैं क्या?

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में काम कम और हंगामा ज्यादा देखने को मिला। आज सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होनी है और मंगलवार को भी बजट सत्र के दौरान हंगामे की पूरी उम्मीद है। संसद में आज निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मसले को उठाया जा सकता है। बता दें कि बैंक कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर हैं। वहीं, इस मुद्दे से पहले भी संसद के दोनों सदनों में कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। इनमें…

कांग्रेस ने असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

कांग्रेस ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें असम के लिए 21, पुडुचेरी के लिए 14 उम्मीदवार, केरल के लिए छह और तमिलनाडु के लिए चार प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस असम के लिए अब तक 92 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। असम में कांग्रेस नीत महागठबंधन में एआइयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं। प्रदेश की 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, एक और 6 अप्रैल को मतदान होगा। पुडुचेरी विधानसभा…

मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को भी मिलेगी MLAs की तरह सुविधा, समस्याएं सुलझाने के लिए बनेगी समिति

मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को विधायकों की तरह ही सत्कार की सुविधा मिलेगी। एक वाहन में फास्टैग और रेल में वातानकुलित प्रथम श्रेणी में यात्रा की पात्रता भी मिलेगी। विधायकों व पूर्व विधायकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए समिति भी बनाई जाएगी। इसके लिए कार्रवाई करने के निर्देश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सोमवार को पूर्व विधायकों के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को विधायकों की तरह ही सत्कार की सुविधा मिलेगी। एक वाहन में फास्टैग और रेल में वातानकुलित प्रथम श्रेणी में यात्रा…

पीएम केयर्स फंड के मुद्दे पर कांग्रेस और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

 लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान पीएम केयर्स फंड में दान को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। कांग्रेस ने जहां दावा किया कि एलआइसी के पैसे से लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय इस फंड में वह पैसा दिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन से चंदा स्वीकार करने का आरोप लगाया। लोकसभा में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लागू लॉकडाउन के समय गरीब और प्रवासी मजदूर परेशान…

संसद चली तो अब सांसद नदारद लेकिन सरकार ने आधा दर्जन विधेयक पेश कर अपने विधायी एजेंडे को दी स्‍पीड

पक्ष और विपक्ष में बनी राजनीतिक सहमति के अनुरूप पेट्रोल-डीजल और किसानों के मुददे पर संसद में चल रहा गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ संसद के दोनों सदन सुचारू रूप से चलने शुरू हुए हैं। हालांकि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ की खाली बेंचें राजनीतिक पार्टियों की चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी की गवाही दे रही हैं। वहीं सरकार के विधायी कामकाज के एजेंडे ने गति पकड़ ली है। पहले ही कार्यदिवस पर सरकार ने विधेयकों को पेश करने की झड़ी लगा दी। लोकसभा में दिल्ली…

बढ़ेंगे दिल्ली के उपराज्यपाल के अधिकार, एलजी की शक्तियों को स्पष्ट करने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में उपराज्यपाल की शक्तियों को स्पष्ट करने वाला विधेयक संसद में पेश हो गया। गृह राज्यमंत्री जी.कृष्ण रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक-2021 को पेश किया। इस विधेयक में दिल्ली के उप राज्यपाल की भूमिका और कुछ अधिकारों को परिभाषित किया गया है। माना जा रहा है कि विधेयक पारित होने के बाद उप राज्यपाल के अधिकारों में वृद्धि होगी।  ऐसे में दिल्ली की अरविंवद केजरीवाल सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच टकराव बढ़ना तय है। ध्यान…

पीएम मोदी बोले- प्रकृति से आयुर्वेद का गहरा नाता, यह लोक कल्याण का सही वक्‍त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल (Global Ayurveda Festival) को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रकृति और पर्यावरण को जो सम्मान देती है उससे आयुर्वेद का गहरा नाता है। इसे पौधों से लेकर आपकी प्लेटों तक एक समग्र मानव विज्ञान के रूप में वर्णित किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि आयुर्वेद और चिकित्सा के पारंपरिक रूपों को बढ़ावा देने के लिए यह महोत्सव एक सराहनीय प्रयास है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने भारत में ग्लोबल…

विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए भाजपा और जेके अपनी पार्टी आमने-सामने, चुनाव 15 को

विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 15 मार्च को होगा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और जेके अपनी पार्टी की तरफ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं, जिसमें हाल ही में नेशनल कांफ्रेंस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गणेश शर्मा और जेके अपनी पार्टी की तरफ से गुरु आसरा उर्फ़ निक्की महाजन शामिल हैं। इसमें खास बात यह है कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की तरफ से कोई प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में नहीं उतरा है। लिहाजा भाजपा और अपनी पार्टी ही आमने-सामने है। आपको बता…

क्वाड बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया ने मिलाए हाथ, लिए कई बड़े फैसले

12 मार्च, 2021 की तिथि आधुनिक विश्व इतिहास में दर्ज हो गई है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते आक्रामक रवैये को ध्यान में रखकर भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के बीच बने गठबंधन क्वाड के प्रमुखों की पहली बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई, जिसकी तुलना कूटनीतिक जानकार 1957 में पेरिस में हुई नाटो (नार्थ अटलांटिक ट्रिटी आर्गेनाइजेशन) की पहली बैठक से कर रहे हैं। बैठक के बाद जारी संयुक्‍त बयान में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला, सभी के लिए समान अवसर वाला बनाने पर जोर दिया गया। इसके खास…

पांच वर्ष के दौरान कांग्रेस के 170 विधायकों ने पार्टी छोड़ी, जानें- BJP का आंकड़ा

देश की पुरानी और बड़ी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस एक संकट के दौर से गुजर रही है। लगातार चुनावों में हार से उसके नेताओं में एक हताशा घिर गई है। इसका पता इस बात से भी चलता है कि विगत पांच वर्ष में कांग्रेस के 170 विधायक पार्टी को अलविदा कह दूसरे दलों में शामिल हो गए। नेशनल इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिकट रिफा‌र्म्स (एडीआर) ने वर्ष 2016-2020 के दौरान हुए चुनावों के समय विधायकों के दिए गए हलफनामे का विश्लेषण किया और पाया कि कांग्रेस के 170 विधायक दूसरे…